न्यू मार्केट में एक कमर्शियल बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया

A commercial building was inaugurated in New Market भोपाल (सुशील दामले) ! राजधानी स्थित न्यू मार्केट में एक कमर्शियल बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से बालाजी टेलीफिल्म शोभा कपूर प्रोडक्शन की अभिनेत्री पूर्वी सांगवी साहू उपस्थित हुई वहीं हम आपको बतादे की,उद्घाटन से पहले कमर्शियल बिल्डिंग में गणेश पूजन की गई तत्पश्चात बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पूर्वी सांगवी साहू के द्वारा रिबन काटकर उद्घाटन किया गया, वही 55 न्यू मार्केट कमर्शियल बिल्डिंग में ऑफिस गोडाउन एवं बैंक के लिए उचित स्थान है, लग्जरी अपार्टमेंट के छत भी किराए पर देना है,वहीं अपार्टमेंट की पर छत पार्टी दी गई, जिसमें फिल्मी सेलिब्रिटी,परिवार एवं रिश्तेदार के लोग इकट्ठा हुए और शुभकामनाएं दी recent visitors 115

महाशिवरात्रि राजधानी में हर्ष उल्लास के साथ मनाई

Mahashivratri celebrated with great enthusiasm in the capital भोपाल (सुशील दामले) ! महाशिवरात्रि हिंदुओं का एक धार्मिक त्योहार है,पुराणों के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है, भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए महाशिवरात्रि को बहुत खास माना गया है,महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर की मूर्ति या शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराकर लोटे से जल चढ़ाया जाता है फिर चंदन का तिलक लगाकर,बेलपत्र,भांग,धतूरा,जायफल,कमल गट्टे,फल,मिष्ठान,मीठा पान एवं इत्र चढ़ाए जाते हैं,उसी कड़ी में राजधानी स्थित इंद्रपुरी बी सेक्टर शिव मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना की गई,वही इंद्रपुरी मार्किट के अध्यक्ष किशोर कुमार प्रजापति ने हमें बताया कि विगत कई वर्षों से हम लोग महाशिवरात्रि के पर्व पर विशेष पूजा अर्चना करते आ रहे हैं,मंदिर में सुबह बाबा का महा अभिषेक एवं महा आरती की गई,महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर प्रांगण में भारी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित हुए वहीं सतगुरु कृपा के संचालक राम यादव के द्वारा साबूदाने की खिचड़ी एवं ठंडाई वितरण की गई,वहीं मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद लिया recent visitors 105

महाशिवरात्रि राजधानी में हर्ष उल्लास के साथ मनाई

Mahashivratri celebrated with great enthusiasm in the capital भोपाल (सुशील दामले) ! महाशिवरात्रि हिंदुओं का एक धार्मिक त्योहार है,पुराणों के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है,भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए महाशिवरात्रि को बहुत खास माना गया है,महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर की मूर्ति या शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराकर लोटे से जल चढ़ाया जाता है,फिर चंदन का तिलक लगाकर बेलपत्र, भांग, धतूरा जायफल,कमल गट्टे,फल,मिष्ठान,मीठा पान एवं इत्र चढ़ाए जाते हैं,उसी कड़ी में राजधानी स्थित गोविंदपुरा विधानसभा अवधपुरी क्षेत्र आने वाले खाम्बरा मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री कृष्णा गौर उपस्थित हुई,वहीं मंदिर संस्थापक पक्ष खाम्बरा ने हमें बताया कि,हमने संकल्प लिया था कि,हम विश्व का सबसे बड़ा शिव लिंग का निर्माण करेंगे वहीं शिव लिंक का निर्माण कार्य चल रहा है, जो लगभग 132 फिट बड़ा शिवलिंग होगा,जिसमें 12 ज्योतिर्लिंग होंगे,मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के द्वारा बाबा का अभिषेक कर हवन किया गया,वहीं मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद लिया recent visitors 106

लक्ष्मीपति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस भोपाल का 17 वां स्थापना दिवस संपन्न हुआ

17th Foundation Day of Laxmipati Group of Institutions Bhopal concluded सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। राजधानी स्थित लक्ष्मीपति ग्रुप ऑफ  इंस्टीट्यूशंस ने अपना 17 वा स्थापना दिवस  स्तंभ 2025 का आयोजन किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनीष कुमार श्रीवास्तव,लक्ष्मीपति ग्रुप के चेयरमैन ओ पी बंसल,मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर एस के बंसल उपस्थित रहे,वहीं कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ की गई इस अवसर पर सभी वर्ग के चयनित व समर्पित निष्ठावान लोगों को उनके उत्कृष्ठ कार्यों व कर्मठ सेवाओं के लिए कई शिक्षाविदों,प्राचार्य गण,पत्रकार बंधुओ,खिलाड़ियों,सामाजिक कार्यकर्ता एवं चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया वहीं हेडलाइंस ट्वेंटी फोर के संपादक एवं समाजसेवी पत्रकार संतोष योगी सहित कई,समाजसेवी एवं पत्रकारों का सम्मान किया गया देर रात  तक चले इस आयोजन में कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए recent visitors 87

मानसरोवरेश्वर महादेव मंदिर में पंडित सुधीर व्यास जी का लाइव संकीर्तन

Live Sankirtan by Pandit Sudhir Vyas ji at Mansarovareshwar Mahadev Temple सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। मानसरोवरेश्वर महादेव मंदिर, मानसरोवर पब्लिक स्कूल प्रांगण में पंडित सुधीर व्यास की लाइव परफॉर्मेंस पर भक्तगण झूमते नाचते नज़र आए। ये चमक ये दमक फेम व्यास जी ने प्रभु संकट हर लो मेरा गाने के साथ संकीर्तन शुरू किया। जिसके साथ ही श्रद्धालुगण भावविभोर हो उठे। त्रिदेवों के देव महादेव का पर्व महाशिवरात्रि, मानसरोवर पब्लिक स्कूल प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। महाशिवरात्रि की सुबह मानसरोवरेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक और शिव जी के भव्य श्रृंगार के साथ पर्व का आगाज़ हुआ। वहीं अखंड रामायण पाठ और भजन गायन में श्रृद्धालू शिव भक्ति में लीन होकर फूलों की होली खेलते नज़र आए। जिसके सुंदर कांड पाठ के बाद म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई। वहीं शाम को आयो शरण तुम्हारी, ये चमक ये दमक, शिव कैलाशों के वासी, भोला नई माने, आदि गीतों की प्रस्तुति पर भक्तगण झूमते रहे। दिन में सुंदर कांड पाठ के बाद बाद शिव बारात की तैयारियों में श्रृद्धालु गुलाबी साफा पहने सजे धजे नजर आए। शिव बारात में श्रद्धालु झूमते नाचते नज़र आए। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त जनों ने प्रसादी ग्रहण किया। इस दौरान मानसरोवर समूह की कुलाधिपति मंजुला तिवारी, प्रति कुलाधिपति गौरव तिवारी और निदेशक दिशा तिवारी सहित बड़ी संख्या में शहर के नामचीन गणमान्य अतिथिगण और मानसरोवर परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। विशाल भंडारा आज  मानसरोवरेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के महापर्व के समापन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। दोपहर एक बजे भंडारे के शुभारंभ से पहले मानसरोवरेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार और पूजन अर्चन किया जाएगा। recent visitors 116

सिंधी मेला समिति की बैठक, आगामी कार्यक्रमों को लेकर की चर्चा

Meeting of Sindhi Mela Committee, discussion on upcoming programs सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। सिंधी मेला समिति द्वारा रविवार को कबीर कुटिया में मेला समिति के सदस्यों के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समिति द्वारा आने वाले समय में आयोजित होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार करना था। इस बैठक में समिति द्वारा 16 मार्च को होली मिलन समारोह एवं पारिवारिक पिकनिक, 23 मार्च को शहीद हेमू कलानी की जन्मदिन एवं भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेतीचांद पर युवाओं के लिए 5 किलोमीटर तक की सिंधी मैराथान एवं 12 व 13 अप्रैल को दो दिवसीय पारिवारिक सिन्धी मेले एवं सिंधी स्पोर्ट्स मेनिया जो कि मई में होने के विषय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सिंधी मेला समिति के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लिए समाज के सभी वरिष्ठ जानों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए और अपनी अपनी राय दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी, महासचिव नरेश तलरेजा, सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष किशोर तनवानी, राजकुमार वाधवानी, राम आसुदानी, कपिल भाटिया, अमर दावानी, दीपक राजानी, महेश बजाज. नरेश गांगुली, हीरो हिंदू, सुनील मंगवानी, अशोक माता,श्रीमती माया पंजवानी, श्रीमती सीमा सबनानी, भावना जगवानी, सिया आसुदानी, पूजा भाटिया, चेतना वाधवानी सहित समाज के गणमान्य नागरिक सहित सिंधी मेला समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। recent visitors 123

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए 100 करोड़ में सजा भोपाल: 17Km हिस्से में लाइटिंग-पेंटिंग, मेहमानों का वेलकम करने के लिए भोपाल तैयार 

Bhopal is being awarded with 100 crore rupees for Global Investors Summit VIP रोड, गौहर महल-बोट क्लब की तस्वीर ही बदली कमलेश ( सम्पादकीय लेख ) भोपाल। भोपाल में 24 और 25 फरवरी को Global Investors Summit from Bhopal (GIS) होगी। देश के शीर्ष 50 समेत 25 हजार उद्योगपति आएंगे। समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम और मेहमानों के स्वागत के लिए कुल 33 करोड़ रुपए की लागत से भोपाल सज गया है। कुल 17 किमी हिस्से में लाइटिंग, पेंटिंग की गई है। VIP रोड, गौहर महल, बोट क्लब, एयरपोर्ट रोड, स्मार्ट सड़क की तो तस्वीर ही बदल गई है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी और नगर निगम ने सड़कों के लिए 70 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। उद्योगपति 23 फरवरी यानी, रविवार को ही भोपाल आ जाएंगे। ऐसे में एक दिन पहले सुबह से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सबसे ज्यादा फोकस राजा भोज एयरपोर्ट से लेकर मानव संग्रहालय के 17 किलोमीटर रूट पर है, लेकिन न्यू मार्केट, लिंक रोड नंबर-1, 2 और 3, होशंगाबाद रोड, एमपी नगर, भदभदा रोड, सैर सपाटा, वन विहार, पॉलिटेक्निक चौराहा, राजभवन, लाल परेड ग्राउंड की सड़क भी सज चुकी है। समिट श्यामला हिल्स स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में होगी। माइ सीक्रेट न्यूज़ ने एक दिन पहले शनिवार को 17 किलोमीटर के रूट को देखा। मानो ये रास्ते मेहमानों को ‘वेलकम’ कह रहे हो। सजावट का जिम्मा नगर निगम को समिट से पहले तीन एजेंसियों को अलग-अलग काम सौंपे गए। नगर निगम को सजावट का काम दिया गया, जबकि पीडब्ल्यूडी और स्मार्ट सिटी को सड़क निर्माण का। नगर निगम : एयरपोर्ट से लेकर मानव संग्रहालय, बोट क्लब, एमपी नगर, चार इमली, श्यामला हिल्स समेत कई इलाकों में पेंटिंग और फाउंटेन का काम निगम ने किया है। इसमें 5 करोड़ 76 लाख रुपए खर्च किए गए। लाखों पौधे लगाने के साथ लेक से जुड़े काम में 17.25 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। वहीं, पूरे शहर में करीब 10 करोड़ रुपए में लाइटिंग की गई है। इस तरह कुल 32.74 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। पीडब्ल्यूडी : एयरपोर्ट रोड, वीआईपी रोड, स्मार्ट सड़क, श्यामला हिल्स, बोट क्लब, लिंक रोड नंबर 1, 2 और 3, एमपी नगर, रोशनपुरा, रंग महल, श्यामला हिल्स की प्रमुख सड़कें बनाई गई है। कुछ सड़कों के गड्‌ढे भी भरे गए। इन पर 65 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। स्मार्ट सिटी : स्मार्ट सड़क पर डामरीकरण और सजावट पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 10 हजार मजदूर काम में जुटे जीआईएस के दो दिन पहले यानी, शनिवार को करीब 10 हजार कर्मचारी सुबह से कामों को अंतिम रूप देने में लगे रहे। नगर निगम के सफाईकर्मी सफाई में लगे रहे। वहीं, सड़क, पेवर ब्लॉक, सौंदर्यीकरण का काम भी हुआ। पेंटिंग में एमपी की संस्कृति और धार्मिक झलक मालवा का मांडना हो या महाकाल, भोजपुर मंदिर की प्रतिकृति..। हर पेंटिंग मध्यप्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक की कहानी बयां कर रही है। एयरपोर्ट रोड से ही पेंटिंग्स बनाई गई है। इनमें प्रदेश की संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। लालघाटी, एयरपोर्ट रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे छत वाले हिस्से को कई रंगों से सजाया गया है। वीआईपी रोड के एक हिस्से में मांडना समेत सांस्कृतिक और धार्मिक चित्र बनाए गए हैं। सेल्फी पॉइंट से राजा भोज की प्रतिमा, गौहर महल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, स्मार्ट रोड, सीएम हाउस, बोट क्लब, लेक व्यू पर भी तरह-तरह की आकृतियां उकेरी गई है। इनमें आदिवासियों से जुड़े चित्र भी शामिल हैं। recent visitors 224