सुरभि परिसर रहवासी कल्याण समिति द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह

Republic Day celebration by Surbhi Complex Resident Welfare Committee  सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। गणतंत्र दिवस समारोह के इस अवसर पर परिसर के वरिष्ठ सदस्य उमेश व्यास जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव महेश शर्मा जी के द्वारा किया गया।अध्यक्ष  देवेन्द्र कुमार मिश्र ने गणतंत्र दिवस पर बधाई एवं शुभकामनायें देकर अपने विचार व्यक्त किये। समिति को  आगे बढाने एवं  सभी को एक साथ  अपनी ईमानदारी, मेहनत एवं लगन से सभी को परिसर के सुखद एवं समृद्ध बनाने के लिए काम करने को कहा हम सभी को परिसर के बने संविधान के अनुसार काम करना है l इस पर अपने विचार व्यक्त किये।  संयोजक डॉ आर के अग्रवाल जी, कोषाध्यक्ष शरद वत्स जी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष एच एस श्रीवास्तव जी, वरिष्ठ सचिव रमेश मूलचंदानी जी, सह सचिव एस के नामदेव जी, सह कोषाध्यक्ष दीपक अरगडे जी,अनिल वर्मा जी,पंकज झा जी, वाय एस परमार जी, राज अग्रवाल जी,बी के तिवारी जी, नितिन खोदरे जी,बी एल भाटिया जी,एवं दुर्गेश कुमार जी ने आज के पर्व पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर समिति को कैसे सुचारु रूप से आगे बढ़ाना है एवं आर्थिक मजबूती लाना है इस पर विचार व्यक्त किये l सचिव महेश शर्मा जी ने सभी का आभार व्यक्त किया l अन्त में मूलचंदानी जी ने सभी को इस पर्व पर लडडू खिलाकर पुनः धन्यवाद व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन  किया। recent visitors 182

सिंधी मेला समिति आज कबीर कुटिया पर 9:30 बजे किया झंडा-वंदन

Sindhi Mela Samiti today did flag-salutation at Kabir Kutia at 9:30 am सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। सिंधी मेला समिति द्वारा 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रविवार दिनांक 26 जनवरी को प्रातः 9:30 बजे ईदगाह हिल्स स्थित कबीर कुटिया में झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया कि इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में  मनोहर ममतानी( अध्यक्ष, मानव अधिकार आयोग) मुख्य अतिथि  किशोर तनवानी ( अध्यक्ष, सिन्धी सेंट्रल पंचायत) एवं  अमर लाल दावानी (अध्यक्ष नानक टेकरी पंचायत) एवं  विशेष अतिथि के रूप में  भगवान देव इसरानी, जयकिशन लालचंदानी, परमानंद राजानी,  तेजासिंह मूलचंदानी, कन्हैया लाल दलवानी एवं  घनश्याम पंजवानी मुख्य रूप से उपस्थित होकर झंडा वंदन करेंगे। इस गरिमामय समारोह में मातृशक्ति को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। recent visitors 257

मध्य प्रदेश का राज भवन घूमने का सुनहरा अवसर , जाने नियम

Golden opportunity to visit Raj Bhavan of Madhya Pradesh, know the rules MP News: मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के निर्देश पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीन दिनों के लिए राजभवन के दरवाजे आम लोगों के लिए खुले रहेंगे. राजभवन में कई ऐसे दर्शनीय स्थान है जो इतिहास से जुड़े हुए हैं. इनका भ्रमण और अवलोकन आम लोगों द्वारा किया जा सकता है. राजभवन के अपर मुख्य सचिव के सी गुप्ता ने बताया कि राज्यपाल मंगू भाई पटेल के निर्देश पर राजभवन को आम लोगों के अवलोकन के लिए तीन दिनों तक खोला जाएगा. उन्होंने बताया कि आम नागरिक 25 से 27 जनवरी 2025 तक की निर्धारित समय अवधि में राजभवन देख सकते हैं. इसके लिए समय भी तय किया गया है. आम लोगों के लिए दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक राजभवन खुला रहेगा. इसी प्रकार 26 जनवरी को प्रातः 11 से दोपहर 2:00 बजे तक राजभवन का भ्रमण किया जा सकेगा. संभावना जुटाए जा रही है कि तीन दिन की अवधि में हजारों की संख्या में लोग राजभवन को देखने के लिए जा सकते हैं. उन्हें गेट नंबर 2 से आवागमन की अनुमति मिलेगी. इतिहास को संजोए हुए है राजभवनराजभवन राज्यपाल का निवास होने के साथ-साथ इतिहास को अपने आप में संजोए हुए हैं. यहां पर तोप, आकर्षक प्राचीन‌ वस्तुओं के साथ-साथ एक विशाल वेंकट हाल भी है, जो कि काफी पुराना है. राजभवन की कई प्राचीन वस्तुएं आम लोगों को अपनी और आकर्षित करती है. इसके अलावा प्राचीन समय के लगे हुए झूमर भी राजभवन की खूबसूरती के साथ-साथ लोगों के आकर्षण का केंद्र माने जाते हैं. जिस क्षेत्र में राजभवन स्थित है वह 1880 तक एक सैन्य छावनी क्षेत्र था. इस क्षेत्र में किसी भी निजी निर्माण की अनुमति नहीं थी. 1880 में वर्तमान राजभवन का निर्माण भोपाल की नवाब शाहजहां बेगम ने ब्रिटिश अधिकारियों के ठहरने के लिए किया था. इसे शुरू में लाल कोठी नाम दिया गया था. 1880 के बाद से लाल कोठी भोपाल में तैनात ब्रिटिश राजनीतिक एजेंटों का आधिकारिक निवास बन गया. recent visitors 217

भोपाल वासियों का खत्म हुआ लंबा इंतजार, जीजी फ्लाईओवर पर कल से दौड़ने लगेंगे आम वाहन

The long wait of Bhopal residents is over, normal vehicles will start running on GG flyover from tomorrow भोपाल। गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच 148 करोड़ की लागत से बने जीजी फ्लाईओवर को 23 जनवरी से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। 2734 मीटर लंबा ये भोपाल का पहला सबसे लंबा फ्लाईओवर है। करीब दो साल देरी से बनकर तैयार हुए इस फ्लाईओवर को पूरा करने की भी 8 बार तारीखें बदल चुकी हैं। पीडब्ल्यूडी सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23 जनवरी को सुबह 11 बजे लोकार्पण का समय दिया है। 60% की राह बदलेगी वल्लभ भवन चौराहा से इस फ्लाईओवर पर करीब 60% ट्रैफिक गणेश मंदिर के पास उत्तर जाएगा। केवल एमपी नगर, ज्योति टॉकीज चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा या व्यापमं चौराहा से होकर अपने मुकाम पर जाने वाले वाहन चालक ही फ्लाईओवर पर नहीं जाएंगे। फायदा ये होगा कि इन चारों स्पॉट पर ट्रैफिक की रफ्तार नहीं थमेगी। recent visitors 139

थाना अयोध्यानगर, जोन -2 पुलिस की मोबाइल लुटेरो पर बडी कार्यवाही, 19 मोबाइल सहित 02 बदमाशो को किया गिरफ्तार

Police station Ayodhyanagar, Zone-2 took major action against mobile robbers, arrested 02 miscreants along with 19 mobile phones. भोपाल ! नगरीय क्षेत्र भोपाल में मोबाईल स्नेचिंग की घटना करने वाले अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अति. पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया था ।उक्त दिशा निर्देशो के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 डाँक्टर संजय कुमार अग्रिवाल (भा.पु.से.) एवं अति.पुलिस उपायुक्त जोन-02 महावीर सिंह मुजाल्दे के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में गठित टीम ने नरेला जोड के पास हुई मोबाइल स्नेचिंग की घटना का पर्दाफास कर 02 शातिर मोबाइल स्नेचर्स को दबोचकर शहर के विभिन्न स्थानो से छिने कुल 19 मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त एक मो.सा. सहित लगभग 7 लाख रुपये का मशरूका बरामद करने मे सफलता प्राप्त की हैं । घटना का विवरण- फरियादी विक्रम सिंह वर्मा पुत्र स्व. श्री बंशीलाल वर्मा, 42 वर्ष, राजीवनगर ए सेक्टर अयोध्यानगर द्वारा रिपोर्ट की थी कि दिनांक 19.01.2025 को रात्रि करीबन 9.00बजे क्वीनमेरी स्कूल के पास टलहते समय दो लडके एक मो.सा. से अचानक आते है झपटा मारकर जबरदस्ती मोबाइल छिनकर भाग जाते है। उक्त रिपोर्ट पर अप.क्र. 45/25 धारा 304(2) बीएनस पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। इसी तरह रात्रि लगभग 11.00 बजे एमपीनगर थाना क्षेत्र में भी फरियादी लक्ष्मण पांचोले पुत्र सीताराम पांचोले, 55वर्ष निवासी विकासनगर गोविंदपुरा के साथ भी एक मोबाइल स्नेचिंग की घटना घटित होती जिस पर एमपीनगर थाने में अप.क्र. 33/25 धारा 304(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया। उक्त घटनाओ को देखते हुये पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री संजय अग्रवाल द्वारा मोबाइल स्नेचर की धरपकड हेतु तत्काल टीम गठित कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर अतिरिक्ति पुलिस उपायुक्त महावीर मुजाल्दे के पर्यवेक्षम एवं सहायक पुलिस आयुक्त अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अयोध्यानगर महेश लिल्हारे के नेतृत्व में टीम गठित की गई जिसने सीसीटीव्ही कैमरो एवं अन्य तकनीकि तथा गैर तकनीकि सुरागरसी के आधार पर संदिग्धो को चिन्हीत कर दबीस दी जिनसे उपरोक्त दोनो घटना में छिने गये मोबाइल सहित कुल 19 मोबाइल फोन तथा घटना में उपयोग की गई मो.सा. बरामद करने में सफलता अर्जित की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर औऱ भी घटना के बारे में पुछताछ जारी है। बरामद माल का विवरण –एक मोबाइल रेडमी-13, एक मोबाईल ओप्पो कंपनी का नेवी ब्लू कलर, सहित कुल 19 मोबाइल तथा01 मोटर सायकिल सहित कुल कीमती लगभग 7,00,000/- रुपयेआरोपी – 1. साहिल लाला पुत्र कय्यूम खान, 24 साल निवासी गली न. 04, नन्नी बी की मस्जिद के पास काजी केंप थाना हनुमानगंज भोपाल ।शिक्षा- अनपढ ।व्यवसाय- कबाडे का ठेला लगाकर फेरी करता है।हाल ही में थाना शहाजहानाबाद में 25 आर्म्स एक्ट तथा चोरी के अपराध में जैल गया था।शिक्षा- 10वीं ।व्यवसाय- ड्रायवरी करता हैं ।आपराधिक रिकार्ड- – 01.- अप.क्र. 200/22 धारा 36बी थाना मंगलवारा भोपाल02. अप.क्र. 816/22 धारा 279, 337,338, भादवि थाना कोहेफिजा भोपाल03. अप.क्र 1228/20, धारा 4ए जुआ एक्ट थाना हनुमानगंज भोपाल04. अप.क्र. 791/22 धारा 379 भादवि थाना कोहेफिजा भोपाल05. अप.क्र. 642/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना हनुमानगंज भोपाल06. अप.क्र. 443/24 धारा 304(2) बीएनएस थाना शाहजहानाबाद भोपाल07. अप.क्र. 33/25 धारा 304(2) बीएनएस थाना एमपीनगर भोपाल08. अप.क्र. 45/25 धारा 304(2) बीएनएस थाना अयोध्यानगर भोपाल विधि विरोधी बालक- 17 वर्षीय विधि विरोधी बालक निवासी बिसमिल्लाह कालोनी थाना ऐशबाग भोपालशिक्षा- 05वीं, शासकीय स्कूल फरहत अफजाव्यवसाय- आटो चलाता है।सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी महेश लिल्हारे, उनि. सुदील देशमुख, सउनि मनोज सिंह कछवाह , प्रआर 1177 अमित व्यास, प्रआर 3178 बृजेश सिंह, प्रआर 2233 रूपेश सिंह जादौन, प्रआर सुदीप राजपूत, प्रआर आर 2115 मनोज जाट, आर 4548 मन मोहन मेहरा, आर 3688 नीरज साहू, आर 3223 जितेन्द्र उच्चारिया, आर 198 दीपक आचार्य तथा आर. आकाश भास्कर (डी.सी.पी. ऑफिस जोन-02 तकनीकी शाखा) की सराहनीय भूमिका रही । recent visitors 138

अहिल्या देवी की नगरी महेश्वर में 24 को कैबिनेट की बैठक, बस सेवा शुरू करने का हो सकता है ऐलान

Cabinet meeting on 24th in Ahilya Devi’s city Maheshwar, announcement may be made to start bus service. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 24 जनवरी को लोकमाता अहिल्या देवी की नगरी महेश्वर में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में सरकार द्वारा प्रस्तावित प्रदेश में बस सेवा शुरू करने को मंजूरी मिलने की संभावना है। सरकार इस वर्ष के अंत तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में यात्री बस सेवा प्रारंभ करना चाहती है। शुरू में कुछ चयनित रूटों पर बसे चलाई जाएंगी। बैठक के बाद परिवहन विभाग इस प्रस्ताव को लेकर आगे की कार्रवाई तेज करेगा। इसके तहत बस सेवा संचालित करने के लिए एक कंपनी स्थापित की जाएगी, जो प्रदेश में यात्री बसों का संचालन करेगी। इस बैठक को लेकर सभी संबंधित विभाग तैयारियों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2025 मालवा की महारानी पुण्यश्लोका अहिल्या देवी का 300 वां जयंती वर्ष है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने देवी अहिल्या माता की 300वीं जयंती मनाने का निर्णय लिया है। इस उपलक्ष्य में हम पूरे वर्ष अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की अगली बैठक मालवा की महारानी लोकमाता अहिल्या देवी को समर्पित की जाएगी। कैबिनेट की बैठक 24 जनवरी को लोकमाता की राजधानी रही धार्मिक नगरी महेश्वर में होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को जारी अपने संदेश में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकमाता अहिल्या देवी का जीवन धार्मिकता, त्याग और करुणा का प्रतीक था। वे न केवल एक कुशल शासिका थीं, बल्कि एक आदर्श नारी और माता भी थीं। लोकमाता अहिल्या देवी के शासनकाल, उनकी कर्तव्यपरायणता, धर्म परायणता, सुशासन, दानशीलता, धार्मिकता आदि गुणों से हमें सद्मार्ग और सुशासन के जरिए लोक-कल्याण की असीम ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। उनके व्यक्तित्व की आभा से पूरा समाज आज भी उन्हें अत्यंत श्रद्धा से देखता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की पावन धरा वह स्थान है, जहां रानी दुर्गावती, लोकमाता अहिल्या देवी, सम्राट विक्रमादित्य और राजा भोज जैसे प्रतापी एवं सुशासन लाने वाले शासक हुए हैं। इनके नाम और काम पर मध्यप्रदेश सदैव गौरवान्वित होता आया है। इस संदर्भ में महिला शासिका लोकमाता अहिल्या देवी का नाम भी अजर-अमर है। उनके नाम पर समर्पित मंत्रि-परिषद की बैठक में हम जनकल्याण से जुड़ी कई नवीन योजनाओं को मंजूरी देने जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि हम सब मालवा की लोकमाता अहिल्या देवी के पुण्य स्मरण में शामिल हों। वे स्वयं और सभी मंत्रीगण मिलकर अहिल्या माता को समर्पित मंत्रिपरिषद की बैठक के लिए महेश्वर जाएंगे और यही लोकमाता को उनके सद्कार्यों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। recent visitors 153

प्लास्टिक फ्री सिटी की ओर राजधानी… ढाई साल पहले खंती पर आती थी 12 टन पॉलीथिन, अब सिर्फ 8 टन

The capital is moving towards a plastic free city… 12 tonnes of polythene used to come to the mine two and a half years ago, now only 8 tonnes भोपाल । राजधानी के बाजारों से धीरे-धीरे पॉलीथिन कम होने लगी है। इनकी जगह कंपोस्टेबल बैग ले रहे हैं। असर भी दिखने लगा है। ढाई साल पहले शहर से निकलने वाले कचरे में 12 टन पॉलीथिन रहती थी। मौजूदा समय में आदमपुर खंती पर रोजाना लगभग 8 टन ही पॉलीथिन पहुंच रही है। कंपोस्टेबल बैग का सबसे ज्यादा इस्तेमाल रेस्त्रां, शॉपिंग मॉल और डिपार्टमेंटल स्टोर्स में हो रहा है। शहर में रोज करीब डेढ़ टन कंपोस्टेबल बैग की खपत होती है। भुट्टे के स्टार्च यानी माड़ को प्रोसेस करके कंपोस्टेबल बैग बनाए जाते हैं। यदि जानवर इन्हें खा लें तो उनको भी नुकसान नहीं होता है। यह पॉलीथीन से होने वाले प्रदूषण के मुकाबले हानिकारक नहीं है। ये अधिकतम 6 महीने में मिट्टी में घुल जाते हैं। भुट्टे की माड़ से बनने के कारण ये रिन्युएबल होते हैं, यानी इनका उत्पादन दोबारा से किया जा सकता है। बायोडिग्रेडेबल से थोड़े अलग हैं कंपोस्टेबल बैग … एक्सपर्ट्स का कहना है कि बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक से कंपोस्टेबल बैग थोड़े अलग होते हैं। कंपोस्टेबल बैग जल्द मिट्टी में घुल जाते हैं जबकि बायोडिग्रेडेबल को 6 महीने से ज्यादा का समय लगता है। हालांकि दोनों पर्यावरण हितैषी होते हैं। फायदा- पॉलीथिन से सस्ता किलो के हिसाब से देखें तो कंपोस्टेबल बैग पॉलीथिन के मुकाबले 20 रुपए तक सस्ता है। यह प्रति किलो 130 रुपए में मिलता है, वहीं, पॉलीथिन 150 रुपए प्रतिकिलो तक है। एक किलोग्राम कंपोस्टेबल बैग में करीब 200 पीस आते हैं। फिलहाल भोपाल में कंपोस्टेबल बैग बनाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से दो प्लांट को लाइसेंस दिया गया है। इसके अलावा बाहर से भी शहर में कंपोस्टेबल बैग आ रहे हैं। पॉलीथिन में 30% कमी, कपड़े के बैग भी बढ़ रहे पॉलीथिन के इस्तेमाल में करीब 30% कमी देखने को मिली है। मॉल्स और डिपार्टमेंटल स्टोर के अलावा कई दुकानदार भी कंपोस्टेबल बैग में सामान दे रहे हैं। 30% ग्राहक कपड़े या जूट का थैला लेकर बाजार पहुंच रहे हैं। पॉलीथिन के उपयोग में कमी का एक यह भी बड़ा कारण है। देवेंद्र सिंह चौहान, एडीसी नगर निगम recent visitors 175