सेवनिया ओकारा के सरपंच ने स्वच्छता के लिए लगाया अपना निजी वाहन 

The Sarpanch of Sevaniya Okara deployed his personal vehicle for cleanliness  विशेष संवाददाता भोपाल। ग्राम पंचायते भी किसी मामले में पीछे नहीं हैं। पीएम मोदी और सीएम मोहन सरकार के स्वच्छता अभियान में कदम से कदम बढ़ा रही है। राजधानी से सटी सेवनिया ओकारा ग्राम पंचायत के सरपंच ने स्वच्छता की दिशा में बड़ा सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने अपने निजी खर्चे पर 7 लाख रुपए से सीएनजी वाहन खरीदा और ग्राम पंचायत में शामिल सभी गाँवो का कचरा उठा रहे हैं, ताकि ग्राम पंचायत में भी शहर जैसा स्वच्छ वातावरण रहे।  सरपंच गजराज सिंह अहिरवार ने बताया कि शासन प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा के सहयोग से विगत इन 3 वर्षों में ग्राम पंचायत में करीब 4 से 5 करोड रुपए के विकास कार्य हुए हैं। इसमें गांव में सीसी रोड, नाली, सामुदायिक भवन जैसे अन्य कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विकास की यह गति रुकने वाली नहीं है। करीब 2500 लोगों के राशन कार्ड भी बनवाए हैं। पात्र लोगों को संबल योजना से भी लाभान्वित किया है। करीब एक करोड़ के काम प्रस्तावित है, जिनका जल्द ही भूमि पूजन होना है। उन्होंने बताया कि आदिम जाति कल्याण विभाग से 20 लख रुपए का काम हुआ था। जिसका अभी करीब 10 लाख रुपया शासन में रुका है, जिसकी वजह से काम ठप पड़ा है। मेरा अधिकारियों से आग्रह है कि जल्दी से जल्दी राशि दी जाए। सेवनिया ओकारा विकास में अब्बल सरपंच अहिरवार ने कहा कि सेवनिया ओकारा विकास में अब्बल है। मेरे साथ पूरी ग्राम पंचायत का जन समर्थन है। यही वजह है कि मुझे सामान्य सीट से भी जीतने का अवसर मिला। मैं करीब 800 वोटो से जीता हूं। मैं खुद अपनी ग्राम पंचायत के लोगों के काम अधिकारियों से मिलकर कराता हूं। जरूरत पड़ने पर जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लेता हूं। recent visitors 212

कल्याण समिति लार्ज पावर असेंबली भेल मिलन समारोह आयोजित 

Kalyan Samiti Large Power Assembly BHEL Milan Ceremony organized  सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। कल्याण समिति लार्ज पावर असेंबली भेल द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया, रायसेन रोड मालगुड़ी रिसोर्ट में आयोजित मिलन समारोह में करीब 100 से अधिक परिवारों ने सपरिवार भाग लिया, कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार कार्यक्रमों और महिलाओं ने गेम के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया और खुद भी आंनद उठाया।  कार्यक्रम के आयोजक और समिति के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि, भेल में हम सभी देश के विभिन्न प्रांतो से कार्यरत हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में हम लोगों के पास समय ही नहीं होता है,जिसमें हम लोग प्रत्येक परिवार से मिल सके, इसलिए हम लोग वर्ष में एक बार ऐसा पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित करते हैं, इस मिलन समारोह में सुरेश नामदेव, उमर कुरेशी, दीपक, मार्तंड सिंह, मार्तण्ड सिंह, सागर सिंह, भरत गोस्वामी, शैलेंद्र स्वामी, राघवेंद्र पांडे, शशि प्रकाश, संजय शिवहरे, रवि सारस्वत, राजेंद्र काछी, वीके पटेल बड़ी संख्या में लोग अपने सपरिवार सहित उपस्थित हुए। recent visitors 230

ग्रेड पौंगल सेलिब्रेशन में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियाँ 

Children gave colourful presentations in Grade Pongal Celebration  सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। तमिल संगम द्वारा 19 जनवरी को कैरियर कॉलेज के ऑडिटोरियम में ग्रेड पौंगल सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। जिसमें तमिल समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में तमिलनाडु कला और संस्कृति से जुड़े 20 प्रसिद्ध कलाकारों ने लाइफ परफॉर्मेंस दी। इस आयोजन में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के 15 कलाकारों ने भी भाग लिया। इन सभी कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों को आंनद से भर दिया। तमिल संगम संगठन के अध्यक्ष पी राजू ने कहा कि हम प्रतिवर्ष ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते हैं ताकि समाज में एकता का भाव बना रहे। वही कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंची डॉ स्वाति पिल्लई ने सभी बच्चों का हौंसला बढ़ाया। डॉ स्वाति  ने कहा कि आज मुझे इस कार्यक्रम में पहुँचकर बड़ा अच्छा लग रहा है। वही उनके पिता एसके पिल्लई ने बताया कि मेरी बेटी 3 वर्ष की आयु से सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले रही है। मुझे गर्व है कि मेरी बिटिया ने इसी सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर अपनी पीएचडी भी की है। मेरी बेटी ने मेरे परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। recent visitors 126

ग्रेड पौंगल सेलिब्रेशन में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियाँ

Children gave colourful presentations in Grade Pongal Celebration  सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। तमिल संगम द्वारा 19 जनवरी को कैरियर कॉलेज के ऑडिटोरियम में ग्रेड पौंगल सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। जिसमें तमिल समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में तमिलनाडु कला और संस्कृति से जुड़े 20 प्रसिद्ध कलाकारों ने लाइफ परफॉर्मेंस दी। इस आयोजन में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के 15 कलाकारों ने भी भाग लिया। इन सभी कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों को आंनद से भर दिया। तमिल संगम संगठन के अध्यक्ष पी राजू ने कहा कि हम प्रतिवर्ष ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते हैं ताकि समाज में एकता का भाव बना रहे। वही कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंची डॉ स्वाति पिल्लई ने सभी बच्चों का हौंसला बढ़ाया। डॉ स्वाति  ने कहा कि आज मुझे इस कार्यक्रम में पहुँचकर बड़ा अच्छा लग रहा है। वही उनके पिता एसके पिल्लई ने बताया कि मेरी बेटी 3 वर्ष की आयु से सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले रही है। मुझे गर्व है कि मेरी बिटिया ने इसी सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर अपनी पीएचडी भी की है। मेरी बेटी ने मेरे परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। recent visitors 141

ग्लोबल जीनियस पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेलकूद दिवस सम्पन्न हुआ

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! Global Genius Public School का वार्षिक खेलकूद दिवस मनाया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में निजामुद्दीन कॉलोनी के अध्यक्ष सैयद शाहिद अली,अखलाक अहमद स्वच्छ भारत अभियान एंबेसडर,दिलशेर खान समाज सेवी एवं एडवोकेट ए बी खान उपस्थित रहे,वहीं विद्यालय प्राचार्य एवं उप प्राचार्य के द्वारा मुख्य अतिथि का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया,मुख्य अतिथियों द्वारा वार्षिक खेल समारोह का विधिवत उद्घाटन किया इसके बाद बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पहले,दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया बच्चों के द्वारा अनेक खेल खेले गए,जैसे दौड़, कुर्सी रेस, बनाना रेस जैसे अनेक खेल खेले गए,वही विद्यालय के संचालक इदरीश खान ने विद्यालय के शिक्षकों की बच्चों के प्रति समर्पण भाव की प्रशंसा की,कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य शबाना खान द्वारा सभी प्रतिभागियों को,उत्साहवर्धन करने वाले दर्शक व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं Read more: https://mysecretnews.com/mp-shivered-again-due-to-icy-winds/ recent visitors 170

मप्र : मंत्रालय में बड़ी विसंगति, उच्च वेतन में निम्न पद का काम कर रहे कर्मचारी

भोपाल। मंत्रालय में पदोन्नति के पदों पर सीधी भर्ती का प्रस्ताव निरस्त करवाने, 9 वर्ष से बंद पदोन्नतियां शुरू करवाने, समयमान के साथ उच्च पदनाम, सचिवालय भत्ता परिवहन भत्ता, मंहगाई भत्ता का पुनरीक्षण इत्यादि दीर्घलंबित मंत्रालयीन मांगों समस्याओं की ओर शासन का ध्यानाकर्षण करने मंत्रालय के कर्मचारी लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी उच्च स्तर पर कोई सुनवाई होती नहीं दिख रही है। इससे अब मंत्रालय के कर्मचारियों ने लड़ाई का तरीका बदलते जा रहे हैं। अब वे सीधे तौर पर शासन के खिलाफ कर्मचारियों को मानसिक रूप से तैयार कर रहे हैं। 16 जनवरी गुरुवार को वल्लभ भवन क्रमांक 01 मेन गेट के निकट लंच टाइम में शांतिपूर्ण गेट मीटिंग आयोजित की गयी है। इसमें बड़ी संख्या में मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारी अपनी ताकत दिखाएंगे। हालांकि वे सरकार का कोई नुकसान नहीं चाहते, इसीलिए उन्होंने मीटिंग के लिए लंच का टाइम चुना है। 9 वर्ष से पदोन्नतियां नहीं की गई। पूरे प्रदेश को चौथा समयमान दिया गया पर मंत्रालय को छोड़ दिया। शासन के अन्य विभागों ने पदोन्नति का कोई न कोई विकल्प खोज लिया, लेकिन मंत्रालय में कोई रास्ता नहीं निकाला गया। सामान्य प्रशासन विभाग ने परिपत्र दिनांक 09 मार्च 2020 जारी कर सभी विभागों को निर्देश दिए कि क्रमोन्नति/समयमान के साथ उच्च पदनाम देने की व्यवस्था लागू की जाए। अनेक विभागों ने उक्त परिपत्र का पालन कर पदोन्नति का हल निकाल लिया लेकिन स्वयं सामान्य प्रशासन विभाग ने नहीं किया। आज उच्च पद का वेतन देकर निम्न पद का काम लिया जा रहा है जो कि एक तरह से लोकधन की हानि ही कही जाएगी। इन सब कारणों से मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारी स्थायीकर्मी आउटसोर्स कर्मचारी लंबे समय से खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। (1) 09 वर्ष से बंद पदोन्नतियों को शुरू करवाने(2)पदोन्नति के पदों पर सीधी भर्ती का प्रस्ताव निरस्त करवाने(3)मंत्रालय कर्मचारियों को चौथा समयमान वेतनमान दिलाने(4)सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र दिनांक 9 मार्च 2020 के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा की भांति समयमान वेतनमान के साथ साथ उच्च पदनाम दिलाने(5)सचिवालय भत्ते का वर्तमान मूल्य सूचकांक के अनुसार पुनरीक्षण(6)लंबित मंहगाई भत्ता एरियर सहित(7)कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए लंबित चिकित्सा बीमा योजना लागू करवाने(8)सहायक ग्रेड 3 और डाटा एंट्री ऑपरेटर की ग्रेड पे समान अर्थात् ₹ 2400 करवाने(9)अनुकंपा नियुक्ति से नियुक्त सहायक ग्रेड 3 के मामले सीपीसीटी उत्तीर्ण न करने पर सेवाएं समाप्त करने संबंधी प्रावधान निरस्त करवाने(10)मंत्रालय स्थापना और मंत्री स्थापना में वर्षों से कार्यरत आकस्मिकता निधि कर्मचारियों को भर्ती नियम के अनुसार विभागीय परीक्षा लेकर नियमित करवाने(11)सीधी भर्ती से नियुक्त होने वाले तृतीय श्रेणी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 70%,80% स्टाइपेंड देने संबंधी अन्यायपूर्ण एवं असमानतापूर्ण आदेश निरस्त करवाने(12)स्थायीकर्मियों को सातवां वेतनमान दिलवाने(13)आउटसोर्स कर्मचारियों को समकक्ष नियमित कर्मचारी की न्यूनतम वेतन के समतुल्य पारिश्रमिक,अवकाश,काम के घंटे निर्धारित करवाने(14) वर्ष 2012-13 में मंत्री स्थापना से मंत्रालय स्थापना में नियुक्त हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पे प्रोटेक्शन का लाभ देने(15) सेवानिवृत्ति के बाद 240 दिन के बजाय पूरे 300 दिन का अवकाश नकदीकरण करने(16) गृह भाड़ा भत्ता, परिवहन भत्ता एवं अन्य भत्ते सातवें वेतनमान के अनुरूप पुनरीक्षित करवाने आदि। recent visitors 188

जब तक देश में ईवीएम तब तक विपक्षी दलों का इक़बाल बुलंद नहीं होगा

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल। क्रांति जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण करोसिया ने ईवीएम मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन भाजपा सरकार की कठपुतली बनकर काम कर रहा है। विपक्षी दलों के नेताओं की आवाज को कुचला जा रहा है। जबकि आज से 20 साल पहले ऐसा नहीं होता था। जब भी कोई दलों के लगभग एक दर्जन लोग सरकार और प्रशासन के अधिकारियों से मिलते थे तो उनकी बात को तवज्जो मिलती थी और मुद्दों पर चर्चा भी होती थी। आज उल्टा हो रहा है। अपनी बात रखने वालों पर सरकार बलपूर्वक हमले करवाती है। एक तरह से भाजपा सरकार की इस देश में तानाशाही चल रही है। इसकी सबसे बड़ी मुख्य वजह है देश में ईवीएम से चुनाव होना। जब तक देश में ईवीएम से चुनाव होते रहेंगे, तब तक विपक्षी दलों का रहने का कोई औचित्य ही नहीं है। करोसिया ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों पर हमले और अत्याचार बढ़ गए हैं। दलितों के नाम पर सिर्फ यह भाजपा सरकार डोंग करती है। आप देखिए देश के संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ भीमराव अंबेडकर का कितना बड़ा अपमान किया है। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि ईवीएम हटाने को हमारी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करेगी। उन्होंने बेरोजगारों, किसानों की दुर्दशा को लेकर भाजपा सरकार को दोषी बताया है। भाजपा अपने जिला अध्यक्षों की सूची को लेकर जनता के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए यह ड्रामा रच रही है। recent visitors 355