धानुक समाज विकास संघ भारत (वंशकार,बरार)द्वारा बैठक का आयोजन

Meeting organized by Dhanuk Samaj Vikas Sangh India (Vanshkar, Berar) भोपाल ! विधायक विश्रामगृह भोपाल में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट बीपी बंसल रा.अध्यक्ष, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भगवान दास सबनानी जी दक्षिण पश्चिम विधायक एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा ने मोबाइल फोन पर समाज को राजनैतिक,भागीदारी एवम् समाज की मांगे पूर्ण करने का आश्वासन दिया तथा सीधी जिले में धानुक समाज महेश बंसल ने वर्ष २०२१ में नहर में बस गिरने के कारण 2 लोगों की जिंदगियां बचाई,३६ लाशों को नहर से निकाला,कलेक्टर सीधी ने सीएम को पत्र लिखकर महेश बंसल को आर्थिक सहायता, प्रशंसा पत्र दिलवाने के लिए पत्र लिखा एवम् प्रधानमंत्री ने सीएस एमपी को पत्र लिखा परंतु कोई फायदा नही मिला। एमपी में समाज की राजनैतिक भागीदारी के संबंध में चर्चा की, रोजगार, शिक्षा,खेलों पर चर्चा की गई।धानुक समाज के मध्य प्रदेश के विभिन्न जिले, संभाग, प्रदेश, राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद थे वहीं समाज के सुनील वर्मारा, कोषाध्यक्ष,राजगढ़ से महेश वर्मा,मांगीलाल वंशकार, गुना से रामबाबू वंशकार, सीधी से महेश बंसल,सागर से मूलचंद उरया,सागर संभाग अध्यक्ष आत्माराम वर्मा,बी एल वर्मा गोविंद सिंह मधोलिया,पवन भरतेलिया, निलेश इंदौर,ज्ञान बाई बंसलखुरई, आरडी जराह, अनूप कुमार बेन,गुलशन वेनजबलपुर,राजू धानक झाबुआ,भगवत बंसल, मुन्नालालदमोह, शुभम टिकलियाहोशंगाबाद, नेपाल बनाफल,रवि बंसलरीवा, जोकेश वर्मानिवाड़ी, समर सतना, कमलेश बंसेल, गोपालखंडवा,उज्जैन संतोष सांडिया,ओमप्रकाश नागेले उज्जैन,शुभम वंशकार_ छिंदवाड़ा,भगवान सिंह दतिया, आशीषहरदा, प्रेमदेवास, सुनील नागेलेग्वालियर,राजेश बैतूल,बिरेंद्र वर्मा,संजू_इंदौर वीपी बंसल,श्यामसुंदर,जयराम बमरेले,महेश, विक्रम,राघवेंद्र, छोटेलाल,डमरू,विनोद,उत्तम,व अन्य जिलों से समाज बंधु शामिल हुए। recent visitors 275

घर में मिली तीन पेटी बाइबिल, भोपाल में प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण का खेल

भोपाल. धर्म स्वातंत्र्य कानून में कड़े प्रविधानों के बाद भी शहर में मतांतरण का क्रम जारी है। रविवार को बागसेवनिया थाने के अमराई संजय नगर में ऐसा ही प्रकरण सामने आया। वहां प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण की कोशिश चल रही थी। बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस ने मतांतरण कराने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि रविवार को संजय नगर में रहने वाले शिवकुमार झरवड़े के घर पर करीब 40 आदिवासी महिला-पुरुष और बच्चे इकट्ठा होकर प्रार्थना कर रहे थे। उसी समय विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के 60-70 कार्यकर्ता और पदाधिकारी वहां पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। उस समय घर का मुख्य द्वार बंद था। बंद कमरे में मतातंरण आवाज देने पर भी जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस कर्मियों ने वहां पहुंचकर जैसे ही दरवाजा खोला, बजरंग दल के कार्यकर्ता झरवड़े के घर में घुस गए। वहां महिला-पुरुष प्रार्थना करते हुए मिले। अचानक घर में इतने लोगों के घुसने से बौखलाए लोगों ने विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ताओं से धक्का मुक्की भी की। तीन पेटी बाइबिल मिली विहिप के जिला मंत्री सोनू दुबे ने बताया कि शिवकुमार के घर में तीन पेटी बाइबिल मिली हैं। वहां आए लोगों के लिए मांसाहार पकाया जा रहा था। वहां लोगों को मतांतरण के लिए बहलाया-फुसलाया जा रहा था। वहां हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। देर शाम पुलिस ने शिवकुमार झरवड़े, रचना गोस्वामी, प्रियंका पिल्लई और प्रतिभा मरावी के खिलाफ धार्मिक स्वातंत्र्य अधिनियम की धारा 3, 5 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रार्थना कर रहे लोगों ने कहा- अपनी मर्जी से आए प्रार्थना सभा में मौजूद महिलाओं-पुरुषों का कहना था कि उन पर मतांतरण के लिए किसी ने दबाव नहीं डाला था। वे लोग अपनी मर्जी से आए थे। एक महिला ने कहा कि जब उनके बच्चे बिगड़ रहे थे, तब कोई मदद को आगे नहीं आया। अब जब उन लोगों ने सही राह पकड़ी है तो लोग रोकने आ रहे हैं। एक बार पहले भी पकड़ा जा चुका विहिप के जिला मंत्री सोनू दुबे ने बताया कि शिवकुमार झरवड़े एक वर्ष पहले भी मतांतरण कराने के लिए पकड़ा गया था। पुलिस को भी शिकायत की थी। वह नर्मदापुरम रोड स्थित एक कालेज में प्रोफेसर है। पत्नी अस्पताल में नर्स है। recent visitors 68

दुआए खास के साथ खत्म हुआ 4 दिवसीय इज्तिमा, सड़कों पर लगा लंबा जाम

4 day Ijtima ended with special prayers, long jam on roads भोपाल ! राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी में आयोजित चार दिवसीय आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आज समापन हो गया है. सुबह सबसे पहले फजर की नमाज हुई इसके बाद मौला सआद के खास बयान और फिर सुबह 9 बजे दुआ के साथ इज्तिमा का समापन हुआ. बता दें इज्तिमा के समापन के साथ ही अब सभी जमातें अपने-अपने शहरों को जाने लगी है, जिसकी वजह से भोपाल की सडक़, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड, एयरपोर्ट सहित सभी जगह भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है. मालूम हो कि इज्तिमा में करीब 2000 से जमाते अलग-अलग राज्य और देशों से हिस्सा लेने के लिए आई हुईं थी. भोपाल की इन सडक़ों पर ट्रैफिकइज्तिमा के समापन के साथ ही आज भोपाल की सड़कों पर लोग ही लोग नजर आ रहे हैं. लाम्बाखेड़ा से करोंद, मुबारकपुर से पटेल नगर, गांधी नगर से अयोध्या नगर बायपास, रत्नागिरी, भोपाल टॉकीज, पीरगेट, मोती मस्जिद, रॉयल मार्केट, लालघाटी चौराहा, नादरा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अल्पना तिराहा, भारत टॉकीज, बोगदा पुल आदि क्षेत्रों में जमकर ट्रैफिक उमड़ रहा है. रेलवे ने किए ये इंतजामइज्तिमा को लेकर रेलवे ने भी विशेष इंतजाम किए हैं. भोपाल स्टेशन पर आज 4 टिकट काउंटर बढ़ाए गए हैं, जबकि गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस में 2 और 3 दिसंबर को अतिरिक्त जनरल कोच लगाए गए हैं. इसी तरह गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में 2 और 3 दिसंबर को अतिरिक्त जनरल कोच की व्यवस्था है. इज्तिमा में क्या व्यवस्था थीभोपाल में आयोजित इज्तिमा के कार्यक्रम बड़े स्तर पर किया गया था. सभी जगहों से आए आलमी तब्लीगी जमातों के लिए 500 से ज्यादा चार्जिंग प्वाइंट के अलावा 2 हजार से ज्यादा लोगों के लिए खाने-पीने और सोने की अच्छी व्यवस्था की गई थी. इस आयोजन को लेकर भोपाल प्रशासन ने पहले से ही सभी तैयारियां कर ली थी, ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े. recent visitors 131

प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी आज,एमएसपी 2300 रुपए प्रति क्विंटल, शिकायत के लिए नंबर जारी

Paddy purchased today at support price in the state, MSP Rs 2300 per quintal, number issued for complaints भोपाल ! प्रदेश में खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के लिये धान की खरीदी सोमवार से शुरू होगी। धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 और धान ग्रेड-ए का 2320 रुपये प्रति क्विंटल है। किसानों की एफएक्यू गुणवत्ता की उपज इन्हीं दरों पर उपार्जित की जायेगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि धान का उपार्जन 2 दिसम्बर से 20 जनवरी 2025 तक किया जायेगा। उपार्जन प्रत्येक सप्ताह के सोमवार से शुक्रवार तक होगा। 45 लाख मीट्रिक टन होगी धान की खरीदी केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 45 लाख मीट्रिक टन की जायेगी। गोदाम स्तर पर खाद्यान्न की गुणवत्ता का परीक्षण उपार्जन एजेंसी के गुणवत्ता सर्वेयर द्वारा स्टेक लगाने के पहले किया जायेगा। परिवहनकर्ता द्वारा उपार्जित खाद्यान्न का परिवहन समय-सीमा में नहीं करने पर पेनाल्टी की व्यवस्था साप्ताहिक रूप से की जायेगी। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के बाद भुगतान, कृषक पंजीयन के दौरान आधार नम्बर से लिंक बैंक खाते में किया जायेगा। धान उपार्जन अवधि के दौरान पड़ोसी राज्यों से उपार्जन केन्द्र पर लायी जाने वाली उपज की अवैध बिक्री को रोकने के लिये समुचित कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर्स को दिये गये हैं। समस्याओं के समाधान के लिए तकनीकी सेल का गठन पंजीयन एवं उपार्जन में आने वाली तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिये जिले में और राज्य स्तर पर भी तकनीकी सेल का गठन किया गया है। जिला स्तरीय समिति उपार्जन संबंधी सभी विवादों का अंतिम निराकरण तथा उपार्जित खाद्यान्न की गुणवत्ता की निगरानी करेगी। राज्य स्तर पर एक कंट्रोल-रूम भी स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष नम्बर 0755-2551471 है, जो उपार्जन अवधि में सुबह 9 से रात 7 बजे तक संचालित रहेगा। recent visitors 167

सेंट जॉन चर्च गोविंदपुरा में प्रीस्ट वेलफेयर संडे के रूप में बनाया गया

St. John’s Church built in Govindpura as Priest Welfare Sunday भोपाल ! राजधानी में क्रिसमस महोत्सव का शुभारंभ सेंट जॉन चर्च गोविंदपुरा में हुआ,चर्च में दूसरे रविवार में विषेश प्रार्थना की गई, वहीं सेंट जॉन चर्च के फादर अनिल मार्टिन ने बताया कि,क्रिसमस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है,आज हम सभी ने परमेश्वर पिता को धन्यवाद दिया,साथ ही प्रीस्ट वेलफेयर संडे के रूप में बनाया गया,प्रीस्ट संडे इसलिए मनाया गया कि,जो भी चर्चिच कलीसिया में पास्टर है, जो गरीबों की सुधि लेते हैं,और जो धर्म प्रचारक हैं,जिन्होंने अपना जीवन सेवा भाव के लिए समर्पित किया हैं,ऐसा ही सेवा भाव से वो फादर,सिस्टर,प्रीस्ट एवं बिशप बनते हैं,जो लोगों के लिए सेवा,प्रार्थना और सुधि लेते हैं, जो यीशु मसीह ने हमें शिक्षा दी है,उसको अपने द्वारा पूरे संसार को चरित्रात करते हैं,वह हमारे ऐसे धर्मगुरु है,जो हमारे हर खुशी एवं दुखों की सुधि लेते हैं,ऐसे हमारे धर्मगुरु की तरक्की,विकास और उनके जीवन के लिए आज हमने प्रीस्ट वेलफेयर संडे मनाया recent visitors 115

राजधानी में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद, पीड़ित किसान ने दी आत्मदाह की चेतावनी

The spirits of land mafias are high in the capital, the victim farmer has threatened to commit suicide भोपाल । हुजूर विधानसभा के ग्राम पंचायत छापरी रातीबड़ में भूमाफियाओं के बढ़ते हौसलों का एक और मामला सामने आया है। पीड़ित नीतम शर्मा, पिता नर्मदा प्रसाद शर्मा, का कहना है कि उनकी पुश्तैनी जमीन का खसरा रिकॉर्ड और संबंधित सभी दस्तावेज उनके नाम पर दर्ज हैं। इसके बावजूद दीपिका यादव और उनके ससुर उदयवीर यादव ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है। पीड़ित किसान ने आरोप लगाया है कि तहसीलदार, पटवारी और आरआई समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भूमाफियाओं का साथ दे रहे हैं। उन्होंने तहसील कार्यालय, एसडीएम, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मानव अधिकार आयोग तक न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नीतम शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें जल्द ही उनकी जमीन पर न्याय नहीं मिला तो वह परिवार सहित मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने को मजबूर हो जाएंगे। यह मामला प्रशासनिक उदासीनता और भूमाफियाओं की ताकत को उजागर करता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है। recent visitors 108

बीना विधायक निर्मला सप्रे के खिलाफ कोर्ट जाएगी कांग्रेस: पटवारी ने भाजपा पर कसा तंज कहा- इधर-उधर क्यों घुमा रहे

Congress will go to court against Bina MLA Nirmala Sapre: Patwari took a dig at BJP and said- why are you beating around the bush भोपाल । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विधायक निर्मला सप्रे के भाजपा में शामिल होने को लेकर सवालों के जवाब दिए। सागर जिले से कांग्रेस की एकमात्र विधायक निर्मला सप्रे ने लोकसभा चुनाव के दौरान 5 मई को राहतगढ़ में सीएम के सामने बीजेपी की सदस्यता ली थी। इस कार्यक्रम में सीएम ने बीजेपी का गमछा उनके गले में डालकर पार्टी में स्वागत किया था। निर्मला को दल-बदल किए आज 84 दिन हो चुके हैं। उन्होंने अब तक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया। अब कांग्रेस निर्मला की सदस्यता खत्म कराने को लेकर हाईकोर्ट में अगले चार-पांच दिनों में याचिका दायर करने जा रही है। 5 मई को विधायक निर्मला सप्रे को सीएम डॉ. मोहन यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। वीडी बोले- निर्मला ने विधानसभा को जवाब दिया है recent visitors 277