राजधानी में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद, पीड़ित किसान ने दी आत्मदाह की चेतावनी

The spirits of land mafias are high in the capital, the victim farmer has threatened to commit suicide भोपाल । हुजूर विधानसभा के ग्राम पंचायत छापरी रातीबड़ में भूमाफियाओं के बढ़ते हौसलों का एक और मामला सामने आया है। पीड़ित नीतम शर्मा, पिता नर्मदा प्रसाद शर्मा, का कहना है कि उनकी पुश्तैनी जमीन का खसरा रिकॉर्ड और संबंधित सभी दस्तावेज उनके नाम पर दर्ज हैं। इसके बावजूद दीपिका यादव और उनके ससुर उदयवीर यादव ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है। पीड़ित किसान ने आरोप लगाया है कि तहसीलदार, पटवारी और आरआई समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भूमाफियाओं का साथ दे रहे हैं। उन्होंने तहसील कार्यालय, एसडीएम, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मानव अधिकार आयोग तक न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नीतम शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें जल्द ही उनकी जमीन पर न्याय नहीं मिला तो वह परिवार सहित मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने को मजबूर हो जाएंगे। यह मामला प्रशासनिक उदासीनता और भूमाफियाओं की ताकत को उजागर करता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है। recent visitors 113

बीना विधायक निर्मला सप्रे के खिलाफ कोर्ट जाएगी कांग्रेस: पटवारी ने भाजपा पर कसा तंज कहा- इधर-उधर क्यों घुमा रहे

Congress will go to court against Bina MLA Nirmala Sapre: Patwari took a dig at BJP and said- why are you beating around the bush भोपाल । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विधायक निर्मला सप्रे के भाजपा में शामिल होने को लेकर सवालों के जवाब दिए। सागर जिले से कांग्रेस की एकमात्र विधायक निर्मला सप्रे ने लोकसभा चुनाव के दौरान 5 मई को राहतगढ़ में सीएम के सामने बीजेपी की सदस्यता ली थी। इस कार्यक्रम में सीएम ने बीजेपी का गमछा उनके गले में डालकर पार्टी में स्वागत किया था। निर्मला को दल-बदल किए आज 84 दिन हो चुके हैं। उन्होंने अब तक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया। अब कांग्रेस निर्मला की सदस्यता खत्म कराने को लेकर हाईकोर्ट में अगले चार-पांच दिनों में याचिका दायर करने जा रही है। 5 मई को विधायक निर्मला सप्रे को सीएम डॉ. मोहन यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। वीडी बोले- निर्मला ने विधानसभा को जवाब दिया है recent visitors 282

महापरिनिर्वाण श्रद्धांजलि एवं संविधान दिवस कार्यक्रम संपन्न

Mahaparinirvan Tribute and Constitution Day program concluded भोपाल ! मध्य प्रदेश सर्व जाटव संघ के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह अहिरवाल जी की धर्मपत्नी श्रीमती डोली देवी अहिरवाल जी का 15 नवंबर 2024 को महापरिनिर्वाण को प्राप्त हो गया था। उनके परिवार को संबल प्रदान किये जाने हेतु भदंत शाक्यपुत्र सागर थैरोजी अध्यक्ष/ संस्थापक ,भंते राहुलपुत्र कोषाध्यक्ष द बुद्ध भूमि धम्मदूत संघ मप्र के सानिध्य में बुद्ध वंदना कर दुखी परिवार को संबल प्रदान किया गया। इसी दिवस 26 नवंबर 2024 को संविधान दिवस होने के कारण उपस्थित जन समूह के साथ भारतीय संविधान की उद्देशिका का भी वाचन कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भदंत शाक्यपुत्र सागर थैरोजी अध्यक्ष/ संस्थापक ,भंते राहुलपुत्र कोषाध्यक्ष द बुद्ध भूमि धम्मदूत संघ मप्र के साथ महापरिनिर्वाण को प्राप्त श्रीमती डोली देवी अहिरवाल जी के जीवन साथी एवं सर्व जाटव संघ के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह अहिरवाल तथा पुत्र एवं पुत्रवधू श्रीमती लक्ष्मी -दिनेश बिजोले, श्रीमती चंचल-महेश बिजोले, श्रीमती मनोरमा-अरुण बिजोले, श्रीमति श्रुति-चंद्रशेखर बिजोले तथा बेटी-दामादश्रीमती सरोज-सत्य विजय चन्दन,श्रीमती मीना-डॉक्टर शेखर अहिरवार तथा नाती-नातिन अभिजीत चन्दन, अभिषेक चन्दन, प्रिंसी अहिरवार, मिशेख अहिरवार,तथा पोता-पोती पलक बिजोले, तनिष्क बिजोले, डिंपी बिजोले, मिली बिजोले, मेहुल बिजोले, गुनगुन बिजोले, टीशा बिजोले, पल्लवित बिजोले सहित परिवार के समस्त नाते रिश्तेदार ईष्ट मित्र एवं सहयोगी, मार्गदर्शक उपस्थित रहे। recent visitors 171

पराली जलाने में हरियाणा को पछाड़ एमपी बना अव्वल, 14493 मामले आए सामने

MP became the first country to surpass Haryana in stubble burning, 14493 cases were reported भोपाल। पराली जलाने के मामले में अक्सर पंजाब और हरियाणा पहले नंबर पर रहता है, लेकिन इस बार यह रिकॉर्ड मध्य प्रदेश ने तोड़ दिया है। पराली जलाने के मामले मध्य प्रदेश में सबसे अधिक दर्ज हुए है। पंजाब और हरियाणा में इस साल सिर्फ 10682 और 1315 मामले सामने आए हैं जबकि मप्र 14493 मामलों के साथ सबसे आगे हो चुका है। मध्य प्रदेश में 24 नवंबर तक 14493 पराली जलाने के मामले आए। ये आंकड़े अब तक के प्रदेश में सबसे अधिक मामले हैं। 2020 में 13793 मामले दर्ज हुए थे। श्योपुर जिले में पराली जलाने के सबसे ज्यादा 2506 मामले सामने आए है। जबकि आदिवासी जिलों झाबुआ और अलीराजपुर में पराली नहीं जली है। recent visitors 112

5 हजार करोड़ का फिर कर्ज लेगी मोहन सरकार, 11 महीने में 40 हजार 500 करोड़ का लोन ले चुकी

Mohan government will again take a loan of Rs 5 thousand crores, has already taken a loan of Rs 40 thousand 500 crores in 11 months भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार एक बार फिर 5 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। यह ऋण 26 नवंबर को ई ऑक्शन के जरिए स्टाक गिरवी रखकर लिया जाएगा। लोन की यह राशि दो अलग-अलग कर्ज के रूप में ली जा रही है, जो 2500-2500 करोड़ रुपए की है। 27 नवंबर को सरकार के खाते में लोन की यह रकम पहुंच जाएगी। जानकारी के मुताबिक मोहन सरकार की 20 साल के लिए 2500 करोड़ और 14 साल के लिए 2500 करोड़ लेने की तैयारी है। पिछले 11 महीने में सरकार 40 हजार 500 करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है है। मध्यप्रदेश की जनता पर 3 लाख 90 हजार करोड़ का कर्ज का बोझ हो चुका है। राज्य सरकार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के माध्यम से यह कर्ज उठाएगी। इसके लिए सरकारी बांड या स्टॉक को गिरवी रखकर धनराशि जुटाई जाएगी। ई-ऑक्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 नवंबर को यह रकम राज्य सरकार के खजाने में आ जाएगी। 11 महीने में 40,500 करोड़ का कर्ज सरकार के वित्तीय रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यह इस साल का नया बड़ा कर्ज होगा। पिछले 11 महीनों में, राज्य सरकार ने 40,500 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। यह धनराशि राज्य की विकास योजनाओं और अन्य खर्चों के लिए इस्तेमाल की गई है। मध्य प्रदेश की जनता पर कर्ज का भार लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में राज्य पर कुल कर्ज 3 लाख 90 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह राज्य की वित्तीय स्थिरता के लिए एक गंभीर मुद्दा है। recent visitors 189

सारी ताकत लगाकर BJP कैबिनेट मंत्री को नहीं जिता सकी! नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

With all its might, BJP could not win over the cabinet minister! Leader of Opposition Umang Singhar भोपाल। मध्यप्रदेश श्योरपुर जिले के विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में सत्ताधारी बीजेपी की हार के बाद सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि अन्य प्रदेशों के नेताओं के निशाने पर बीजेपी है। इसी कड़ी में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीजेपी पर सियासी हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने X पर लिखा- MP के विजयपुर में बीजेपी की हार सबसे करारी हार है !!!- सारी ताकत लगाकर भी #BJP अपने एक कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत को नहीं जिता सकी! … क्योंकि, दलबदल और राजनीतिक स्वार्थ का ये अनूठा नमूना है! BJP ने मंत्री पद का लालच देकर #Congress विधायक रामनिवास रावत को खरीदा। उन्होंने भी तब तक विधायकी नहीं छोड़ी, जब तक उन्हें मंत्री पद देने की घोषणा नहीं हो गई! जनता ने भी #रामनिवास_रावत को बता दिया कि मतदाता उनकी जागीर नहीं है! BJP को सबक सिखा दिया कि दलबदल के हथकंडे जनता के फैसले के सामने नहीं चलते! अच्छा होगा BJP अब राजनीतिक खरीद-फरोख्त से बाज आए! recent visitors 150

MP में इज्तिमा की तैयारियां अंतिम चरण में, इस बार भी प्लास्टिक-फ्री भी होगा आयोजन

भोपाल भोपाल के ईंटखेड़ी स्थित घासीपुरा में शुक्रवार 29 नवंबर से शुरू होने वाले आलमी तब्लीगी इज्तिमा में इस बार 100 एकड़ क्षेत्र में पंडाल लगाया गया है, जहां प्रदेश सहित देशभर से आने वाली जमातों को ठहराया जाएगा। इधर, भारी तादाद में आने वाले वाहनों को व्यवस्थित खड़े करने और ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए दो हजार वालेंटियर्स तैयार किए गए हैं। इन वालेंटियर्स की अलग-अलग जगहों पर तैनाती की जाएगी। यह वालेंटियर्स रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक का संचालन करेंगे। इधर, इज्तिमा स्थल पर अलग-अलग कामों के लिए 25 हजार वालेंटियर्स को तैनात किया जा रहा है। इज्तिमा में शिरकत के लिए अमेरिका, इंग्लैंड, तुर्की सहित 100 से अधिक देशों की जमातों के शामिल होने की उम्मीद है। दो महीने से चल रही तैयारियां 29 नवंबर से शुरू होने वाले इज्तिमा की तैयारियां दो महीने पहले शुरू हो गई थीं। पिछले साल हुए इज्तिमा को क्लीन, ग्रीन और डस्ट मुक्त इज्तिमा का नाम दिया गया था। इस बार इसे प्लास्टिक मुक्त इज्तिमा के नाम से जाना जाएगा। इंतेजामिया कमेटी के प्रवक्ता उमर हफीज खान ने बताया कि इस बार इज्तिमागाह पर धूल वाले क्षेत्रों में पानी का छिड़काव किया जाएगा। इस बार भी फूड जोन में पॉलीथिन और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक रहेगी। प्लास्टिक पर पूरी तरह से रोक रहेगी। पानी की बोतलों को एकत्रित कर डिस्पोज किया जाएगा। शनिवार को संभागायुक्त संजीव सिंह ने इज्तिमा के इंतजामों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने नगर निगम, बिजली, पीएचई, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य सहित अन्य सरकारी विभागों के अधिकारियों को समन्वय से काम करने की हिदायत दी। 100 एकड़ में पंडाल, 65 पार्किंग इज्तिमा में आने वाले बंदों की तादाद को देखते हुए इस बार 100 एकड़ क्षेत्र में पंडाल लगाया गया है। जमातियों की तादाद को देखते हुए इसे बढ़ाया भी जा सकता है। इधर, अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले जमातियों के वाहनों के लिए 65 पार्किंग बनाई गई हैं। चालीस फूड और 25 नाश्ते के जोन रहेंगे, जहां रियायती दरों में खाद्य सामग्री बेची जा सकेगी। इमरजेंसी कॉरिडोर रहेगा आरक्षित चार दिनी इज्तिमा के आयोजन को लेकर इस बार भी इमरजेंसी कॉरिडोर बनाया गया है, जहां फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस आसानी से पहुंच सकेगी। इस रास्ते पर किसी अन्य को जाने की इजाजत नहीं रहेगी। यहां पानी लाने वाले टैंकर भी आसानी से जा सकेंगे। अलर्ट रहेंगी बुलेट स्ट्रेचर एंबुलेंस इज्तिमा में सात से दस लाख तक बंदों की तादाद को देखते हुए इंतेजामिया कमेटी ने बुलेट स्ट्रेचर एंबुलेंस तैयार की है, जिससे अचानक से किसी की भी तबीयत बिगड़ने पर बुलेट एंबुलेंस से उसे बाहर तक आसानी से लाया जा सकेगा। यहां से एंबुलेंस की मदद से अस्पताल तक भेजा जाएगा। हालांकि, प्राथमिक उपचार के लिए 20 से अधिक निजी अस्पताल और सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर मौजूद रहेंगे। recent visitors 72