Bjp अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के पार्षदों को PIC से किया बाहर ,भाजपा आपसी खींचतान के चलते

Bjp अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के पार्षदों को PIC से किया बाहर ,भाजपा आपसी खींचतान के चलते

The BJP president expelled councillors from his own party from the PIC due to internal infighting within the BJP. मध्य प्रदेश के गुना में भाजपा आपसी खींचतान खुलकर सामने आई। नपा परिषद अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के पार्षदों को सबक सिखाते हुए पीआईसी से बाहर किया और जातीय समीकरण साधते हुए नए सदस्य जोड़े। BJP Faction War: गुना नगरपालिका परिषद (Guna Municipal Council) में भाजपा पार्षदों की आपसी खींचतान कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दिनों भाजपा के अधिकतर पार्षदों ने अपनी ही नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा रखे गए प्रस्ताव विपक्ष के साथ मिलकर गिरा दिए थे। आठ पार्षद केवल नगर पालिका अध्यक्ष के साथ थे। इसके बाद् भाजपा पार्षदों में रार बढ़ गई। इसके चलते नगरपालिका अध्यक्ष ने उन पार्षदों को सबक सिखाने के लिए प्रेसीडेंट इन काउंसिल (पीआइसी) से छुट्टी कर दी है। इसमें पीआइसी के सदस्य रहे दिनेश शर्मा, अलका कोरी, अजब बाई लोधा और सुमन लोधा को हटाया गया है। उनकी जगह विनोद लोधा, राजकुमारी जाटव, अनीता कुशवाह, कीर्ति सरवैया को पीआइसी में प्रभारी के रूप में शामिल किया है। पीआइसी सदस्यों के बदले गए विभागनई पीआइसी में कई सदस्यों के भी विभाग बदल दिए हैं। पीआइसी की किसी भी समिति या विभाग में कांग्रेस की पार्षद रश्मि शर्मा को शामिल नहीं किया है। पार्षदों के बीच यह चर्चा है कि पीआइसी के फेरबदल का मामला स्थानीय संगठन के साथ-साथ भाजपा प्रदेश संगठन के पास भेजा जा सकता है। वहीं अध्यक्ष इस फेरबदल का कारण भाजपा के रीति-नीति के अनुसार जातिगत समीकरण और महिलाओं का प्रतिनिधित्व देने वाला बता रही है। गुटबाजी के चलते किया गया बदलावनपा अध्यक्ष के अनुसार स्वास्थ्य समिति के प्रभारी दिनेश शर्मा, सामान्य प्रशासन समिति की प्रभारी अलका कोरी, शहरी गरीबी उपशमन विभाग की प्रभारी सुमन लोधा और यातायात परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की प्रभारी अजब बाई लोधा को अध्यक्ष ने पीआइसी सदस्य बनाया था। लेकिन लगातार विवाद और गुटबाजी चलते बदलाव किया गया है। विरोध के चलते पास नहीं हो पाए थे कई प्रस्तावपिछले दिनों हुई नगरपालिका परिषद की बैठक में रेलवे को पानी दिए जाने, शहर की मुख्य सड़कों के डामरीकरण किए जाने आदि प्रस्ताव को भाजपा पार्षद दल की आपसी गुटबाजी के चलते स्वीकृति नहीं मिल पाई थी। ऐसे ही पूर्व में 19 सितंबर को होने वाली नगरपालिका परिषद की बैठक आपसी सहमति न बनने और विवाद होने के कारण स्थगित कर दी थी। भाजपा कई पार्षद विवाद के बाद शिकायत करने पुलिस थाने भी पहुंच गए थे। अब ये है नई पीआइसी नई पीआईसी में राजकुमारी जाटव, राजू ओझा, अनीता कुशवाह, कैलाश धाकड़, विनोद लोधा, कीर्ति सरवैया, बबीता साहू को शामिल किया है।सामान्य प्रशासन विभाग समिति की प्रभारी राजकुमारी जाटव होंगी, तथा सदस्य के रूप में बबीता साहू, अनीता कुशवाह, अलका कोरी. राजू ओझा. नीता कुशवाह, कैलाश धाकड़, विनोद लोधा होंगे। जल कार्य एवं सीवरेज विभाग के प्रभारी राजू ओझा को बनाया है। सदस्य के रूप में सुशीला कुशवाह. संध्या सोनी, ओमप्रकाश कुशवाह. फूलबाई ओझा, राममूर्ति कुशवाह, तरुण सेन, नीता कुशवाह है।लोक निर्माण एवं उद्यान, विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग का प्रभारी अनीता कुशवाह हैं। इसमें सदस्य के रूप में अलका कोरी. सुमन लोधा, राधाबाई कुशवाह, संध्या सोनी. राजकुमारी जाटव, सुनीता शर्मा, तरुण मालवीय हैं।राजस्व, वित्त एवं लेखा विभाग के प्रभारी कैलाश धाकड़ होंगे। सदस्य के रूप में महेश कुशवाह, ओमप्रकाश कुशवाह, कीर्ति सरवैया, नीता कुशवाह, रमेश भील, दिनेश शर्मा, विनोद लोधा शामिल हैं। स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ठ प्रबर्धन विभाग के प्रभारी विनोद लोधा होंगे, सदस्य के रूप में ममता तोमर, तरन्नुम खान, कृष्णा मौर्या, फूलबाई ओझा, संध्या सोनी, ओमप्रकाश कुशवाह, अनीता कुशवाह शामिल रहेंगे।योजना यातायात परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की प्रभारी कीर्ति सरवैया को बनाया गया है। इनके साथ सदस्य के रूप में शेखर वशिष्ठ, बृजेश राठौर, सचिन धूरिया, राजू ओझा, नीता कुशवाह. सुशीला कुशवाह, बबीता साहू शामिल हैं।शहरी गरीबी उपशमन विभाग में बबीता साहू प्रभारी रहेंगी। इसमें अजब बाई लोधा, सुनीता रघुवंशी, हलीम गाजी, रामवीर जाटव, अनीता कुशवाह, नीता कुशवाह को शामिल किया गया है। recent visitors 134

मंदसौर में भाजपा नेता के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ का मामला, एफआईआर दर्ज

FIR lodged against BJP leader in Mandsaur for molesting woman मंदसौर। मंदसौर में भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भगवती लाल सुरावत के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ है। जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने उन पर बाथरूम में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।महिला की शिकायत पर एसपी विनोद मीना के निर्देश के बाद सोमवार को सीतामऊ थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी नेता ने इसे जमीन विवाद से जुड़ा षड्यंत्र बताया है। पीड़िता ने मंदसौर एसपी विनोद मीना से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी।मामला दर्ज होने के बाद आरोपी नेता भगवती लाल सुरावत ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा है, जिसे भटकाने के लिए महिला ने झूठे आरोप लगाए हैं। बता दें कि सुरावत, जनपद सदस्य प्रतिनिधि भी हैं। recent visitors 98

रतलाम में कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान आज से, 50 हजार हस्ताक्षर का लक्ष्य

रतलाम में कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान आज से, 50 हजार हस्ताक्षर का लक्ष्य

Signature campaign of Congress vote thieves leaving the throne in Ratlam starts today, target of 50 thousand signatures रतलाम। रतलाम जिले में कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का आज शुभारंभ होगा। अभियान में कांग्रेस संगठन प्रभारी विधायक प्रताप ग्रेवाल शामिल होंगे। हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ सुभाष नगर चौराहा से प्रारंभ होगा।अभियान को लेकर कांग्रेस पार्षद दल की बैठक हुई। बैठक में रतलाम शहर से 50 हजार हस्ताक्षर का लक्ष्य तय किया। 40 अलग-अलग चौराहों पर पर स्टॉल व प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर हस्ताक्षर कराएंगे।कांग्रेस कार्यकर्ता अपने स्तर पर क्षेत्रों में हस्ताक्षर करवाएंगे। बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने बैठक में सभी को 2-2 हजार हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य दिया।पारस सकलेचा, महेंद्र कटारिया, यास्मिन शेरानी, रजनीकांत व्यास, कमरुद्दीन कछवाय, नासिर कुरैशी, सलीम बागवान, शाकिर खान, शैलेन्द्र सिंह अठाना, बसंत पंड्या आदि मौजूद रहे। recent visitors 94

वोट चोरी पर राहुल गांधी की तरह आदित्य ठाकरे भी करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक

वोट चोरी पर राहुल गांधी की तरह आदित्य ठाकरे भी करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक

Like Rahul Gandhi, Aditya Thackeray will also launch a surgical strike on vote theft. मुंबई। शिवसेना यूबीटी के नेता व विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा है कि राहुल गांधी की तरह वह भी महाराष्ट्र विधानसभा में ‘वोट चोरी का खुलासा करेंगे। आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोट चोरी को लेकर चुनाव आयोग को लिखा है। जिसमें मतदाताओं की अचानक बढ़ी संख्या, गायब मतदाताओं और मतदान केंद्रों के कुप्रबंधन के बारे में जिक्र है। इन सभी गड़बडिय़ों के बारे में हम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता को बताएंगे। हालांकि कब खुलासा करेंगे, यह नहीं बताया।आदित्य ठाकरे ने एक कार्यक्र्रम में कहा कि हमने कई खामियां पाई है और इससे जुड़े डाटा की स्टडी की जा रही है और इसमें हम जनता के सामने रखेंगे। महाराष्ट्र में अगले जनवरी तक बीएमसी के चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव में जो नतीजे आए हमने उसे स्वीकार किया, लेकिन ये सरकार ठीक से काम क्यों नहीं कर रही है। आप देखते हैं कि एक डिप्टी चीफ मिनिस्टर कभी अपने गांव में जाकर रोते हैं तो कभी दिल्ली में शिकायतें करते हैं। उनका इशारा डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की ओर था, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं डरपोक लोगों का नाम नहीं लेता।ठाकरे ने कहा कि कुछ चीजों पर समझौता नहीं हो सकता है। जिस तरह से सरकार चल रही है उस पर समझौता नहीं हो सकता, जिस तरह बीएमसी को लूटा जा रहा है उस पर समझौता नहीं हो सकता। जिस तरह राज्य को लूटा जा रहा है इस पर कोई समझौता नहीं हो सकता है। आदित्य ठाकरे ने कहा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कभी भी बुरे रिश्ते नहीं थे और राहुल गांधी से भी हमेशा अच्छे रिश्ते रहे हैं और राजनीति ऐसी ही होनी चाहिए। राजनीति में कोई किसी का दुश्मन नहीं है। बीजेपी के हिन्दुत्व से सहमत नहींबीजेपी के हिन्दुत्व की आलोचना करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि बीजेपी के साथ जाना हिन्दुत्व है और क्या कांग्रेस के साथ जाना हिन्दुत्व नहीं है। हम एक मात्र पार्टी हैं जहां उद्धव ठाकरे तीन बार अयोध्या गए। हमारी देशभक्ति और हिन्दुत्व पर प्रमाण पत्र देने वाली बीजेपी कौन होती है। मैं बीजेपी के उस हिन्दुत्व से सहमत नहीं हूं जहां किसी व्यक्ति को उसके खाने के पसंद के आधार पर जला दिया जाता है। मैं हिन्दू हूं और गौरवशाली हिन्दू हूं और बीजेपी मुझे प्रमाण पत्र नहीं दे सकती है। नेपो किड के आरोपों पर दिया जवाबआदित्य ठाकरे ने राजनीति में नेपो किड होने के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि मुझे अपने विरासत का गर्व है। मुझे गर्व है कि मैं अपने दादा का पोता है और मेरी ब्लडलाइन इस परिवार की है। उन्होंने कहा कि ये एक मात्र ऐसा पेशा है जहां आपका एक अच्छा निर्णय एक अरब लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकता है।भारत के पड़ोस में जेन-जी आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य ठाकरने कहा कि इन आंदोलनों के मूल में जाना होगा। ये समझना होगा कि ऐसा क्यों हो रहा है, बेरोजगारी, असानता, ध्रुवीकरण बढ़ रहा है। क्या इस बारे में बात की जा रही है। 2029 में देश का नेतृत्व करने के लिए बेहतर चेहरा नरेंद्र मोदी हैं या राहुल गांधी? इसके जवाब में आदित्य ठाकरे ने कहा कि ये फैसला देश की जनता करेगी। recent visitors 105

शिवपुरी में किसान की पिटाई मामले ने तूल पकड़ा, जीतू पटवारी बोले- अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे

शिवपुरी में किसान की पिटाई मामले ने तूल पकड़ा, जीतू पटवारी बोले- अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे

The case of beating of a farmer in Shivpuri gained momentum, Jitu Patwari said – we will not tolerate atrocities. शिवपुरी। करैरा में खाद के टोकन के लिए लाइन में लगे किसान को नायब तहसीलदार द्वारा थप्पड़ मारने की घटना ने प्रदेश की सियायत को गर्मा दिया है। प्रदेश कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया है। उधर तहसीलदार कल्पना शर्मा ने कहा कि किसान व्यवस्था बिगाड़ रहा था। हंगामे के बाद वहां पहुंचे किसान कांग्रेस के नेता मान सिंह फौजी ने पीड़ित किसान की बात मोबाइल पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी से करवाई। पटवारी ने कहा कि किसानों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अब कलेक्टर से शिकायत कर नायब तहसीलदार पर कार्रवाई कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार खाद वितरण केंद्र पर टोकन लेने के लिए किसानों की लाइन लगी थी। आरोप है कि इसी दौरान लाइन में धक्का-मुक्की के दौरान हाथरस गांव निवासी महेंद्र राजपूत को नायब तहसीलदार विजय त्यागी ने थप्पड़ मार दिया था। recent visitors 99

छिंदवाड़ा कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ निकाली टैक्स विरोधी अर्थी

छिंदवाड़ा कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ निकाली टैक्स विरोधी अर्थी

Chhindwara Congress took out an anti-tax procession against the Municipal Corporation. छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा नगर कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे टैक्स के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। शिवाजी चौक राजीव भवन से शुरू हुई रैली फव्वारा चौक होते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां निगम पर टैक्स कम करने की मांग रखी।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘टैक्स की अर्थी’ भी निकाली। नगर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव मटकी पकड़े आगे चल रहे थे, जबकि पीछे कार्यकर्ता अर्थी को कांधा देकर ले जा रहे थे। इस दौरान बैंड की धुन पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ बजाया गया और शहर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकाला गया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने निगम कमिश्नर, महापौर और सभापतियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि जनता के पैसे से गाड़ी में डीजल डलवाने वाले हरामखोर कहां हैं? इतना ही नहीं, इतना ही नहीं, ओकटे ने पुलिस को भी चेतावनी दी कि कांग्रेस के खिलाफ फर्जी केस बनाना बंद करें, वरना उन्हें भी जवाब देना होगा।प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के अलावा पूर्व अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, नगर अध्यक्ष पप्पू यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण चौधरी, निगम अध्यक्ष सोनू मागो, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गोलू पटेल, नेता प्रतिपक्ष हंसा दाढ़े, जय सक्सेना, पिंचू बैस, अभिषेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। recent visitors 91

बीजेपी पूर्व सांसद का विवादित बयान , जब नेपाल जैसी क्रांति आएगी तो राहुल-अखिलेश का घर फूंक दिया जाएगा’

Former BJP MP’s controversial statement: “When a revolution like the one in Nepal comes, Rahul and Akhilesh’s houses will be burnt down.” Subrat Pathak: भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने एक बार फिर से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है। गुरुवार को कन्नौज में सुब्रत पाठक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर भारत में नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी कोई क्रांति होती है, तो सबसे पहले राहुल गांधी और अखिलेश यादव के घर फूंक दिए जाएंगे। इन सभी के ऊपर भ्रष्टाचार के मुकदमें हैं। सुब्रत पाठक ने कहा कि देश में अगर कोई क्रांति निकलेगी तो वह देशद्रोही होंगे। ऐसे देशद्रोही अगर सड़कों पर आएंगे, तो राष्ट्रवादी भी सड़कों पर उतरेंगे और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे। पाठक ने विपक्षी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल,अखिलेश, लालू सहित कई विपक्षी नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर मुकदमे चल रहे हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि 2014 में जब जनता ने ईवीएम के जरिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया,वही असली लोकतांत्रिक क्रांति थी। उन्होंने पाकिस्तान और आतंकियों की भाषा की ओर इशारा करते हुए कहा कि बम फोड़ना और विस्फोट करना उनकी सोच है, जो विपक्ष की बयानबाजी में झलकता है। भाजपा के पूर्व सांसद ने ने राहुल गांधी के आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि उन्होंने अब तक प्रधानमंत्री मोदी पर कोई ठोस सबूत के साथ आरोप नहीं लगाया है। उनका मकसद सिर्फ एक परिवार को सत्ता में बनाए रखना है। पाठक ने कहा कि देश चाहता था कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश के प्रधानमंत्री बनें, लेकिन उन्हें बनने नहीं दिया गया… यह उनकी (कांग्रेस की) मानसिकता को दर्शाता है। वे शायद यह बदरता नहीं कर सकते कि एक पिछड़े समुदाय का व्यक्ति प्रधानमंत्री बने और देश का नेतृत्व कर रहा है। recent visitors 182