सत्ता जातें हीं पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ को आईं कांग्रेस कि याद, किया कांग्रेस का सदस्य होने का दावा

सत्ता जातें हीं पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ को आईं कांग्रेस कि याद, किया कांग्रेस का सदस्य होने का दावा

As soon as the power went away, former Vice President Jagdish Dhankhar remembered Congress and claimed to be a member of Congress पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक बार फिर चर्चा में हैं। सरकारी बंगला खाली कर छतरपुर के निजी आवास में लौटना और साथ ही कांग्रेस के पूर्व विधायक के तौर पर पेंशन के लिए दोबारा आवेदन करना—ये दोनों खबरें अपने आप में गहरे राजनीतिक संकेत देती हैं। यह वही धनखड़ हैं, जो कभी सत्ता के शिखर पर बैठे थे। उपराष्ट्रपति जैसे गरिमामयी पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने सार्वजनिक मंचों से दूरी बना ली और अब अचानक निजी जीवन की ओर लौटते दिखाई देते हैं। सवाल उठता है कि क्या यह महज व्यक्तिगत निर्णय है, या फिर सत्ता से बाहर होते ही नेताओं की असलियत उजागर हो जाती है? पद पर रहते हुए नेता विशेषाधिकारों का भोग करते हैं—सरकारी बंगले, सुरक्षा, गाड़ियाँ और तमाम रुतबे के साथ। लेकिन सत्ता छूटते ही जब वही नेता आम नागरिक की तरह पेंशन के लिए आवेदन करते हैं, तो लोकतंत्र की हकीकत खुलकर सामने आ जाती है। धनखड़ का यह कदम एक आईना है—जो दिखाता है कि सत्ता अस्थायी है और नागरिक अधिकार स्थायी। लेकिन इस आईने में लोकतंत्र की खामियां भी झलकती हैं। जिन नेताओं के पास करोड़ों की संपत्ति होती है, वे भी जनता की गाढ़ी कमाई से मिलने वाली पेंशन पर आश्रित हो जाते हैं। राजनीतिक तौर पर यह सवाल और बड़ा है: क्या जनता उन्हें केवल सत्ता तक पहुंचाने का साधन भर है, या फिर नेताओं के जीवन का आधार भी? धनखड़ का यह पेंशन प्रकरण उसी राजनीति की परतें खोलता है, जिसमें पद पर रहते हुए नेता जनता से ऊपर दिखते हैं, और पद छूटते ही जनता जैसी कतार में खड़े हो जाते हैं। लोकतंत्र में यह असमानता असली चुनौती है। और शायद यही वजह है कि जनता नेताओं से सवाल पूछना चाहती है—सत्ता में रहते हुए आपने क्या किया, और सत्ता से बाहर होकर किसके सहारे खड़े हैं? recent visitors 114

सीएम मोहन यादव का अजीबोगरीब बयान: राहुल को नाना, दादा-दादी, पिता के पास चले जाना चाहिए

सीएम मोहन यादव का अजीबोगरीब बयान: राहुल को नाना, दादा-दादी, पिता के पास चले जाना चाहिए

CM Mohan strange statement: Rahul should go to his maternal grandfather, grandparents, fathe मुरैना। CM Mohan statement मुरैना जिले में 101 हेक्टेयर का एक नया औद्योगिक पार्क बनाया जा रहा है, जो विकास का प्रतीक है। दूसरी ओर, नादान विपक्ष और राहुल गांधी तरह-तरह के प्रपंच रच रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनकी पार्टी लगातार चुनाव हार रही है, और वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ के लिए गलत बयान दे रहे हैं। राहुल गांधी को अगर इतनी ही परेशानी है, तो उन्हें अपने नाना, दादा, दादी, पिता के पास चले जाना चाहिए, क्योंकि इस जगत में रहने का उन्हें कोई हक नहीं है। यह बात CM Mohan statement ने मुरैना में हाइड्रोजन इकाई का भूमि पूजन करने के बाद आमसभा में कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी से सीखना चाहिए, जिन्होंने कई मंत्रियों और नेता विपक्ष के साथ काम किया था कि विपक्ष में कैसे रहा जाता है। कांग्रेस को माफी मांगनी होगी। राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए। अगर कोई शंका थी, तो उन्हें वहां चले जाना चाहिए था। बम के नीचे, तो सब पता चल जाता। अब वे चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। Read More: केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान : अंबानी के पिता भी आयुष्मान योजना से इलाज करा रहे है CM Mohan statement ने कहा- पिपरसेवा में 157.5 करोड़ की लागत से 500 मेगावाट उत्पादन क्षमता वाला सोलर प्लांट वर्ष 2030 तक तैयार होगा। इसका भूमिपूजन सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कभी मुरैना-चंबल में उद्योगपति आते ही नहीं थे, क्योंकि कांग्रेसियों ने यहां डाकुओं को जमीन दे रखी थी। लेकिन अब मुरैना में बहुत संभावना है। यहां चंबल मैया और गजक अद्भुत हैं। अब अनुराग जैन जैसे उद्योगपति यहां इन्वेस्ट कर रहे हैं। शनि देव की कृपा से शनि लोक भी बनेगा। यहां सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा और 300 करोड़ के इन्वेस्ट हो रहे हैं। मुरैना की अब काया बदल रही है। आमसभा में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना एवं सांसद शिवमंगल सिंह तोमर भी मौजूद थे। recent visitors 247

केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान : अंबानी के पिता भी आयुष्मान योजना से इलाज करा रहे हैं’

केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान : अंबानी के पिता भी आयुष्मान योजना से इलाज करा रहे हैं’

Union Minister’s controversial statement: Ambani’s father is also getting treatment under Ayushman Yojana’ Union Minister’s controversial statement मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके का दिया गया एक बयान इन दिनों जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है। शनिवार को हरसूद विधानसभा के रोशनी क्षेत्र में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में आयुष्मान भारत योजना का बखान करते हुए उन्होंने मंच से ऐसा बयान दे दिया, जिसने न केवल लोगों को हैरान कर दिया बल्कि सोशल मीडिया पर मजाक और मीम्स का सिलसिला भी शुरू कर दिया। स्वास्थ्य शिविर में आयुष्मान योजना की बड़ाई (Union Minister’s controversial statement)केंद्रीय मंत्री और बैतूल सांसद दुर्गादास उईके ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना देश के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी इस योजना के तहत बड़े शहरों के नामी प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवा सकता है। आयुष्मान कार्ड की मदद से एक साल में 5 लाख रुपये तक का उपचार निशुल्क उपलब्ध है। Read More: गजब MP:फिर बड़ा घोटाला, ग्राम पंचायत ने 50 रुपये में खरीदी 1 ईंट 2500 ईंटों का बिल 1.25 लाख ‘चाहे गरीब हो या धीरूभाई अंबानी के पिता’ (Union Minister’s controversial statement)इसी दौरान अपने संबोधन में उन्होंने ऐसा बयान दे दिया, जिसने पूरे कार्यक्रम का फोकस खींच लिया। उन्होंने कहा कि 70 साल से ऊपर के हर व्यक्ति को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है, चाहे वो गरीब इंसान हों या धीरूभाई अंबानी के पिता। उनके इस बयान का वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। सोशल मीडिया पर मजाक और मीम्स की बाढ़मंत्री उईके के इस बयान के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मजाकिया पोस्ट और मीम्स बनाए जा रहे हैं। लोग इसे आयुष्मान योजना की ‘अनोखी व्याख्या’ बताते हुए मंत्री के भाषण शैली पर तंज कस रहे हैं। वहीं राजनीतिक हलकों में भी यह बयान चर्चा का मुद्दा बन गया है। योग और स्वस्थ जीवन शैली पर भी दिया जोरहालांकि अपने भाषण के दूसरे हिस्से में मंत्री उईके ने योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि अगर लोग नियमित रूप से योग करें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं तो बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे मेगा स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने परिवार की बीमारियों का निशुल्क उपचार कराएं। recent visitors 109

पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस

पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस

Notice to vacate government residence to former minister Arvind Bhadoria ग्वालियर। शिवराज सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद भदौरिया को अब रेसकोर्स रोड स्थित शासकीय बंगला नंबर 35 खाली करना होगा. यह बंगला मंत्री के रूप में उन्हें मिला था, लेकिन चुनाव हारने और मंत्री पद छोड़ने के बाद भी उनके द्वारा बंगला खाली नहीं किया गया है. कुछ दिनों पहले उनके बंगले में चोरी हो गई थी, जिससे मामला हाईलाइट हो गया. तब प्रशासन की नींद टूटी. अब पूर्व मंत्री को बंगला खाली करने को लेकर एसडीएम झांसी रोड ने नोटिस जारी किया है. इसमें उन्हें आज यानी 28 अगस्त तक का अल्टीमेटम है. अगर इस पर पूर्व मंत्री ने बंगला नहीं छोड़ा तो बेदखल करने की कार्रवाई की जाएगी. recent visitors 140

आप जिलाध्यक्ष सहित 6 कार्यकर्त्ताओं पर एफआईआर, कीचड़े से भरे गड्ढों में लगाया था भाजपा का ध्वज

आप जिलाध्यक्ष सहित 6 कार्यकर्त्ताओं पर एफआईआर, कीचड़े से भरे गड्ढों में लगाया था भाजपा का ध्वज

FIR against 6 workers including AAP district president, BJP flag was put in pits filled with mud ग्वालियर। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमिताभ पांडे सहित 6 कार्यकर्त्ताओं और अन्य पर भाजपा के कार्यकर्त्ताओं की भावना आहत करने का मामला दर्ज किया गया है। आप जिलाध्यक्ष अमिताभ पांडे ने इसे भाजपा और पुलिस की तानाशाही बताया है। आम आदमी पार्टी ने शहर की सड़कों पर हुए गड्डों और उनमें भरे वर्षा के पानी को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ पैदल मार्च निकाला था।आप नेताओं ने गुढ़ागुढी के नाका से बेटी बचाओ चौराहा तक पदयात्रा निकाली थी। रास्ते में जब सडक पर गड्ढे मिले तो वहां भाजपा का झंडा लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसी बात पर भाजपा ने कड़ा रूख अपनाया है। पुलिस ने प्रधान आरक्षक योगेन्द्र सिंह सेंगर की शिकायत पर आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्त्ताओं पर मामला दर्ज कराया है।आप नेताओं का कहना है कि स्मार्ट सिटी की सड़कें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। इस मार्ग पर पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता और वर्तमान में भाजपा विधायक व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह का निवास मौजूद है। फिर भी सड़क की स्थिति खराब है। पिछले एक साल से सड़कों की हालत लगातार बिगड़ रही है। बारिश के कारण बने गड्ढों में गिरकर आए दिन कई वाहन चालक घायल हो रहे हैं। जिससे आम जनता में आक्रोश है। इसी को लेकर आप नेताओं ने प्रदर्शन किया था।जल्दी बड़ा आंदोलन करेंगे। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमिताभ पांडे ने कहा है कि शहर में बड़ा आन्दोलन किया जायेगा। शहर के सभी 66 बार्डो में सड़क बेहद खराब है। यह आन्दोलन केवल पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे ग्वालियर की जनता का होगा। हर वार्ड में जाकर प्रदर्शन कर पैदल मार्च निकालेंगे और गड्ढे में भाजपा का झंडा लगायेगे। recent visitors 115

कांग्रेस के शहरी और ग्रामीण अध्यक्ष ने रखा लक्ष्य, ग्राउंड जीरो तक पहुंचेगा संगठन

Congress’s urban and rural president set the target, the organization will reach ground zero भोपाल। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस ने भोपाल जिले के जिलाध्यक्षों की स्थिति साफ कर दी है। शहर और ग्रामीण अध्यक्षों को पुन: संगठन को मजबूत करने की कमान सौंपी है। दोनों अध्यक्षों ने अपना कामकाज भी प्रारंभ कर दिया है। कमान मिलते ही रविवार को शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना और ग्रामीण अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल से मेल-मिलाप और बधाई देने का सिलसिला सुबह से शुरू हुआ, जो देररात तक जारी रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यकारिणी विस्तार में स्थान देने समेत अन्य जनहित के मुद्दों पर जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के बीच विस्तृत चर्चा की। अब कार्यकर्ताओं में नई उम्मीद जाग गई है कि उन्हें भी जिले की नवीन कार्यकारिणी में काम करने का अवसर मिलेगा। शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने कहा कि संगठन को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में जल्द भोपाल शहर की कार्यकारिणी गठित करेंगे, ताकि पार्टी के कार्यकर्ता फिर से नए सिरे से समाज के बीच पहुंचेंगे और उनके जनहित के मुद्दे उठाएंगे और सरकार को इनका निराकरण के लिए मजबूर करेंगे।  वहीं ग्रामीण अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल ने नीलबड़ स्थित अपने कार्यालय पर अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि हाईकमान के निर्देशानुसार तकरीबन 60 दिनों के भीतर नवीन कार्यकारिणी गठित कर देंगे। इस बार विशेष तौर पर हर पंचायत स्तर पर संगठन को गढ़ा जाएगा। पंचायत कमेटी में करीब 20 पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इसमें समाज के सभी वर्गों को प्राथमिकता मिलेगी। जल्द ही इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मार्गदर्शन लेंगे और नियुक्तियां प्रारंभ कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि एक ही लक्ष्य है कि पंचायत स्तर तक संगठन और पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोडऩा है। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर के पदाधिकारियों से चर्चा कर जनहित के मुद्दों की एक सूची तैयार करेंगे। इसके बाद सरकार के खिलाफ पार्टी हल्लाबोल करेंगे। recent visitors 148

विधायक संजय पाठक ने फहराया उल्टा झंडा: भाजपा के राज में राष्ट्रवाद शर्मसार

MLA Sanjay Pathak hoisted the flag upside down: Nationalism shamed under BJP rule भोपाल। वाह री भाजपा! मंच पर भारत माता की जय भाषण में राष्ट्रवाद और देशभक्ति का ढोल लेकिन असली मौके पर झंडा तक सही नहीं फहरा पाए! कटनी के राजा सरयू प्रसाद के किले में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा उल्टा फहरा दिया। हाँ, वही तिरंगा जिसके लिए लाखों शहीदों ने अपनी जान दी, उसे भाजपा के देशभक्त नेता ने मंच पर मजाक बना डाला। अब सवाल ये है कि  जब कॉमन सिटिजन से झंडे के इस्तेमाल में छोटी सी चूक हो जाए तो भाजपा के लोग देशद्रोही का तमगा चिपका देते हैं। लेकिन जब अपने विधायक उल्टा झंडा फहरा दें तो सब चुप्पी साध लेते हैं। कहावत सही है – भाजपा की राष्ट्रभक्ति बस कैमरे की फ्लैश और माइक की आवाज तक सीमित है। धरातल पर उनकी देशभक्ति का सच यही है – उल्टा झंडा, सीधा ढोंग, और जनता को बेवकूफ बनाने का अनवरत सिलसिला। जनता अब पूछ रही है – सच यही है – भाजपा के राज में तिरंगा भी सुरक्षित नहीं, तो जनता कैसे सुरक्षित होगी? recent visitors 146