बोरदेही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

Major action by Bordehi police; accused arrested with 15 liters of illicit liquor. हरिप्रसाद गोहेबोरदेही/आमला। थाना बोरदेही पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बाजार चौक ग्राम बांसखापा में एक आरोपी को 15.09 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी रिषी शिवहरे पिता भगवानदास शिवहरे उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम मेहता थाना घनसौर जिला सिवनी, हाल स्टेशन रोड बोरदेही को बाजार चौक बांसखापा में अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा गया।आरोपी के कब्जे से कुल 15.09 लीटर शराब जप्त की गई, जिसकी कीमत 7490 रुपये आंकी गई है। इसमें 09 बोतल बोल्ट बियर 650 ML, 03 केन बोल्ट बियर 500 ML, 18 क्वार्टर ऑफिसर च्वाइस 180 ML, 07 नग ऑफिसर च्वाइस 90 ML, 07 नग 8 PM व्हिस्की 90 ML, 12 नग सफेद मदिरा 180 ML और 06 नग गोआ टेंगो 180 ML शामिल है।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 240/2026 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। उक्त कार्रवाई में शामिल टीम निरीक्षक बी.एल. उइके, प्रधान आरक्षक नागेन्द्र सिंह, आरक्षक शशीकांत आरसे, आरक्षक भगवान जावरे की सराहनीय भूमिका रही। recent visitors 10