जमीन के लिए बहन को 3 साल बंधक बनाने का आरोप, 62 वर्षीय महिला पहुंची जनसुनवाई

62-year-old woman accused of holding her sister hostage for three years for land, attends public hearing हरिप्रसाद गोहे आमला/बैतूल। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी है तो कल है जैसे स्लोगन के साथ-साथ लाड़ली बहनों के आत्मसम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर प्रदेश सरकार नित नई योजनाएं लागू कर उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। लेकिन तथाकथित लोगों द्वारा आज भी महिला अत्याचारों को बढ़ावा देने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है, जो गंभीर एवं विचारणीय प्रश्न है। इकलौती बेटी और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के बीच धोखाधड़ी से जमीन हड़पने एवं मां की इकलौती बेटी को मां की संपत्ति के हक-अधिकार से वंचित कर मां की बेशकीमती जमीन दो सगे मामाओं द्वारा धोखाधड़ी कर हड़पे जाने का मामला बैतूल जिले के आमला विकासखंड के ठानी बंजारीढाल में प्रकाश में आया है। फरियादी मां-बेटी ने जिला कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाते हुए जमीन वापस दिलाने एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामला पहुंचा जिला जनसुनवाई में  जिला कलेक्टर कार्यालय बैतूल में 29 सितंबर 2026 को आयोजित जनसुनवाई में शिवाजी वार्ड बोड़खी, आमला निवासी 62 वर्षीय वृद्धा कलाबाई पति स्व. शिवप्रसाद चौहान ने सगे भाइयों पर धोखाधड़ी से जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। जिला जनसुनवाई में प्रेषित आवेदन के माध्यम से आवेदिका ने बताया कि उसके सगे भाई नाथूराम पिता नन्दू गोहे (60 वर्ष) एवं सुन्दरलाल पिता नन्दू गोहे (57 वर्ष) निवासी ठानी बंजारीढाल, तहसील आमला ने दिनांक 30.01.2023 को उसे डरा-धमकाकर बंजारीढाल ले जाकर बंधक बना लिया। आवेदक का आरोप है कि दिनांक 14.02.2023 को ग्राम खिड़कीकला रा.नि. आमला के खसरा नं. 10/15 तथा ठानी के खसरा नं. 92/3 में से जमीन की दान-पत्र रजिस्ट्री जबरन करवा ली गई। न्यायालय में झूठे कथन और फर्जी हस्ताक्षर से जवाब पेश कर सम्पूर्ण भूमि अपने नाम दर्ज करवा ली गई। वहीं आवेदिका का आरोप है कि बंधक अवधि में उसकी जमा पूंजी 40 हजार रुपये नाथूराम के पुत्र ज्ञानेश ने और 10 हजार रुपये राजा ने ले लिए तथा 8 खंडी गेहूं जो नाथूराम के घर रखा था, वह भी नहीं दिया गया। गन्ने की फसल के पैसे भी रख लिए गए। उसे खाने-पीने और इलाज से वंचित रखा गया, जिससे उसका शरीर जीर्ण-शीर्ण हो गया। लगभग 3 वर्ष तक उसे ग्राम ठानी में बंधक बनाकर रखा गया और पुत्री संध्या व नाती-दामाद से मिलने नहीं दिया गया। पीड़िता ने बताया कि दिनांक 31.08.2026 को सुन्दरलाल का छोटा लड़का उसे बीमार, भूखा-प्यासा हालत में आमला बोड़खी में छोड़कर चला गया। जैसे-तैसे वह अपनी पुत्री के घर पहुंची, जहां उसका उपचार कराया गया। आवेदिका ने सुखराम कुमरे, गणेश गोहे (ठानी), धनराज साहू (बोचनवाड़ी) एवं सहादेव बामने (आवरिया) पर जान से मारने की धमकी और डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में दिनांक 22.09.2026 को थाना आमला में लिखित शिकायत दी थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आवेदिका ने प्रशासन से अनावेदकों के विरुद्ध धोखाधड़ी, बंधक बनाने, मारपीट का मामला दर्ज कर जमीन, नकद राशि और गेहूं वापस दिलाने की मांग की है। recent visitors 7

आबकारी संरक्षण में नियमों को ताक पर रख ठेकेदार गांव,गांव विक्रय कर रहा अवैध शराब, सूचना पर पुलिस ने पकड़ी शराब रतेडा ढाबे पर उतार रहे थे अवैध शराब , मामला हुआ दर्ज ।

आबकारी संरक्षण में नियमों को ताक पर रख ठेकेदार गांव,गांव विक्रय कर रहा अवैध शराब, सूचना पर पुलिस ने पकड़ी शराब रतेडा ढाबे पर उतार रहे थे अवैध शराब , मामला हुआ दर्ज ।

Ignoring the rules of excise protection, the contractor is selling illegal liquor from village to village हरिप्रसाद गोहेआमला। बीते दिनों मध्य प्रदेश शासन पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश स्तरीय नशा मुक्त मध्य प्रदेश अभियान चलाया गया। विभाग की मंशा थी की प्रदेश भर में नशा मुक्त अभियान की अलख जगे एवं नशे के विरुद्ध चलाई गई यह मुहिम सार्थक हो लेकिन चंद दिनों में ही अभियान को भुलाने में अवैध शराब कारोबारी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बतादे बैतूल जिले के थाना आमला क्षेत्रांतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों, कस्बों से लेकर मंजरे टोले तक ठेकेदार द्वारा अवैध शराब पहुंचाई जा रही हे। जिस बात का खुलासा मंगलवार आदिवासी संगठन से जुड़े युवाओं ने मय अवैध शराब भरी पिकप गाड़ी को पकड़कर आमला पुलिस को सूचना दी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को रंगे हाथों धर दबोच कर कार्यवाही सुनिश्चित की। पुलिस की अवैध शराब कारोबारियों पर त्वरित बड़ी कार्यवाही से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप है ।वहीं जिम्मेदार आबकारी विभाग की अनदेखी के चलते शराब ठेका कर्मी विभाग द्वारा चलाए गए अभियान को पलीता लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है । बतादे बावजूद जिम्मेदार आबकारी विभाग सब जानकर भी मूकदर्शक बना हुआ है। क्या यही है नशा मुक्त मध्य प्रदेश अभियान ? जिस बात की आमला में चर्चा आम है । मिली जानकारी अनुसार आमला कंपोजिट शराब दुकान में लायसेंसी ठेकेदार को बोड़खी, बसस्टैंड एवं बस्ती क्षेत्र की दुकानों पर नियमानुसार शराब विक्रय करना हे बावजूद आबकारी नियमों को दरकिनार कर नियुक्त मैनेजर सुनील शर्मा के माध्यम से आमला में अवैध शराब विक्रय की जा रही हे। जो नियम विरुद्ध हे । गौरतलब हो की ठेका शराब मैनेजर के निर्देश पर मंगलवार ठेकेदार के दो कर्मचारी अंचल के ग्रामों में दिन दहाड़े सफेद रंग की बुलेरो गाड़ी क्रमांक mh 31ea 18 52 से अंचल के विभिन्न ग्रामों में अवैध शराब खपाने निकले थे जिन्हें आदिवासी संगठन से जुड़े युवाओं ने पहले तो रोकने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं रुके तो उनका पीछा किया । तो गाड़ी उन्हें रतेडा स्थित एक ढाबे में खड़ी मिली । प्रत्यक्ष दर्शियों के बताए अनुसार उस गाड़ी में दो लोग बैठे थे जो शराब की पेटी गाड़ी से उतरकरकर ढाबे पर रख रहे थे युवाओं द्वारा उनसे पूछने पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः शिवराम यादव, निवासी मालेगांव, संजय राठौर निवासी आमला होना बताया। जिनसे अवैध शराब क्षेत्र में विक्रय संबंधित कागजात पूछे जाने पर उन्होंने कागजात नहीं होना बताया। और कहा हम दोनों कर्मचारी हैं हम मैनेजर के माध्यम से शराब लेकर आए हैं। जिस बात की सूचना आदिवासी संगठन से जुड़े युवाओं ने थाना आमला को दी जिस पर नवागत थाना प्रभारी राजेश सातंनकर के निर्देश पर पुलिस बल ने त्वरित कार्यवाही कर मौके पर पहुंच आरोपी को हिरासत में लेकर बुलेरो गाड़ी को जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 ,(२) की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। फरियादी के बताए अनुसार पुलिस द्वारा हम लोगों के साथ दोनों लोगों और बुलेरो गाड़ी में भरी अवैध शराब को लेकर थाने आए। जहां मिली अवैध शराब को उतरकर गिनती की गई जिसमें बियर केन 54 नग 500 ml कुल 27 लीटर,8640 रुपए, लीमाउंट बियर सीसी 72 नग 650 ml 46.8 लीटर कीमत 13680 सफेद पाव 175 नग 180 ml 31.5 लीटर कीमत 15750रुपए, ऑफिसर्स च्वाइस पाव अंग्रेजी शराब 54 नग 180 ml 9.720 ml कीमत 10260 रुपए ऑफिसर्स च्वाइस पाव अंग्रेजी शराब 36 नग 90 ml 3.240लीटर कीमत 3600 रुपए 8 पीएम क्वाटर 12 नग 180 ml 2.160 लीटर कीमत 2400रुपए लाल देशी मदिरा पाव 50 नग 180 ml 9 लीटर कीमत 5000 रुपए , एम दी रम क्वाटर 18 नग 180ml 3.240 लीटर कीमत 3420 रुपए एमडी विस्की क्वाटर 06 नग 180 ml 1.080लीटर कीमत 1500 रुपए की कुल 1.33.74 लीटर कीमत 64250 रुपए की गाड़ी में रखी अवैध शराब पाई गई। जिसको मेरे साथी अनिल उईके निवासी मोआरिया , राजेश, उइके, निवासी मोरडोंगरी के समक्ष के समक्ष उप निरिक्षक दया शंकर पठारिया द्वारा बुलेरो गाड़ी जप्त की गई, वहीं शिवराम यादव और संजय राठौर को अवैध रूप से शराब को जिप से भरकर देहात में बेचने के लिए आबकारी अधिनियम की धारा 34.2 का दंडनीय अपराध पाए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इन्होंने क्या कहारतेड़ा ग्राम में शराब ठेकेदार की गाड़ी में अवैध शराब मिलने की सूचना ग्रामीणों द्वारा थाना आमला को दी थी जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया हे । राजेश सातनकर नगर निरीक्षक थाना आमला recent visitors 425