राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू ने फिजी की संसद को किया संबोधित, बाेलीं-भारत और फिजी में जीवंत लोकतंत्र सहित काफी कुछ एक समान है

सुवा/नई दिल्ली  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दक्षिण प्रशांत महासागरीय द्वीप देश फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से नवाजा गया है। सुश्री मुर्मु फिजी की सरकारी यात्रा पर यहां पहुंची है। वह यहां की यात्रा करने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति हैं। राजधानी सुवा के स्टेट हाउस में सोमवार को आयोजित समारोह में फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियम मैवलिली काटोनिवेरे ने सुश्री यह पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत और फिजी के बीच गहरी मित्रता का प्रतीक है। उन्होंने फिजी की संसद को भी संबोधित किया और सांसदों से बातचीत की। सुश्री मुर्मु ने अपने संबोधन में इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि लोकतंत्र, बहुलवाद और विविधता के साझा मूल्य किस तरह दोनों देशों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं। उन्होंने कहा, “ भौगोलिक आकार में भारी अंतर के बावजूद भारत और फिजी दोनों में बहुत कुछ समान है, जिसमें हमारे जीवंत लोकतंत्र, हमारे समाजों की विविधता, हमारा पंथ कि सभी मनुष्य समान हैं, और प्रत्येक व्यक्ति की स्वतंत्रता, सम्मान और अधिकारों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता।” इससे पहले सुवा पहुंचने पर सुश्री मुर्मु का हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका ने स्वागत किया। बाद में प्रधानमंत्री की मौजूदगी में सुश्री मुर्मु के सम्मान में पारंपरिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू ने फिजी की संसद को किया संबोधित, बाेलीं-भारत और फिजी में जीवंत लोकतंत्र सहित काफी कुछ एक समान है  फिजी की दो दिवसीय यात्रा पर गईं राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू ने मंगलवार काे वहां की संसद को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक मंच पर मजबूती से उभर रहा है। भारत एक मजबूत, लचीला और अधिक समृद्ध राष्ट्र बनने के साथ-साथ प्राथमिकताओं के अनुसार फिजी के साथ साझेदारी करने के लिए तैयार है। उन्हाेंने इस माैके पर दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए अपनी साझेदारी की पूरी क्षमता का उपयोग करने के लिए एक साथ आने काे कहा। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आकार में बहुत अंतर होने के बावजूद भारत और फिजी में जीवंत लोकतंत्र सहित काफी कुछ एक समान है। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पहले इसी हॉल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ मूल्यों का जिक्र किया था जो भारत और फिजी को जोड़ते हैं। उन्हाेंने कहा कि हमारा लोकतंत्र, हमारे समाज की विविधता तथा प्रत्येक व्यक्ति की स्वतंत्रता, सम्मान और अधिकारों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता काे बताता है। ये साझा मूल्य शाश्वत हैं, आगे भी हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू ने यह भी कहा कि बाकी दुनिया को फिजी से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। फिजी की सौम्य जीवनशैली, परंपराओं तथा रीति-रिवाजों के प्रति गहरा सम्मान, खुला और बहुसांस्कृतिक वातावरण, फिजी को तेजी से संघर्षों में घिर रही इस दुनिया में इतना खास बनाता है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि फिजी वह जगह है जहां बाकी दुनिया अपनी खुशियां ढूंढने आती है। राष्ट्रपति मुर्मू अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में फिजी की राजधानी सुवा में हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने फिजी में अपने संबाेधन में कहा कि भारत एक सक्षम और संवेदनशील देश के रूप में उभर रहा है। हमने वैश्विक मंच पर महत्वपूर्ण नेतृत्व की भूमिका निभाई है। पिछले वर्ष हमारी जी-20 अध्यक्षता की ऐतिहासिक सफलता ने दर्शाया कि भारत का समावेशी, निर्णायक, महत्वाकांक्षी और कार्योन्मुखी नेतृत्व विश्व के लिए क्या कर सकता है। जैसा कि हमने जी-20 की अध्यक्षता के दौरान किया था। हम ग्लोबल साउथ के हितों को जोर से आवाज देने के लिए हर वैश्विक मंच का उपयोग करना जारी रखेंगे और भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक निष्पक्ष, न्यायसंगत और सुरक्षित दुनिया बनाने का प्रयास करेंगे। उन्हाेंने कहा कि भारत सरकार ने प्रवासी भारतीयों के साथ संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने तथा उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड या ओसीआई कार्ड सहित अनेक पहलें शुरू की हैं। प्रवासी परिवारों की युवा पीढ़ी के लिए हमारे पास उन्हें अपनी भारतीय जड़ों से जोड़ने के लिए एक “भारत को जानो कार्यक्रम” है। मुझे यह जानकर बहुत खुशी हो रही है कि बड़ी संख्या में फिजी के युवा इस कार्यक्रम से लाभान्वित हुए हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सुवा में स्थापित होने वाले ‘सुपर स्पेशलिटी कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल’ सहित नई परियोजनाएं फिजी और व्यापक प्रशांत क्षेत्र के लोगों की प्राथमिकता वाली जरूरतों को पूरा करने में मदद करेंगी। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू का ‘स्टेट हाउस’ में राष्ट्रपति कटोनिवेरे ने स्वागत किया जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की। उन्हाेंने सुवा में महात्मा गांधी मेमोरियल हाई स्कूल में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और वहां उपस्थित छात्रों के साथ बातचीत की। इसके साथ ही उन्हाेंने सुवा में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर भी पुष्पांजलि अर्पित की और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।     recent visitors 106

पहलवान विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में मरी एंट्री, क्यूबा की युस्नेलिस लोपेज से भिड़ंत होगी

नई दिल्ली पहलवान विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। उन्होंने 50 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को शिकस्त दी। उनकी सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस लोपेज से भिड़ंत होगी। वहीं, भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में उतरेगी। पेरिस ओलंपिक में भारत ने अभी तक कुल तीन ब्रॉन्ज जीते हैं, जो निशानेबाजी में आए हैं। विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में की एंट्री पहलवान विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को 7-5 से शिकस्त दी। विनेश का सेमीफाइनल 10:15 पर होगा विनेश फोगान का सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा। उनकी सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस लोपेज से भिड़ंत होगी, जो पैन अमेरिकन गेम्स की मौजूदा चैंपियन हैं।   recent visitors 114

राजस्थान राज्य का फैसला अग्निवीर के शहीद होने पर परिवार को ‘करगिल पैकेज’ की सुविधा, जमीन-पैसा और सरकारी नौकरी…

जयपुर अग्निवीर के शहीद होने पर उनके परिवार को ‘करगिल पैकेज’ की सुविधा दी जाएगी। जिसके तहत अग्निवीर शहीद के परिवार को नकद राशि, जमीन और सरकारी नौकरी मिलेगी। यह सुविधा राजस्थान के ‘अग्निवीरो’ को मिलेगी। शहीद अग्निवीर पैकेज में यह सुविधाएं शामिल… इस पैकेज के तहत अग्निवीर की पत्नी को 25 लाख नगद, 25 बीघा नहरी जमीन या फिर एमआईजी का मकान, सरकारी नौकरी, बच्चों की फ्री एजुकेशन और माता-पिता को 5 लाख की फिक्स डिपॉजिट मिलेगी। इसके अलावा परिवार को रोडवेज में फ्री यात्रा की सुविधा भी मिलेगी। वहीं यदि अग्निवीर परमानेंट विकलांग होता है तो भी सरकार कारगिल जैसे ही पैकेज की सुविधा देगी। राजस्थान ऐसा करने वाला पहला स्टेट…. सरकार का इस मामले में कहना है की अग्निवीर सैनिक भी भारत की सशस्त्र सेनन का अंग है। उसे बैटल कैजुअल्टी घोषित किया जाता है तो अग्निवीर को भी कारगिल पैकेज के तहत दी जाने वाली सुविधा लागू होगी। ऐसा करने वाला राजस्थान पहला राज्य होगा। शहीद अग्निवीर के परिवार के पास तीन ऑप्शन….. इसमें परिवार के पास तीन ऑप्शन रहेंगे। या तो वह 25 लाख नगद और इंदिरा गांधी नहर के कमांड एरिया में 25 बीघा सिंचित जमीन ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त 25 लाख नगद और हाउसिंग बोर्ड का मिडिल इनकम ग्रुप मकान या फिर 50 लाख नगद ले सकते हैं। बच्चों को फ्री एजुकेशन और स्कॉलरशिप यदि शहीद की पत्नी खुद नौकरी नहीं करना चाहती तो वह अपने बेटे या बेटी के लिए सरकारी नौकरी आरक्षित रख सकती है। वीरांगना को हर महीने 5 हजार रुपए सम्मान भत्ता के रूप में मिलेंगे। वही बच्चों को स्कूल से लेकर मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी फ्री मिलेगी। स्कूल जाने वाले बच्चों को हर साल 1800 रुपए और कॉलेज वालों को हर साल 3600 रुपए की स्कॉलरशिप भी मिलेगी। विकलांग होने पर बेटे या बेटी को नौकरी… आपको बता दे कि केंद्र सरकार अग्निवीर सैनिक के शहीद होने पर एक करोड रुपए देती है। इसके अतिरिक्त नौकरी का जितना भी समय बचा है उसकी भी तनख्वाह परिवार को ही मिल जाती है। वहीं यदि कोई अग्निवीर सैनिक परमानेंट विकलांग हो जाता है तो वह खुद की नौकरी अपने बेटे या बेटी के लिए आरक्षित रख सकता है। दरअसल, राजस्थान सरकार ने सोमवार को विधानसभा में बताया कि अगर राज्य का कोई ‘अग्निवीर’ युद्ध में शहीद हो जाता है तो उसके परिजनों को ‘करगिल पैकेज’ के तहत सुविधाएं दी जाएंगी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली द्वारा राजस्थान के शहीद ‘अग्निवीर’ को देय राहत पैकेज के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में राज्य सरकार ने यह जानकारी दी। सरकार ने जवाब में कहा कि अग्निवीर भी सशस्‍त्र सेनाओं का अंग हैं और अगर उन्हें युद्ध में मृतक (बैटल कैज्‍युअल्‍टी-फैटल) घोषित किया जाता है तो अग्निवीर पर भी राज्‍य सरकार द्वारा ‘करगिल पैकेज’ के तहत देय समस्त सुविधाएं लागू होंगी। बता दें कि जूली ने अपने सवाल में पूछा था कि ‘क्या सरकार राज्य के अग्निवीर सैनिकों के शहीद होने पर केंद्र के अतिरिक्त कोई राहत पैकेज देने का विचार रखती है?’ संशोधित ‘करगिल पैकेज’ के तहत राज्य के शहीद सैनिकों के परिवारों को नकद राशि, भूमि और सरकारी नौकरी दी जाती है। इस फैसले के बाद अग्निवीर की पत्नी को 25 लाख नकद, 25 बीघा नहरी जमीन, सरकारी नौकरी और माता-पिता को 5 लाख मिलेंगे। बता दें कि अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में आरक्षण भी मिलेगा। इसकी घोषणा राजस्थान सरकार ने पहले ही कर दी थी।     ये भी मिलेगी सुविधा- शहीद अग्निवीर के बच्चों को फ्री शिक्षा शहीद अग्निवीर के नाम से स्कूल या सरकारी बिल्डिंग का नामकरण शहीद अग्निवीर के परिजनों को रोडवेज में फ्री यात्रा, बिजली कनेक्शन recent visitors 175

नीरज ने थ्रो 89.34 मीटर की दूरी पर फेंका और इस सीजन का अपना बेस्ट थ्रो का रिकॉर्ड बनाया, फाइनल बनाई जगह

नई दिल्ली   भारत के स्टार जेवल‍िन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंप‍िक शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल के लिए क्वाल‍िफाई कर ल‍िया है. उन्होंने पहला ही थ्रो 89.34 मीटर की दूरी पर फेंका और इस सीजन का अपना बेस्ट थ्रो का रिकॉर्ड बनाया. अब नीरज ने फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बना ली है. भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अपनी जगह पक्की कर ली है. मुकाबले में उन्होंने पहले प्रयास में 89.34 का थ्रो फेंका. इसके साथ ही उन्होंने फाइनल में अपनी जगह बना ली है. नीरज का यह इस सीजन का बेस्ट थ्रो है. नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में थ्रो 87.58 दूरी पर फेंका था. आपकी जानकारी के लिए बता दें, नीरज के बाद पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी फाइनल में जगह पक्की कर ली है. उन्होंने अपने पहले प्रयास में 86.59 थ्रो किया है.   जैसा की हम सभी जानते हैं कि टोक्यो ओलंपिक 2020 की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में जिस वक्त नीरज चोपड़ा ने अपना आखिरी थ्रो फेंका, ठीक उसी पल से उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपनी कामयाबी को दर्ज कराने के लिए एक और जगह पक्की कर ली. 87.58 मीटर के अपने दूसरे थ्रो के साथ उन्होंने टोक्यो ओलंपिक खेल में स्वर्ण पदक जीता और इसी के साथ नीरज चोपड़ा ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बन गए. टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक ने भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक नए युग की शुरुआत की है. बीजिंग 2008 में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की 10 मीटर एयर राइफल जीत के बाद यह ओलंपिक में भारत का दूसरा ओलंपिक स्वर्ण पदक था. ये है नीरज का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रयास नीरज चोपड़ा का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 30 जून, 2022 को स्वीडन में स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022 में आया, जहां उन्होंने अपने सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को स्थापित करने के साथ ही एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया. डायमंड लीग चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय हैं नीरज चोपड़ा साल 2022 के सितंबर महीने में खेले गए ज्यूरिख डायमंड लीग के फाइनल मुकाबले में नीरज ने शदनार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. इस जीत के साथ नीरज ने इतिहास रच दिया. नीरज ने मुकाबले में टोक्यो 2020 के रजत पदक विजेता और 2016 के चैंपियन जैकब वाडलेच को हराकर 88.44 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो रिकॉर्ड किया. मौजूदा यूरोपीय चैंपियन जर्मनी के जूलियन वेबर 83.73 मीटर थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे. recent visitors 102

विनेश फोगाट ने 3-2 से यह मुकाबला जीता और क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया, चार बार की वर्ल्ड चैंपियन को हराया

पेरिस भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक खेलों में धमाकेदार आगाज किया है। सोमवार को विनेश फोगाट को जब कड़ा ड्रॉ मिला था, तो सबकी निगाहें इस मुकाबले पर टिक गई थी। महिलाओं के 50 किग्रा में विनेश के सामने मौजूदा ओलंपिक चैंपियन और चार बार की वर्ल्ड चैंपियन युई सुसाकी की चुनौती थी। सुसाकी ने अपने इंटरनेशनल करियर में इससे पहले अभी तक एक भी हार का सामना नहीं किया था। विनेश फोगाट ने 3-2 से यह मुकाबला जीता और क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया। विनेश का मुकाबला जापान की उस खिलाड़ी से था, जिसने टोक्यो खेलों में एक भी अंक गंवाए बिना गोल्ड मेडल जीता था। विनेश अपना तीसरा ओलंपिक खेल रही हैं लेकिन वह पहली बार 50 किग्रा में चुनौती पेश करेंगी। इससे पहले वह 53 किग्रा में खेलती थीं।   रेसलिंग में भारत के लिए 5 अगस्त का दिन निराशा लेकर आया था क्योंकि महिलाओं की 68 किग्रा वर्ग में निशा दहिया को 8-2 की लीड के बावजूद 8-10 से हार का सामना करना पड़ा था। निशा उत्तर कोरिया की पहलवान सोल गम पाक के खिलाफ एक समय बहुत मजबूत स्थिति में थीं, लेकिन इसके बाद इंजरी के चलते उन्हें मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। निशा को मैच के बाद स्कैन के लिए ले जाया गया है। विनेश की बात करें तो उन्हें मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद के रूप में भी देखा जा रहा है। 29 साल की विनेश एशियन गेम्स में एक गोल्ड मेडल, कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन गोल्ड मेडल और एशियन चैंपियनशिप में एक गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप में उनके नाम पर तीन ब्रोन्ज मेडल भी दर्ज हैं। 2020 टोक्यो ओलंपिक गेम्स में विनेश को क्वार्टर फाइनल में बेलारूस की वेनेसा कालाद्जिंस्काया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ओलंपिक गेम्स में रेसलिंग में विनेश से भारत को मेडल की आस लगी हुई है। recent visitors 112

हर घर तिरंगा अभियान को हर घर से जोड़ेगी भाजपा, वीडी शर्मा बोले- जिला स्तर पर बनेंगी समितियां, 11 अगस्त से तिरंगा यात्रा

भोपाल मध्यप्रदेश भाजपा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डेढ़ करोड़ घरों पर तिरंगा फहराएगी। इसके लिए 11 अगस्त से तिरंगा यात्रा शुरू की जाएगी। जिला स्तर पर समितियां भी बनाई जाएंगी।यह बात भोपाल में मंगलवार को सुबह 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कही। बैठक में बीजेपी के सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, और प्रदेश पदाधिकारी शामिल रहे। स्वतंत्रता दिवस से पहले यह भाजपा की अहम बैठक है। वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में लगभग डेढ़ करोड़ घर हैं। इन घरों में तिरंगा फहराने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिला मंडल की अभियान समितियाें का गठन किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर अभियान की संयोजक राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार हैं। वहीं, सदस्य केशव भदौरिया, मनीषा सिंह, आशुतोष तिवारी और वैभव पवार शामिल हैं। शर्मा ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए वार्ड से लेकर पंच स्तर तक जनप्रतिनिधियों से चर्चा की जाएगी। भाजपा की बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव समेत संगठन के पदाधिकारी मौजूद हैं। 35 जिलों के जिला संयोजक आए     7- 8 अगस्त को जिलों में बैठकें होंगी।     9-10 अगस्त को मंडलों की बैठकें होंगी।     1099 मंडल संयोजकों की नियुक्ति की जाएगी।     7 अगस्त को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें होंगी।     64,523 बूथों तक तिरंगा पहुंचाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह मौजूद हैं। 7 अगस्त को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक वीडी शर्मा ने कहा कि 7 अगस्त को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। 11, 12 और 13 अगस्त को प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि तिरंगे के साथ सेल्फी सोशल मीडिया पर भी अपलोड करें। recent visitors 101

कुत्ते के शिकार पर वन विभाग की टीम अलर्ट, राजस्थान-अलवर में कॉलोनी में पहुंचा पैंथर

अलवर. अलवर के जयपुर रोड स्थित जयंती फार्म हाउस के पीछे आवासीय कॉलोनी में इन दिनों पैंथर का आतंक है। बीते 4 -5 दिनों से लगातार पैंथर कॉलोनी में आ रहा है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में पैंथर घर के बाहर घूमता हुआ कैद हुआ है, इसी दौरान उसने कॉलोनी में एक कुत्ते का शिकार भी किया। बीती रात पैंथर एक महिला के पीछे भागा। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम देर रात कॉलोनी में पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पैंथर पर नजर रखी जा रखी है। पैंथर की मूवमेंट के चलते लोग डरे हुए हैं। बच्चे घरों में बंद हैं। recent visitors 121