हिमाचल 78वां स्थापना दिवस विशेष : CM सुक्खू पांगी में, जिलों में मंत्री फहराएंगे तिरंगा

Himachal Foundation Day Special: CM Sukhu in Pangi, ministers will hoist the tricolor in districts शिमला। हिमाचल आज अपना 78वां स्थापना दिवस मना रहा है। चंबा के दुर्गम क्षेत्र पांगी में हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। यहां पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ध्वजारोहण करेंगे। वहीं जिलों में कैबिनेट मंत्री झंडा फरहाएंगे। वहीं प्रदेशवासियों की नजरे आज सीएम सुखविंदर सुक्खू के संबोधन और उनकी घोषणाओं पर टिकी हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री हर बार हिमाचल दिवस पर बड़ी बड़ी घोषणाएं करते हैं। सीएम सुक्खू आज पांगी क्षेत्र की 2200 से ज्यादा महिलाओं के लिए 1500-1500 रुपए की घोषणा कर सकते हैं। इसके अलावा कर्मचारी-पेंशनर को भी एरियर और महंगाई भत्ता (DA) मिलने की आस है। सीएम सुक्खू आज समाज के दूसरे वर्गों के लिए भी कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। सीएम ने पांगी के लोगों के साथ बिताई रात सीएम सुक्खू ने स्थापना दिवस की पूर्व संध्या जनजातीय क्षेत्र के लोगों के बीच बिताई। वह प्रदेश की स्थापना के 77वर्षों के सफर में आज तक हिमाचल दिवस से पूर्व संध्या पर ट्राइबल क्षेत्र पांगी में रुकने वाले पहले सीएम बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। जिलों में मंत्री फहराएंगे झंडा प्रदेश में आज हिमाचल दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। बिलासपुर जिला में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मंडी में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और कांगड़ा के धर्मशाला में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल तिरंगा फहराएंगे। शिमला में अनिरुद्ध सिंह फहराएंगे तिरंगा ऊना में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, सोलन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, लाहौल स्पीति में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, नाहन में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शिमला में पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, कुल्लू में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, किन्नौर में टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी और हमीरपुर में पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष आरएस बाली तिरंगा फहराएंगे। recent visitors 210

राजभवन का आज कांग्रेस करेगी घेराव: प्रतिभा बोलीं- मणिपुर जल रहा, PM नहीं ले रहे सुध, उन्हें अडानी की चिंता

Congress will gherao Raj Bhavan today: Pratibha said- Manipur is burning, PM is not taking any notice, he is worried about Adani शिमला । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के आह्वान पर हिमाचल कांग्रेस आज राजभवन तक मार्च निकालेगी। कांग्रेस पार्टी आज देशभर में केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, अमेरिका की अदालत में अडानी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों, पूंजीपतियों को सरंक्षण देने और मणिपुर में बढ़ती हिंसा के विरोध में प्रदर्शन करेगी। प्रतिभा सिंह ने कहा, डेढ़ साल से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। वहां पर महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और अराजकता का माहौल बना हुआ है। इस हिंसा में बड़ी संख्या में लोगों की जानें जा चुकी हैं। मणिपुर के लोग बेटियों के भविष्य को लेकर चिंतित है और प्रधानमंत्री मोदी ने डेढ़ साल से मणिपुर तक नहीं गए। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री को इसकी कोई चिंता नहीं हैं। प्रधानमंत्री को केवल अडानी की चिंता: कांग्रेस प्रतिभा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केवल अपने मित्र गौतम अडानी और उनके सहयोगियों की चिंता है। अमेरिकी की ओर से लगाए गए आरोपों ने भाजपा-अडानी गठजोड़ के भ्रष्टाचार, छल, धोखाधड़ी की कथित जालसाजी का पर्दाफ़ाश किया है। अडानी को अमीर बनाने की सजा भुगत रहा पूरा देश: कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा सस्ते कोयले को आयातित करके भारत में कोयले की कीमत बढ़ाकर बताई गई, जिसके बाद बिजली के दाम बढ़ने से इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ा। एक व्यक्ति को अमीर बनाने की कीमत पूरा देश भुगत रहा है। महंगाई जैसे मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रहे मोदी: प्रतिभा प्रतिभा सिंह ने कहा, देश में महंगाई, महिलाओं के प्रति अपराध, बेरोजगारी निरंतर बढ़ रही है। इन मुद्दों पर केंद्र सरकार ध्यान नहीं दे रही। इसे देखते हुए कांग्रेस पार्टी रोष स्वरूप आज राजभवन मार्च करेगी और राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपेगी। होटल राहत से राजभवन तक निकाला जाएगा मार्च राजभवन के बाहर कांग्रेस आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन करेगी। इस दौरान पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश मामलों के सह-प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी, शिमला नगर निगम में कांग्रेस पार्षद विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। छोटा शिमला स्थित होटल राहत से लेकर राजभवन तक यह मार्च निकाला जाएगा। recent visitors 123