छतरपुर जिले में काले बादल छाए, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज: पिछले सप्ताह की तुलना में दो डिग्री बढ़ा

Dark clouds covered Chhatarpur, minimum temperature recorded at 16 degrees: increased by two degrees compared to last week छतरपुर । शनिवार शाम से मौसम में अचानक बदलाव आया है। रविवार सुबह 9 बजे से आकाश में काले बादल छाए हुए हैं। सुबह धूप नहीं निकली, हालांकि दोपहर बाद मौसम के साफ होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 16.31 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया है। हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। एक सप्ताह पहले न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री था। फसलों की नियमित सिंचाई करने की सलाह किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए नियमित सिंचाई करने की सलाह दी गई है। स्प्रिंकलर का उपयोग करें और रात में सिंचाई करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, तेज धूप से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीना चाहिए। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखना आवश्यक है। खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म इलाके जिले में खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म इलाके हैं, जहां तापमान 48 डिग्री से ऊपर जाता है। बिजावर की जटाशंकर में यह 43 डिग्री तक सीमित रहता है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 अप्रैल से 21 जून तक सबसे अधिक गर्मी पड़ेगी और इस दौरान तापमान 38 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना है। recent visitors 148

प्रहलाद बोले-लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ी: कैबिनेट मंत्री ने कहा- माला पहनाएंगे और मांग पत्रों का टोकना पकड़ा देंगे

Prahlad said- People have got into the habit of begging from the government: Cabinet minister said- will garland them and give them a token for the demand letters भोपाल। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने शनिवार को जनता के मांग पत्रों को ही भीख करार दे दिया। उन्होंने कहा- ‘अब तो लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है। नेता आते हैं, एक टोकना (टोकरी) तो कागज मिलते हैं उनको। मंच पर माला पहनाएंगे और एक पत्र पकड़ा देंगे। यह अच्छी आदत नहीं है। लेने की बजाय देने का मानस बनाएं। मैं दावे से कहता हूं आप सुखी होंगे। और एक संस्कारवान समाज को खड़ा करेंगे। मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा, यह भिखारी की फौज इकट्ठी करना, यह समाज को मजबूत करना नहीं है। समाज को कमजोर करना है। मुफ्त की चीजों के प्रति जितना आकर्षण रखते हैं यह वीरांगनाओं का सम्मान नहीं है। किसी शहीद का सम्मान तब है, जब हम उस मंत्री बोले- मैं खुद के लिए कभी नहीं मांगता ऐसे किसी शहीद का नाम जानते हैं, जिसने किसी से भीख मांगी हो। मुझे नाम बताना, उसके बावजूद भी हम आते हैं और अपने कार्यक्रम करके चले जाते हैं। मैं एक ही भिक्षा मांगकर अपनी बात खत्म करता हूं कि नर्मदा का परिक्रमा वासी हूं, तो भिक्षा तो मांगता हूं। खुद के लिए कभी नहीं मांगता। काेई नहीं कह सकता कि मैंने प्रहलाद पटेल को यह दिया है। रानी अवंतीबाई की प्रतिमा अनावरण करने पहुंचे थे पटेल मंत्री प्रहलाद पटेल राजगढ़ जिले में सुठालिया में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। राजगढ़ के सुठालिया में रानी अवंतीबाई की प्रतिमा अनावरण से पहले लोधा समाज ने नगर में चल समारोह निकाला। चल समारोह परलापुरा स्कूल से शुरू होकर सदर बाजार होते हुए बस स्टैंड पर पहुंचा। प्रहलाद पटेल और सभी अतिथियों का स्वागत कर रानी अवंतीबाई की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। लोगों ने जेसीबी से पुष्पवर्षा कर प्रहलाद पटेल का स्वागत किया। recent visitors 171

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ने छतरपुर में की बैठक

Youth Congress National Secretary held a meeting in Chhatarpur छतरपुर । युवा कांग्रेस ने 2028 के चुनाव की तैयारियों का आगाज कर दिया है। शनिवार शाम को छत्रसाल चौराहे स्थित राजीव भवन में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश सह प्रभारी प्रियंका पटेल ने जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रियंका पटेल ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने जिला अध्यक्ष को कमेटी का विस्तार करने के निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी बल दिया। प्रियंका पटेल ने कहा कि पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि 2028 के चुनाव की तैयारियां अभी से ग्राउंड लेवल पर शुरू की जा रही हैं। बैठक में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। recent visitors 182

विरासत-ए-भोपाल मंच के द्वारा स्व डॉक्टर अज़ीज़ कुरैशी को श्रृद्धांजलि दी गई 

Tribute was paid to late Dr. Aziz Qureshi by Virasat-e-Bhopal Manch  भोपाल (सुशील दामले)। विरासत-ए-भोपाल मंच के द्वारा आज गांधी भवन में,आज स्वर्गीय पूर्व राज्यपाल डॉक्टर अज़ीज़ कुरैशी की स्मृति में श्रृद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से अक्स मेयर दीप चंद यादव,रिटायर्ड डीजीपी मोहम्मद वजीर अंसारी,एडवोकेट सैयद साजिद अली,सीनियर एडवोकेट राजेंद्र कोठारी,एडवोकेट एवं कांग्रेस नेता अरुण श्रीवास्तव उपस्थित हुए कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय डॉक्टर पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ कुरैशी की तस्वीर में पुष्प माला से श्रद्धांजलि दी गई,वहीं विरासत-ए-भोपाल मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहसिन अली ने डॉक्टर अज़ीज़ कुरैशी की कुछ यादों को साझा करते हुए कहा कि, में उनका ड्राफ्टिंग का कार्य किया करता था, आखिरी वक्त के अंदर एक लेटर में ड्राफ्ट कर रहा था,तो उन्होंने कहा था कि,मैं किसी पार्टी का मजदूर या किसी पार्टी का गुलाम नहीं हूं,में अगर किसी का गुलाम हूँ तो,वह इस देश का गुलाम हूँ,मैं अगर किसी गुलाम की आवाज हूं,तो किसी गरीब,मजदूर, किसान,और बेसहारा आवाम की आवाज हूँ,और उनका गुलाम हूँ,यह बात मुझे बहुत प्रेरित करती है कि,उनकी जीवन और उनके आदर्शों से में कुछ सीख सकूं recent visitors 71

नवाचार और अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक: MANIT भोपाल और एक्सप्रेस ई कनेक्ट का महत्वपूर्ण समझौता

Express E Connect and MANIT Bhopal sign MoU for collaboration in innovation and research भोपाल ! नवाचार और अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक्सप्रेस ई कनेक्ट और मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) भोपाल ने एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी स्वास्थ्य, कृषि, जैव-ऊर्जा, नैनो टेक्नोलॉजी और सूक्ष्मजीवों जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता रखती है। इस समझौते पर एक्सप्रेस ई कनेक्ट के संस्थापक उदित नारायण और MANIT भोपाल के डीन (संस्थागत विकास एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध) डॉ. एस. पी. एस. राजपूत* ने हस्ताक्षर किए। यह सहयोग उन प्रमुख चुनौतियों का समाधान खोजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिनका सामना उद्योग और समाज दोनों कर रहे हैं। छात्रों की पहल से शुरू हुआ ऐतिहासिक सहयोग यह ऐतिहासिक साझेदारी BSBE विभाग की छात्रा शिवालिका दुबे की पहल पर संभव हो पाई, जिन्हें MANIT की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कृशाली पांडे का मार्गदर्शन प्राप्त था। यह पहल तब साकार हुई जब एक्सप्रेस ई कनेक्ट के संस्थापक उदित नारायण, LCB फर्टिलाइज़र्स के CEO अक्षय श्रीवास्तव और CMO मुकेश सिंह ने MANIT का औद्योगिक दौरा किया। सस्टेनेबिलिटी और तकनीकी नवाचार को मिलेगा नया आयाम एक्सप्रेस ई कनेक्ट पहले से ही IIT कानपुर से संबद्ध LCB फर्टिलाइज़र्स* के साथ सस्टेनेबिलिटी और उन्नत तकनीकी समाधान विकसित करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। अब, इस नए समझौते के साथ, एक्सप्रेस ई कनेक्ट और MANIT भोपाल संयुक्त रूप से अग्रणी अनुसंधान और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देंगे, जिससे उद्योग और समाज दोनों को व्यापक लाभ मिलेगा। प्रभावशाली नेतृत्व और अनुसंधान में उत्कृष्टता का संगम उदित नारायण, जो मध्य प्रदेश के उद्योग और नवाचार क्षेत्र में एक प्रमुख हस्ती हैं, लगातार सरकारी और निजी संगठनों के साथ मिलकर तकनीकी उन्नति और सतत विकास को गति दे रहे हैं। वहीं, MANIT भोपाल, जो कि एक प्रतिष्ठित केंद्रीय संस्थान है, अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है। यह साझेदारी क्यों महत्वपूर्ण है? यह सहयोग अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाने की ओर अग्रसर है, जिससे न केवल उद्योगों को बल्कि समाज को भी दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। recent visitors 130

पशुपतिनाथ मंदिर में अभिषेक पूजा-अर्चना एवं भंडारे का आयोजन

Abhishek puja and feast organized at Pashupatinath temple भोपाल (सुशील दामले)। पशुपतिनाथ नेपाली समाज के द्वारा 47वा:महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया,महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गंगाजली कलश यात्रा का आयोजन किया गया था जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए,वहीं महाशिवरात्रि के पावन पर्व में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री कृष्णा गौर खेल एवं युवा कल्याण सहकारिता मंत्री कैलाश विश्वास सारंग उपस्थित हुए,वही पशुपतिनाथ नेपाली समाज के अध्यक्ष लोकमणि धिमिरे शर्मा ने हमें बताया कि विगत कई वर्षों से हम लोग यह आयोजन करते आ रहे हैं,जिसमें समाज के द्वारा कई वरिष्ठ अतिथियों का सम्मान किया गया मंदिर प्रांगण में नेपाली समाज के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जहां दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही,मंदिर में सुबह भगवान का रूद्राभिषेक,अभिषेक सहित विशेष पूजा अर्चना की गई,इसके बाद दोपहर से भंडारे की शुरुआत हुई,जो देर शाम तक चलता रहा,इस दौरान कागज के दोने,पत्तल और गिलास का इस्तेमाल किया गया recent visitors 94

न्यू मार्केट में एक कमर्शियल बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया

A commercial building was inaugurated in New Market भोपाल (सुशील दामले) ! राजधानी स्थित न्यू मार्केट में एक कमर्शियल बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से बालाजी टेलीफिल्म शोभा कपूर प्रोडक्शन की अभिनेत्री पूर्वी सांगवी साहू उपस्थित हुई वहीं हम आपको बतादे की,उद्घाटन से पहले कमर्शियल बिल्डिंग में गणेश पूजन की गई तत्पश्चात बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पूर्वी सांगवी साहू के द्वारा रिबन काटकर उद्घाटन किया गया, वही 55 न्यू मार्केट कमर्शियल बिल्डिंग में ऑफिस गोडाउन एवं बैंक के लिए उचित स्थान है, लग्जरी अपार्टमेंट के छत भी किराए पर देना है,वहीं अपार्टमेंट की पर छत पार्टी दी गई, जिसमें फिल्मी सेलिब्रिटी,परिवार एवं रिश्तेदार के लोग इकट्ठा हुए और शुभकामनाएं दी recent visitors 103