सपा प्रदेश कार्यालय पर श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की 85 वीं जयंती मनाई

भोपाल। समाजवादी पार्टी के संस्थापक धरतीपुत्र मुलायम सिंह की 85 वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर यह संकल्प लिया की श्रद्धेय नेता जी की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे इस अवसर पर उनके चित्र पर सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन भी किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ.मनोज यादव ने कहा कि माननीय नेताजी ने समाज के सभी वर्गों जैसे दलित, पिछड़ा एवं महिलाओं को साथ लाने की बात की तथा महिलाओं को भी समाज में बराबर का अधिकार दिया जाए एवं उनके द्वारा सेना के क्षेत्र में भी दिया गया योगदान अतुल्यनीय है इस अवसर अंबेडकर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल पहलवान के नेतृत्व में बसपा के सैकङो कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। जयंती के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, डॉ. सुनीलम पूर्व विधायक, राजेंद्र यादव प्रमुख महासचिव, हरगोविंद चौकसे प्रदेश उपाध्यक्ष, उमेश पटेरिया कार्यालय प्रभारी, रतनलाल बाथम, आर एन पटेल, बाबूलाल पहलवान, रितिक यादव, अभिजीत यादव, भगवान सिंह यादव, प्रकाश नरवरे, संजय यादव, जगदीश जी कुशवाह, आराधना भार्गव, हरीश यादव, अतिबल यादव, शैलेंद्र यादव, नीलेश यादव, शिवराज सिंह तोमर, संजय शर्मा, रुकनेश राज, गंगाराम अहिरवार, मोहिनी अहिरवार, बलिराम भगत एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। recent visitors 238

एमपी गजब: प्रतिपक्ष विधायकों के हाल : सरकारी डॉक्टर कर रहे विधायक से बदसलूकी , व दे रहे अभद्र गालियां

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में विधायक के साथ सरकारी अस्पताल के डॉक्टर की बदसलूकी का मामला सामने आया है। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का आरोप है कि जब वे कुछ लोगों के लिए इलाज के लिए रतलाम जिला अस्पताल गए, तो वहां मौजूद डॉक्टर सीपीएम राठौर ने बदसलूकी की। खुद विधायक ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से पहले झोपड़ी में रहने के कारण ‘झोपड़ी वाले विधायक’ के नाम से चर्चित डोडियार का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती उनके कुछ लोगों का ठीक से इलाज नहीं हो रहा है। इसी विषय पर बात करने और अपने लोगों से मिलने वे जिला अस्पताल गए थे। यहां उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सीपीएम राठौर से बात की। इस पर डॉक्टर भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। डोडियार ने अपना परिचय सैलाना विधायक के रूप में दिया तो डॉक्टर ने कहा कि तू जानता है मैं कौन हूं। इसके दौरान अस्पताल में गहमागहमी का माहौल बन गया। बाद में विधायक ने स्टेशन रोड थाने में डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी डॉक्टर की सफाई नहीं आई है। recent visitors 229

सीटू के राष्ट्रीय महासचिव तपन सेन की सभा भेक्टू सीटू यूनियन कार्यालय में आयोजित हुई

भोपाल ! राजधानी स्थित भेल भेक्टू सीटू यूनियन कार्यालय में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया,विशेष सभा में सीटू के राष्ट्रीय महासचिव तपन सेन उपस्थित हुए,वहीं सभा को संबोधित करते हुए कहा कि,भेल कारखाने के अस्तित्व के लिए आने वाली चुनौतियों,एवं पब्लिक सेक्टर की विरोधी नीतियों के कारण, बीएचईएल के कर्मचारियों,सोसायटी श्रमिकों,ठेका श्रमिकों के अधिकारों पर हो रहे,कुठाराघात पर संघर्ष की योजना बनाने के लिए,भेल की समस्त इकाईयों एवं सीटू यूनियन के प्रतिनिधियों को कहा,वहीं भेल सीटू के महासचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि,सीटू के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद कामरेड तपन सेन ने कर्मचारियों को आने वाले संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा,वहीं भेल इकाई हरिद्वार,हैदराबाद,तिरुमयम,झाँसी, विशाखापत्तनम,त्रिचलापल्ली समेत भेल की विभिन्न इकाईयों की सीटू यूनियन के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हुए,बैठक में कर्मचारियों की नई भर्ती शुरू करने,भत्तों को बढ़ाने,ठेका श्रमिकों का वेतन केंद्रीय स्तर पर किए जाने को लेकर भी चर्चा हुई recent visitors 140

थाना अयोध्यानगर पुलिस द्वारा शातिर महिला नकबजन को गिरफ्तार कर किया चोरी का सामान जप्त

आरोपिया से मंदीर से चुराये अष्टधातु के पौराणिक जलधारी सहित लगभग 60 हजार रुपये का का मशरूका किया बरामदआरोपियां है आदतन चोर और नशे की आदी जो करती है मंदीरो के पौराणिक एंटीक सामग्री चोरी, जिसे अच्छे दामो पर बेचकर करती है अपने नशे के शौक को पुरा। आरोपिया करती है दिन में रैकी तथा रात में देती है वारदात को अंजाम भोपाल ! नगरीय क्षेत्र मे अपराधो की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकडं हेतु पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र एवं अति.पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो के पालन मे पुलिस उपायुक्त जोन 2 संजय अग्रवाल तथा अति.पुलिस उपायुक्त महावीर सिंह मुजाल्दे एवं सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग अक्षय चौधरी के मार्ग दर्शन मे थाना अयोध्यानगर पुलिस ने शातिर महिला नकबजन को गिरफ्तार कर चोरी हुआ पौराणिक तथा एंटीक अष्ठधातु के जलधारी सहित लगभग 60 हजार कीमती मशरूका बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना अयोध्यानगर व्दारा थाना प्रभारी की अगुवाई में गठित टीम व्दारा अपराध क्र. 484/24 धारा 305 बीएनएस में आरोपी से चोरी का मशरूका बरामद किया गया ।घटना का विवरण- दिनांक 28/11/2024 को फरियादी रोहित राजपूत पिता मुकेश राजपूत उम्र 24 साल नि.247 दुर्गा चौक नरेला शंकरी अयोध्यानगर भोपाल ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 27/11/2024 को रात्रि मे शिवमंदिर, दुर्गा चौक नरेला शंकरी अयोध्यानगर से पौराणिक तथा एंटीक अष्ठ धातू के जलधारी सहित लगभग 60 हजार कीमती समान अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। उक्त पर अपराध क्र. 484/24 धारा 305 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया था।कार्यवाही – वरिष्ठ अधिकारियो के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में प्र.आऱ.3178 बृजेश सिंह हमराह प्र.आऱ.2928 धर्मेन्द्र गुर्जर प्र.आर.540 आशीष भार्गव आऱ.3514 राजेश अन्नौटिया आर.3523 जितेन्द्र उच्चारिया म.प्र.आर.1706 रोशनी जैन म.आऱ.502 अपर्णा कटारे तथा आर. आकास भास्कर (तकनीकी सेल) की टीम ने तकनीकि एवं अतकनीकि साक्ष्यों एवं आसूचना तंत्रो की मदद से आरोपिया लक्ष्मी यादव निवासी शिव नगर मस्जिद के पास भानपुर छोलामंदिर को चोरी का सामान लिये 84 एकड़ झुग्गी के पास दबोचा जिसने पुछताछ में उक्त घटना करना स्वीकार कर चोरी किया मसरुका बरामद कराया। आरोपी लक्ष्मी यादव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भोपाल पेश किया गया । बरामद माल का विवरण – पौराणिक तथा एंटीक अष्ठ धातू के जलधारी सहित लगभग 60 हजार रुपये कीमती सामग्री।आरोपिया – लक्ष्मी यादव पति राजा उर्फ राजेश यादव उम्र 35 साल नि. बाल बिहार कालोनी आनंद नगर पिपलानी भोपाल हाल नि.शिव नगर मस्जिद के पास भानपुर छोलामंदिर भोपाल सराहनीय कार्य – थाना प्रभारी महेश लिल्हारे प्र.आऱ.3178 बृजेश सिंह हमराह प्र.आऱ.2928 धर्मेन्द्र गुर्जर प्र.आर.540 आशीष भार्गव आऱ.3514 राजेश अन्नौटिया आर.3523 जितेन्द्र उच्चारिया म.प्र.आर.1706 रोशनी जैन म.आऱ.502 अपर्णा कटारे तथा आर. 1302 आकाश भास्कर (तकनीकि सेल) की सराहनीय भूमिका रही । recent visitors 122

रिश्वतखोर पटवारी चढ़ा लोकायुक्त टीम के हत्थे 40 हजार की रिश्वत ले रहा था

रतलाम। लोकायुक्त पुलिस उज्जैन के दल ने रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचेड़ स्थित पंचायत भवन में किसान से चालीस हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी आरोपित रमेशचंद्र बैरागी को रंगेहाथ पकड़ लिया। उससे रिश्वत की राशि जब्त कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवासी अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कागजी कार्रवाई के बाद पटवारी को नोटिस देकर छोड़ा गया। जानकारी के अनुसार फरियादी गोपाल उपाध्याय पुत्र बालमुकुंद उपाध्याय निवासी ग्राम पंचेड़ ने शिकायत की थी कि जमीन के सीमांकन के बाद पटवारी रमेशचंद्र बैरागी सीमांकन रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत नहीं कर रहा है। पटवारी ने सीमांकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए पचास हजार रुपये की रिश्वत की मांग की है। बातचीत में पटवारी रमेशचंद्र बैरागी ने चालीस हजार रुपये अभी देने तथा दस हजार रुपये बाद में देने के लिए कहा था। शिकायत मिलने पर लोकायुक्त ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने योजना बनाई। योजना के तहत डीएसपी सुनील तालान एवं राजेश पाठक के नेतृत्व में लोकायुक्त का दस सदस्यीय दल गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे ग्राम पंचेड़ पहुंचा तथा पंचायत भवन के सामने व आसपास दल के सदस्य छिपकर खड़े हो गए। फरियादी गोपाल उपाध्याय ने भवन परिसर के अंदर कार्यालय में जाकर पटवारी रमेशचंद्र बैरागी को चालीस हजार रुपये दिए। इसके बाद बाहर आकर इशारा किया। इशारा मिलते ही दल के सदस्य कार्यालय में पहुंचे तथा पटवारी को पकड़कर उसके कब्जे से रिश्वत के चालीस हजार रुपये जब्त किए। पटवारी रमेशचंद्र बैरागी ने रिश्वत के रुपये लेकर अपनी पेंट की जेब में रख लिए थे। लोकायुक्त सदस्यों ने उसकी पेंट की जेब से रुपये निकालकर जब्त किए तथा पंचानाम बनाकर अन्य कार्रवाई की। दल में प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक संदीप कदम, श्याम शर्मा, इसरार खान, कमल पटेल आदि शामिल थे। डीएसपी सुनील तालाने बताया कि आरोपित पटवारी रमेशचंद्र बैरागी के खिलाफ प्रकरण दर्ज विवेचना की जा रही है। recent visitors 212

MP में टेंडर लेने की शर्तें होगी कठिन, 80 प्रतिशत से कम दर भरी तो देना होगी दो गुनी परफार्मेंस सिक्योरिटी की एफडी

भोपाल। अव्यावहारिक दरें डालकर टेंडर प्राप्त करने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए 80 प्रतिशत से कम दरें डालने वाले निविदाकर्ताओ से अंतर की दोगुनी परफार्मेंस गारंटी ली जाएगी। इसके साथ ही बैंक गारंटी के स्थान पर फिक्स्ड डिपॉजिट रिसिप्ट के माध्यम से परफार्मेंस सिक्योरिटी लिए जाने पर भी लोक निर्माण विभाग विचार कर रहा है। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने प्रशासनिक अकादमी में निर्माण क्षेत्र में नवीन तकनीकों पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र, तेलंगाना और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भेज कर तीन अध्ययन दल से निविदा शर्तों का अध्ययन कराया गया। इन दलों से प्राप्त सुझावों को इस कार्यशाला में सम्मिलित करते हुए इन पर विस्तार से चर्चा की गई। अब इसी आधार पर निविदा शर्तों को ऐसा बनाया जाएगा कि सभी तरह के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोई गड़बड़ी न हो। इससे निर्माण कार्यों को और अधिक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। सिंह ने कहा कि प्रस्तावित नई निविदा नीति से क्षमता से अधिक कार्यों के ठेके लेने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए बिड कैपेसिटी संबंधी शर्तों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। निविदाकर्ता के पास बैच मिक्स प्लांट, डब्लू एम एम मिक्स प्लांट एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता संबंधी शर्त जोड़ने का सुझाव मिला है। उल्लेखनीय है कि सभी निर्माण विभागों के लिए एक मानक निविदा दस्तावेज वर्ष 2014 में तैयार किया गया था। कालांतर में हुए तकनीकी विकास और नियमों में परिवर्तन के कारण इस दस्तावेज में अनेक सुधारों की गुंजाइश है। इस दौरान अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता एमडी एमपीआरडीसी अविनाश लावनिया,एमडी एमपीबीडीसी डॉ पंकज जैन,ईएनसी पीडब्ल्यूडी केपीएस राणा, ईएनसी (भवन) एसआर बघेल एवं ईएनसी भवन विकास निगम अनिल श्रीवास्तव सहित विभाग के अन्य सभी मुख्य अभियंता, वरिष्ठ अधिकारी एवं इंजीनियर उपस्थित रहे। recent visitors 183

रेल कर्मचारी संगठनों के मान्यता के लिए मतदान की शुरुआत

भोपाल ! रेल कर्मचारी संगठनों के मान्यता के लिए मतदान की शुरुआत हो गई है, तीन दिनों तक चलने वाले मतदान में भोपाल मंडल के लगभग 16 हजार रेल कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, इसके तहत 6 दिसंबर तक चुनाव प्रक्रिया चलेगी, इसमें रेलवे के अधिकाधिक, अधिकारी, कर्मचारी ने मतदान के माध्यम से हिस्सा लिया, चुनाव को लेकर आज सुबह से ही रेल परिसर में सक्रियता बनी रही, जहां विभिन्न यूनियन ने अलग अलग काउंटर लगाकर, कर्मचारियों को अपनी अपनी यूनियन के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया, वहीं पश्चिम मध्य रेलवे कर्मचारी परिषद भोपाल मंडल के अध्यक्ष उमेश शर्मा ने हमें बताया कि, हमारे मुख्य मुद्दे हैं पुरानी पेंशन बहाल की जाए, जो सामाजिक सुरक्षा के लिए बहुत बड़ी जरूरत है, कर्मचारियों का आत्म सम्मान लौट आया जाए, हमारा जो 18 महीने का एरियस है, जो नहीं दिया है वह दिया जाए, बोनस की सीलिंग हटाई जाए, एचटीसी ओपन जो किया जाए ऐसे अनेकों मुद्दे हैं, जिनको लेकर हम चुनाव मैदान में है, वही कर्मचारियों से आग्रह करता हूं कि, अपना बहुमूल्य मत चक्र मुट्ठी बाली को देकर भारी मतों से विजय बनाएं recent visitors 137