भविष्य की अर्थव्यवस्था का केन्द्र बिन्दु होगी सोलर एनर्जी’, नीमच निविदा में बोले CM मोहन यादव

भोपाल ! मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बीते दिन नीमच सोलर प्रोजेक्ट की यूनिट 3 के लिए हुई निविदा में शामिल हुए। यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने सोलर एनर्जी की मांग और जरुरत को भविष्य की अर्थव्यवस्था का केन्द्र बिन्दु बताया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश तेजी से लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सोलर और ग्रीन एनर्जी के उपयोग को बढ़ावा देने के संकल्प की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आज के जरिए से औद्योगिक विकास को देखें तो, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि सोलर एनर्जी ही भविष्य में अर्थव्यवस्था का केन्द्र बिन्दु होगा। सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश ने रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार बेहतर काम कर रहे है। पिछवले 12 सालों में रिन्यूएबल एनर्जी की क्षमता में 14 गुना से ज्यादा की वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि नीमच सौर प्रोजेक्ट से ग्रीन बिजली के साथ-साथ निर्माण और संचालन अवधि के दौरान राज्य के युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पाने का सुनहरा मौका मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रोजेक्ट के विकास राज्य में करीब 800 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होगा। साथ ही समतुल्य तापीय विद्युत् की तुलना में हर साल 3.34 लाख टन CO₂ का उत्सर्जन कम होगा। वर्तमान में राज्य की कुल रिन्यूएबल एनर्जी की क्षमता बढ़कर 7000 मेगावाट हो गई है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में इनोवेशन करने में भी सबसे आगे है। इसका बेस्ट उदाहरण रीवा के सोलर प्रोजेक्ट और ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्टर है। रीवा सोलर प्रोजेक्ट से देश में पहली बार कोयले से बनने वाली बिजली से कम कीमत पर सोलर एनर्जी मिली है। इस प्रोजेक्ट के जरिए प्रदेश के अलावा दिल्ली मेट्रो को भी बिजली दी जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश के आगर-शाजापुर-नीमच सोलर प्रोजेक्ट से प्रोड्यूस होने वाली बिजली भारतीय रेलवे को दी जा रही है। recent visitors 129

प्रदेश में खोले जाएंगे 11 केन्द्रीय विद्यालय; CM मोहन यादव ने जताया PM मोदी का आभार

भोपाल ! मध्य प्रदेश की केंद्र सरकार की तरफ से 11 केन्द्रीय विद्यालयों की बड़ी सौगात मिली है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आर्थिक मामलों की मंत्रि-मंडलीय समिति ने बीते दिन एक बैठक में देश भर में 85 नए केन्द्रीय विद्यालय (KV) स्थापना को स्वीकृति दे दी है। इन 85 नए केन्द्रीय विद्यालय में से 11 विद्यालय मध्य प्रदेश में स्थापित होंगे। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से मिली इस सौगात के साथ मध्य प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र को नई ऊंचाई मिलेगी। केंद्र सरकार से मिले 11 केन्द्रीय विद्यालयों को मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के अशोक नगर, उज्जैन के नागदा जिला, सतना के मैहर, बालाघाट के तिरोड़ी, सिवनी के बरघाट, निवाड़ी जिले के निवाड़ी क्षेत्र, छतरपुर के खजुराहो, कटनी के झिनझारी, मुरैना के सबलगढ़, राजगढ़ के नरसिंहगढ़ और भोपाल के सेन्ट्रल अकादमी पुलिस अकादमी कान्हासैया क्षेत्र में स्थापित किए जाएंगे। इन सभी केन्द्रीय विद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अनुसार पीएमश्री स्कूल के रूप में नामित किया गया है। ये स्कूल एनईपी-2020 के इम्प्लीमेंटेशन को अंडरलाइन करता है। साथ ही बाकी के लिए आदर्श स्कूल के रूप में काम करता है। केन्द्रीय विद्यालय अपने क्वालिटी टीचिंग, इनोवेटिव टीचिंग मेथेड और अपडेट इंफ्रास्ट्रक्चर की उन स्कूलों में से एक है, जिसकी सबसे ज्यादा मांग है। हर साल केन्द्रीय विद्यालय के कक्षा 1 में प्रवेश के लिए अप्लाए वाले छात्रों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। CBSE की तरफ से आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में केन्द्रीय विद्यालयों के छात्रों का प्रदर्शन हमेशा अच्छी रहता है। recent visitors 117

प्रदेश में चिकनगुनिया का खौफ बरकरार, दिन में 142 मरीज हो चुके शिकार

शहर में चिकनगुनिया बेकाबू हो रहा है। मरीजों की संया लगातार बढ़ती जा रही है। शहर में एक साथ चिकनगुनिया के मरीज बढ़ने के बाद इसके वैरिएंट का पता लगाने के लिए जीआरएमसी के माइक्रो बायोलॉजी विभाग द्वारा 20 सैंपल पुणे भेजे हैं। इन वैरिएंट के माध्यम से पता चलेगा कि आखिर यह कैसे एक साथ बढ़े। ग्वालियर ! चिकनगुनिया(Chikungunya Alert) के मरीजों की भरमार के चलते यह संया 142 तक पहुंच गई है। चिकनगुनिया के सबसे ज्यादा मरीज वार्ड 19 के पुष्कर कॉलोनी में सामने आए हैं। इसमें छह दिनों में ही 55 तक मरीज पहुंच गए हैं। इसके बावजूद भी आसपास के क्षेत्रों में भी मरीजों को चिकनगुनिया की समस्या बनी हुई है। पिछले चार दिनों से लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां पर मरीजों की जांच कर रही है, जिससे ज्यादातर मरीजों को समय पर उपचार भी मिलने लगा है। वहीं चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए पुष्कर कॉलोनी के पार्क में शनिवार को निशुल्क होयोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविार दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक लगेगा। शुक्रवार को 74 सैंपल की जांच में 17 लोगों को चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। इसमें वार्ड 55 में रहने वाले 4 वर्षीय बच्चे के साथ वार्ड 19 के नाना नगर में रहने वाले 63 वर्षीय व्यक्ति को भी चिकनगुनिया(Chikungunya Alert) की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही तारागंज, साईं कॉलोनी, मामा का बाजार, लोहा मंडी, आपागंज, गोले का मंदिर, ज्योति नगर, काशीपुरा मुरार, धर्मवीर पेट्रोल पंप के पास , सुरेश नगर, कोटेश्वर आदि क्षेत्र में मरीज सामने आए। दिसंबर के महीने में डेंगू के मरीजों की संया न के बराबर आ गई है। वहीं चिकनगुनिया(Chikungunya Alert) ने पैर पसार रखे हैं। हालात यह हो गए कि दिसंबर के छह दिन में डेंगू के मरीज घटकर सिर्फ 15 आए हैं।डॉ अजयपाल सिंह, मेडिसिन विभाग जीआरएमसी, इन दिनों डेंगू के मरीज काफी कम हो गए है। वहीं चिकनगुनिया तेजी से फैल रहा है। इसमें बुखार के साथ दर्द काफी परेशान कर रहा है। हालात यह हैं कि बच्चे 15 दिन में तो बुजुर्ग को दो से तीन महीने तक का समय लग रहा है। इस समय चिकनगुनिया से पीड़ित ओपीडी में भी ज्यादा पहुंच रहे हैं। recent visitors 131

अजाक्स कार्यालय पर बाबा साहब अंबेडकर की पुण्यतिथि एवं महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया

भोपाल ! राजधानी स्थित अजाक्स कार्यालय सेकण्ड स्टॉप पर बाबा साहब अंबेडकर की पुण्यतिथि एवं महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें मुख रूप से मध्य प्रदेश अजाक्स के प्रांतीय सचिव इंजीनियर एम सी अहिरवार उपस्थित हुए,वहीं कार्यकम की शुरुआत बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा में फुल अर्पित करके की गई,कार्यालय में बच्चों को रेलवे,बैंकिंग,पटवारी,एवं एम पी पी एस सी की कोचिंग निःशुल्क कराई जाती हैं, वहीं इंजीनियर एम सी अहिरवार ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि,भारतीय संविधान के निर्माता,समाज सुधारक,बुद्धिजीवी और चिंतक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जो देश को दिया है,उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है,बाबा साहब ने सामाजिक भेदभाव और छूआ-छूत के विरूद्ध अभियान चलाया,और सबके लिए समान अधिकार,स्वतंत्रता और व्यवहार की वकालत की,बाबा साहब का देश की उन्नति के लिए दिया गया, अतुलनीय योगदान हमेशा याद रहेगा,वहीं सभी बच्चों को बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया recent visitors 116

प्रदेश में नए कॉलेज नहीं खुलेंगे, सरकार ने सुनवाई के दौरान कोर्ट से कही ये बात

जबलपुर ! मप्र हाईकोर्ट में प्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े की सुनवाई चल रही है. शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से हाईकोर्ट को बताया गया कि सत्र 2024-25 में एक भी नया नर्सिंग कॉलेज नहीं खोला जाएगा, सिर्फ पुराने और सीबीआई जांच में पात्र पाए गए कॉलेजों को मान्यता दी जाएगी. जस्टिस संजय द्विवेदी व जस्टिस एके पालीवाल की युगलपीठ ने नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश देते हुए अगली अगली सुनवाई 12 दिसंबर को निर्धारित की है. गौरतलब है कि लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल की ओर से नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े को लेकर याचिका दायर की गई थी. इसमें प्रदेश में फर्जी नर्सिंग कॉलेज संचालित किए जाने का मामला उठाया गया था. याचिका की सुनवाई के दौरान द विजन एजुकेशन एंड रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी छतरपुर ने भी हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मध्यप्रदेश सरकार के उस निर्णय को चुनौती दी, जिसमें इस सत्र में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता के लिए सिर्फ पुराने कॉलेजों के रिन्यूल के लिए पोर्टल खोला गया. याचिका में कहा गया कि नियम अनुसार मान्यता प्राप्त करने नए व पुराने संचालित सभी कॉलेजों को बराबर अवसर मिलना चाहिए. सरकार की ओर से कहा गया, ” क्योंकि नर्सिंग कॉलेजों का मामला दो साल से हाईकोर्ट की मॉनिटरिंग में सीबीआई जांच में है, इस कारण इस साल केवल मान्यता नवीनीकरण हेतु पोर्टल खोला गया है. सीबीआई जांच में पात्र पाए गए कालेजों को नवीनीकरण की मान्यता दी जाएगी. वहीं याचिकाकर्ता विशाल बघेल ने शासन के उस निर्णय को चुनौती दी जिसमें नर्सिंग घोटाले की अनियमितता में लिप्त एक इंस्पेक्टर अनीता चांद को ही नर्सिंग काउंसिल का रजिस्ट्रार बना दिया गया. हाईकोर्ट ने प्रकरण में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं. अगल सुनवाई 12 दिसंबर को होगी. recent visitors 142

किसानों को डीएपी-यूरिया नहीं मिलने की खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पत्रकार को पड़ा महंगा

भोपाल। पृथ्वीपुर में भ्रष्टाचार और किसानों को खाद नहीं मिलने के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना एक पत्रकार को महंगा पड़ गया। खबर वायरल होते ही तहसीलदार इतने तिलमिला गए कि उन्होंने समस्या का निराकरण करने की बजाय पत्रकार पर कार्यवाही कर दी। कलेक्टर की कृपा से बने तहसीलदार ने पत्रकार को धमकी भरा नोटिस देने थमा दिया। तहसीलदार के इस द्वेषपूर्ण कार्यवाही की पृथ्वीपुर नगर में आलोचना हो रही है। इससे पत्रकारों और समाजसेवियों में रोष व्याप्त है।पत्रकारों और समाजसेवियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पत्रकार को न्याय दिलाने और तहसीलदार पर कानूनी कार्यवाही करने ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि विगत दिनों 2 दिसंबर को पृथ्वीपुर के फुब्बारे तिराह पर खादय की समस्या को लेकर ग्रामीण जन प्रदर्शन कर रहे थे। पूर्व में भी खादय ना मिलने से परेशान किसानों ने जिले एवं पृथ्वीपुर में चक्काजाम किया था। इस समस्या को लेकर पत्रकार प्रदीप खटीक द्वारा समाचार के माध्यम से किसानों का मुददा उठाया गया था। खादय में भ्रष्टाचार की जानकारी मिलने पर निवाडी कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने पृथ्वीपुर तहसील का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान खादय की काला बाजारी करने पर कुछ लोगों पर जांच उपरांत मामला भी पंजीबद्ध किया गया था। जिसका समाचार भी पत्रकार ने प्रकाशित किया था। भूखे प्यासे परेशान किसानों के द्वारा बार-बार खादय की समस्या को लेकर आवाज उठाने व चक्काजाम करने के बाद भी अधिकारियों द्वारा उनकी समस्या ना सुनने पर किसानों की परेशानियों को देखते हुए पत्रकार प्रदीप खटीक ने पृथ्वीपुर तहसील के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया फेसबुक पर डाली थी। पत्रकार द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से नाराज तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता ने व्यक्तिगत लेते हुए पत्रकार को नोटिस थमा दिया। मामले को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद जिला निवाड़ी की टीम एवं अन्य सामाजिक लोगों ने निवाडी पहुंचकर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि पृथ्वीपुर तहसील सहित अन्य विभागो में आये दिन अपने कार्यो को लेकर किसान चक्कर लगाते है। उनके समय पर काम नहीं होते हैं। यह पीड़ा किसी एक किसान की नहीं बल्कि पूरे पृथ्वीपुर तहसील की है। ग्रामीणों के नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, रिकार्ड सुधार आदि कार्य सालों से तहसील में लंबित है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी सुविधा शुल्क के कोई कार्य नहीं होता है। इस तरह के भ्रष्टाचार के खिलाफ पत्रकारों ने समाचार पत्रों के माध्यम से उजागर करते हैं।पत्रकार होने के नाते जनहित की समस्याओं को उजागर करना पत्रकार का कर्तव्य है। तहसीलदार द्वारा पत्रकारिता पर इस तरह से अंकुश लगाने से लोकतंत्र का मज़ाक उड़ाया जा रहा है। इससे कहीं ना कहीं पत्रकार की छवि धूमिल हो रही है। तहसीलदार द्वारा पत्रकार को लगातार मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है। जबकि पत्रकारों के द्वारा शासन प्रशासन की जन हितेषी योजनओं की खबरे पेपर के माध्यम से प्रकाशित की जाती है। इन्ही मुद्दों को लेकर पत्रकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इस खबर के बाद तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता पत्रकार को व्यक्तिगत रूप से डराने धमकाने का कार्य रहे है। पत्रकार निडर और निर्भीक निष्पक्ष पत्रकारिता करते है। पत्रकारों को उनके कार्य से वंचित कराते हुए तहसीलदार पत्रकार के खिलाफ षडयंत्र रच कर फंसाने का कार्य कर रहे है। बताया जा रहा है कि इस पोस्ट को व्यक्तिगत लेते हुये बदले की भावना से अचानक पत्रकार कार्यालय पर तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता, एडवोकेट करूणेश साहू, उपपंजीयक विषाल गोस्वामी बिना किसी सूचना के जा धमके और रजिस्ट्री लायसेंस मांग लिया। पत्रकार ने कहा कि मेरी पत्नि के नाम लायसेंस है, जो अभी घर पर घरेलू कार्य के साथ दोनो छोटे-छोटे बच्चों की देखरेख कर रही है। उस दौरान पीड़ित पत्रकार सामान्य तौर पर किसानों के कार्य कर रहे थे। इसी दुकान से वह दिन भर की एकत्रित की हुई खबरों को अपने निजी कम्प्युटर से बनाकर सागर और भोपाल विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों में भेजते है। इस मौके का फायदा उठाते हुए बीच में ही एडवोकेट करूणेष साहू द्वारा अवैधानिक तौर पर पत्रकार की फोटो खीचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। और लिखा कि पत्नि के अवैध लायसेंस पर पत्रकार प्रदीप खटीक कार्य कर रहे थे। जबकि निरीक्षण के दौरान वह सिर्फ सामान्य काम ही कर रहे थे। निराधार और झूठा आरोप लगाते हुए तहसीलदार द्वारा पत्रकार को फंसाने की साजिश की जा रही थी। जब वह इसमें सफल नहीं हुए तो एडवोकेट करूणेश साहू द्वारा पुनः नोटिस जारी करा दिया गया। जिस कारण पत्रकार प्रदीप खटीक को मानसिक क्षति होने साथ ही भारी आघात पहुंचा है। तहसीलदार और एडवोकेट के इस तरह से बिना सूचना के किसी की दुकान पर आ जाना कहीं ना कहीं उनकी अवैधानिक कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करता है। जिस कारण हम सब पत्रकारों की छवि धूमिल होने के साथ ही बदनामी हो रही है। एडवोकेट करूणेश साहू एवं तहसीलदार द्वारा पत्रकार साथी प्रदीप खटीक और परिजनों को मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है। क्योंकि वह अनुसूचित जाति वर्ग से है। जिस कारण द्ववेश भावना के चलते उन पर दबाव डाला जा रहा है। इस मामले में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड का कहना है कि तहसीलदार से बात करूंगा, जो भी कार्यवाही होगी की जाएगी। recent visitors 154

मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक संघ शाखा नगर निगम भोपाल में मशीनरी मीटिंग

भोपाल ! हेवी मशीनरी की मीटिंग रखी गई इसमें उपस्थित प्रांत अध्यक्ष साबिर खान साहब एवं नगर निगम भोपाल अध्यक्ष इरफान अल्ताफ साहब समस्त नगर निगम हेवी मशीनरी जेसीबी डंपर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सलमान खान सर परहस्त जफर भाई अब्बू जी एवं हमारे वरिष्ठ शहादत भाई सच्चे भाई अजीज भाई नगर निगम प्रभारी जावेद भाई नगर निगम मैकेनिक ताहिर भाई संघ के कोषाध्यक्ष बिलाल भाई जल कार्य विभाग के अध्यक्ष अदनान भाई मौजूद रहे इस मीटिंग में सैकड़ो की तादात में सभी हेवी मशीनरी के वाहन चालक मौजूद रहे वाहन चालकों को इस मीटिंग में प्रांत अध्यक्ष साबिर खान ने सभी फर्जी संगठनों से कर्मचारियों को दूर रहने को कहा एवं कर्मचारियों के गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई इस मीटिंग मैं नगर निगम अध्यक्ष इरफान हमने बताया किसी का कोई फार्म ना भरे आपके साथ धोखा हो सकता है आपकी आईडी फोटो का गलत उपयोग हो सकता है इसलिए किसी को भी अपनी आईडी ना दें और फर्जी संगठनों से दूर रहे मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संगठन एक मजबूत संगठन और आपके लिए हमेशा खड़ा है और खड़ा रहेगा इस मीटिंग में असीम अली जोन 10 का अध्यक्ष बनाया गया एवं जोन 2 में मोहम्मद जफर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया, एवं हेवी मशीनरी की कार्यकारी घटित की गई जिसमें उपाध्यक्ष मोहम्मद शोएबसचिव फैजान अली संगठन सचिव समीर अली नियुक्त किए गएसलमान खानअध्यक्षसमस्त हेवी मशीनरी जे सी बी डंपर प्रकोष्ठ recent visitors 101