प्रदेश में धार्मिक स्थलों में खुलेंगे वृद्धाश्रम, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुजुर्गों संग मनाई दिवाली

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को दीपावली के पावन पर्व पर राजधानी के शिवाजी नगर में स्थित सेवा भारती आनंद धाम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ दीपोत्सव का जश्न मनाया। सीएम ने बुजुर्गों को दीपावली की बधाई दी और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने बुजुर्गों के साथ फुलझड़ी भी जलाई और उन्हें मिष्ठान एवं उपहार भेंट कर दीप-पर्व की खुशियां बांटी। इस अवसर पर अनेक बच्चों के साथ-साथ अनेक समाजसेवी भी उपस्थित थे। इस दौरान बुजुर्गों ने सुरीले भजन भी गाए। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कि ईश्वर के पश्चात माता-पिता का स्थान होता है। हमारी प्राचीन संस्कृति श्रवण कुमार वाली संस्कृति है। मेरे माता-पिता देवलोक गमन कर चुके हैं। लेकिन आज आनंद धाम में आकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अपने माता-पिता के बीच में आया हूं। मध्य प्रदेश सरकार सबको साथ लेकर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एमपी में डबल इंजन की सरकार है। बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएगी सरकार इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के धार्मिक महत्व के स्थान पर इस तरह के धाम और आश्रम प्रारंभ किए जाएंगे। इससे बुजुर्गजन इन कार्यक्रमों से जुड़ सकेंगे। इसके साथ ही वृद्धजन की सहायता और उपचार में मदद के लिए विशेष पहल की जाएगी। जिन बुजुर्गों के बच्चे विदेश में नौकरी कर रहे, उन्हें यहां आनंद धाम या वृद्धाश्रम में रहने पर यदि स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होती है तो उनके लिए व्यवस्था की जाएगी। ऐसे बुजुर्गों को अस्पताल में दाखिल करवाया जा सके, इसके लिए अस्पताल में बेड भी आरक्षित किए जाएंगे। इन जगहों पर खुलेंगे वृद्धाश्रम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के आयुक्त को उज्जैन, ओरछा, ओंकारेश्वर एवं चित्रकूट में वृद्धजन के लिये वृद्धश्रम संचालित करने तथा उनमें वृद्धजन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। 80 से ज्यादा वृद्धाश्रम चला रहा विभाग यहां पर यह बता दें कि सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा प्रदेश में 83 वृद्धाश्रमों का संचालन किया जा रहा है। इन वृद्धाश्रमों में वृद्धजन को आवास, भरण-पोषण, मनोरंजन, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। वृद्धजन के लिये प्रदेश में 11 नवीन 50 सीटर वृद्धाश्रम भवन बैतूल, गुना, झाबुआ, मुरैना, सिंगरौली, उमरिया, सतना, जबलपुर, खरगौन, टीकमगढ़ एवं सीधी में संचालित हैं। उज्जैन के कुष्ठ धाम भी पहुंचे सीएम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने गृहनगर उज्जैन में कुष्ठ धाममें आयोजित दीपावली उत्सव कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और दीपोत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। वृद्धजनों की मुस्कराहट और उनके आशीर्वाद ने आज दीपोत्सव के पावन पर्व दीपावली का आनंद दोगुना कर दिया। recent visitors 72

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन शहर में पैदल भ्रमण करके नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन शहर में पैदल भ्रमण करके नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का संदेश दुकानदारों नागरिकों को दिया उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर उज्जैन शहर में पैदल भ्रमण करके नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उनके साथ दीपावली की खुशियां मनाई। मुख्यमंत्री ने नागरिकों को दीपावली की मिठाई खिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहर के फ्रीगंज शहीद पार्क टॉवर चौक आदि क्षेत्रों में पैदल भ्रमण करते हुए नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशल क्षेम पूछी। उनके साथ फोटो खिंचवाये। अपने भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुकानदारों तथा नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया। उज्जैन शहर के नागरिक भी मुख्यमंत्री से आत्मीयता के साथ मिले मुख्यमंत्री से मिलकर उनकी खुशी देखते ही बनती थी। नागरिक आत्मीयता की उष्मा से सरोबार थे। कई स्थानों पर नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कई दुकानों के अंदर जाकर दुकान संचालकों से मुलाकात की। दुकानदारों के परिजनों से भी चर्चा की। इस दौरान फ्रीगंज में प्रकटेश्वर महादेव मंदिर तथा राम लक्ष्मण मंदिर में दर्शन किए , पूजा अर्चना की सबको दीपावली की शुभकामनाएं दी। उज्जैन के फ्रीगंज में राह में चलते हुए मुख्यमंत्री को देखकर दिव्यांग दंपत्ति परमानंद तथा रेखा प्रजापत ने मुख्यमंत्री से कार्तिक मेला क्षेत्र में अपने स्वरोजगार के लिए एक दुकान उपलब्ध कराने की मांग की। उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को बुलवाया और दिव्यांग दंपति को उनकी मांग के अनुसार दुकान उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। दिव्यांग दंपति प्रसन्नचित् होकर अपने घर को रवाना हुए। फ्रीगंज क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने गन्ने की चरखी चलाने वाले ललित पाटिल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने स्वयं चरखी पर गन्ने का रस निकाल कर उपस्थित जनों को पिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सहजता सरलता देखकर नागरिक अभिभूत थे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवास पर दीपावली के अवसर पर पूजा अर्चना की। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा कलेक्टर नीरज कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा भी मौजूद रहे   recent visitors 83

मोहन भागवत ने कहा हिंदुओं के त्योहारों को लेकर ही क्यों प्रतिबंध लगाए जाते हैं

 नई दिल्ली दिल्ली में दिवाली पर पटाखा बैन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इसमें हिंदू-मुसलमान वाली कोई बात नहीं है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि दिवाली रोशनी का त्योहार है और आतिशबाजी से जो प्रदूषण होता है उसका खामियाजा हमारे ही बच्चों को भुगतना होता है। उन्होंने यह जवाब आरएसएस प्रमुख की उस टिप्पणी को लेकर दिया जिसमें मोहन भागवत ने कहा था कि हिंदुओं के त्योहारों को लेकर ही क्यों प्रतिबंध लगाए जाते हैं। अरविंद केजरीवाल से बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोहन भागवत की टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया। केजरीवाल ने हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक का हवाला देते हुए जवाब दिया और इसमें हिंदू-मुस्लिम को कारण मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट का भी कहना है, हाई कोर्ट का भी कहना है कि प्रदूषण के मद्देनजर हमें पटाखे नहीं दिये जलाने चाहिए। यह रोशनी का त्योहार है। हम दीये और मोमबत्ती जलाकर हम त्योहार मनाएं ना कि पटाखे जलाएं। पटाखों से प्रदूषण होता है।' केजरीवाल ने आगे कहा, 'ऐसा नहीं है कि हम किसी पर अहसान कर रहे हैं, हम अपने ऊपर भी अहसान कर रहे हैं। जो प्रदूषण होगा उसे हम और हमारे छोटे-छोटे बच्चे ही भुगतेंगे। इसमें कोई हिंदू और मुसलमान नहीं है, सबकी सांसें जरूरी है, सबकी जिंदगी जरूरी है।' गौरतलब है कि मोहन भागवत ने पलूशन की वजह से दिवाली पर पटाखा बैन के फैसले पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि केवल हिंदुओं के त्योहारों पर क्यों, सबका परीक्षण ऐसा करो। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि देश काल परिस्थिति के अनुसार बदला जा सकता है। कर्म-कांड कोई ध्रुव रेखा नहीं वह बदलते रहता है, इसमें हिंदुओं में मनाही नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले शुद्ध बारूद के पटाखे बनते थे और इनके धुएं से खेतों में कीट का नियंत्रण भी होता था। आज उसका (पटाखों) का उपद्रव है तो बदल सकते हैं। recent visitors 106

प्रदेश सरकार प्रत्येक प्रदेशवासी के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश अपनी गौरवशाली परंपराओं को सहेजते हुए विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर – मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव तत्पर दीपोत्सव की शुभ बेला में मनाया जा रहा है मध्यप्रदेश का 69वां स्थापना दिवस प्रदेश सरकार प्रत्येक प्रदेशवासी के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के समारोह को किया संबोधित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश अपनी गौरवशाली परंपराओं को सहेजते हुए विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। राज्य शासन द्वारा दशहरे पर शस्त्र-पूजन और दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा का आयोजन इस बात का प्रतीक है। प्रदेश की स्थापना दिवस पर परम्परागत मलखंब कला का प्रदर्शन भी इस भाव का प्रकटीकरण है। अतीत को सहेज कर समय के साथ चलने की यह विशेषता प्रदेश को विश्व में वैशिष्टय प्रदान करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए मध्यप्रदेश सदैव तत्पर है। यह प्रदेश के लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा धन्वंतरि जयंती पर देश को दी गई सौगातो में सर्वाधिक मध्यप्रदेश को प्राप्त हुई हैं। प्रधानमंत्री मोदी के कर-कमलों से 3 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय क्रमशः मंदसौर, नीमच और सिवनी का लोकार्पण हुआ है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं नए दौर में हैं, 20 से अधिक मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पतालों में जांच और इलाज सुविधा, मेडिकल और पैरामेडिकल स्टॉफ की बढ़ती संख्या, आरोग्य मंदिर और आयुर्वेद अस्पतालों ने जन सामान्य को बड़ा संबल प्रदान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर लाल परेड ग्राउंड से प्रदेशवासियों को संबोधित कर रहे थे। सैन्य व युद्ध उपकरणों पर केंद्रित प्रदर्शनी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समरोह का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्ट्रगान व मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेना द्वारा लगाई गई सैन्य व युद्ध उपकरणों पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव के सम्मुख आर्मी बैंड द्वारा सुमधुर धुनों की प्रस्तुति दी गई। प्रदेश के राज्यीय खेल मलखंब का प्रदर्शन भी किया गया। कथक नृत्य के रूप में गणेश वंदना से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां का क्रम आरंभ हुआ। 3 ईएमई सेंटर भोपाल के मिलिट्री बैंड द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति गीतों की धुनों ने कार्यक्रम में उत्साह ,उमंग और जोश का संचार कर दिया। मध्यप्रदेश ने विश्व को साहित्य और संगीत की अमूल्य विरासत सौंपी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि दीपोत्सव की शुभ बेला में मध्यप्रदेश का 69वां राज्योत्सव मनाया जा रहा है। बुंदेलखंड, बघेलखंड, निमाड़, मालवा और महाकौशल रूपी पांचो अंचलों ने प्रदेश को अविस्मरणीय इतिहास, अद्भुत कला, अनुपम संस्कृति, अद्वितीय परंपरा और अनंत सामर्थय का पंचामृत दिया है। धर्म-अध्यात्म और ज्ञान की त्रिवेणी, विंध्याचल और सतपुड़ा की गोद में विद्यमान मध्यप्रदेश ने विश्व को साहित्य और संगीत की अमूल्य विरासत सौंपी है। लोक संस्कृति और जनजातीयां प्रदेश का आधार हैं। यह भूमि भगवान श्रीराम के वनवास, भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा, सम्राट विक्रमादित्य के पराक्रम और सृजनशीलता की साक्षी रही है। मध्यप्रदेश के खाते में है कई उपलब्धियां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश ने कई उपलब्धियां अर्जित की है। यह देश की फूड बॉस्केट, सोयाबीन प्रदेश, हीरा प्रदेश, बिजली प्रदेश, जनजातियों का घर, बाघ प्रदेश और चीता स्टेट के नाम से विख्यात है। स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर और भोपाल ने कीर्तिमान स्थापित किए हैं। किसान भाइयों के सामर्थ्य से प्रदेश ने 7 बार कृषि को कर्मण पुरस्कार जीता। प्रदेश के शरबती गेहूं, सोयाबीन और चिन्नौर चावल का कोई मुकाबला नहीं है। प्राकृतिक औषधि और श्रीअन्न के उत्पादन में भी प्रदेश अग्रणी है। भारतीय सेना ने प्रत्येक मोर्चे पर अपनी दक्षता सिद्ध की मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत विश्व में एकमात्र ऐसा देश है जिसने मानवता के लिए सदैव अपनी सकारात्मक भूमिका निभाई है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीनों सेनाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी दक्षता को सिद्ध कर भारत का मान बढ़ाया और देश की सीमाओं की रक्षा की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत "जियो और जीने दो" के सिद्धांत को व्यवहार में लाते हुए सभी दिशाओं में प्रगति कर रहा है। केन्द्र एवं प्रदेश की डबल इंजन सरकार भी प्रत्येक प्रदेशवासी के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक भगवान दास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव संस्कृति शिव शेखर शुक्ला तथा अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।   recent visitors 86

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश स्थापना के 69वें वर्ष को उत्साहपूर्वक मनाने राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन 30 अक्टूबर को प्रातः 9:45 बजे लाल परेड ग्राउंड में किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा ध्वजारोहण से होगी। इसके बाद राष्ट्रगान होगा। समारोह में आर्मी उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा। समारोह में मध्यप्रदेश राज्य गान और मध्यप्रदेश के राज्यीय खेल मल्लखंब का प्रदर्शन भी किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन के साथ बैंड की प्रस्तुति भी दी जाएगी। सुगम संगीत की प्रस्तुति एक नवम्बर को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को अपने राज्य की स्थापना का गौरवपूर्ण अनुभव कराने, वैभव और विविधता से परिचित कराने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मध्यप्रदेश शासन द्वारा संस्कृति संचालनालय के संयोजन में ''मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह'' का आयोजन कर रहा है। प्रदेश की 69 वर्षों की यात्रा को विविध रंगों में समेटे विभाग का यह प्रतिष्ठित आयोजन 01 नवम्बर, 2024 को सायं 06:30 बजे से रवीन्द्र भवन स्थित हंसध्वनि सभागार में आयोजित किया जाएगा। संचालक, संस्कृति संचालनालय एन.पी. नामदेव ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में इस वर्ष सर्वप्रथम मध्यप्रदेश की सुप्रसिद्ध गायिका सुसुहासिनी जोशी, भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति दी जावेगी। तत्पश्चात मुख्य प्रस्तुति होगी, जिसमें सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक अंकित तिवारी एवं साथी, मुम्बई द्वारा संगीतमय प्रस्तुति से स्थापना के उत्सव में सुरों के सुन्दर रंगों से सराबोर किया जाएगा। गौरतलब है कि अंकित तिवारी देश के जाने-माने संगीतकार एवं गायक हैं। उनको 2013 में बनी आशिकी 2 फिल्म का गीत "सुन रहा है" के लिये बहुत प्रसिद्धि मिली। इस फिल्म के संगीत के लिए उन्हें वर्ष 2014 के फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद वर्ष 2015 के फिल्मफेयर अवॉर्ड में ''गलियां'' गीत के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। तिवारी ने दिल चीज तुझे दे दी, सनम तेरी कसम, तू है कि नहीं जैसे कई लोकप्रिय गीत गाये हैं। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।   recent visitors 61

प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर आरंभ “रन फॉर यूनिटी” देश की एकता, स्वास्थ्य और फिटनेस के संकल्प को दर्शाती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सरदार पटेल के उद्दात और विराट व्यक्तित्व को समाज में पुनर्स्थापित कर रही है रन फॉर यूनिटी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सरदार पटेल ने रियासतों का विलय कराकर देश को वर्तमान स्वरूप प्रदान किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर आरंभ "रन फॉर यूनिटी" देश की एकता, स्वास्थ्य और फिटनेस के संकल्प को दर्शाती है  : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रन फॉर यूनिटी को झंडी दिखाकर किया रवाना लौह पुरूष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर टी.टी. नगर स्टेडियम में हुआ कार्यक्रम भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता, स्वास्थ्य और फिटनेस के संकल्प को दर्शाती "रन फॉर यूनिटी" की पहल अभूतपूर्व है। स्वतंत्रता के साथ ही सरदार पटेल ने देश के स्वास्थ्य की सर्वाधिक चिंता की। विभिन्न रियासतों द्वारा अपनाए गए विपरीत विचारों के बावजूद दो साल से भी कम समय में रियासतों का विलय कराकर सरदार पटेल ने देश को वर्तमान स्वरूप प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के उद्दात और विराट व्यक्तित्व को समाज में पुनर्स्थापित करने के लिए देश को "रन फॉर यूनिटी" का विचार प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत की अखंडता को समर्पित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में तात्या टोपे नगर स्टेडियम में आयोजित "रन फॉर यूनिटी" कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थितजन को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे ऊर्जावान युवाओं को झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में विधायक भगवान दास सबनानी, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे। खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पृथक मत रखने वाले राजे-राजवाड़ों से संघर्ष किया और देश को वर्तमान स्वरूप प्रदान किया। "रन फॉर यूनिटी" कार्यक्रम देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है। सासंद वी.डी. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विकास और जन-कल्याण की गतिविधियों के साथ ही राज्य शासन द्वारा शस्त्र पूजा और गोवर्धन पूजा जैसे आयोजनों से भारतीय सांस्कृतिक परिवेश समृद्ध हो रहा है। "रन फॉर यूनिटी" के अंतर्गत प्रतिभागी टी.टी. नगर स्टेडियम से कमला नेहरू स्कूल, न्यू मार्केट, रोशनपुरा से होते हुए टी.टी. नगर स्टेडियम पहुंचे।   recent visitors 71

PM के वोकल फॉर लोकल पहल का असर प्रदेश में भी दिखा, CM ने मिट्टी के दीपक और लक्ष्मी गणेश खरीदें

भोपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल पहल का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी प्रदेशवासियों से स्थानीय और छोटे दुकानदारों से अधिक खरीददारी करने की अपील की है, सीएम ने सिर्फ अपील ही नहीं की है बल्कि आज उन्होंने फुटपाथ पर बैठे दुकानदारों से मिट्टी के दीये और मिट्टी के लक्ष्मी गणेश ख़रीदे, विशेष बात ये भी है मुख्यमंत्री के साथ मौजूद एक अधिकारी ने जब इसके पैसे देने चाहे तो उन्होंने उसे रोकते हुए जेब से पर्स निकाला और दुकानदार को पेमेंट किया । क्या छोटे क्या बड़े… क्या अमीर क्या गरीब… सबके घर में खुशियाँ आये इसी उद्देश्य से वोकल फॉर लोकल की पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी इसके पक्षधर हैं, उन्होंने इसीलिए आज धनतेरस (29 अक्टूबर) से देवउठनी एकादशी (ग्यारस, 11 नवम्बर) तक सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रेहड़ी पटरी पर अस्थाई रूप से विक्रय करने वाले छोटे दुकानदारों को बाजार एवं तह बाजार के कर/शुल्क आदि से मुक्त रखने के निर्देश दिए हैं। ऐसा करने से स्थानीय उत्पादों की बिक्री करने वाला वर्ग, गरीब परिवार आनंद से अपने स्वदेशी उत्पाद खिलौने, मिट्टी के उत्पाद, साज सज्जा का सामान आदि का विक्रय करके अपने परिवार के साथ दीपों का पर्व हर्षोल्लास से मना सकेगा। गाड़ी से उतरे, मिट्टी के लक्ष्मी गणेश ख़रीदे, अपनी जेब से दिए पैसे   आज मुख्यमंत्री जब टीटी नगर से गुजर रहे थे तभी फुटपाथी दुकानदारों पर उनकी नजर पड़ी उन्होंने मिट्टी के दीपक देखकर अपना काफिला रुकवाया और गाड़ी से नीचे उतरकर मिट्टी के दीपक और मिट्टी के लक्ष्मी गणेश ख़रीदे, मुख्यमंत्री ने दुकानदार से उसका हालचाल जाना और खुद अपनी जेब से पर्स निकालकर उसको पेमेंट किया। टीटी नगर स्टेडियम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘रन फॉर यूनिटी’ का शुभारंभ, फिटनेस मंत्र और एकता की दिलाई शपथ वीडियो सन्देश में भी वोकल फॉर लोकल की अपील कर चुके हैं   आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों एक वीडियो सन्देश में एक अपील भी की थी कि हमें पर्यावरण को स्वच्छ रखने और छोटे दुकानदारों की आय बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए, यदि हम फुटपाथ पर व्यापार करने वाले रेहड़ी पटरी वालों से उनके हाथ से बना सामान खरीदेंगे तो उन्हें आमदनी होगी जिससे उनकी दिवाली भी अच्छे से मना  सकेगी। recent visitors 77