मुख्‍यमंत्री, नीमच में वीरेंद्र कुमार सखलेचा शासकीय चिकित्‍सा महाविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में हुए शामिल

औद्योगिक निवेश के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीमच की औषधीय फसलों को जोड़ा जा रहा है पतंजलि योगपीठ से : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्‍यमंत्री, नीमच में वीरेंद्र कुमार सखलेचा शासकीय चिकित्‍सा महाविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्‍यमंत्री ने नीमच में मेडिकल छात्रों से किया संवाद नीमच से रामपुरा, झालावाड फोरलेन सड़क निर्माण की घोषणा की भोपाल मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक निवेश के लिए प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। नीमच, एशिया में औषधीय फसलों की सबसे बडी मण्‍डी है। यहाँ की औषधीय फसलों को योग गुरू बाबा रामदेव के पतंजलि योग पीठ से जोड़ा जा रहा है। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को नीमच में वीरेन्‍द्र कुमार सखलेचा शासकीय चिकित्‍सा महाविद्यालय के लोकार्पण समारोह को सम्‍बोधित कर रहे उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवडा, उप मुख्‍यमंत्री राजेन्‍द्र शुक्‍ल एवं महिला, बाल विकास तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया, सांसद सुधीर गुप्‍ता, विधायक जावद ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू,जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान, पवन पाटीदार, न.पा.अध्‍यक्ष श्रीमती स्‍वाति चौपड़ा एवं जनपदों एवं नगरीय निकायों के अध्‍यक्ष, जन-प्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा धनवंतरी जयंती धनतेरस पर नीमच सहित तीन नये मेडिकल कॉलेज की सौगात दी जा रही है। सनातन संस्‍कृति में चिकित्‍सक को भगवान के रूप में देखा जाता है। चिकित्‍सा के छात्र मानवता की सेवा में अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्‍होंने कहा कि नीमच में महामाया माँ भादवामाता का आर्शीवाद रहा है। यहां भादवामाता के पानी से ही रोग ठीक हो जाते है। मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेन्‍द्र कुमार सखलेचा ने प्रशासनिक कुशलता की मिसाल कायम की है। प्रशासनिक कुशलता के साथ उनके द्वारा किये गये कामआदर्श है। नीमच में असंभव को संभव कर दिखाने का जज्‍बा रहा है। मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने झालावाड-रामपुरा-नीमच सडक को फोरलेन करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि अगले 4 से 6 माह में एशिया से चीते गांधी सागर अभयारण्य में लाकर छोडे जाएंगे। इससे गांधीसागर में पर्यटन के नये द्वार खुलेंगे। मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने उपस्थि‍तजनों को धनतेरस, दीपोत्‍सव, धनवंतरी जयंती की बधाई देते हुए कहा कि सरकार ने सभी त्‍यौहार शासकीय स्‍तर पर मनाने की शुरूआत की है। दशहरे पर्व पर शस्त्र-पूजन किया गया। प्रदेश में गौवर्धन पूजा भी सरकार द्वारा की जायेगी। मुख्‍यमंत्री को विधायक ओमप्रकाश सखलेचा एवं परिहार की ओर से भगवान श्रीनाथ जी की तस्‍वीर भी स्‍मृति स्‍वरूप भेंट की गई। नीमच के मेडिकल कॉलेज में किया छात्र-छात्राओं से संवाद मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने धनवंतरी जयंती के अवसर पर नीमच के वीरेन्‍द्र कुमार सखलेचा शासकीय चिकित्‍सा महाविद्यालय में नवप्रवेशी चिकित्‍सा छात्र-छात्राओं और मेडिकल कॉलेज के स्‍टॉफ से संवाद किया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य सरकार निरंतर देश एवं प्रदेश में चिकित्‍सा शिक्षा को बढावा देने एवं चिकित्‍सा सेवाओं की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में 17 मेडिकल कॉलेज थे, आज 3 नये मेडिकल कॉलेजों की सौगात प्रदेश को प्रधानमंत्री मोदी से मिली है। उन्‍होंने कहा कि चिकित्‍सा शिक्षा प्राप्‍त कर मानवता की सेवा का सुअवसर मिल रहा है। चिकित्‍सक सनातन संस्‍कृति में भगवान के रूप में देखे जाते है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि चिकित्‍सक पीडित मानवता की सेवा कर दीन दुखियों और रोगियों को रोगों से मुक्ति दिलाते है। इसलिए चिकित्‍सक को सनातन संस्‍कृति में सर्वोच्‍च सम्‍मानित माना जाता है। चि‍कित्‍सक ईश्‍वर के रूप में देखे जाते है। मुख्‍यमंत्री ने सभी चिकित्‍सा छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अच्‍छे चिकित्‍सक बनकर यहां से निकले और देश-प्रदेश एवं दुनिया में नाम रोशन करें। recent visitors 120

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की मंशा अनुरूप “वोकल फॉर लोकल” को कर रहे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुनील और लकी प्रजापति की दुकान से खरीदे दीपक मुख्यमंत्री का पथ-विक्रेताओं ने बाजार शुल्क से मुक्ति के लिए माना आभार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की मंशा अनुरूप “वोकल फॉर लोकल” को कर रहे प्रोत्साहित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देते हुए, धनतेरस पर्व पर टी.टी. नगर स्टेडियम के पास मिट्टी के दीपक की दुकान लगाने वाले कारीगर सुनील व लकी प्रजापति तथा बबलू प्रजापति से दीये ख़रीदे और उनकी कुशल क्षेम पूछी। सुनील, लकी व बबलू प्रजापति ने त्यौहारों के दौरान पथ विक्रेताओं को बाजार छूट से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना है। प्रधानमंत्री मोदी की मंशा अनुरूप “वोकल फॉर लोकल” को कर रहे प्रोत्साहित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि धनतेरस से एकादशी तक सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पथ विक्रेताओं से बाजार शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी व्यक्ति आनंद और उत्साह से दीपावली का पर्व मनाएं, राज्य सरकार ने यह निर्णय सभी के आनंद के लिये लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुरूप, इससे “वोकल फॉर लोकल” को भी प्रोत्साहन मिलेगा   recent visitors 61

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर्व पर निवास में धन्वंतरि पूजा कर दिन की शुरुआत की

धनतेरस सबके जीवन में खुशहाली और संपन्नता लेकर आए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने सबके आरोग्य की कामना के साथ धन्वंतरि जयंती पर किया पूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर्व पर निवास में धन्वंतरि पूजा कर दिन की शुरुआत की भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर्व पर निवास में धन्वंतरि पूजा कर दिन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान धनवंतरि को समर्पित धनतेरस पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, धन-धान्य एवं आरोग्य की कामना की तथा सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लिखा है कि "यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली व संपन्नता लेकर आए तथा सबके यश एवं वैभव में निरंतर वृद्धि होती रहे, माता लक्ष्मी और भगवान धन्वन्तरि से यही प्रार्थना है।"   recent visitors 53

मुख्यमंत्री ने किया “रन फॉर यूनिटी” का शुभारंभ, दिलाई एकता की शपथ…

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीटी नगर स्टेडियम भोपाल पहुंच गए है, वे राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई । साथ ही "रन फॉर यूनिटी" को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने "मन की बात" कार्यक्रम में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती "राष्ट्रीय एकता दिवस पर होने वाली रन फॉर यूनिटी" इस बार 29 अक्टूबर को आयोजित करने की घोषणा की है। टी.टी. नगर खेल स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री, विश्वास कैलाश सारंग, विधायक भगवान दास सबनानी, महापौर मालती राय, अपर मुख्य सचिव श्रीमती स्मिता भारद्वाज घाटे आदि मौजूद है। टीटी नगर खेल स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, अपर मुख्य सचिव स्मिता भारद्वाज घाटे सहित अन्य जन-प्रतिनिधि शामिल रहे । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर होने वाली रन फॉर यूनिटी इस बार 29 अक्टूबर को आयोजित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने और देश की एकता के मंत्र के साथ ही फिटनेस के मंत्र को भी हर तरफ फैलाने की अपील की है। राष्ट्रीय एकता दिवस पर होने वाली शपथ और रन फॉर यूनिटी के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जिलों में भी इन आयोजन को और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है। जिन जिलों में विधानसभा उप चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, वहाँ आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि रन फॉर यूनिटी खेल स्टेडियम से शुरू होकर कमला नेहरू स्कूल होकर टॉप एण्ड टाउन, रोशनपुरा चौराहा से वापस अपैक्स बैंक होते हुये खेल स्टेडियम पहुंचेगी, जहां उसका समापन होगा। रन फॉर यूनिटी में हजारों की संख्या में युवा, खिलाड़ी, कोच, स्कूली बच्चे, टीचर्स आदि शामिल होंगे। वहीं, मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में प्रात: 9 बजे एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए '' राष्ट्रीय एकता दिवस'' की शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रालय सहित सतपुड़ा, विंध्याचल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहंगे। recent visitors 89

शासकीय कार्यों में लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी, विद्युत महाप्रबंधक सहित 11 अधिकारी और कर्मचारी निलंबित

विलम्ब या लापरवाही करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर की जाएगी कठोर कार्यवाही: मुख्यमंत्री डॉ. यादव हम सब जनता के प्रति जवाबदेह हैं, हमारा दयित्व तभी पूरा होता है जब हम अपने कर्त्तव्य का समय रहते निर्वहन करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव  शासकीय कार्यों में लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी, विद्युत महाप्रबंधक सहित 11 अधिकारी और कर्मचारी निलंबित विद्युत महाप्रबंधक सहित 11 अधिकारी और कर्मचारी निलंबित मुख्यमंत्री ने जनसामान्य समस्याओं का समाधान ऑनलाइन से किया निराकरण भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम सब जनता के प्रति जवाबदेह हैं, हमारा दयित्व तभी पूरा होता है जब हम अपने कर्त्तव्य का समय रहते निर्वहन करें। शासकीय कार्यों में लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी, सभी जिलों में इस क्षेत्र में हुए कार्य की गहन समीक्षा करते हुए बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी-अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा और जिन्होंने विलम्ब या लापरवाही की है उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय से समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में यह बात कही। समधान ऑनलाइन में 12 जिलों की चयनित जन समस्याओं के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलम्बित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। लंबित प्रकरणों को समय सीमा में अभियान चला कर निराकृत करें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश स्तर पर सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैदानी स्तर ऐसा वातावरण निर्मित करने की आवश्यकता है जिससे लोग निर्भय होकर अपनी बात और शिकायत सक्षम अधिकारी के समक्ष रख सकें। विकास, जन कल्याण और मूलभूत सेवाओं से संबंधित लंबित प्रकरणों को जिला स्तर पर समय सीमा निर्धारित कर अभियान चला कर निपटाया जाए तथा अभियान की जिले के साथ राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग की जाए। संवेदनशील प्रशासन की स्थापना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जन समस्याओं के प्रभावी और सकारात्मक निराकरण के लिए मैदानी अमले का उत्तरदायित्व और उनकी संवेदनशीलता व सजगता सुनिश्चित की जाए। विभागीय स्तर पर की गई गलतियों को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा। सभी जिले पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एसओपी का पालन करें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रायसेन जिले से दुर्गा प्रसाद द्वारा बिजली के बिल में गड़बड़ी संबंधी शिकायत पर विद्युत कम्पनी के महाप्रबंधक को निलंबित करने के निर्देश दिए। शिकायत का निराकरण विभाग द्वारा किया जा चुका है। खण्डवा जिले से श्रीमती प्रेमपुरी द्वारा बेटी के गुम होने और एफआईआर दर्ज न होने तथा समय पर कार्यवाही न होने संबंधी शिकायत पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोष प्रकट किया। जानकारी दी गई कि प्रकरण में लापरवाही करने पर उपनिरीक्षक को निलंबित किया गया है। एसडीओपी और टीआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा मुख्यालय से कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा कराई जा रही है तथा बेटी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में इस प्रकार के प्रकरणों के निराकरण के लिए अभियान चलाया जाए तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एसओपी का पालन किया जाए। झाबुआ जिले के अनिल डामोर ने कपिलधारा कूप निर्माण योजना के अंतर्गत भुगतान में विलंब संबंधी शिकायत में पंचायत सचिव को निलंबित किया गया तथा संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी व लेखाधिकारी को कारण बताओ नोटिस दिया गया। गरीब और वंचित वर्ग के प्रति संवेदनशील रहें शासकीय सेवक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अशोक नगर के विद्यार्थी अजय को अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही छात्रवृत्ति में हुए विलंब संबंधी शिकायत में शाखा प्रभारी तथा लिपिक को निलंबित कर जिला समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गरीब और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति समय पर उपलब्ध कराने के लिए संवेदनशील होते हुए सक्रियता से कार्य करने को कहा। समाधान ऑनलाइन में अलीराजपुर के हरि सिंह को ऋण एवं अनुदान मिलने में विलंब, भोपाल के मानवेंद्र प्रताप के प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय संबंधी प्रकरण, सीधी के रामेश्वर के संबल योजना संबंधी प्रकरण, जबलपुर के जेलू सिंह को चने के उपार्जन का भुगतान न होने, भिण्ड के जगदीश के राष्ट्रीय निशक्त पेंशन योजना, बड़वानी के भारत सिंह के वन्य जीव द्वारा हानि के मुआवजे और छतरपुर के कुलदीप के नगरीय विकास विभाग संबंधी प्रकरण में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सराहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन समस्या निवारण में बेहतर प्रदर्शन वाले अधिकारियों की सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले जिलों क्रमश: कटनी,विदिशा, सीहोर, सिंगरौली व सागर की भी सराहना की गई। इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले विभागों के अंतर्गत ऊर्जा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास एवं आवास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा गृह विभाग को भी सराहा गया।   recent visitors 68

मुख्यमंत्री का अखाड़ा परिषद उज्जैन के संत-जनों ने किया सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्णय से धर्मनगरी उज्जैन का वातावरण धर्ममय होगा  मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सभी संतों ने शॉल और फूलों की बड़ी माला पहनाकर अभिनंदन किया एवं आशीर्वाद दिया मुख्यमंत्री का अखाड़ा परिषद उज्जैन के संत-जनों ने किया सम्मान भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के धर्मनगरी उज्जैन में साधु संतों, महंत, अखाड़ा प्रमुखों, महामंडलेश्वर इत्यादि को स्थाई आश्रम बनाने की अनुमति दिए जाने के निर्णय से उज्जैन नगरी का वातावरण धर्ममय होगा। यह बात उज्जैन से पधारे अखाड़ा परिषद के संतजनों ने मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सम्मान करते हुए कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सभी संतों ने शॉल और फूलों की बड़ी माला पहनाकर अभिनंदन किया एवं आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सनातन परंपरा का पालन करते हुए संतजनों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जय महाकाल के उद्घोष से सभी का अभिनंदन भी किया। सभी संतों ने आगामी सिंहस्थ की तैयारी अभी से प्रारम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों की सराहना की। उज्जैन तीर्थ विकास एवं संतों के प्रति संवेदनशीलता के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव को साधुवाद भी दिया। सभी संतों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी संतों को उज्जैन में विकास कार्यों की जानकारी दी और उनके सुझाव प्राप्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिप्रा नदी के जल संरक्षण, उज्जैन में स्वच्छता, अखाड़ों के निर्माण की योजना, जल निकासी, आगामी कुंभ की तैयारियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी संतजनों को निवास में भोजन कराया तथा स्वयं भी संतों के साथ भोजन किया। मुख्यमंत्री निवास पर अखाड़ा परिषद उज्जैन के अध्यक्ष महंत रामेश्वरदास जी महाराज, उपाध्यक्ष महंत आनन्दपुरी जी महाराज जूना अखाड़ा, उपाध्यक्ष महंत सत्यानन्द जी महाराज बडा अखाड़ा, महामंत्री महंत रामेश्वरगिरी जी महाराज जूना अखाड़ा, महंत भगवानदास जी महाराज निर्मोही अखाड़ा, महंत श्यामागिरी जी महाराज, महंत प्रेमगिरी जी महाराज, महंत राजीव दास जी महाराज, महंत रामचन्द्र दास जी महाराज दिगम्बर अखाड़ा, महंत सेवागिरी जी महाराज अव्हान अखाड़ा, महंत रामेश्वर गिरी जी महाराज अव्हान अखाड़ा, महंत महेशदास जी महाराज, महंत दिग्विजय दास जी महाराज, महंत समुन्दर गिरी जी महाराज आनंद अखाड़ा, महंत सुरेशानंद गिरी जी महाराज, महंत कृष्णानन्द जी महाराज, महंत रमेशानंद ब्रहमचारी जी, महंत मंगलदास जी महाराज नया अखाड़ा, महंत राजेन्द्र गिरी जी महाराज अव्हान अखाड़ा, महंत विशालदास जी महाराज, महंत राघवेन्द्रदास महाराज और महंत देवगिरी जी महाराज सहित अन्य संतजन उपस्थित रहे।   recent visitors 70

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधान ऑनलाइन से पहले किया प्रदेशवासियों को संबोधित

धनतेरस से एकादशी तक छोटे व्यापारियों एवं हाथ ठेला वालों से बाजार शुल्क न लिया जाये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दीपावली पर स्थानीय विक्रेताओं से सामग्री खरीदी को प्रोत्साहित करें  : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधान ऑनलाइन से पहले किया प्रदेशवासियों को संबोधित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिये दीपावली पर्व पर स्थानीय विक्रेताओं से सामग्री की खरीदी को प्रोत्साहित किया जाये। धनतेरस से एकादशी तक सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे व्यापारियों एवं हाथ ठेला वालों से बाजार शुल्क न लिया जाये। सभी नगरीय निकाय स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने विशेष अभियान चलायें। साथ ही प्रदेश में रोशनी के पर्व दीपावली पर विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मंत्रालय में समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के पहले प्रदेशवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीपावली और मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी। 29 अक्टूबर को होगी रन फॉर यूनिटी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ तात्याटोपे स्टेडियम से किया जायेगा। साथ ही राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जायेगी। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टर्स को अपने जिले में भी इस कार्यक्रम को प्रभावी रूप से आयोजित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक नवंबर को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी जिलों में गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित किया जाये। इसी क्रम में 2 नवंबर को रवीन्द्र भवन भोपाल में गोवर्धन पूजा का राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम से स्थानीय स्तर पर सभी जन-प्रतिनिधि जुड़ सकें, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। जिला एवं विधानसभा स्तर पर गौशालाओं में गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम किये जायें। साथ ही पंचगव्य उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाये। डीएपी के स्थान पर एनपीके को बढ़ावा देने किसानों के मध्य चलायें जागरूकता अभियान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 25 अक्टूबर से सोयाबीन का समर्थन मूल्य पर उपार्जन शुरू हो चुका है। धान का उपार्जन 2 दिसम्बर से प्रारंभ होगा। उपार्जन के दौरान किसानों की सुविधाओं के लिये सभी आवश्यक उपाय किये जायें। सभी जिला कलेक्टर अपने जिले में खाद वितरण व्यवस्था की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि डीएपी की तुलना में एनपीके में पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। अत: डीएपी के स्थान पर एनपीके को बढ़ावा देने के लिए किसानों के मध्य जागरूकता अभियान चलाया जाये।   recent visitors 74