महिला कांस्टेबल को प्राइवेट कोचिंग के विज्ञापन में रोल अदा करना महंगा पड़ा, किया सस्पेंड

 रतलाम रतलाम मध्य प्रदेश पुलिस की एक महिला कांस्टेबल को प्राइवेट कोचिंग के विज्ञापन में रोल अदा करना महंगा पड़ गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है. रतलाम जिले के पुलिस कप्तान ने यह जानकारी दी. 'X' पर एक वीडियो शेयर करते हुए रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढा ने लिखा, ''सोशल मीडिया के माध्यम एक महिला आरक्षक द्वारा वर्दी में निजी कोचिंग संस्थान का प्रचार करना संज्ञान में आया है. जिस पर महिला आरक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निलंबित किया गया है. आगे विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है.'' रतलाम के नामली पुलिस थाने में पदस्थ कांस्टेबल अनीता रावत मीणा नीमच जिले की रहने वाली हैं. वह नौकरी के साथ साथ एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (MPSI) की भी तैयारी कर रही हैं.    दरअसल, एमपी युवा शक्ति नाम के 'X' हैंडल से एक वीडियो के साथ तंज कसते हुए लिखा गया, ''अब खाकी वर्दी का काम चौराहे पर ड्यूटी देना ही नहीं, बल्कि प्राइवेट कोचिंग क्लास का प्रमोशन करना भी है. जिसे मध्यप्रदेश पुलिस की आरक्षक अनिष्का रावत मीना बखूबी निभा रही है. मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से निवेदन है कि पुलिस भर्ती से चयनित को वीडियो बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाए.'' Ad Video में क्या है ? कोचिंग प्रचार के वीडियो में सड़क पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिस कांस्टेबल से एक युवती पूछती है- हैलो मैडम, मैं आपको काफी टाइम से फॉलो कर रही हूं. मुझे भी आपके जैसी बनना है. आपने पुलिस की तैयारी कहां से की? जवाब में कांस्टेबल इंदौर की एक कोचिंग का नाम बताते हुए कहती हैं कि अभी भी मैं वहां से MPSI की तैयारी कर रही हूं. यदि आपको भी वहां से तैयारी करनी है तो आप उनका यूट्यूब चैनल चेक कर सकती हैं. आगे कहती है, आप मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के किसी भी एक्जाम की तैयारी वहां से कर सकते हैं.   'X' पर आ रहे रिएक्शन इसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. एक 'X' यूजर ने लिखा, ''वर्दी में ऐसा नहीं करना चाहिए. आप सिस्टम का हिस्सा हो. समझाइश के साथ महिला आरक्षक को एक मौका और देना चाहिए. शायद उनको नहीं मालूम की ऐसा नहीं कर सकते. बाकी SP साहब के प्रोटोकाल क्या होते हैं? हम को नहीं मालूम.'' वहीं, दूसरे कुछ यूजर्स ने महिला पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ हुई इस कार्रवाई का उचित ठहराया है.   recent visitors 82

SA-T20 League के तीसरे सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी एक अक्तूबर को, जानें कब खेला जाएगा टूर्नामेंट

डरबन  एसए20 लीग के तीसरे सत्र के लिये खिलाड़ियों की नीलामी एक अक्टूबर को होगी जिसमें 13 खिलाड़ी चुने जायेंगे। लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने यह जानकारी दी। एसए20 का अगला सत्र नौ जनवरी से आठ फरवरी 2025 के बीच खेला जायेगा। सत्र से पहले रिटेंशन (खिलाड़ियों को बरकरार रखना) और पहले ही करार करने की विंडो खत्म होने के बाद टीमों को 13 और खिलाड़ियों को चुनने का मौका मिलेगा। भारत के रिटायर्ड विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक हाल ही में पार्ल रॉयल्स से जुड़े हैं जो इस लीग में खेलने वाले पहले भारतीय होंगे। इसके अलावा हर टीम को तीसरे सत्र के लिये नया खिलाड़ी चुनना होगा जबकि तीन टीमों को 30 दिसंबर से पहले वाइल्ड कार्ड की घोषणा करनी है। कार्तिक के अलावा बेन स्टोक्स, केन विलियमसन, जो रूट, ट्रेंट बोल्ट, जॉनी बेयरस्टो, डेवोन कोंवे, जाक क्राउली, राशिद खान और रहमानुल्लाह गुरबाज जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारे भी इसमें भाग लेंगे। स्मिथ ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘स्थानीय सितारों एडेन माक्ररम, कैगिसो रबाडा और हेनरिच क्लासेन के साथ अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों के आने से यह बेहतरीन सत्र होने वाला है। हमें टीमों द्वारा बरकरार रखे गए सभी घरेलू क्रिकेटरों पर गर्व है।’’ नीलामी से पहले टीमें : डरबन सुपर जाइंट्स : ब्रेंडन किंग, क्विंटोन डिकॉक, नवीनुल हक, केन विलियमसन, क्रिस वोक्स, प्रेनेलान सुब्रायेन, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, नूर अहमद, हेनरिच क्लासेन, जोन जोन स्मट्स, वियान मूल्डर, जूनियर डाला, ब्रायन पर्संस, मैथ्यू ब्रीज्के, जैसन स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस जोबर्ग सुपर किंग्स : फाफ डु प्लेसी, मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, महीष तीक्षणा, डेवोन कोंवे, गेराल्ड कोएत्जी, डेविड वीसे, लियूस डु प्लोय, लिजाड विलियम्स, नांद्रे बर्गर, डोनावोन फरेरा, इमरान ताहिर, सिबोनेलो मखांया, तबरेज शम्सी एमआई केपटाउन : राशिद खान, बेन स्टोक्स, कैगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, अजमतुल्लाह उमरजई, डेवाल्ड ब्रेविस, रियान रिकेलटन, जॉर्ज लिंडे, नुवान तुषारा, कोनोर ईस्टरहुइजेन, डेलानो पी, रासी वान डेर डुसेन, थॉमस काबेर, क्रिस बेंजामिन प्रिटोरिया कैपिटल्स : एनरिच नॉर्किया, जिम्मी नीशाम, विल जैक्स, रहमानुल्लाह गुरबाज, विल स्मीड, मिगेल प्रिटोरियस, रिली रोसोयू, ईथान बॉश, वेन परनेल, सेनुरान मुथुसामी, काइल वेरेने, डेरिन डुपाविलोन, स्टीव स्टोक, टियान वान वुरेन पार्ल रॉयल्स : डेविड मिलर, मुजीबुर रहमान, सैम हैन, जो रूट, दिनेश कार्तिक, क्वेना माफाका, लुआन ड्रे प्रिटोरियस, ब्योर्न फोर्टुन, लुइंग एंगिडि, मिचेल वान बूरेन, कीथ डजोन, एनकाबा पीटर, एंडिले फेलिकुवायो, कोडी युसूफ, जॉन टर्नर, डी गालियेम, जैकब बेथेल सनराइजर्स ईस्टर्न केप : एडेन माक्ररम, जाक क्राउली, रोल्ड वान डेर मर्वे, लियाम डॉसन, ओटनील बार्टमैन, मार्को जेनसन, बेयेर्स स्वानपोएल, कालेब सेलेका, ट्रिस्टन स्टब्स, जोर्डन हर्मान, पैट्रिक क्रगर, क्रेग ओवर्टन, टॉम एबेल, सिमोन हार्मर, एंडिले सिमेलेन, डेविड बेडिंघम     recent visitors 122

विधानसभा की चुनावी हलचल के बीच अमेरिका जाएंगे राहुल गांधी, क्या है मकसद?

नई दिल्ली  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सितंबर में अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी अमेरिका में भारतीय प्रवासियों, छात्रों और सांसदों से मुलाकात कर सकते हैं। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद यह राहुल गांधी की पहली विदेश यात्रा होगी। राहुल सितंबर के दूसरे हफ्ते में अमेरिका रवाना हो सकते हैं जहां उनके एक सप्ताह से ज्यादा रहने की संभावना है। राहुल का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार अभियान चरम पर है। इससे पहले राहुल गांधी पिछले साल जून 2023 में अमेरिका गए थे। उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय छात्रों से मुलाकात की थी और एक प्रेस कान्फ्रेंस को भी संबोधित किया था। उन्होंने भारतीय समुदाय से भी बातचीत की थी। मार्च 2023 में राहुल ब्रिटेन के दौरे पर भी गए थे। वहां उन्होंने कैम्ब्रिज समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। बता दें राहुल गांधी के ब्रिटेन दौरे पर दिए गए बयानों को लेकर भारत में राजनीतिक घमासान मच गया था। इस मुद्दे पर कांग्रेस और सत्ताधारी बीजेपी आमने-सामने आ गए थे। बीजेपी राहुल से माफी मांगने के लिए कह रही थी, तो वहीं कांग्रेस ने भी साफ कर दिया था कि राहुल के बयान पर माफी का कोई सवाल ही नहीं उठाता है।     recent visitors 122

… पेज एक, पेज दो, पेज तीन… उन लड़कों और लड़कियों के चेहरों से भरे हुए रहते हैं जिन्होंने सफलता हासिल की होती है: धनखड़

नई दिल्ली  समाचार पत्रों में ‘कोचिंग सेंटर के विज्ञापनों की भरमार’ की ओर इशारा करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सिविल सेवाओं के प्रति छात्रों के ‘मोह’ पर चिंता व्यक्त की और उनसे अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध ‘आकर्षक’ अवसरों की तलाश करने का आग्रह किया। धनखड़ दिल्ली के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में बौद्धिक संपदा (आईपी) कानून और प्रबंधन में संयुक्त स्नातकोत्तर व एलएलएम डिग्री के पहले बैच के ‘इंडक्शन’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘… अब, मुझे समाचार पत्रों में कुल मिलाकर कोचिंग सेंटर के विज्ञापनों की भरमार मिलती है … पेज एक, पेज दो, पेज तीन… उन लड़कों और लड़कियों के चेहरों से भरे हुए रहते हैं जिन्होंने सफलता हासिल की होती है। एक ही चेहरे का उपयोग कई संस्थानों द्वारा किया जा रहा है।’’ धनखड़ ने कहा, ‘‘इन विज्ञापनों की भरमार को देखें… लागत और एक-एक पैसा उन युवा लड़कों और लड़कियों के पास से आया है जो अपने लिए भविष्य सुरक्षित करने की कोशिश में हैं।’’ उपराष्ट्रपति ने युवाओं से कहा कि वे अन्य क्षेत्रों में भी अवसरों की तलाश करें। उन्होंने कहा, ‘‘समय आ गया है, आइए, हम सिविल सेवा की नौकरियों के मोह से बाहर आएं। हम जानते हैं कि अवसर सीमित हैं, हमें दूसरी आरे भी देखना होगा और यह खोजना होगा कि अवसरों के विशाल परिदृश्य कहीं अधिक आकर्षक हैं जो आपको बड़े पैमाने पर (राष्ट्र के लिए) योगदान करने में सक्षम बनाते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे स्वार्थ को देश के हित से ऊपर रखने वाली ताकतों को किनारे लगाएं और उन्हें निष्प्रभावी करें।     recent visitors 89

इमरजेंसी के जरिये आठ साल बाद सिनेमा में वापसी करेंगी महिमा चौधरी

मुंबई बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े अभिनेत्री कंगना रनौत को अपने लिये बड़ी प्रेरणा मानते हैं। श्रेयस तलपड़े ने फिल्म इमरजेंसी में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है। फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर हाल ही में लांच किया गया है। इमरजेंसी के ट्रेलर लांच पर श्रेयस तलपड़े ने कंगना रनौत की तारीफ की है। श्रेयस तलपड़े ने कहा, जब कंगना ने मुझे अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका के लिए संपर्क किया तो मुझे नहीं पता था कि कैसे प्रतिक्रिया दूं। मैं उलझन में था और घबराया हुआ था, मैं सोच रहा था कि उन्होंने मुझसे क्या करने के लिए कहा है? क्या मुझे यह भूमिका निभानी चाहिए या छोड़ देनी चाहिए? कंगना मेरे लिये बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। हमने ज्यादातर कंगना को एक अभिनेत्री के रूप में काम करते देखा है, लेकिन जब मैं इमरजेंसी के सेट पर गया, तो जिस तरह से उन्होंने खुद को फिल्म के लिए तैयार किया था, वह अद्भुत था। कंगना ने न सिर्फ अपने हिस्से के लिए ही नहीं, बल्कि अटल जी के हिस्से के लिए भी होमवर्क किया। फिल्म के एक सीन के लिए मैं रिहर्सल कर रहा था। टेक के दौरान मैंने अपनी तरफ से कुछ एक्स्ट्रा डालने की कोशिश की, लेकिन कंगना आईं और मेरे कान में कहा कि रिहर्सल में जो आप कर रहे थे वही करिये। श्रेयस तलपड़े ने कहा, कंगना बेहद शानदार शख्सियत हैं। कंगना ने मुझे छोटी-छोटी चीजें मुझे बतायी। मैंन उनसे बहुत कुछ सीखा। यदि कंगना नहीं होतीं, तो मेरे लिये अटल जी की भूमिका निभाना आसान नहीं होता। फिल्म इमरजेंसी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनायी गयी फिल्म हैं। फिल्म इमरजेंसी का हिस्सा बनकर बेहद खुश और गौरान्वित महसूस कर रहा हूं। 1975 में इमरजेंसी और शोले जैसी महत्वपूर्ण घटना हुयी। शोले के बारे में लोग जानते हैं, इमरजेंसी के बारे में बहुत लोग नहीं जानते हैं। इमरजेंसी के दौरान क्या सिचुयेशन थी। लीडर्स का क्या रवैया था। इमरजेंसी के बारे में लोगों को जानना जरूरी है। ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़िल्म्स द्वारा निर्मित फ़िल्म इमरजेंसी का संगीत संचित बलहारा ने तैयार किया है, जबकि पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं। फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत, अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कंगना रनौत निर्मित-निर्देशित इमरजेंसी 06 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। कंगना से हर कोई इंस्पीरेशन ले सकता है: अनुपम खेर  बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि कंगना रनौत से हर कोई इंस्पीरेशन ले सकता है। कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर हाल ही में लांच किया गया है। कंगना रनौत ने फिल्म इमरजेंसी में न सिर्फ अभिनय किया है बल्कि फिल्म का निर्माण और निर्देशन भी किया है। फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अनुपम खेर ने फिल्म इमरजेंसी में लोकनायक जय प्रकाश नारायण की भूमिका निभायी है। इमरजेंसी के ट्रेलर लांच पर अनुपम खेर ने कहा, कंगना रनौत से हर कोई इंस्पीरेशन ले सकता है। कंगना एक सच्ची इंस्पीरेशन हैं। जब देश में इमरजेंसी लागू हुयी थी तब मैं अपने ड्रामा स्कूल के पहले साल में था। मैं उस समय दिल्ली में था। मैं पॉलटिकली अवेयर नहीं था। आर्ट सर्किल से जुड़ा हुआ था। मैं इस बात को लेकर खुश था कि मेरा एडमिशन ड्रामा स्कूल में हो गया। जब इमरजेंसी लागू हुयी तो साइलेंस सा छा गया। जय प्रकाश नारायाण यूथ के होप थे। नेशन की होप थे। इमरजेंसी के खिलाफ लड़ने के लिये जयप्रकाश नारायण उम्मीद थे। जय प्रकाश मेरे हीरो थे। जब कंगना ने मुझे इमरजेंसी में जय प्रकाश नारायण का किरदार निभाने के लिये नरेट किया तो मैं बहुत खुश हुआ। कंगना ने मुझे लिटरेचर दिया, जिसे मैंन पढ़ा। जिस तरह कंगना ने इमरजेंसी बनायी है वह अमेजिंग है। अनुपम खेर ने कहा, जैसे जैसे जिंदगी आगे बढ़ती है तो हम अपने हीरो को भूलते जाते हैं। मैं अपने आप को भायशाली मानता हूं कि मुझे इमरजेंसी में जय प्रकाश नारायण का किरदार निभाने का अवसर मिला है। जब हम सभी कलाकार किसी फिल्म में काम करते हैं तो पहले दिन हीं तय कर लेते हैं कि निर्देशक की सुननी है की नहीं। इमरजेंसी के लिये सभी कलाकारों ने कंगना की सुनी। मुझे लगता है कि जब फिल्म इमरजेंसी रिलीज होगी तो कई सारे कलाकार कंगना के साथ काम करना चाहेंगे। कंगना ने काफी शानदार फिल्म बनायी है। मैंने इमरजेंसी के लिये कंगना के साथ काम करना शुरू कर दिया था। सतीश कौशिक की शूटिंग से पहले। सतीश जी ने जब शूट किया तो उन्होंने शाम को फोन कर कहा, कंगना कमाल की डायरेक्टर है। हम नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से हैं, हमनें इतनी सारी फिल्में कर चुके हैं, कंगना माइंडब्लोंइग हैं। सतीश जी इमरजेंसी के लिये बेहद उत्साहित थे। ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़िल्म्स द्वारा निर्मित फ़िल्म इमरजेंसी का संगीत संचित बलहारा ने तैयार किया है, जबकि पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं। यह फ़िल्म 06 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इमरजेंसी के जरिये आठ साल बाद सिनेमा में वापसी करेंगी महिमा चौधरी बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री महिमा चौधरी फिल्म इमरजेंसी के जरिये आठ साल बाद सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत, अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। महिमा चौधरी इमरजेंसी के जरिये आठ साल बाद सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। महिमा ने फिल्म इमरजेंसी में पुपुल जयकर का किरदार निभाया है। पुपुल जयकर एक लेखिका थीं और श्रीमती इंदिरा गांधी की बहुत करीबी दोस्त थी। उन्होंने श्रीमती इंदिरा गांधी की आत्मकथा भी लिखी हैं। इमरजेंसी के ट्रेलर लांच पर महिमा चौधरी ने कहा, मैंने हमेशा कंगना को एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री पाया है। मैंने उनके सिनेमा का आनंद लिया है। इमरजेंसी में कंगना सिर्फ निर्देशक नहीं है, वह निर्माता भी थी जो मुख्य भूमिका भी निभा रही थी। कंगना, श्रीमती गांधी जैसी शख्सियत का मुख्य किरदार निभा रही थी, जो देश और दुनिया भर में … Read more

कमला हैरिस पर बढ़ता जा रहा डेमोक्रेट का भरोसा, सर्वेक्षण में कई मुद्दों पर ट्रंप से आगे

वाशिंगटन  अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से ‘‘बेहद नाराज’’ हैं और इस पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार एवं अपनी प्रतिद्वंद्वी पर व्यक्तिगत हमले कर सकते हैं। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने न्यू जर्सी के बेडमिंस्टर में अपने गोल्फ क्लब में संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे मन में उनके लिए कोई खास सम्मान नहीं है। उनकी बुद्धिमत्ता के लिए भी मेरे मन में कोई खास सम्मान नहीं है। मेरा मानना है कि वह बहुत खराब राष्ट्रपति साबित होंगी। व्यक्तिगत हमले अच्छे होते हैं या बुरे… इस बारे में मेरा कहना है कि वह भी मेरे ऊपर व्यक्तिगत हमले करती हैं।’’ दरअसल ट्रंप की पार्टी के सदस्यों ने उनसे हैरिस पर व्यक्तिगत हमले नहीं करने का अनुरोध किया है और ट्रंप उन्हीं से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे। ट्रंप ने कहा, ‘‘जहां तक हैरिस पर व्यक्तिगत हमलों की बात है तो उन्होंने देश के साथ जो किया है मैं उससे बहुत नाराज हूं। मैं उनसे इस बात पर नाराज हूं कि उन्होंने मेरे और अन्य के खिलाफ न्याय प्रणाली को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया। मैं बेहद नाराज हूं और मुझे लगता है कि मैं व्यक्तिगत हमले कर सकता हूं।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘उन्होंने (हैरिस ने) मुझे अजीब कहा। उन्होंने जे डी (वैंस, ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार) और मुझे अजीब कहा। वह (वैंस) अजीब नहीं हैं। वह येल में एक बेहतरीन छात्र थे, वह ओहायो स्टेट गए उन्होंने कक्षा में सर्वाधिक अंकों से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। दूसरी तरफ ऐसा व्यक्ति है जो असफल उम्मीदवार है, जिसका करियर बहुत खराब रहा है।’’ कमला हैरिस पर बढ़ता जा रहा डेमोक्रेट का भरोसा, सर्वेक्षण में कई मुद्दों पर ट्रंप से आगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के स्थान पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के डेमोक्रेट प्रत्याशी बनने से पार्टी में उत्साह है। डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन जैसे-जैसे करीब आ रहा है, कमला हैरिस की योग्यता पर पार्टी का भरोसा बढ़ रहा। हालिया सर्वेक्षण में पाया गया है कि डेमोक्रेटिक पार्टी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रपति जो बाइडन की तुलना में जलवायु परिवर्तन के मुद्दे से निपटने की हैरिस की क्षमता पर थोड़ा अधिक भरोसा है। 85 प्रतिशत डेमोक्रेट को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए हैरिस पर भरोसा है, जबकि लगभग 75 प्रतिशत बाइडन के बारे में भी यही कहते हैं। दूसरी ओर, रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तरी कैरोलिना की एक रैली में इस संदेश पर बने रहने के लिए बहुत कम प्रयास किया कि उनका अभियान एक बड़े आर्थिक संबोधन के रूप में पेश किया गया था। उनकी हैरिस को लेकर शिकायत भरी शैली ने डेमोक्रेट को जवाब देने की क्षमता को कमजोर कर दिया।     recent visitors 102

मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में मिलेंगे 70 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर, अंबेडकरनगर और अयोध्या में लगेगा मेला

 लखनऊ यूपी सरकार के मिशन रोज़गार के तहत अब रामनगरी अयोध्या में 'रोज़गार मेले' का आयोजन किया जाएगा. 18 अगस्त को अयोध्या में मुख्यमंत्री रोज़गार मेले का उद्घाटन करेंगे. इसमें 100से ज़्यादा कम्पनियांं शामिल होंगी. इसमें 50 हज़ार से ज़्यादा युवाओं को रोज़गार देने का लक्ष्य रखा गया है. यूपी के मुख्यमंत्री का पंद्रह दिन में ये तीसरा अयोध्या दौरा होगा. 15 दिन में तीसरी बार अयोध्या के दौरे पर रहेंगे योगी मिशन रोज़गार में जुटी यूपी सरकार ने अब रामनगरी में युवाओं को रोज़गार मेले के ज़रिए सीधे रोज़गार देने की पहल की है. 18 अगस्त को अयोध्या के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में वृहत रोज़गार मेले का आयोजन किया जाएगा. इसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे. यूपी सीएम रोज़गार मेले का उद्घाटन करेंगे. ख़ास बात ये है कि ये योगी का 15 दिन में तीसरा अयोध्या दौरा होगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सीधे युवाओं से रुबरु होंगे. रोजगार मेला उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा किया जाएगा. अयोध्या में रोज़गार मेले से 50 हज़ार से ज़्यादा रिक्तियों को भरे जाने का लक्ष्य रखा गया है. अलग-अलग सेक्टर की 100 से ज़्यादा कंपनियां इसमें शामिल होंगी. अडाणी ग्रूप, टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, फ्लिपकार्ट, होंडा, एक्सेंचर, लावा, नोकिया और सुजुकी जैसी बड़ी कंपनियां मेले में शिरकत करेंगी. उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और ITI से प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों के साथ अन्य युवा भी शामिल होंगे. इससे पहले 17 अगस्त को अंबेडकरनगर में भी रोज़गार मेला आयोजित किया जाएगा जिसमें 46 कम्पनियांं शामिल होंगी. इस रोज़गार मेले से 21 हज़ार पदों की भरने का लक्ष्य रखा गया है. इस तरह से 17-18 अगस्त को बड़ी संख्या में युवाओं को वॉक इन इंटरव्यू के द्वारा रोज़गार दिया जाएगा. 9 लाख से ज़्यादा युवाओं को सरकारी और 2 करोड़ युवाओ को निजी क्षेत्र में रोज़गार देने का दावा यूपी सरकार से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साढ़े सात साल में सरकारी नौकरी के साथ-साथ निजी कंपनियों में भी युवाओं को रोजगार के अवसर दिए गए हैं. बड़े रोज़गार मेले के अलावा हर ज़िले में रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को निजी कंपनियों में नियोजित किया गया है. पिछले साढ़े सात साल में 6.5 लाख से ज़्यादा सरकारी और संविदा के माध्यम से 3.5 लाख युवाओं को नौकरी से जोड़ा गया है जबकि क़रीब 2 करोड़ निजी रोज़गार और एमएसएमई के तहत रोज़गार उपलब्ध कराया जा चुका है.   recent visitors 87