प्रदेश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश शुरू, आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

भोपाल  मध्य प्रदेश में बारिश पर लगा ब्रेक एक बार फिर खत्म हो गया है. 16 अगस्त से प्रदेश में एक बार फिर नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिसकी वजह से प्रदेश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है. बीते दिन गुना, श्योपुर में भारी बारिश देखने को मिली. हालात ये थे कि यहां बाढ़ जैसे हालात बन गए. कई  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई जिलों में भारी बारिश के बीच ही ध्वजारोहण हुआ. मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में अति भारी बारिश मौसम विभाग ने श्योपुर में अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है और रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं आज प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना है.   गुना, सागर, विदिशा, पश्चिम अशोक नगर, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रायसेन, शहडोल, उमरिया, सीधी, कटनी और मंडला जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी मौसम विभाग की तरफ से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने कई जिलों में हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई है. बारिश का कहर जारी बीते दिन प्रदेश के कई जिलों में बारिश का कहर देखने को मिला है. गुना में अंडर पास में पानी भरने से लोडिंग वाहन फंस गया. जिसमें से दो बच्चों को सुरक्षित निकाला गया. हालात ये रहे कि भारी बारिश के चलते स्कूलों में पानी भर गया है. वहीं छिंदवाड़ा में भारी बारिश के चलते पुल के ऊपर से पानी बह रहा है. शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सिंध नदी के तेज बहाव में पुलिया से बाइक निकल रहे तीन लोग बह गए. इन जिलों में हुई सबसे ज्यादा बारिश मौसम विभाग के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के मंडला, सिवनी, नर्मदापुरम, श्योपुर, रायसेन, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, सागर, राजगढ़, बालाघाट, जिलों में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है. अगर पूरे मध्य प्रदेश की बात की जाए तो अब तक प्रदेश में 3.5 इंच ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. recent visitors 88

शादी के पांच माह बाद फौजी पति की शहादत, फिर पत्नी रेखा सिंह ने देश सेवा का बीड़ा उठाया

उमरिया पति की शहादत के बाद बहुत से परिवारों को टूटते हुए देखा है, लेकिन लेफ्टिनेंट रेखा सिंह जैसा जज्बा बिरला ही देखने को मिलता है। शादी के पांच माह बाद ही फौजी पति की शहादत हो गई। इसके बाद रेखा सिंह ने देश सेवा का बीड़ा उठाया। प्रेरक है रेखा की कहानी उमरिया जिले की धमोखर निवासी रेखा सिंह की कहानी प्रेरक है। रेखा सिंह का जन्म उमरिया जिले के बांधवगढ़ के धमोखर ग्राम में हुआ। पिता शिवराज सिंह पेशे से शिक्षक थे। उनकी 6 बेटियां हैं, माता ऊषा सिंह और पिता ने मिलकर बेटियों को शिक्षा, संस्कार तथा अनुशासन का पाठ पढ़ाया। इसमें सरस्वती स्कूल मानपुर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है । देश के लिए कुछ करने का जज्बा इन्हीं बेटियों में से चौथी बेटी रेखा सिंह है। प्रारंभिक शिक्षा मानपुर सरस्वती स्कूल से प्राप्त करने के बाद स्नातक की पढ़ाई के लिए वे भोपाल चली गईं। बरकतुल्ला विश्वविद्यालय से भौतिक शास्त्र में एमएससी, बीएड करने के बाद नवोदय विद्यालय में अतिथि शिक्षक बन गईं। सेना में नर्सिंग स्‍टाफ में थे पति     पिता ने 30 नवंबर 2019 को रेखा की शादी बड़े धूमधाम से रीवा जिले के फरेदा ग्राम निवासी दीपक सिंह से कर दी। वे सेना में नर्सिंग स्टाफ में थे।     दीपक सिंह के मन में देश के लिए कुछ करने का जज्बा सवार था। उनके बड़े भाई भी सेना में जवान थे ।     शादी के 5 महीने बाद ही दीपक सिंह 15 जून 2020 को गलवान घाटी में शहीद हो गये। नायक दीपक सिंह को वीर चक्र से सम्‍मा‍नित किया गया है।     इस बीच रेखा का चयन माध्यमिक शिक्षक पद पर हो गया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए यूपीएससी की तैयारी भी शुरू कर दी थी।     आरंभ से देशभक्ति का जज्‍बा     बेटी रेखा ने एनसीसी का बी एवं सी सर्टिफिकेट प्राप्त किया था, तभी से उसके मन में देश भक्ति का जज्बा भर गया था। बेटी अत्यंत प्रतिभाशाली है। जब भी परीक्षा दी सफलता ही हाथ लगी।- शिवराज बहादुर सिंह, रेखा सिंह के पिता जीवन में आया बदलाव पति के शहीद होने के बाद उनका जीवन ही बदल गया। उन्‍होंने प्रशासनिक अधिकारी की लालसा छोड़ दिया। बहन से सारी किताबों को पैक करा दिया। बहन ने जब यह बात पिता जी को बताई तो उन्होंने कहा कि वह होनहार बेटी है, वह अपना निर्णय खुद लेगी। जहां पति हुआ बलिदान वहां ली पहली पोस्टिंग     रेखा ने एसएसबी की तैयारी शुरू कर दी। उनकी मेहनत रंग लाई। दूसरे ही प्रयास में उनका चयन हो गया।     रेखा प्रशिक्षण लेने चेन्नई पहुंची। एक साल बाद 29 अप्रैल 2023 को उन्‍हें सेना से कमीशन प्राप्त हो गया।     सेना में कमीशन मिलने के बाद वे लेफ्टिनेंट रेखा सिंह के नाम से जानी जाने लगीं।     लेफ्टिनेंट रेखा सिंह ने जिद करके पहली पोस्टिंग वही कराई जहां पति ने शहादत दी थी।     लेफ्टिनेंट रेखा सिंह वर्तमान में लेह घाटी में अपनी सेवाएं दे रहीं हैं।     बेटी पर मां को गर्व     रेखा सभी 6 बेटियों में सबसे समझदार तथा प्रतिभाशाली एवं शांत स्वभाव की है। सभी बहनों को मिलाकर रखना, पढ़ाई के साथ मां के काम में हाथ बंटाना उसकी आदत थी। सेना में उच्च पद पर चयन होने के बाद जब अवकाश में आतीं है तो घर की सफाई से लेकर भोजन बनाने आदि का कार्य स्वयं करती है। सभी 6 बहने वंदना, पूजा, संध्या, रेखा, प्रतीक्षा, मोनिका उच्च शिक्षा के बाद शासकीय सेवा में हैं। – ऊषा सिंह, रेखा की मां   recent visitors 222

कटनी में स्वतंत्रता दिवस की परेड में शामिल प्रधान आरक्षक के सीने में उठा दर्द, हार्ट अटैक से मौत

कटनी  कटनी में परेड के बाद पुलिस लाइन में पदस्थ एसएसएफ मनोज कुमार यादव को कुछ दर्द उठा तो मनोज सीधे अपने बैरक में आ गए। कुछ समय बाद मनोज को उलझन अनुभव होने लगी। मनोज कुछ समझ पाते उनके साथियों ने अधिकारियों को जानकारी दी और उसके बाद लाइन में मौजूद एंंबुलेंस 108 की मदद से उनको तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। बैरक में पहुंचने पर दिल का दौरा पड़ा था चिकित्‍सकों ने बताया कि एसएएफ के प्रधान आरक्षक को स्वतंत्रता दिवस की परेड के बाद बैरक में पहुंचने पर दिल का दौरा पड़ा था। उनको एंंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मनोज कुमार यादव को पुलिस लाइन में एसएसएफ में पदस्थ थे। साथियों ने अधिकारियों को जानकारी दी गुरुवार की सुबह वह मुख्य समारोह में परेड में शामिल थे। परेड के बाद वे पुलिस लाइन स्थित बैरक में पहुंचे, जहां पर उनको सीने में दर्द हुआ। उनके साथियों ने अधिकारियों को जानकारी दी और उसके बाद लाइन में मौजूद एम्बुलेंस108 की मदद से उनको तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव स्वजनों को सौंपा पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव स्वजनों को सौंपा। वहीं प्रधान आरक्षक का शव पुलिस लाइन लाया गया। जहां पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन सहित पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद उनका शव उनके गृह नगर बिहार भेजा गया। recent visitors 99

MBBS की पढ़ाई कर पांच दिन पहले चीन से लौटी मेडिकल छात्रा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत

ग्वालियर चाइना में MBBS की पढ़ाई कर रही मेडिकल स्टूडेंट की ग्वालियर में मौत हो गई। गुरुवार रात 10 बजे अचानक मेडिकल स्टूडेंट मल्टी के चौथे माले से गिर गई।  घायल छात्रा को परिजन बिड़ला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना डीडी नगर कोठारी हाउस के सामने की है।महाराजपुरा थाना पुलिस मेडिकल स्टूडेंट का गिरना हादसा है या सुसाइड? कारण जानने मामले की जांच कर रही है। पांच दिन पहले ही आई थी ग्वालियर महाराजपुरा थाना क्षेत्र में डीडी नगर स्थित कोठारी हाउस के सामने रहने वाले राजीव दुबे आर्मी से रिटायर्ड फौजी हैं। राजीव की इकलौती बेटी दीक्षा चाइना से MBBS की पढ़ाई कर रही थी। कुछ समय से छात्रा डिप्रेशन में थी, जिसका इलाज शहर के एक मनोचिकित्सक से चल रहा था। पांच दिन पहले ही दीक्षा चाइना से ग्वालियर आई थी। फौजी पिता दो दिन पहले ही दीक्षा को डॉक्टर दिखाया था। तेज आवाज के बाद मची भगदड़ जानकारी के मुताबिक, चौथी मंजिल पर फौजी का परिवार रहता है। गुरुवार रात साढ़े नौ बजे अचानक तेज आवाज आई। आसपास के लोग और छात्रा के पिता बाहर आए तो देखा 22 वर्षीय दीक्षा दुबे सड़क पर लहूलुहान पड़ी है। परिजन और पड़ोसी छात्रा को गोला का मंदिर स्थित बिड़ला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका जाहिर की जा रही है कि छात्रा चौथी मंजिल की छत से ही गिरी है। पुलिस जांच में खुलेगा राज फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर पुलिस जांच कर पता लगा रही है कि दीक्षा ने सुसाइड किया है या फिर उसका गिरना हादसा है। पुलिस पता लगा रही ह कि आखिरकार मेडिकल स्टूडेंट के डिप्रेशन का कारण क्या है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।   recent visitors 104

गौतम अदानी पहुंचे शिरडी साई मंदिर, चढ़ाई चादर

नासिक  अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी गुरुवार को महाराष्ट्र के नासिक में शिर्डी के साईं बाबा के दरबार में पहुंचे। उन्होंने साईं बाबा के चरणों में सर रखकर नमन किया और सफेद चादर चढ़ाई।इसके पहले वहां पहुंचे गौतम अदाणी का साईं संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडीलकर ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व सांसद सुजय विखे भी मौजूद रहे। इससे पहले 24 जून को देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में सबसे आगे अदाणी समूह की सभी सूचीबद्ध कंपनियों की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आयोजित की गयी थी। सप्ताह की शुरुआत में गौतम अदाणी ने अपने 6.7 मिलियन शेयरधारकों से बात की थी। भारत की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के पहली पीढ़ी के उद्यमी गौतम अदाणी ने अपने संबोधन में तीन महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। बाहरी चुनौतियों पर काबू पाने में समूह की क्षमता, वैश्विक मंच पर भारत का उत्थान, और समूह के लिए भविष्य के अवसर और 11 सूचीबद्ध कंपनियों में 6.7 मिलियन शेयरधारकों का व्यापक शेयरधारक आधार। गुजरात के रेगिस्तान में पले-बढ़े मृदुभाषी गौतम अदाणी ने अपनी मां द्वारा सिखाए गए मूल्यों को रेखांकित करते हुए कहा, "हमारी सफलता का सही पैमाना हमारी उपलब्धियों के बारे में कम और प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने की हमारी क्षमता में अधिक है। यह सबक मैंने अपनी मां से सीखा। बनासकांठा के कठोर रेगिस्तान में अपने पलने-बढ़ने के दौरान मैंने मां से सीखा कि सच्ची ताकत दृढ़ता में निहित है।" उन्होंने कहा, "इसी दृढ़ता ने हमें देश की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में से एक बनाने की ताकत दी। खुद पर अभूतपूर्व हमलों का सामना करते हुए हमने अपनी क्षमता को साबित किया।" उन्होंने समूह की वापसी का श्रेय साहस, विश्वास और प्रतिबद्धता के अपने मूल मूल्यों को दिया। दुनिया में बढ़ते भारत के प्रभाव और जलवायु परिवर्तन के समाधान में समूह की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए गौतम अदाणी ने कहा, "दुनिया भारत के उदय को देख रही है। यह भारत का समय है। हम अब इस जटिल दुनिया में स्थिरता, सहयोग और प्रगति के लिए ताकत हैं। यह भारत की व्यापक आर्थिक स्थिरता और महत्वाकांक्षी विकास योजनाएं हैं, जो हमारे आत्मविश्वास को प्रेरित करती हैं।" recent visitors 122

जिलास्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनायें एवं बधाई हर्षोल्लास के साथ परम्परागत एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस   जिलास्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी सीधी  देश की आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व पर पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। सीधी जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड पर पूरे उत्साह और गरिमामय ढंग के साथ सम्पन्न हुआ जहां समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान का गायन हुआ। तत्पश्चात् प्रभारी मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया, इस दौरान कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ रविन्द्र वर्मा भी उनके साथ रहे। मुख्य अतिथि द्वारा समृद्धि के प्रतीक रंगीन गुब्बारे नील गगन में छोड़ने के पश्चात मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया गया, तत्पश्चात परेड द्वारा तीन बार हर्ष फायर किया गया। शहीदों के परिजनों का पैर छूकर शहादत को किया नमन      समारोह के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री जायसवाल ने वीर शहीदों के परिजनों तथा लोकतंत्र के प्रहरियों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जिले के वीर शहीद लांस नायक श्याम लाल सिंह, सिपाही रघुवंश प्रसाद, हविलदार रामरूप तिवारी, हविलदार बृजभूषण तिवारी, सिपाही दिलीप कुमार, जीडीआर ताम्रध्वज सिंह, लांस नायक सुधाकर सिंह, सिपाही धरमपाल सिंह एवं सिपाही रामसिया मिश्रा के परिजनों का पैर छूकर देश के लिए दी गई शहादत को नमन किया। जिला पुलिस बल के बैंड दल के नेतृत्व में हुआ परेड का आयोजन   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार जिले में जिला पुलिस बल के बैंड दल को प्रशिक्षित किया गया है। इस वर्ष जिला पुलिस बल के बैंड दल के सुमधुर धुन पर परेड का आयोजन किया गया। परेड के कमांडर सूबेदार वीरेंद्र कुमरे रक्षित निरीक्षक तथा उप कमाण्डर उप निरीक्षक मयंक तिवारी पीसी होम गार्ड थे। इसमें उप निरीक्षक गया प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में 9वीं वाहिनी विसबल सी कंपनी कैम्प सीधी, उप निरीक्षक तरुण कुमार बेड़िया के नेतृत्व में जिला पुलिस बल सीधी, सहायक उपनिरीक्षक मनसुख लाल के नेतृत्व में जिला होम गार्ड, उपनिरीक्षक मोनिका पाण्डेय के नेतृत्व में महिला जिला पुलिस बल सीधी, सहायक उपनिरीक्षक रजनीश सिंह बघेल के नेतृत्व में वन विभाग सीधी, खेलेश्वर साकेत के नेतृत्व में सीनियर एनसीसी संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय सीधी, अमितेन्द्र अग्निहोत्री के नेतृत्व में जूनियर एनसीसी उत्कृष्ट विद्यालय सीधी, आयुष सिंह गहरवार के नेतृत्व में जूनियर एनसीसी गणेश सीनियर सेकेंड्री स्कूल पड़रा सीधी, शुभम सिंह चौहान के नेतृत्व में एकलव्य पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल हड़बड़ो, कु आस्था सिंह चौहान के नेतृत्व में सीएम राइज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीधी, कु दिव्या पाण्डेय के नेतृत्व में गुरुकुल पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल मड़रिया(छात्रा वर्ग), अर्जुन सिंह चौहान के नेतृत्व में गुरुकुल पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल मड़रिया(छात्र वर्ग), अम्बिकेश पाठक के नेतृत्व में महारानी लक्ष्मीबाई हाई स्कूल सीधी, अमित शर्मा के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 सीधी, शिवानंद द्विवेदी के नेतृत्व में अबोध बाल शिक्षा निकेतन हाई स्कूल सीधी, कु सोनल भारती के नेतृत्व में शासकीय आदर्श कन्या हा स्कूल सीधी, वैभव सिंह बघेल के नेतृत्व में सरस्वती उमावि मड़रिया सीधी, कु मधु कोल के नेतृत्व में महिला बाल विकास शौर्य दल तथा जिला पुलिस बल सीधी के बैण्ड दल द्वारा आकर्षक परेड का प्रदर्शन कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। कार्यक्रम में गाॅधी विद्यालय के बैण्ड दल द्वारा आकर्षक परेड का प्रदर्शन कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया गया। अपर कलेक्टर सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया गया पुरष्कृत    मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा अपर कलेक्टर राजेश शाही सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। इस दौरान उनके साथ सांसद डाॅ. राजेश मिश्रा, विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी तथा पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा उपस्थित रहे।     सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह की श्रृंखला में सर्वोत्तम परेड सीनियर का पुरस्कार 9वीं वाहिनी विसबल सी कंपनी कैम्प सीधी को दिया गया। परेड सीनियर का द्वितीय पुरस्कार होमगार्ड एवं तृतीय पुरस्कार महिला जिला पुलिस बल सीधी को दिया गया। सर्वोत्तम परेड जूनियर का पुरस्कार जूनियर सीएम राइज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीधी को दिया गया। परेड जूनियर का द्वितीय पुरस्कार जूनियर महारानी लक्ष्मीबाई हाई स्कूल सीधी एवं तृतीय पुरस्कार गुरुकुल पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल मड़रिया(छात्र वर्ग) को दिया गया। इनकी रही उपस्थिति  इस मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह परिहार, जनपद सदस्य श्रीमती हीराबाई सिंह, प्रदीप शुक्ला, वरिष्ठ समाज सेवी देव कुमार सिंह, सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। वनमंडलाधिकारी क्षितिज कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी, जिले के समस्त वरिष्ठ पत्रकार, विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों और सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों के साथ आमजन स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उपस्थित थे। कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व डॉ. डी.के द्विवेदी सहायक संचालक आदिवासी कार्य विभाग तथा सहायक उद्घोषक का दायित्व श्रीमती नेहा सिंह उच्च माध्यमिक शिक्षक चौफाल द्वारा निभाया गया। recent visitors 93

सीएम की गद्दी पर 7 साल 148 दिन, सीएम योगी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अखिलेश-मुलायम और मायावती भी हुए पीछे

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के कई कद्दावर मुख्यमंत्रियों मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड बनाया है. वह उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यकाल संभालने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं. योगी आदित्यनाथ ने लगातार 7 वर्ष 148 दिन तक सीएम बनने का नया रिकॉर्ड बनाया है. योगी से पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानंद इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं. इतना ही नहीं वह उत्तर प्रदेश के विधान भवन पर लगातार आठवीं बार ध्वजारोहण करने वाले पहले मुख्यमंत्री भी बन गए हैं. चौधरी चरण सिंह, मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव सीएम योगी के आसपास भी नहीं है. मायावती ने चार बार यूपी के मुख्यमंत्री जबकि मुलायम सिंह ने तीन बार शपथ ली, लेकिन फिर भी वे यह कीर्तिमान स्थापित नहीं कर पाए. बसपा प्रमुख मायावती ने चार बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी लेकिन उनका पूरा कार्यकाल सात साल, 16 दिन का था. मुलायम सिंह यादव तीन बार मुख्यमंत्री बने. इस दौरान  मुलायम सिंह यादव का कुल कार्यकाल छह वर्ष 274 दिन का रहा था. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गिनती उन नेताओं में होती है, जिनके नेतृत्व में प्रदेश में किसी पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार बनी. 25 मार्च 2022 को जब योगी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था. नारायण दत्त ने वर्ष 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उत्तराखंड बनने के बाद देखा जाए तो योगी प्रदेश के पहले सीएम हैं, जो लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुए हैं.   recent visitors 94