आज PM Modi हर जलवायु के अनुरूप 109 उच्च उपज देने वाली किस्मों के बीज करेंगे जारी

 भोपाल  खेती के लिए देश के हर क्लाइमेट जोन के अनुसार बीजों की नई किस्में विकसित की गई हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) ने अलग-अलग फसलों के ऐसे 109 बीज तैयार किए हैं। 11 अगस्त रविवार को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीजों की ये किस्में जारी करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि क्लीन प्लांट प्रोग्राम के लिए 1,700 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। जो किसान बागवानी के क्षेत्र में फलों की खेती करेंगे, उसके लिए पूरा एक सिस्टम है। इसके लिए नौ केंद्र बनाए जाएंगे।     केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष उर्वरक सब्सिडी के लिए एक लाख 70 हजार करोड़ रुपये का प्रविधान है, जिसे जरूरत पर और बढ़ाएंगे।     केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि लगभग 50 प्रतिशत लोगों को रोजगार कृषि क्षेत्र देता है। किसान अगर उत्पादक है तो सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है। वह कुछ खरीदता है, उससे जीडीपी बढ़ती है।     शिवराज सिंह चौहान के अनुसार प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता किसान हैं। किसानों की आय बढ़ाने के लिए रोडमैप तैयार किया गया है।     इसमें उत्पादन बढ़ाना, उत्पादन लागत घटाना, कृषि उत्पाद का ठीक दाम देना, प्राकृतिक आपदा में नुकसान की क्षतिपूर्ति, कृषि का विविधीकरण, केवल परंपरागत फसल नहीं, फल, फूल, औषधि, मधुमक्खी पालन, कच्चे माल से विभिन्न चीजें बनाना और प्राकृतिक खेती सम्मिलित है।     उत्पादन बढ़ाने और लागत घटाने के लिए ही उन्नत किस्म के बीज विकसित किए जा रहे हैं।     शिवराज ने बताया कि यूपीए की सरकार में कृषि बजट लगभग 27 हजार करोड़ रुपये होता था, वो अब सहयोगी क्षेत्र का मिलाकर 1.52 लाख करोड़ रुपये का है।     अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति के कारण खाद के जहाजों को घूमकर आना पड़ता है, जिसमें समय भी लगता है। यह भार किसान पर न आए इसके लिए इस वर्ष 2,625 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दिया गया है। इन बीजों की किस्में आएंगी अनाज में चावल की नौ, गेहूं की दौ, जौ की एक, मक्का की छह, ज्वार, बाजरा, रागी, छीना, सांबा की एक-एक। अरहर की दो, चने की दो, मसूर की तीन, मटर की एक, मूंग की दो, तिलहन की सात, चारे की सात, गन्ने की सात, कपास की पांच, जूट की एक और बागवानी की 40 किस्में। धान की ऐसी किस्म भी तैयार की गई है, जिसमें 20 प्रतिशत कम पानी लगेगा। आइएएस रविंदर कुमार केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निज सचिव नियुक्त आईएएस अधिकारी रविंदर कुमार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। रविंदर कुमार अरुणाचल प्रदेश गोवा मिजोरम एंड यूनियन टेरिटरी (एजीएमयूटी) के 2012 बैच के आइएएस अधिकारी है। इनकी नियुक्ति केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदभार ग्रहण करने की तिथि से 18 अप्रैल 2028 तक की अवधि यानी चार वर्ष के लिए की गई है। रविंदर कुमार वर्तमान में केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में उप सचिव के रूप में कार्यरत हैं।   recent visitors 94

कई जिलों मे वांछित शातिर अपराधी मय माल के गिरफतार,पीड़ित पक्ष ने दिया पुलिस

कोतवाली पुलिस ने दिनदहाडे हुई लाखों की लूट,  पुलिस ने चंद घंटो मे किया पर्दाफाश डिंडोरी कोतवाली पुलिस ने जिला मुख्यालय में हुई लाखों की लूट का 24 घंटे में खुलासा किया कई जिलों मे वांछित शातिर अपराधी मय माल के गिरफतार,पीड़ित पक्ष ने दिया पुलिस डिंडोरी डिंडोरी कोतवाली पुलिस ने जिला मुख्यालय में हुई लाखों की लूट का 24 घंटे में खुलासा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  दिनांक 08/08/2024 को श्रीमति आराधना गवले पति रवि प्रकाश गवले निवासी वार्ड क्रमांक 05 राजूषा स्‍कूल के आगे डिण्‍डौरी की थाना कोतवाली पहुंच रिपोर्ट दर्ज करायी कि यह अपने सोने चांदी के जेवर को अपने घर से राय सिटी  में रहने वाली अपनी भाभी स्नेह लता गवले  के HDFC  बैंक  डिंडौरी के लाकर में रखने के लिये गहनों को उनकी डिब्बियों में एक थैला में रखकर अकेले पैदल भाभी के घर राय सिटी जा रही थी, तभी समय करीब दिन 12.30 से 01.00 बजे  के बीच राय सिटी चौराहा के पहले डिंडौरी तरफ से एक पल्सर  मोटरसाईकल में तीन लोग जिसमें दो पुरूष व एक महिला आये और धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुये इसके हाथ मे रखे करीब 08 लाख रूपये के जेवर लूटकर भाग गये है । फरियादिया की रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरूध्‍द लूट का अपराध पंजीबध्‍द किया जाकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डिण्‍डौरी के मार्गदर्शन एवं श्रीमान अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक ,  एसडीओपी  डिण्‍डौरी के निर्देशन मे जिले के समस्‍त थाना चौकी प्रभारियो को आरोपीगण के हुलिये एवं वाहन के आधार पर पता तलाश करते हुये नाकाबंदी करायी गयी एवं थाना प्रभारी कोतवाली अनुराग जामदार के नेतृत्‍व मे स्‍पेशल पुलिस टीम का गठित कर अलग- अलग दिशा मे आरोपीगण की पता तलाश हेतु रवाना किया गया, प्रार्थियां द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर टीम को वांछित अपराधी निजामुददीन के होने का संदेह हुआ, पुलिस टीम के द्वारा सायबर सेल की मदद से निजामुददीन को ट्रेस किया गया जिसके जबलपुर तरफ भागने की जानकारी के आधार पर चौकी प्रभारी विक्रमपुर संतोष यादव को सघन चैकिंग एवं पूर्ण नाकाबंदी करने हेतु बताया गया एवं एक पुलिस टीम थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्‍व मे जबलपुर रोड पर रवाना की गयी, जो चौकी प्रभारी विक्रमपुर के द्वारा एक पल्‍सर मो. सा. में दो लोग नाकाबंदी को देखकर वापस भागने की सूचना दी गयी जो चौकी प्रभारी विक्रमपुर को अपनी टीम के साथ पीछा करते डिण्‍डौरी तरफ आने हेतु बताया गया, बाईक में सवार दोनो व्‍यक्तियो को एक साथ दबिश देकर पकडा गया, जिनसे पूछताछ में दोनो व्‍यक्ति अपना नाम पता गलत बताकर पुलिस को लगातार भ्रमित करते रहे, जिनकी तस्‍दीक बताये पते पर की जाकर सही नाम पते की जानकारी प्राप्‍त की गयी जो निजामुददीन ऊर्फ जउआ पिता गुलाम मुर्तजा साथ के लडके ने अपना नाम अन्‍नू ऊर्फ अनवर अंसारी बताया तथा डिण्‍डौरी की रहने वाली अलबीना के साथ मिलकर लूट करना स्‍वीकार किया, एक टीम अलबीना की पता तलाश हेतु रवाना की गयी, जिसे भी दस्‍तयाब किया गया । जिनसे पूछताछ बाद अलग- अलग स्‍थानो से लूटे गये जेवरो को बरामद किया गया है । प्रकरण मे निजामुददीन ऊर्फ जउआ पिता गुलाम मुर्तजा एवं अन्‍नू ऊर्फ अनवर अंसारी, अलबीना मुसलमान पूर्व मे डिण्‍डौरी एवं जबलपुर के कई अपराधो मे संलिप्‍त एवं वांछित है । आरोपी से बरामद की गयी पल्‍सर बाईक के भी चोरी के होने की जानकारी जबलपुर पुलिस से प्राप्‍त हुयी है। पुलिस की त्‍वरित कार्यवाही के चलते आरोपीगण को घटना के चंद घंटो में गिरफतार किया जाकर लूट एवं अन्‍य अपराधों मे वांछित करीब 10 लाख रू. का मशरूका बरामद किया गया है । कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से आम जनों में संतोष है। आरोपीगण की शिनाख्‍त मे आमजनो की  विशेष भूमिका रही है, पुलिस अधीक्षक डिण्‍डौरी द्वारा आमजन से अपील करते हुए संदेश दिया है कि ऐसे अपराधो को रोकने एवं आरोपीयों की पता तलाश हेतु आमजनों का जागरूक होना अत्‍यंत आवश्‍यक है। विशेष भूमिका :  थाना प्रभारी कोतवाली डिण्‍डौरी उनि अनुराग जामदार, प्रभारी सायबर सेल प्रभारी प्रआर मुकेश प्रधान, उनि त्रिवेणी मसराम, सउनि राकेश यादव, सउनि मनमोहन सिंह, सउनि अखिलेश श्रीवास, प्रआर हनुमान सिंह, सत्‍यनारायण पटेल, आरक्षक सतेंद्र डहेरिया, देवेंद्र पटले, श्‍याम तिवारी, हेमंत झारिया, नीलेश साहू एवं चौकी विक्रमपुर से चौकी प्रभारी सउनि संतोष यादव, प्रआर रामरतन मार्को, हरेसिंह सैयाम, आरक्षक खेमराज गायग्‍वाल, संतलाल, ग्राम रक्षा समीति सदस्‍य संतोष गोसाई की विशेष भूमिका रही है । पूरी पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक डिण्‍डौरी द्वारा पुरूस्‍कृत करने की घोषणा की गयी है । recent visitors 73

अपने घर में तिरंगा लहराकर अपना और देश का सम्मान बढ़ाएं – उप मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों से बंधवाये रक्षासूत्र

 रीवा प्रदेश के साथ-साथ रीवा जिले में भी लाड़ली बहना उत्सव मनाया गया। मुख्य समारोह नगर निगम के टाउनहाल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल को लाड़ली बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर स्नेह और आशीर्वाद दिया। समारोह में उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। जिले की लाड़ली बहना योजना की 4.10 लाख बहनों के खाते में मासिक किश्त तथा 250 रुपए रक्षाबंधन के उपहार  के रूप में अंतरित किए गए। समारोह में श्योपुर जिले के विजयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहना हितग्राहियों के खाते में 1897 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला योजना हितग्राहियों के खाते में 52 करोड़ रुपए तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332 करोड़ रुपए वर्चुअल माध्यम से अंतरित किए।     टाउनहाल में आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी ने रक्षाबंधन के पहले ही लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दे दिया है। लाड़ली बहना योजना की प्रत्येक बहन के खाते में 1250 रुपए की मासिक राशि के साथ रक्षाबंधन के लिए 250 रुपए की अतिरिक्त राशि दी गई है। हमारी सरकार महिलाओं के कल्याण और विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, स्वनिधि योजना, युवा उद्यमी योजना सहित अन्य योजनाएं इस बात का प्रमाण हैं। लाड़ली बहना योजना से हर माह 1250 रुपए की राशि दी जा रही है। इससे महिलाओं की छोटी-मोटी जरूरतें पूरी हो जाती हैं। उन्हें अपने काम के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता है। इस योजना से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है साथ ही आर्थिक आत्मनिर्भरता मिली है।     समारोह में उप मुख्यमंत्री ने सभी को हर घर तिरंगा अभियान की शपथ दिलाई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराता है तो हमारा सीना चौड़ा हो जाता है। हमारा तिरंगा देश की आजादी और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। जिले भर में 11 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के साथ हर नागरिक अपने घर में शान से तिरंगा लहराए। अपने घरों में तिरंगा लहराकर राष्ट्र वंदना और आजादी के पर्व में अपनी सहभागिता निभाएं। अपने घर में तिरंगा लहराकर अपना और देश का सम्मान बढ़ाएं।     समारोह में उप मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान किया। उप मुख्यमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान में नगर निगम परिसर के थ्रीआर पार्क में पौधे रोपित किए। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता माझी, नगर निगम के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, प्रभारी आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवणे, राजेश पाण्डेय, पार्षद श्रीमती ज्योति सिंह, पार्षद दीनानाथ वर्मा, दारा सिंह, अम्बुज रजक, पूर्व पार्षद सतीश सिंह, उपायुक्त नगर निगम रूपाली द्विवेदी, प्रभारी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनिल जैन तथा बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुर्इं। समारोह का संचालन सहायक संचालक आशीष द्विवेदी ने किया। recent visitors 66

सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को किया खारिज, बोलीं- चरित्र हनन का प्रयास

नई दिल्ली हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट ने फिर से सनसनी मचा दी है। अमेरिका की शॉर्ट सेलर कंपनी इस बार शेयर बाजार को रेगुलेट करने वाली संस्था सेबी (Sebi) की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) और उनके पति धवल बुच पर आरोप लगाया है। माधवी पुरी बुच और धवल बुच शनिवार को देर रात आई रिपोर्ट का खंडन करते हुए इन्हें 'आधारहीन' और 'चरित्र हनन' का प्रयास करार दिया है। बता दें, हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया है कि सेबी की चेयरपर्सन माधवी बुच और उनके पति की अडानी मनी साइफनिंग घोटाले (Adani money siphoning scandal) में इस्तेमाल हुए ऑफशोर फंड्स में हिस्सेदारी थी। ‘चरित्र हनन का प्रयास’ सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने कहा कि उन्हें किसी भी फाइनेंशियल पेपर्स को दिखाने में कोई हिचकिचाहट नहीं है। उन्होंने कहा है कि सेबी के कारण बताओ नोटिस और एक्शन के जवाब में हिंडनबर्ग ने यह 'चरित्र हनन का प्रयास' किया है। उन्होंने कहा, ‘हमारे खिलाफ 10 अगस्त, 2024 की हिंडनबर्ग रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों पर बताना चाहेंगे कि हम रिपोर्ट में लगाए गए निराधार आरोपों का खंडन करते हैं। उसमें सच्चाई नहीं है। हमारा जीवन और वित्त स्थिति एक खुली किताब की तरह है। हमें सभी वित्तीय दस्तावेजों को दिखाने में कोई संकोच नहीं है। इसमें वो पेपर्स भी शामिल हैं जब हम और पुरी एक सामान्य नागरिक थे।’ इस बार हिंडनबर्ग ने क्या आरोप लगाया है? अमेरिका स्थित शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने 10 अगस्त को अपनी नई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच की अडानी के 'मनी साइफनिंग स्कैंडल' में इस्तेमाल की गई ऑफशोर फंड्स में हिस्सेदारी थी। हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया कि सेबी जनवरी 2023 में प्रकाशित हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर एक्शन लेने के लिए तैयार नहीं था क्योंकि सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के पास ऑफशोर फंड में इन्वेस्टमेंट थे जिनके अडानी ग्रुप के साथ लिंक थे। अडानी ग्रुप और इसके चेयरमैन गौतम अडानी ने कई मौकों पर जनवरी 2023 की रिपोर्ट में हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया है। recent visitors 96

ग्वारा हवाई पट्टी से बम्हनी तक निकाली जायेगी तिरंगा यात्रा

मण्डला  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 11 अगस्त को मंडला जिले के बम्हनी बंजर में आयोजित रक्षा बंधन एवं श्रावण उत्सव के तहत लाडली बहनों के लिए आभार सह उपहार कार्यक्रम में शामिल होने आगमन हो रहा है।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव हवाई पट्टी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा निकाली जाएगी  तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का मण्डला जिले से शुभारंभ करेंगे। इस  अवसर पर सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम पूर्व विधायक गण उपस्थित रहेंगे। तिरंगा यात्रा में सभी की सहभागिता रहे इसके लिए भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा की तैयारी जिले में युवा मोर्चा द्वारा की जा रही है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ग्वारा हवाई पट्टी में दोपहर 2.30 बजे हेलीकॉप्टर से आगमन होगा यहां भाजपा जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि अगवानी करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री यादव प्रदेश में प्रारंभ होने वाली तिरंगा यात्रा का मंडला जिले के ग्वारा से हरी झंडी दिखाकर  शुरुआत करेंगे। तिरंगा यात्रा मोटरसाइकिल वाहनों के द्वारा ग्वारा से आरंभ होकर बम्हनी बंजर तक पहुंचेगी। जिले में 11 से 13 अगस्त तक जिले की प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जायेगा साथ ही मण्डल स्तर से सह यात्राएं भी निकाली जायेंगी। ग्वारा से बम्हनी तक निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत स्थानीय नागरिकों द्वारा किया जायेगा। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष झारिया ने जिले के सभी युवाओं को तिरंगा यात्रा के आयोजन में शामिल होने एवं हर वर्ग को इस अभियान में सहभागिता करने हेतु आग्रह किया है। recent visitors 101

CM भजनलाल शर्मा की बहू बनेंगी बिहार कैडर की ये IAS, बेटे आशीष के साथ कानपुर में हुई सगाई

जयपुर  राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के घर जल्द ही शहनाई बजेगी। उनके बेटे आशीष शर्मा की सगाई 5 अगस्त को उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक आईएएस अधिकारी कृतिका मिश्रा से हुई है। शादी देवउठनी ग्यारस यानी 12 नवंबर 2024 को होगी। आशीष को अभिषेक के नाम से भी जाना जाता है। बता दें, भजनलाल शर्मा पिछले साल ही राजस्थान के मुख्यमंत्री बने थे। उनके परिवार में खुशियों का माहौल है। बेटे की सगाई की खबर से उनके समर्थक और शुभचिंतक भी खुश हैं। कौन हैं आईएएस कृतिका मिश्रा कृतिका मिश्रा बिहार कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता दिवाकर मिश्रा एक इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं और मां भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में काम करती हैं। कृतिका ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई आर्ट्स स्ट्रीम से की है। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई भी आर्ट्स में ही की है। फिलहाल वह कानपुर विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही हैं। कृतिका ने साल 2022 में यूपीएससी की परीक्षा में हिंदी माध्यम से टॉप किया था। उन्हें 66वीं रैंक मिली थी। उनका यह दूसरा प्रयास था। पहली बार में उन्होंने प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन इंटरव्यू में सफलता नहीं मिली। दूसरे प्रयास में उन्होंने लिखित परीक्षा में 824 अंक और इंटरव्यू में 182 अंक हासिल किए। इस तरह कुल 1006 अंक के साथ उन्होंने सफलता प्राप्त की। क्या करते हैं सीएम भजनलाल शर्मा के बेटे? आशीष शर्मा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बड़े बेटे हैं। खबरों के मुताबिक, वह पुणे के एक कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं और जल्द ही अपना व्यवसाय शुरू करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले वह राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की तैयारी भी कर रहे थे। भजनलाल शर्मा के छोटे बेटे कुणाल शर्मा डॉक्टर हैं। recent visitors 160

उद्धव ने कहा कि बस तीन महीने इंतजार करिए, मुंबई ठाणे मेरा है, कोंकण मेरा है

    मुंबई शिवसेना (UBT) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को ठाणे में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए महिलाओं से लड़की बहन योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया और कहा कि यह उनका हक का पैसा है, लेकिन उन्होंने उनसे अपने आत्मसम्मान से समझौता न करने का आग्रह किया. उद्धव ने कहा कि बस तीन महीने इंतजार करिए, मैं उनके कलेक्टरों को ऐसी जगह भेजूंगा, बस इंतजार करिए. मुंबई ठाणे मेरा है, कोंकण मेरा है. उद्धव ठाकरे ने कहा, "मैं सभी गुजरातियों के खिलाफ नहीं हूं. उन्होंने मेरी पार्टी, मेरा चुनाव चिह्न चुरा लिया और अब मुनगंटीवार लंदन जाकर वाघ नख ले आए. पहले वे 15 लाख देने वाले थे, 15 लाख का क्या हुआ? भाईयों और बहनों बोलने वाले कहां है?" उन्होंने आगे कहा कि सब कुछ गुजरात जाता है लेकिन एक बड़ा प्रोजेक्ट गुजरात चला गया है. क्या हम भिखारी हैं. हम भिखारी नहीं हैं, आप हमें 1500 रुपये (लड़की बहन योजना) दे रहे हैं. 1500 रुपये से क्या होता है. क्या आप 1500 रुपये में घर चला सकते हैं. आप 1500 रुपये में किताबें भी नहीं खरीद सकते और ऊपर से किताबों पर जीएसटी भी है. एक के बाद एक, सभी परियोजनाएं गुजरात जा रही हैं. 'मैं बीजेपी मुक्त राम चाहता हूं…' उद्धव ठाकरे ने कहा कि अयोध्या में भी एक आदर्श घोटाला हुआ है, इस घोटाले में कौन शामिल है? हमने मंदिर बनाने के लिए अपना खून दिया, किसलिए?  शंकराचार्य मेरे घर आए थे, उन्होंने कहा कि हिंदू पीठ में छुरा नहीं मार सकते. कौन कह रहा है कि केदारनाथ मंदिर से सोना गायब है. बाकी लोग जय श्री राम कहेंगे और वो सिर्फ केम छो कहेंगे, मैं बीजेपी मुक्त राम चाहता हूं. उन्होंने आगे कहा कि हमारे साथ मुसलमान, पारसी और ईसाई सभी हैं. मैंने पहले कहा था कि या तो आप रहेंगे या मैं. मैं पर्यावरण प्रेमी हूं. मैंने सुना है कि वे नवंबर में चुनाव करा सकते हैं. इसकी वजह यह है कि वे चार महीने के लिए 1500 रुपये दे सकते हैं. क्या आप महाराष्ट्र को 1500 रुपये में बेचना चाहते हैं? यह एक योजना है, आपको पैसे लेने चाहिए और यह आपका ही पैसा है.   recent visitors 95