पाली में महिला का किडनैप कर दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद नाले में फेंका, इलाज के दौरान मौत

पाली.  खबर राजस्थान के पाली जिले से है। 40 साल की एक महिला के साथ इतनी हैवानियत की गई कि उसकी जान चली गई। तीन – चार दिनों तक वह अस्पताल में भर्ती रही, लेकिन लगातार ब्लडिंग होने और शरीर के अंग खराब होने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने गैंगरेप करने वाले आरेपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। दोनो आरोपी फरार है। पीड़िता ने अपनी सांसे टूटने से पहले पुलिस को उसके साथ हुई दरिंदगी की कहानी बयां की। फिल्मी स्टाइल में आरोपियों ने किया किडनैप केस की जांच कर रही औद्योगिक नगर थाना पुलिस ने बताया कि महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह अपने भाई के मकान के नजदीक ही रहती है। उसकी दस साल की एक बेटी है। वह 2 अगस्त को शाम के समय किराना का सामान लेने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान उसका बदमाशों ने पीछा किया और मौका मिलते ही उसे दबोचकर कार में खींचकर ले गए। युवती चीखती-चिल्लाती उससे पहले ही आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। इसके बाद गाड़ी को तेज रफ्तार में दौड़कार सुनसाइऩ इलाके में ले गए। पीड़िता के बेहोश करने के बाद तक करते रहे हैवानियत आरोपी महिला को जंगल में लेकर पहुंची और उसे तीन दिनों तक बांधकर रखा और कई बार गैंगरेप किया। वह बेहोश हो गई लेकिन वे लोग उसके साथ हैवानियत करते रहे। उसके बाद पांच तारीख को रेलवे स्टेशन के नजदीक सुनसान जगह पर स्थित नाले में फेंक गए। होश में आने पर किसी से फोन लेकर महिला ने अपने भाई को फोन किया। भाई और अन्य लोग वहां पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उसका इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जिन दो आरोपियों पर केस दर्ज कराया गया है, दोनो अनजान हैं। उनकी तलाश की जा रही है। recent visitors 110

जन्मदिन पर सीएम हेमंत सोरेन का फोटो के साथ भावुक पोस्ट, ‘…वह है यह कैदी का निशान’

CM Hemant Soren's emotional post with photo on his birthday, '…that is the prisoner's mark'

CM Hemant Soren’s emotional post with photo on his birthday, ‘…that is the prisoner’s mark’

जंगल में नरकंकाल मिलने से फैली सनसनी, मृतक की शिनाख्त ग्राम खेजड़ा निवासी 45 वर्षीय सूरज रैकवार के रूप में हुई

भोपाल  छोला मंदिर थाना इलाके में  सुबह मोहाली के जंगली क्षेत्र में एक नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल पर मिले कपड़ों के आधार पर मृतक की शिनाख्त ग्राम खेजड़ा निवासी 45 वर्षीय सूरज रैकवार के रूप में हुई। वह 28 जुलाई से लापता था। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद मामले को विवेचना में ले लिया है। कंकाल को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। इस मामले में सूरज की हत्या किए जाने की भी आशंका है। यह है घटनाक्रम छोला मंदिर थाना प्रभारी सुरेशचंद्र नागर ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे गोवर्धन लोधी नाम के व्यक्ति ने मोहाली के जंगल में नरकंकाल पड़ा रहने की सूचना दी थी। घटना की सूचना मिलने पर डीसीपी सहित जोन-चार के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कंकाल पर मिले कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान ग्राम खेजड़ा निवासी 45 वर्षीय सूरज रैकवार के रूप में हुई। वह 28 जुलाई को अचानक लापता हो गया था। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज की थी। कंकाल को जांच के लिए भेजा पुलिस ने घटना स्थल की एफएसएल टीम से जांच कराने के साथ कंकाल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही सूरज की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। अभी मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। recent visitors 200

पंजाब में मजबूत होगा रोड नेटवर्क अगर कानून व्यवस्था सुधरी तो, नहीं प्रोजेक्ट होंगे रद्द – गडकरी

चंडीगढ़  केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक चेतावनी भरा पत्र लिखा है। गडकरी ने कहा है कि अगर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं सुधरती है तो NHAI आठ और हाईवे प्रोजेक्ट रद्द कर देगा। इन प्रोजेक्ट की कुल लागत 14,288 करोड़ रुपये है। गडकरी ने यह पत्र दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर हो रही हिंसक घटनाओं के बाद लिखा है। गडकरी ने अपने पत्र में कहा है कि NHAI पंजाब में दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे सहित कई ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड एनएच कॉरिडोर विकसित कर रहा है। उन्होंने NHAI अधिकारियों, ठेकेदारों और उनके कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। साथ ही, उन्होंने भूमि अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों को भी उठाया है। गडकरी ने मान को भेजे अपने पत्र के साथ हमलों की तस्वीरें भी संलग्न की हैं। प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा गडकरी ने मान से इस मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि मैं अनुरोध करता हूं कि राज्य सरकार तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए, FIR दर्ज करे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। NHAI अधिकारियों और रियायतग्राहियों के कर्मचारियों का विश्वास बहाल हो सके। गडकरी ने 15 जुलाई को हुई एनएच परियोजनाओं की समीक्षा बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया था कि भूमि अधिग्रहण और कानून व्यवस्था से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। 'हाईवे प्रोजेक्ट रद्द करने के अलावा कोई विकल्प नहीं'गडकरी ने कहा कि हालांकि, मेरे संज्ञान में लाया गया है कि इस संबंध में कोई प्रगति नहीं हुई है और स्थिति और खराब हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि भूमि अधिग्रहण से जुड़े लंबित मुद्दों और कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने के कारण, कई ठेकेदार रियायतग्राहियों ने अनुबंधों को बंद करने का अनुरोध किया है और NHAI के खिलाफ दावे उठाए हैं। गडकरी ने कहा कि अगर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं सुधरती है तो NHAI के पास आठ और हाईवे प्रोजेक्ट रद्द करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ये सभी ग्रीनफील्ड कॉरिडोर हैं और अगर एक पैकेज भी रद्द होता है तो पूरा कॉरिडोर बेकार हो जाएगा। NHAI ने पहले ही 104 किलोमीटर लंबी और 3,263 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन राजमार्ग परियोजनाओं को भूमि की अनुपलब्धता का हवाला देते हुए समाप्त कर दिया है। recent visitors 113

मध्यप्रदेश के 20 जिलों में तेज बारिश की संभावना, अब तक सामान्य से 20 फीसदी ज्यादा बरसात

भोपाल मध्य प्रदेश में शनिवार को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ लाइन की वजह से आज तेज बारिश हो सकती है। हालांकि, 11 अगस्त से बारिश की एक्टिविटी कम हो जाएगी, इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। इन जिलों आज होगी तेज बारिश मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार जिन जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है, उनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, मऊगंज और सतना शामिल हैं। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक मानसून ट्रफ लाइन एक्टिव है। मानसून ट्रफ एमपी के कई जिलों से होकर गुजर रही है। इस वजह से शनिवार को उत्तरी और पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसलिए प्रदेश में हो रही बारिश मध्य प्रदेश मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि दक्षिणी झारखंड पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में भी एक प्रभावी चक्रवात मौजूद है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, शिवपुरी, सीधी, डाल्टनगंज, दीघा से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके अतिरिक्त दक्षिणी गुजरात से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका भी बनी हुई है। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर हवा के ऊपरी भाग में तीन चक्रवात बने हुए हैं। मानसून द्रोणिका भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है।  अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है। recent visitors 126

भारतीय खिलाड़ी 19 सितंबर को एक्शन में नजर आएंगे, इस साल के टीम इंडिया के शेड्यूल पर डालते हैं

मुंबई श्रीलंका दौरा समाप्त होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों का 43 दिनों का लंबा ब्रेक मिला है। पिछले कुछ सालों में यह टीम इंडिया का अब तक का सबसे बड़ा ब्रेक है। आमतौर पर सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दे दिया जाता था और युवा खिलाड़ियों के साथ भारतीय-बी टीम छोटी टीमों के साथ सीरीज खेलती नजर आती थी। मगर इस बार ऐसा नहीं है। 43 दिनों के इस लंबे ब्रेक के बाद अब भारतीय टीम सीधा 19 सितंबर को एक्शन में नजर आएगी। क्रिकेट फील्डर पर वापस लौटने के बाद टीम इंडिया का शेड्यूल काफी टाइट रहने वाला है। आईए एक नजर इस साल के टीम इंडिया के शेड्यूल पर डालते हैं- 19 सितंबर से बांग्लादेश का भारत दौरा भारतीय क्रिकेट टीम अब सीधा 19 सितंबर से एक्शन में नजर आएगी, जब बांग्लादेशी टीम दो मैच की टेस्ट और तीन मैट की टी20 सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी। यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी, ऐसे में भारत की नजरें मेहमानों का सूपड़ा साफ कर अपनी बढ़त को और मजबूत करने पर होगी। फिलहाल भारत डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है। इंडिया वर्सेस बांग्लादेश पहला टेस्ट- चेन्नई (19 से 23 सितंबर) इंडिया वर्सेस बांग्लादेश दूसरा टेस्ट- कानपुर (27 सितंबर से 1 अक्टूबर) इंडिया वर्सेस बांग्लादेश पहला टी20- धर्मशाला (6 अक्टूबर) इंडिया वर्सेस बांग्लादेश दूसरा टी20- दिल्ली (9 अक्टूबर) इंडिया वर्सेस बांग्लादेश तीसरा टी20- हैदराबाद (12 अक्टूबर) बांग्लादेश के बाद न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा भारत भारतीय टीम को बांग्लादेश के बाद न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है। कीवी टीम भारत दौरे पर तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए आएगी, यह सीरीज भी डब्ल्यूटीसी का हिस्सा रहने वाली है। बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी20 और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बीच सिर्फ 4 ही दिन का अंतर है। न्यूजीलैंड के भारत दौरे का आगाज 16 अक्टूबर से होगा। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहला टेस्ट- बेंगलुरु (16 से 20 अक्टूबर) इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट- पुणे (24 से 28 अक्टूबर) इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरा टेस्ट- मुंबई (1 से 5 नवंबर) भारत का साउथ अफ्रीका दौरा नवंबर में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की मेजबानी करने के बाद भारतीय टीम चार मैच की टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। यह सीरीज 8 नवंबर से शुरू होगी और आखिरी मैच 15 नवंबर को खेला जाएगा। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका पहला टी20- डरबन (8 नवंबर) इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा टी20- गकबेर्हा (10 नवंबर) इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका तीसरा टी20- सेंचुरियन (13 नवंबर) इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका चौथा टी20- जोहानसबर्ग (15 नवंबर) भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा साउथ अफ्रीका के बाद भारतीय टीम का अगला दौरा ऑस्ट्रेलिया का होगा। बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया इस बार 4 की जगह 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। भारत ने पिछले दो दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर पर धूल चटाई है, ऐसे में टीम इंडिया की नजरें मेजबानों के खिलाफ जीत की हैट्रीक लगाने पर होगी। इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट- पर्थ (22 नवंबर से 26 नवंबर) इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट- एडिलेड (6 दिसंबर से 10 दिसंबर) इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट- ब्रिसबेन (14 दिसंबर से 18 दिसंबर) इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट- मेलबर्न (26 दिसंबर से 30 दिसंबर) इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पांचवा टेस्ट- सिडनी (3 जनवरी से 7 जनवरी) जनवरी में इंग्लैंड की मेजबानी करेगा भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारत अगले साल यानी 2025 की शुरुआत इंग्लैंड की मेजबानी के साथ करेगा। इंग्लिश टीम भारत दौरे पर 5 टी20 और तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए आएगी। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले यह वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगी। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला टी20- चेन्नई (22 जनवरी) इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरा टी20- कोलकाता (25 जनवरी) इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरा टी20- राजकोट (28 जनवरी) इंडिया वर्सेस इंग्लैंड चौथा टी20- पुणे (31 जनवरी) इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पांचवा टी20- मुंबई (2 फरवरी) इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला वनडे- नागपुर (6 फरवरी) इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरा वनडे- कटक (9 फरवरी) इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरा वनडे- अहमदाबाद (12 फरवरी) recent visitors 110