पेरिस 2024 ओलंपिक भारत का आज का शेड्यूल: 5 अगस्त, सोमवार

 पेरिस खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंप‍िक में आज (5 अगस्त) भारत को चौथा मेडल मिल सकता है. यह मेडल ब्रॉन्ज रहेगा, जो बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन दिला सकते हैं. आज उनका ब्रॉन्ज के लिए मुकाबला रहेगा. पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक 3 मेडल जीत लिए हैं. यह तीनों ब्रॉन्ज हैं, जो शूटिंग में आए हैं. सबसे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज दिलाया. फिर दूसरा ब्रॉन्ज भी मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम इवेंट में दिलाया. उनके साथ सरबजोत सिंह भी टीम में थे. तीसरा ब्रॉन्ज मेडल स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में दिलाया. आइए जानते हैं 9वें दिन यानी आज भारत का फुल शेड्यूल… निशानेबाजी: स्कीट मिश्रित टीम (क्वालिफिकेशन): महेश्वरी चौहान और अनंतजीत सिंह नरुका – दोपहर 12.30 बजे टेबल टेनिस: महिला टीम (प्री क्वार्टर फाइनल): भारत बनाम रोमानिया – दोपहर 1.30 बजे नौकायन: महिला डिंगी (ओपनिंग सीरीज): रेस नौ – दोपहर 3.45 बजे महिला डिंगी (ओपनिंग सीरीज): रेस 10 – शाम 4.53 बजे पुरुष डिंगी (ओपनिंग सीरीज): रेस 9 – शाम 6.10 बजे पुरुष डिंगी (ओपनिंग सीरीज): रेस 10 – शाम 7.15 बजे एथलेटिक्स: महिला 400 मीटर (पहला दौर): किरण पहल (हीट पांच) – दोपहर 3.57 बजे पुरुष 3,000 मीटर स्टीपलचेज (पहला दौर): अविनाश साबले (हीट दो)- रात 10.50 बजे बैडमिंटन: पुरुष एकल (कांस्य पदक प्लेऑफ): लक्ष्य सेन बनाम ली जी जिया (मलेशिया) – शाम 6.00 बजे 9वें दिन भारतीय हॉकी टीम ने दिखाया कमाल एक दिन पहले पेरिस ओलंपिक में यानी 9वें दिन (4 जुलाई) भारत को कोई मेडल नहीं मिला. यह दिन भारत के लिए मिला-जुला ही रहा है. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. 10 खिलाड़ियों तक सिमटने के बावजूद हॉकी टीम ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. जबकि बैडमिंटन में लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में हार गए और लवलीना बोरगोहेन की हार के साथ मुक्केबाजी में भारत का अभियान खत्म हो गया. समय के हिसाब से आज (5 अगस्त) भारत का शेड्यूल दोपहर 12.30 बजे- स्कीट मिश्रित टीम (क्वालिफिकेशन): महेश्वरी चौहान और अनंतजीत सिंह नरुका दोपहर 1.30 बजे – महिला टीम (प्री क्वार्टर फाइनल): भारत बनाम रोमानिया दोपहर 3.45 बजे – महिला डिंगी (ओपनिंग सीरीज): रेस नौ दोपहर 3.57 बजे – महिला 400 मीटर (पहला दौर): किरण पहल (हीट पांच) शाम 4.53 बजे – महिला डिंगी (ओपनिंग सीरीज): रेस 10 शाम 6.00 बजे – पुरुष एकल (कांस्य पदक प्लेऑफ): लक्ष्य सेन बनाम ली जी जिया (मलेशिया) शाम 6.10 बजे – पुरुष डिंगी (ओपनिंग सीरीज): रेस 9 शाम 7.15 बजे – पुरुष डिंगी (ओपनिंग सीरीज): रेस 10 रात 10.50 बजे – पुरुष 3,000 मीटर स्टीपलचेज (पहला दौर): अविनाश साबले (हीट दो)   recent visitors 111

Indian wrestlers की नजरें कुश्ती में पदक का सिलसिला जारी रखने पर होंगी, विनेश प्रबल दावेदार

पेरिस भारत को अगर ओलंपिक खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने का सिलसिला जारी रखना है तो फिर सोमवार से यहां शुरू होने वाले मुकाबलों में विनेश फोगाट सहित सभी छह पहलवानों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। भारत ने बीजिंग ओलंपिक 2008 से लेकर प्रत्येक ओलंपिक खेल में कुश्ती में पदक जरूर जीता है। ऐसे में सभी की निगाह अनुभवी पहलवान विनेश पर टिकी रहेंगी जिनका पिछला कुछ समय उथल-पुथल में बीता है। विनेश ने विश्व चैंपियनशिप में दो, राष्ट्रमंडल खेलों में तीन और एशियाई चैंपियनशिप में आठ पदक जीते हैं लेकिन वह अभी तक ओलंपिक पदक नहीं जीत सकी है। ओलंपिक से पहले विनेश को अभ्यास का पर्याप्त मौका नहीं मिला। वह भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर धरना प्रदर्शन करने वाली प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रही। विनेश की चुनौतियां यहीं पर समाप्त नहीं हुई। वह विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं ले सकी। अंतिम पंघाल ने उनके वजन वर्ग 53 किग्रा में कोटा हासिल कर दिया। इस कारण विनेश को 50 किग्रा वजन वर्ग में अपनी चुनौती पेश करनी पड़ रही है। वह गैर वरीयता प्राप्त है जिसका मतलब है कि उनका सफर आसान नहीं होगा। विनेश के लिए आसान नहीं होगी राह विनेश के इस वजन वर्ग में कई दिग्गज पहलवान शामिल हैं जिनमें चार बार की विश्व चैंपियन युई सुसाकी, चार बार की ओलंपिक पदक विजेता मारिया स्टैडनिक, टोक्यो खेलों की कांस्य विजेता सारा हिल्डेब्रांट और दो बार की विश्व पदक विजेता डोलगोरजाविन ओटगोंजरगल प्रमुख हैं। अंशु मलिक (महिला 57 किग्रा) और अमन सहरावत (पुरुषों का 57 किग्रा) भी पदक के दावेदारों में शामिल हैं। अंशु की फिटनेस को लेकर हालांकि संदेह बना हुआ है क्योंकि अभ्यास के दौरान उनकी गर्दन में ऐंठन आ गई थी।   अनुकूल नहीं अंतिम की तैयारी अंतिम पंघाल की तैयारी भी अनुकूल नहीं रही हैं। उन्हें पिछले साल एशियाई खेलों के बाद प्रतियोगिताओं में किसी तरह की कड़ी चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा है। पीठ की चोट के कारण वह इस साल मार्च में एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाई थीं। भारत पहली बार महिलाओं के 76 किग्रा हैवीवेट वर्ग में चुनौती पेश करेगा जिसमें रीतिका दांव लगाएगी। उन्हें पदक का दावेदार नहीं माना जा रहा है लेकिन वह छुपा रुस्तम साबित हो सकती है और अपने प्रदर्शन से लोगों को चौंका सकती है। ओलंपिक में चुनौती पेश कर रहीं भारत की एक अन्य पहलवान निशा दहिया के पास बहुत कम अनुभव है। वह महिलाओं के 68 किग्रा भार वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगी। विनेश के इस वजन वर्ग में कई दिग्गज पहलवान शामिल हैं जिनमें चार बार की विश्व चैंपियन युई सुसाकी, चार बार की ओलंपिक पदक विजेता मारिया स्टैडनिक, तोक्यो खेलों की कांस्य विजेता सारा हिल्डेब्रांट और दो बार की विश्व पदक विजेता डोलगोरजाविन ओटगोंजरगल प्रमुख हैं। अंशू मलिक (महिला 57 किग्रा) और अमन सहरावत (पुरुषों का 57 किग्रा) भी पदक के दावेदारों में शामिल हैं। अंशु की फिटनेस को लेकर हालांकि संदेह बना हुआ है क्योंकि अभ्यास के दौरान उनकी गर्दन में ऐंठन आ गई थी। अंतिम पंघाल की तैयारी भी अनुकूल नहीं रही हैं। उन्हें पिछले साल एशियाई खेलों के बाद प्रतियोगिताओं में किसी तरह की कड़ी चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा है। पीठ की चोट के कारण वह इस साल मार्च में एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाई थीं। भारत पहली बार महिलाओं के 76 किग्रा हैवीवेट वर्ग में चुनौती पेश करेगा जिसमें रीतिका दांव लगाएगी। उन्हें पदक का दावेदार नहीं माना जा रहा है लेकिन वह छुपा रुस्तम साबित हो सकती है और अपने प्रदर्शन से लोगों को चौंका सकती है। ओलंपिक में चुनौती पेश कर रही भारत की एक अन्य पहलवान निशा दहिया के पास बहुत कम अनुभव है। वह महिलाओं के 68 किग्रा भार वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेगी।   recent visitors 86

ईरान के बदलते तेवर ‘इजरायल के अंदर तक होना चाहिए हमला’

वाशिंगटन अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों को उम्मीद है कि संघर्ष बढ़ने के बीच ईरान सोमवार को इजरायली क्षेत्र पर हमला करेगा। ‘एक्सियोस पोर्टल’ ने तीन स्रोतों का हवाला देते हुए यह रिपोर्ट दी। प्रकाशन में कहा गया है कि अमेरिकी अधिकारियों को उम्मीद है कि ईरानी प्रतिशोध अप्रैल के मध्य में इज़राइल पर हमले के समान होगा, लेकिन संभावित रूप से इसका दायरा बड़ा होगा, क्योंकि इसमें लेबनानी आंदोलन हिजबुल्लाह भी शामिल हो सकता है। फिलिस्तीनी आंदोलन हमास ने बुधवार को अपने राजनीतिक नेता, इस्माइल हानिया की तेहरान में उनके आवास पर एक इजरायली हमले के परिणामस्वरूप मौत की सूचना दी, जहां वह नए ईरानी राष्ट्रपति के उद्घाटन में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। आंदोलन ने हानिया की मौत के लिए इज़रायल और अमेरिका को दोषी ठहराया और कहा कि हमला अनुत्तरित नहीं रहेगा। पेंटागन प्रमुख लॉयड ऑस्टिन ने दावा किया कि उन्हें हानिया की मौत और इज़रायल की कथित संलिप्तता के बारे में कुछ नहीं कहना है। बदले में इज़रायली सैन्य अधिकारियों ने कहा कि वे हानिया की हत्या के बारे में “मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं”। जेरूसलम पोस्ट ने बताया कि इजरायली अधिकारियों ने मंत्रियों को हमास नेता की हत्या के बारे में नहीं बोलने का निर्देश दिया था। बड़े पैमाने पर युद्ध की आशंका और दुनिया के अन्य देशों की बढ़ती टेंशन के बीच 10 प्वाइंट्स में समझिए हालिया घटनाक्रमों को, जिससे हालात नाजुक मोड़ पर पहुंच गए हैं। 1. इजरायल-हमास के बीच महीनों से जारी जंग के बीच लेबनान के सशस्त्र समूह हिजबूल्लाह ने भी इजरायल पर हमले शुरू किए थे। हालात तब और भी बिगड़ने शुरू हुए, जब इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स में हिजबुल्लाह ने विनाशकारी रॉकेट दागे। 2. इजरायल ने हमले को लेकर कहा था कि गोलान हाइट्स में रॉकेट हमले के लिए हिजबुल्लाह कमांडर फुआद शुक्र जिम्मेदार था, जिसमें उसके 12 नागरिकों की मौत हो गई थी। इजरायल ने कहा था कि गाजा के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से फुआद ने इजराइल पर हिजबुल्लाह के हमलों का नेतृत्व किया था। 3. इसके बाद मंगलवार को इजरायल के जवाबी हमले में हिजबुल्लाह कमांडर फुआद शुक्र की मौत हो गई थी। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार हमले में पांच नागरिकों की मौत हो गई थी, जिसमें तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। 4. इधर, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के अनुसार फुआद शुक्र की हत्या के कुछ घंटों बाद बुधवार को ईरान की राजधानी तेहरान में हमास के राजनीतिक नेता, इस्माइल हानिया की उसके आवास पर सुबह-सुबह एक मिसाइल हमले से हत्या कर दी गई थी। हमले को लेकर इजरायल ने टिप्पणी से इनकार कर दिया था। वहीं ईरान ने हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराते हुए बदला लेने की कसम खाई थी। 5. एजेंसी एएफपी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बढ़ते तनाव के बीच शनिवार को ईरान के मिशन ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि उसे उम्मीद है कि हिजबुल्लाह इजरायल के अंदर तक हमला करेगा और इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह कमांडर को मारने के बाद अब हमले सैन्य लक्ष्यों तक सीमित नहीं रहेंगे। ईरान ने कहा कि हिजबुल्लाह और इजरायली सेना के बीच लगभग रोजाना गोलीबारी हो रही है। 6. संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन ने कहा कि दक्षिण बेरूत के एक भीड़भाड़ वाले आवासीय क्षेत्र में इजरायल द्वारा किए गए हमले ने हालात बदल दिए हैं। समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार मिशन ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि हिज़्बुल्लाह अपनी प्रतिक्रिया में बड़ा लक्ष्य चुनेगा और हमला करेगा। 7. ईरान के मिशन ने कहा, 'हिजबुल्लाह और इजरायल ने कुछ निश्चित सीमाओं का पालन किया था, जिसमें सीमावर्ती क्षेत्रों और सैन्य लक्ष्यों पर हमले सीमित करना शामिल था, लेकिन बेरूत हमले ने उस रेखा को पार कर लिया है। 8. इधर, इजरायल-ईरान युद्ध की बढ़ती आशंका के बीच अमेरिका ने सतर्कता बढ़ा दी है। एएफपी के अनुसार पेंटागन ने कहा है कि अमेरिका मध्य पूर्व में अपनी सैन्य उपस्थिति को बढ़ाएगा। ईरान या उसके प्रतिनिधियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त युद्धपोत और लड़ाकू जेट तैनात करेगा। 9. यमन के ईरान समर्थित हूथी विद्रोहियों के नेता ने भी इस्माइल हानिया की हत्या पर सैन्य प्रतिक्रिया की कसम खाई है। एएफपी के अनुसार अब्दुल मलिक अल-हुथी ने एक टेलीविजन भाषण में कहा कि इन अपराधों पर सैन्य प्रतिक्रिया होनी चाहिए। 10. क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बाद भारत भी सतर्क हो गया है और इजरायल में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है, जिसमें नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है। इससे पहले लेबनान के बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक लेबनान की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी है और उन्हें लेबनान छोड़ने के लिए भी कहा है।     recent visitors 104

योगी राज में दोषी कोई भी नहीं बचा सकता है और न ही उसका कोई सहयोग कर सकता है : स्वतंत्र देव सिंह

गाजीपुर  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने अयोध्या रेप कांड पर डीएनए टेस्ट की मांग की है। उनकी इस मांग पर भाजपा नेता और योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि योगी के शासनकाल में जो भी दोषी पाया जाता है, उस पर कठोर कार्रवाई की जाती है। दोषी कोई भी नहीं बचा सकता है और न ही उसका कोई सहयोग कर सकता है। कोई भी व्यक्ति अगर कानून के साथ खिलवाड़ करता है, या फिर जनता के साथ बदसलूकी करता है, तो उसके खिलाफ हमारी सरकार कठोर कदम उठाती है। दरअसल समाजवादी पार्टी के एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया गया, इसके जरिए अखिलेश यादव ने अयोध्या रेप कांड पर डीएनए टेस्ट की मांग की है। सपा के पोस्ट में लिखा गया, ”अखिलेश यादव ने कहा है कि अयोध्या के भदरसा मामले में बिना डीएनए टेस्ट के भाजपा का आरोप दुराग्रह पूर्ण माना जाएगा। कुकृत्य के मामले में जिस पर भी आरोप लगा है, उसका डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए। जो भी दोषी हैं उसे कानून के हिसाब से पूरी सजा दी जाए, लेकिन अगर डीएनए टेस्ट के बाद आरोप झूठे साबित हों तो इसमें संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।” अखिलेश यादव ने सरकार से पीड़ित परिवार को तत्काल 20 लाख रुपए की सहायता प्रदान करने की भी मांग की है। उन्होंने एक्स पर लिखा,”उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। हर दिन हत्या, लूट, दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। भाजपा सरकार घटनाओं को रोकने में विफल है। सरकार असली अपराधियों को बचाती रही है। सत्ता के संरक्षण में भाजपा समर्थक भी तमाम अपराधों में संलिप्त पाये गए हैं। अपराधियों में भाजपा सरकार का खौफ नहीं रह गया है। वे भाजपा नेता की बेटी का अपहरण करने से भी नहीं डर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी के प्रदेश में कानून व्यवस्था की बेहतरी के दावे झूठे साबित हो रहे हैं। निकम्मी भाजपा सरकार से लोग ऊब गए है।” सपा के पोस्ट में लोकसभा चुनाव में अयोध्या में हुई हार पर भाजपा पर तंज कसा गया। पोस्ट में लिखा, ” भाजपा अयोध्या की हार पचा नहीं पा रही है। भाजपा ने अयोध्या में सात सालों में जो भ्रष्टाचार और जमीन की लूट की है, अयोध्या और प्रदेश की जनता ने उसी की सजा दी है। भाजपा इसी तरह से अन्याय अत्याचार करती रहेगी, तो जनता लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा के उपचुनाव में भी भाजपा का सफाया करेगी। 2027 के विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल कर अन्याय का जवाब जरूर देगी।” सपा ने हाल ही में लखनऊ के गोमती नगर में हुई घटना का भी जिक्र किया और लिखा,”लखनऊ की घटना में भी समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की नापाक और असफल कोशिश की गई, जबकि समाजवादी पार्टी ने उस घटना की पहले ही निंदा की है। उसमें तीन दर्जन नामों की चर्चा है, भाजपा में हिम्मत है, तो वह तथाकथित आरोपियों के बारे में श्वेत पत्र जारी करे। भाजपा साजिश के तहत समाजवादी पार्टी के विरूद्ध झूठे आरोप लगाती रही है।” सपा अपने नेता पर सख्त से सख्त कार्रवाई करे : बांसुरी स्वराज  अयोध्या में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप मामले में नई दिल्ली सांसद बांसुरी स्वराज ने सपा को नसीहत दी है। कहा कि घिनौना काम करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। बांसुरी ने कहा कि अयोध्या में महज 12 साल की बच्ची के साथ जो हैवानियत हुई है वह शर्मसार कर देने वाली है। ऊपर से सपा जिस तरह से बयानबाजी कर रही है वह बेहद ही शर्मसार है। हैरानी तो इस बात की है वहां के स्थानीय सांसद ने अपना पल्ला झाड़ लिया यह कहते हुए कि उन्हें इस घटना के बारे में कुछ पता ही नहीं है। आरोपी सपा का नेता है और समाजवादी पार्टी को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बीते दिनों गैंगरेप के आरोपी मोईद खान के बेकरी पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया था। वहीं, खाद्य विभाग की ओर से छापेमारी कर सामान को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है। इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ सीएम ने विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाते हुए समाजवादी पार्टी को घेरने का काम किया था। 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप मामले में समाजवादी पार्टी के नेता का नाम आने के बाद अखिलेश यादव ने भी एक्स पर पोस्ट किया। रविवार को एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि बलात्कार पीड़िता के लिए सरकार अच्छे-से-अच्छा चिकित्सीय प्रबंध कराए। बालिका के जीवन की रक्षा की ज़िम्मेदारी सरकार की है। न्यायालय से विनम्र आग्रह है कि स्वत: संज्ञान लेकर स्थिति की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए अपने पर्यवेक्षण में पीड़िता की हर संभव सुरक्षा सुनिश्चित करवाएं। बदनीयत लोगों का इस तरह की घटनाओं का राजनीतिकरण करने का मंसूबा कभी कामयाब नहीं होना चाहिए।         recent visitors 89

प्रदेश सरकार बहनों के सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्पित है, अब बहने भी दैनिक जीवन में कुछ समय स्वयं के लिए निकाले- सुश्री भूरिया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश भर में लाडली बहनों के लिए रक्षाबन्धन एवं श्रावण उत्सव की तर्ज पर आभार सह उपहार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी मे  हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य अतिथ्य में पीएम  शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय झाबुआ के परिसर मे आभार सह उपहार कार्यक्रम हुआ। मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने बताया कि महिलाओं को स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिमाह उन्हें 1250 रुपये की राशि दे रही है। इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर 10 तारीख को लाडली बहनों के खातों में राशि अंतरित की जाएगी। साथ ही उन्हें उपहार स्वरूप 250 रुपये की अलग से राशि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन के अवसर पर यह मुख्यमंत्री का बहनों के लिए उपहार है। प्रदेश सरकार बहनों के सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्पित है, अब बहनो से भी निवेदन है कि वे भी अपनी दैनिक जीवन में कुछ समय स्वयं के लिए निकाले, जीवन में किस राह मे आगे बढ़ना चाहती है वह तय करें और उस लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करे ।अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहे एवं स्वयं की पहचान बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे। कार्यक्रम में स्थानीय भीली नृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक छटा बिखेरी गई। प्रतिकात्मक रूप से लाडली बहनो एवं लाडली लक्ष्मी से लाभान्वित हितग्राहियों को राशि के सर्टिफिकेट का वितरण किया गया। मंत्री सुश्री भूरिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बहनों को धन्यवाद देती हुई सन्देश सह आभार पत्र का वाचन किया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार श्रीमती अन्नु भाबोर द्वारा स्थानीय भीली बोली मे लाड़ली बहनो के दल के माध्यम से मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए गीत की प्रस्तुती दी । मुख्यमंत्री के लिए राखी एकत्र की गयी, सावन के झूलों पर महिलाओ द्वारा आनन्द लिया गया, साथ ही मेहन्दी लगा कर सावन उत्सव मनाया गया।   recent visitors 114

सावन के तीसरे सोमवार पर इस विधि से करें पूजा, मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति..

देवों के देव महादेव को सावन का महीना बेहद प्रिय है। इस पूरे महीने में शिव जी और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विवाहित महिलाएं अखंड सुहाग की प्राप्ति के लिए सावन का सोमवार व्रत किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। सावन का तीसरा सोमवार 05 अगस्तको है। अगर आप भी देवों के देव महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर भगवान शिव का राशि अनुसार अभिषेक करें। इससे सुख-शांति की प्राप्ति होती है। सावन के तीसरे सोमवार की डेट और शुभ मुहूर्त सावन का तीसरा सोमवार व्रत शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर किया जाएगा। प्रतिपदा तिथि 05 अगस्त को है। पंचांग के अनुसार, इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से लेकर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। सोमवार को पूजा करने का शुभ मुहूर्त रात्रि 07 बजकर 15 मिनट से लेकर 08 बजकर 17 मिनट के बीच रहेगा। राशि अनुसार अभिषेक     मेष राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।     वृषभ राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर पर कच्चे दूध से महादेव का अभिषेक करें।     मिथुन राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।     कर्क राशि के जातक सावन सोमवार पर शुद्ध दही से भगवान शिव का अभिषेक करें।     सिंह राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में गुड़ मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।     कन्या राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें।     तुला राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर पर शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करें।     वृश्चिक राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।     धनु राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गाय के दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।     मकर राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में अपराजिता का फूल मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें।     कुंभ राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर काले तिल मिश्रित गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें।     मीन राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।   recent visitors 120

सोमवार 05 अगस्त 2024 का राशिफल

मेष राशि- आज का दिन सामान्य रहने वाला है। परिजनों के सुझाव से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। अपने काम पर फोकस करें। आज आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। वाहन सावधानी से चलाएं। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। वृषभ राशि- व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आज आप करियर से जुड़े कई बड़े फैसले लेंगे। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति से धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें और ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरीपेशा वालों को काम के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है। मिथुन राशि- आज का दिन शुभ रह सकता है। यह समय आपको सकारात्मक यात्रा के रूप में मिल सकता है। वास्तव में, आप आत्मविश्वास की वृद्धि का अनुभव कर सकते हैं। अपनी खर्च करने की आदतों का निरीक्षण करने और भविष्य में आप उन्हें कैसे सुधार सकते हैं, इसका मूल्यांकन करने का यह एक शानदार समय है। समृद्धि के लिए आपकी तलाश पर विशेष जोर रहेगा। अपने लक्ष्यों को रंगीन चश्मे से देखने के बजाय उन्हें परिप्रेक्ष्य में रखें। कर्क राशि- आपके पास अपनी आत्म-जागरूकता को गहरा करने का अवसर होगा। सामाजिक स्थितियों से हटकर अपने आंतरिक एकालाप का परीक्षण करें। आपकी वर्तमान थकावट की स्थिति देर से आने वाली अप्रिय भावनाओं से निपटने का परिणाम हो सकती है। विस्तार और आत्मनिरीक्षण एक रोमांचक साहसिक कार्य के बजाय एक बोझ की तरह लग सकता है। कोई आंतरिक अंतर्विरोध सामने आएगा, जिसका आपको साहसपूर्वक सामना करना होगा। सिंह राशि- अपनी आवेशित भावनाओं और दूसरों के प्रति साहसिक दृष्टिकोण के साथ अति न करें। कोई बड़ा आंतरिक काम करने के लिए तैयार हो जाइए। आपके पास अत्यधिक प्रतिस्पर्धी होने की प्रवृत्ति है, यहां तक ​​​​कि अपने स्वयं के व्यक्तिगत विकास को कुछ ऐसा देखने के लिए जो आपको पूर्ण होना चाहिए। इसे आसान बनाएं और जल्दबाजी में निर्णय न लें। आपका उग्र व्यवहार आपके खिलाफ काम कर सकता है, इसलिए शांत रहें और चीजों को अपने पास आने दें। कन्या राशि- लव लाइफ की दिक्कतों को दूर करने की कोशिश करें। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिरता आएगी, लेकिन स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक सफलता मिलेगी। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और धन बचत जरूर करें। आज आप म्यूचुअल फंड या फिक्स डिपोजिट में इनवेस्ट करने का डिसीजन ले सकते हैं। हालांकि, आज शेयर्स और नए जोखिम भरे बिजनेस में निवेश करने से बचें। आज आपके पास कर्ज चुकाने के लिए भी पर्याप्त धन होगा। तुला राशि- जीवन के हर पहलू में सफलता हासिल होगी। कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे। धन के लेन-देन में बहुत सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। वृश्चिक राशि- करियर में कई बड़े सकारात्मक बदलाव आएंगे। ऑफिस में कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। साथ ही प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस भी बढ़ेंगे। हालांकि, ऑफिस में विरोधी एक्टिव रहेंगे। जिससे डिस्टर्बेंस बढ़ सकती है। आत्मसंयत रहें और सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।  अगर आप नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। धनु राशि- जीवन में नई चुनौतियों के लिए तैयार रहें। धन से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। आज जल्दबाजी में आकर इनवेस्टमेंट का डिसीजन न लें। इससे धन हानि हो सकता है। स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। आज बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। धैर्यता बनाए रखें और शांत दिमाग से फैसले लें। मकर राशि- सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यों में अपार सफलता मिलेगा। फैमिली मेंबर्स के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। इसका असर आपके परफॉर्मेंस पर पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कुंभ राशि-  समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में सहकर्मियों द्वारा आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नौकरी में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। नेगेटिविटी से दूर रहें। आज जीवनसाथी के सपोर्ट से लाइफ में कई बड़े बदलाव आएंगे। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। मीन राशि- आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिजनों के सलाह को नजरअंदाज न करें। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। सिंगल जातकों की आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धन से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। व्यापार में आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें। नुकसान हो सकता है।  वाहन सावधानी से चलाएं। recent visitors 116