मध्यप्रदेश में चार दिन रहेगा मौसम का कहर: बारिश, ओले और 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी आंधियाँ

Weather havoc will prevail in Madhya Pradesh for four days: Rain, hail and storms will blow at the speed of 60 km/hour भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। अगले चार दिन यानी 8 मई तक पूरे प्रदेश में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को इंदौर में पौने 3 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि भोपाल, उज्जैन, देवास और खंडवा समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। कहाँ-कहाँ होगा असर? मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्यप्रदेश के मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। वहीं ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर और शिवपुरी में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। राज्यभर में बदला मौसम भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रतलाम, खरगोन, देवास, खंडवा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, रीवा, सतना, सीधी जैसे लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश का दौर जारी रहेगा। कई जगह ओले गिरने की भी आशंका है। क्यों बदला मौसम? सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ लाइन के कारण यह मौसमी बदलाव आया है। रविवार को जो हालात बने, वैसा ही मौसम सोमवार और अगले तीन दिन भी बना रहेगा। गर्मी से राहत, लेकिन ज्यादा दिन नहीं रविवार को इंदौर में 70 मिमी बारिश हुई। भोपाल में भी ओले गिरे। इस बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री तक की गिरावट आई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि मई का महीना प्रदेश में सबसे गर्म रहता है और आने वाले दिनों में पारा 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। किन जिलों में पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी? ग्वालियर, छतरपुर, टीकमगढ़, भिंड, दतिया, खंडवा, बड़वानी, मुरैना, शिवपुरी और विदिशा जैसे जिलों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। खजुराहो और पृथ्वीपुर जैसे इलाकों में पारा 48 डिग्री तक पहुंच सकता है। सावधानी जरूरी आगामी दिनों में खराब मौसम को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसान भी ओलावृष्टि और तेज हवाओं से अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएं। recent visitors 132

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने राजनांदगांव जिले में जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए

रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने राजनांदगांव जिले में जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। आज उन्होंने मिशन जल रक्षा एवं मोर गांव मोर पानी अभियान के अंतर्गत ग्राम बरगा, टप्पा और गिधवा में विभिन्न जल संरचनाओं एवं निर्माणाधीन इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुसुरूचि सिंह भी साथ रहीं। ग्राम बरगा में परकोलेशन टैंक, इंजेक्शन वेल और बोरवेल रिचार्ज सॉफ्ट फिल्टर जैसे नवाचारों का अवलोकन करते हुए कलेक्टर ने जिले में 1000 इंजेक्शन वेल निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए नवीन तकनीकों का व्यापक उपयोग किया जाना चाहिए। यहां यह उल्लेखनीय है कि इंजेक्शन वेल एक गहराई तक खोदा गया कुआं या बोर होता है जिसमें साफ किया गया वर्षा जल या अपशिष्ट जल डाला जाता है। यह जल फिल्टर से गुजरते हुए सीधे परतों के माध्यम से भूजल भंडार में प्रवेश करता है। यह विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों, स्कूलों, सरकारी भवनों, औद्योगिक क्षेत्रों और कम परमीय मिट्टी वाले क्षेत्रों में उपयोगी होता है। जहाँ जल का भराव अधिक हो और जमीन की मिट्टी रिचार्ज के अनुकूल हो, वहां पीव्हीसी पाइप या आरसीसी रिंग डालकर इंजेक्शन वेल का निर्माण किया जाता है। कलेक्टर ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का भी निरीक्षण किया और महिला स्वच्छता दीदियों से चर्चा की। दीदियों द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और यूजर चार्ज संग्रह की जानकारी प्राप्त कर उनके कार्य की सराहना की। इसके अलावा ग्रे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि इससे नालियों का जल शुद्ध होकर तालाबों में प्रवाहित होगा, जिससे जलजनित बीमारियों से सुरक्षा और जल स्रोतों का संरक्षण संभव होगा। ग्राम टप्पा में उड़ारबांध जलाशय का निरीक्षण कर स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों ने इसे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किए जाने का सुझाव दिया। ग्राम गिधवा में स्टैगर्ड ट्रेंच एवं पर्काेलेशन टैंक जैसी संरचनाओं का निरीक्षण कर उन्होंने जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता से जारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत बनाए जा रहे आवासों का भी जायजा लिया और हितग्राहियों से निर्माण कार्य की जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ सुसिंह ने कलेक्टर को जिले में जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर वन विभाग, जल संसाधन विभाग एवं संबंधित जनपदों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। recent visitors 57

आज सोमवार 05 मई 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि- आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापार में विस्तार होगा। प्रॉपर्टी को बेचने से धन लाभ होगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। योग व मेडिटेशन से मन को शांति मिलेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करें। वह आपके प्रयासों की तारीफ कर सकते हैं। वृषभ राशि- खर्चों पर नियंत्रण रखें। बेकार की चीजों पर पैसे खर्च न करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने में देरी हो सकती है। यात्रा के योग बनेंगे। ऑफिस में टीम के साथ मिलकर किए गए कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। योग व मेडिटेशन से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मिथुन राशि- कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन में छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखें। परिजनों के साथ टाइम स्पेंड करें। रियल एस्टेट में निवेश करने से धन लाभ होगा, लेकिन निवेश से जुड़े डिसीजन के लिए थोड़ा टाइम लें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। कर्क राशि- जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। स्टॉक मार्केट में निवेश करने से धन लाभ होगा, लेकिन बिना सोचे-समझे निवेश न करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। योग व मेडिटेशन से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रॉपर्टी की खरीदारी में देरी आएगी। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। क्रोध से बचें। सिंह राशि- आर्थिक स्थिरता आएगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। तनाव से बचें। प्रोफेशनल लाइफ में कामयाबी हासिल करने के लिए सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। प्रॉपर्टी की खरीदारी के योग बनेंगे। धन-संपदा में वृद्धि होगी। रोजाना योग व मेडिटेशन करें। इससे मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन को शांति मिलेगी। कन्या राशि- आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बच्चों का ख्याल रखें। परिजनों के साथ रिश्ते मजबूत बनाने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर तरक्की के नए मौके मिलते रहेंगे। योग व मेडिटेशन से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जिससे आपको कई सरप्राइज मिलेंगे। तुला राशि- आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। यात्रा के योग बनेंगे। घर में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ऑफिस में कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। मेडिटेशन से मन शांत रहेगा। आज प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने से बचना चाहिए। सुखद यात्रा के योग बन सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। वृश्चिक राशि- भाई-बहन संग रिश्ते मधुर होंगे। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। रिस्की बिजनेस की शुरुआत न करें। किसी शांतिपूर्ण जगह पर घूमने जा सकते हैं। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर धन लाभ हो सकता है। प्रियजन के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। धनु राशि- जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यों में देरी करने से बचें। रोजाना योग व एक्सरसाइज करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। आपकी ओवर ऑल हेल्थ अच्छी रहेगी। लव लाइफ में सुहाने पलों को एंजॉय करेंगे। मकर राशि- नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। धन-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऊर्जावान बने रहेंगे। लव लाइफ में खुशियों का माहौल रहेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। कुंभ राशि- आर्थिक लाभ से धन-दौलत में वृद्धि होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में प्रेम और लगाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। आज आपकी रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगी। मीन राशि- आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। ऑफिस में शानदार परफॉर्मेंस रहेगी। पुरानी प्रॉपर्टी बेचने का निर्णय ले सकते हैं। इससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। व्यापार में तरक्की करेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। recent visitors 65

20 लाख रुपये रिश्वत मामले में राजस्थान एसीबी ने भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के विधायक को ट्रैप किया

बांसवाड़ा 20 लाख रुपये रिश्वत मामले में राजस्थान एसीबी ने रविवार को भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के विधायक को ट्रैप किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बांसवाड़ा के बागीदौरा विधानसभा सीट से विधायक जय कृष्ण पटेल को हिरासत में लिया। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम 5:30 बजे प्रेस वार्ता कर एसीबी के डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा इस पूरे मामले की जानकारी देंगे। विधायक पर आरोप है कि वह विधानसभा में सवाल करने के एवज में रिश्वत मांगते थे। इस बार विधायक की ओर से 2.50 करोड़ की रिश्वत मांगी गई थी। गनमैन के जरिए पहली किस्त के तौर पर 20 लाख रुपये लेते हुए विधायक को एसीबी ने दबोचा। विधायक के जयपुर और बागीदौरा स्थित ठिकानों पर एसीबी की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है। गनमैन फरार बताया जा रहा है। रिश्वत लेने की जानकारी मिलने के बाद से ही पुलिस ने विधायक और उनसे जुड़े लोगों के मोबाइल को सर्विलांस पर डाल दिया था। बता दें, राजस्थान की बागीदौरा विधानसभा में हुए उपचुनाव (2024) में भारतीय आदिवासी पार्टी ने जय कृष्ण पटेल को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सुभाष तंबोलिया को 51,434 मतों के प्रभावशाली अंतर से हराया और विधानसभा पहुंचे थे। जयकृष्ण पटेल को कुल 1,22,573 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 71,139 वोट मिले। यह सीट मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत मालवीया के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। पटेल 2024 में ही उपचुनाव जीतकर विधायक बने। दरअसल, बागीदौरा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक महेंद्रजीत मालवीया ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। मालवीया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और बांसवाड़ा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव के साथ ही राजस्थान की 7 सीटों पर उपचुनाव संपन्न हुए थे। इनमें से एक बागीदौरा सीट भी थी। recent visitors 127

जाति-जनगणना को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर निशाना, कहा- बताना पड़ेगा वह किस जाति से हैं

नई दिल्ली जाति-जनगणना को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा। बुराड़ी में रविवार को उन्होंने कहा कि जाति-जनगणना होने दीजिए, राहुल गांधी को भी अपनी जाति के बारे में बताना होगा। इसके बाद सारा भेद ही खुल जाएगा। दिल्ली के साथ पूरी दुनिया को पता चल जाएगा कि वो किस जाति से हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी सनातन और हिंदू विरोधी हैं, इसलिए वह हिन्दुओं के विरोध में बयान देते हैं। उनकी सनातन में आस्था नहीं है, वह सिर्फ ढोंग करते हैं। इतना ही नहीं, अब तो जातिगत जनगणना भी होनी है और राहुल गांधी की जाति भी सामने आ जाएगी कि वह कौन सी जाति से हैं। अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी की ओर से श्रीराम को काल्पनिक कहने पर मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी को उनकी हिन्दू विरोधी सोच मुबारक। वह सनातन विरोधी हैं और उन्हें हिन्दुओं से जलन होती है। हम जिस रास्ते पर चले हैं, उस रास्ते पर हम घर-घर तक रामचरितमानस पहुंचाएंगे। मनोज तिवारी ने कहा कि हम लोग बुराड़ी क्षेत्र में मानव सेवा शिक्षा संस्थान की ओर से हस्तिनापुर शिव महापुराण कथा कर रहे हैं। शिव और राम की भावना घर-घर पहुंचे, हर घर तक रामचरितमानस पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि 21 मई से 27 मई तक बुराड़ी आएं और शिव महापुराण कार्यक्रम में शामिल होकर धन्य हो जाएं। बता दें कि जाति-जनगणना को लेकर हाल ही में केंद्र सरकार ने फैसला लिया कि देश में जाति-जनगणना कराई जाएगी। केंद्र सरकार के इस फैसले से देशभर में खुशी की लहर है। लेकिन, इंडी अलायंस में शामिल कांग्रेस-समाजवादी पार्टी सहित अन्य क्षेत्रीय पार्टियां इसे अपनी जीत बता रही हैं। क्रेडिट लेने की होड़ के बीच भाजपा के नेताओं का कहना है कि जब कांग्रेस का शासन देश में था, तब उन्हें जाति-जनगणना कराने की याद क्यों नहीं आई। जब विपक्ष में रहते हैं, तो जाति-जनगणना की बात करते हैं। recent visitors 66

एम्स के जूनियर डॉक्टर ने हॉस्टल के कमरे में देर रात पंखे से फांसी लगाकर दी जान

रायपुर राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कार्यरत एक जूनियर डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान डॉ. ए रवि (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो आंध्र प्रदेश के निवासी थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने हॉस्टल के कमरे में देर रात पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं हो पाया है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अमानाका थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। डॉक्टर के सहकर्मियों एवं परिजनों से पूछताछ की जा रही है।   परिजनों को दी सूचना आजाद चौक सब डिवीजन सीएसपी अमन झा के मुताबिक 3 मई की दरमियानी रात डॉक्टर के आत्म हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतक महबूब नगर हैदराबाद का निवासी है। परिजनों को सूचित कर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। आत्म हत्या का स्पष्ठ कारण अभी पता नहीं चल पाया है। recent visitors 56

शिमला में भारी वर्षा हुई और लगा कि बादल फट गया, मची तबाही, घरों में घुसा बारिश का पानी, एक व्यक्ति की मौत

शिमला प्रदेश के जिला चंबा के भटियात में बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके कारण भूस्खलन हुआ है। जबकि शिमला और ऊपरी शिमला में भारी ओलावृष्टि के कारण बहुत अधिक नुकसान हुआ है। शिमला में दोपहर बाद पौने घंटे तक बहुत भारी वर्षा हुई और लगा कि बादल फट गया। इसके कारण राजधानी के साथ सटे भराड़ी के साथ भौंट सड़क में खड़ की तरह पानी आया गया। नाले उफान पर आ गए और कई घरों में पानी के घुसने की सूचना है। शिमला जिला के कुमारसैन, कोटगढ और अन्य क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि के कारण सेब और सब्जियों के बहुत अधिक नुकसान हुआ है। आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार 5 मई को प्रदेश में कुछ एक स्थानों पर आंधी के चलने और एक दो स्थानों पर वर्षा का अनुमान है। जबकि 6 व 7 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला में 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने और वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में बीते तीन दिनों से भारी ओलावृष्टि और वर्षा का क्रम जारी है। इसके कारण प्रदेश में शिमला, सोलन, सिमौर, मंडी चंबा में बहुत अधिक नुकसान हुआ है। बीते 24 घंटे में इतनी हुई बारिश प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान नेरी में 44.5, जोत में 37, नगरोटा सूरयां में 36 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। वर्षा व ओलावृष्टि के कारण प्रदेश में दो से आठ डिग्री तक तापमान में अंतर आया है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट सोलन में 8.5 डिग्री की गिरावट आई है। बाकी स्थनां पर एक से दो डिग्री की गिरावट। जबकि डलहौजी में 7.5, मनाली में 6.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। recent visitors 54