सुल्तानपुर में मुस्लिम समुदाय ने वक्फ कानून को दिखाया समर्थन

सुल्तानपुर वक्फ कानून का कहीं विरोध हो रहा है तो कई जगह मुस्लिम समुदाय के लोग इसका समर्थन करते भी नजर आ रहे हैं. इस बीच रविवार को मध्य प्रदेश के सुल्तानपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वक्फ कानून का समर्थन किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ मौजूद रहे. मुसलमानों ने शिवराज सिंह चौहान का फूल बरसाकर स्वागत किया. सुल्तानपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने वक्फ (संशोधन) विधेयक के पास होने पर स्वागत किया. इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया. जबलपुर में मुसलमानों ने मनाईं खुशियां इसके अलावा जबलपुर में भी मुस्लिम समाज ने वक्फ बिल का स्वागत किया और मिठाइयां बांटीं. वरिष्ठ बीजेपी नेता जमा खान ने जबलपुर के औमती चौक पर मुस्लिम समाज के सैकड़ों धर्मावलंबियों के साथ वक्फ बिल के पास होने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने की खबरों के बीच खुशी में मिठाई बांटी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. पीएम मोदी का दिया धन्यवाद इस बिल को राष्ट्रहित में बताते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. कार्यक्रम में मौजूद एस के मुद्दीन ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल मुसलमानों की दशा और दिशा बदलने में अहम भूमिका निभाएगा. उन्होंने इसे समुदाय के कल्याण के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह बिल निश्चित रूप से मुस्लिम समाज के विकास में योगदान देगा. 'मुसलमानों का सुधरेगा भविष्य' इस दौरान जमा खान ने कहा कि वक्फ बिल मुसलमानों का भविष्य सुधारेगा. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 70 सालों से कुछ लोग वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग कर लाभ उठाते रहे हैं. यह संपत्तियां गरीबों, मजदूरों और बेसहारा लोगों की मदद के लिए थीं, न कि नेताओं और उनके रिश्तेदारों के लिए. recent visitors 49

नवरात्री पर कुक्कुट विकास निगम के संविदा कर्मचारियों की पांचवे दिन भी हढ़ताल जारी।

नवरात्री पर कुक्कुट विकास निगम के संविदा कर्मचारियों की पांचवे दिन भी हढ़ताल जारी।

The strike of contract employees of Poultry Development Corporation continues for the fifth day on Navratri. भोपाल, ब्यूरो रिपोर्ट ! कुक्कुट विकास निगम के संविदा कर्मचारी निरन्तर पांचवे दिन भी हडताल पर है पशुपालन मंत्री लखन पटेल द्वारा तीन बार बैठक कर पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव उमाकान्त उमराव, एवं कुक्कुट निगम के प्रबंध संचालक डॉ.राजू रावत, एवं अपने विशेष सहायक पी सी जैन, को निर्देशित किया गया था कि संविदा कर्मचारियों की नस्ती पर तत्काल निर्णय लेकर संविदा निति को लागू करे उसके उपरान्त भी भी अभी तक आदेश जारी नही हो पाए और कर देरी पर देरी की जा रही है। जब कि कुक्कुट विकास निगम में समकक्षता का निर्धारण भी दो बार किया जा चुका है। सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र दिनांक 22/07/2023 में उल्लेखित कंडिका कमांक 31 से 3.5 तक की कार्यवाही दिनांक 10.08.2023 तक कर ली जाना चाहिये थी एवं शासन के द्वारा संविदा पद/कर्मचारीयों के संबध में सभी निगम/मंडलो से जानकारी भी चाही गई थी जिसमें कुक्कुट विकास निगम द्वारा संविदा कर्मचारियो की जानकारी शासन को निरंक प्रेषित की गई है जबकि निगम में 47 संविदा कर्मचारी कार्यरत है। गलत जानकारी प्रेषित किये जाने पर भी संबधित अधिकारी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कुक्कुट विकास निगम के संविदा निति लागु नहीं होने का सिर्फ छोटा सा कारण है कि 10.08.2023 के बाद संविदा निति लागू करने की कार्यवाही की जा सकती है अथवा नहीं। जिसके सबंध में मंत्री जी के निर्देशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय से अभिमत प्राप्त किया जाना है किन्तु मंत्रालय में फाईल को एक टेबल से दूसरे टेबल पर घुमाया जा रहा है। यह कोई पहला मामला नही है कि मंत्री में उपर अफसरशाही हावी हो रही है देखना यह है कि कब तक शासन प्रशासन मंत्री जी निर्देशो मे रूची लेकर कुक्कुट विकास निगम के संविदा कर्मचारी की नस्ती में अभिमत प्राप्त कर संबधित समस्या का निराकरण कर संविदा निति तत्काल लागू कर संविदा कर्मचारियो को राहत देते है। रमेश राठौर ने सरकार को दी चेतावनी म.प्र. संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के अध्यक्ष श्री रमेश राठौर के द्वारा मांग पूरी होने तक हडताल पर रहेगे, कुक्कुट विकास निगम को जल्द जल्द आदेश जारी करने होगे। recent visitors 93

राजगढ़ जिले में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए बाबूरंगे हाथों गिरफ्तार किया

 राजगढ़ मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मत्स्य महासंघ के एक आउटसोर्स कर्मचारी मुबारिक गौरी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।यह राशि कथित तौर पर जिलाधिकारी सुरेखा सराफ के लिए ली जा रही थी। यह कार्रवाई इंदौर के मछली ठेकेदार अनवर कादरी की शिकायत पर हुई। जानकारी के मुताबिक, इंदौर के एक मछली ठेकेदार अनवर कादरी ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें राजगढ़ के कुंडलिया डैम में नवंबर 2024 में 7 सालों के लिए मछली पालन का ठेका मिला था, लेकिन राजगढ़ जिला मत्स्य महासंघ की अधिकारी सुरेखा सराफ इसके लिए हर महीने 3 लाख रुपये की रिश्वत मांग रही थीं और न देने पर काम में रुकावट डालने और झूठे आरोप लगाकर टेंडर रद्द करने की धमकी दी है। टीम ने योजना बनाकर कर्मचारी को पकड़ा इसके बाद कादरी ने इसकी शिकायत भोपाल लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर से की। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और निरीक्षक रजनी तिवारी के नेतृत्व में टीम राजगढ़ पहुंची। टीम ने जाल बिछाकर आरोपी मुबारिक गौरी को 1 लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। हालांकि, आरोपी महिला अधिकारी सुरेखा सराफ को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मामला दर्ज, महिला अधिकारी की तलाश जारी निरीक्षक रजनी तिवारी ने बताया कि सुरेखा सराफ और मुबारिक गौरी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7,12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी की सूचना मिलते ही अफसर ऑफिस और घर से फरार हो गईं। उनके मोबाइल नंबर भी बंद है। लोकायुक्त की टीम सुरेखा सराफ की तलाश कर रही है। recent visitors 28

जबलपुर से कोयंबतूर के लिए भी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

भोपाल  गर्मी की छुट्टियों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा अप्रैल माह में विभिन्न मार्गों पर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेनें जबलपुर, रानी कमलापति और सोगरिया जैसे स्टेशनों से अयोध्या, पुणे, बांद्रा टर्मिनस, कोयंबटूर, सहरसा, अगरतला, हड़पसर (पुणे), सीएसएमटी और दानापुर के लिए चलाई जाएंगी। रानी कमलापति – अगरतला – रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन ट्रेन 01665 रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 03 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 3:40 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और तीसरे दिन शाम 6:55 बजे अगरतला पहुंचेगी। ट्रेन 01666 अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 06 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को शाम 5:20 बजे अगरतला से रवाना होगी और तीसरे दिन शाम 4:35 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। रानी कमलापति-हड़पसर (पुणे)-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन ट्रेन 01667 रानी कमलापति-हड़पसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 10 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 8:35 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और दूसरे दिन रात 12:30 बजे हड़पसर पहुंचेगी। ट्रेन 01668 हड़पसर-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 11 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे हड़पसर से रवाना होगी और उसी दिन रात 10:55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। जबलपुर-अयोध्या-जबलपुर ट्रेन ट्रेन 01701 जबलपुर-अयोध्या साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 02 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार को रात 7:40 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंचेगी। ट्रेन 01702 अयोध्या-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 03 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे अयोध्या से रवाना होगी और अगले दिन भोर 4:15 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर-पुणे-जबलपुर ट्रेन ट्रेन 02132 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 06 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को दोपहर 1:50 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 6:25 बजे पुणे पहुंचेगी। ट्रेन 02131 पुणे-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को सुबह 11:30 बजे पुणे से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 6 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर – बांद्रा टर्मिनस – जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन ट्रेन 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 04 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 5 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन दोपहर 2:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 05 अप्रैल से प्रत्येक शनिवार को शाम 5:15 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और दूसरे दिन दोपहर 3:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर – कोयंबटूर – जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन ट्रेन 02198 जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 04 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को रात 11:50 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन दोपहर 2:40 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी। ट्रेन 02197 कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को शाम 5:05 बजे कोयंबटूर से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 8:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी। सोगरिया – दानापुर – सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन ट्रेन 09819 सोगरिया-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12:45 बजे सोगरिया से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 10 बजे दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन 09820 दानापुर-सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 08 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12:45 बजे दानापुर से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 11 बजे सोगरिया पहुंचेगी। recent visitors 37

जबलपुर-गोंदिया रेलमार्ग के यात्रियों झटका देने की तैयारी, 23 अप्रैल से छह मई के मध्य गोंदिया में रेल अधोसंरचना निर्माण, ट्रेन 15 दिन नहीं चलेगी

जबलपुर माह के अंत में शादी के सीजन और स्कूलों में अवकाश के साथ रेलवे जबलपुर-गोंदिया रेलमार्ग के यात्रियों झटका देने की तैयारी में है। 23 अप्रैल से छह मई के मध्य गोंदिया में रेल अधोसंरचना निर्माण कार्य होना है। इस दौरान जबलपुर और कटनी होकर संचालित होने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त करने का प्रस्ताव है। लंबी दूरी की दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। जबलपुर-गोंदिया के बीच चलने वाली तीन ट्रेन को बालाघाट एवं बिरसोला स्टेशन तक ही चलाया जाएगा। इसके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेल ने तैयारी कर ली है। संबंधित अवधी में राजनांदगांव नवनिर्मित तीसरी रेल लाइन को गोंदिया स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इसके कारण लगभग 15 दिन तक जबलपुर से गोंदिया का रेल संपर्क टूटेगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बीच ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से रेलमार्ग के यात्रियों को समस्या से जूझना पड़ेगा। छह दिन नहीं चलेगी रीवा-इतवारी दक्षिण पूर्व मध्य रेल के अधोसंरचना कार्य से रीवा-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस भी प्रभावित होगी। रीवा-इतवारी (11754) एक्सप्रेस 23, 26, 28, 30 अप्रैल और तीन व पांच मई को निरस्त रहेगी। वापसी में इतवारी-रीवा (11754) एक्सप्रेस 24, 27, 29 अप्रैल एवं एक, चार, छह मई को नहीं चलेगी। कटनी होकर संचालित होने वाली गोंदिया-बरौनी (15231) एक्सप्रेस दो व छह मई और वापसी में बरौनी-गोंदिया (15232) एक्सप्रेस तीन और सात मई को निरस्त रहेगी। परिवर्तित मार्ग से चलेगी ये ट्रेनें गोंदिया-जबलपुर होकर चलने वाली दो साप्ताहिक ट्रेन का मार्ग परिवर्तित करने का प्रस्ताव है। ये ट्रेनें जबलपुर-इटारसी-नागपुर बल्लारशाह होकर गंतव्य तक जाएगी। कन्याकुमारी-बनारस (16367) एक्सप्रेस 24 अप्रैल व एक मई और बनारस-कन्याकुमारी (16368) एक्सप्रेस का मार्ग 27 अप्रैल एवं चार मई को प्रभावित रहेगा। चार मई को गया-चेन्नई (12389) एक्सप्रेस और छह मई को चेन्नई-गया (12390) एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से संचालित करने का प्रस्ताव है। recent visitors 28

कोच ने ट्रेनिंग के बहाने नाबालिग का किया रेप, फोन में मिली 8 लड़कियों की अश्लील तस्वीरें

बेंगलुर  कर्नाटक के बेंगलुरु में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बैडमिंटन के कोच ने एक नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार किया। घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी बैडमिंटन कोच को अरेस्ट किया है। आरोप है कि कोच में ट्रेनिंग सेशन के दौरान इस गंदी घटना को अंजाम दिया। कोच ने जिस छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया उसकी उम्र 16 साल है। पुलिस ने इस मामले के पॉक्सो के तहत दर्ज किया है। पुलिस ने मोबाइल किया जब्त पुलिस ने आरोपी कोच बालाजी का मोबाइल जब्त किया है। पुलिस को इस फोन में कथित तौर पर 13 से 16 साल की उम्र की आठ लड़कियों के नग्न वीडियो मिले हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह सामने आया है कि आरोपी लड़की को उसके नृत्य प्रशिक्षण या ट्यूशन सत्र के दौरान संपर्क करता था, उसे अपने घर पर बुलाता था और उसके साथ बलात्कार करता था। उसने कथित तौर पर इन घटनाओं को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया। आरोप है कि उसने पीड़ित छात्रा को धमकाया था कि इस बारे में किसी को न बताए। इससे छात्रा डर गई थी, लेकिन लगातार उत्पीड़न के बाद उसने मां को बताया। इसके बाद इस कोच की करतूत का भंडाफाेड़ हुआ। आठ दिन की रिमांड में कोच दक्षिण पूर्व पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सारा फातिमा के अनुसार एक महिला ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि महिला की बेटी के साथ बैडमिंटन के कोच में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। फातिमा ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि बैडमिंटन कोच ने कई बार छात्रा का उत्पीड़न किया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करके कार्रवाई की गई है। दक्षिण पूर्व डीसीपी के अनुसार आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और बाद में अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी (एसीएमएम) अदालत के समक्ष पेश किया गया। हमने उसे आठ दिनों के लिए कस्टडी में लिया है और जांच कर रहे हैं कि क्या आरोपी कई मामलों में शामिल है। recent visitors 40

पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी पर ईडी की रेड, बैंक लोन घोटाले में CBI भी कर रही जांच

लखनऊ यूपी में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की फर्म गंगोत्री एंटरप्राइजेज के दफ्तरों पर ED ने छापेमारी की है. लखनऊ, गोरखपुर और मुंबई में गंगोत्री इंटरप्राइजेज के दफ्तरों पर ये छापेमारी की गई है. 1500 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में सीबीआई जांच पहले से ही चल रही है. अब ED ने भी PMLA एक्ट में केस दर्ज किया है. आपको बता दें कि बसपा से विधायक रहते हुए दिवंगत बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी ने गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर कई बैंकों से लोन लिया था. बैंक ऑफ़ इंडिया के क्लस्टर में लोन देने वाले बैंक ने शिकायत की थी, जिसके बाद सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. वहीं, अब ईडी ने भी मनी लांड्रिंग एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस क्रम में कई जगहों पर छापेमारी की गई. पूरा मामला बैंक के लोन को दूसरी जगह निवेश कर हड़पने का है. बताया जा रहा है कि विनय शंकर तिवारी ईडी की कई नोटिस के बाद भी बयान के लिए पेश नहीं हो रहे थे. जिसके बाद सोमवार तड़के ईडी की दर्जन भर टीमों ने तिवारी के तमाम ठिकानों पर छापेमारी की. करीब 4 घंटे टीम ने जांच-पड़ताल की और जानकारी जुटाई. मालूम हो कि विनय साल 1985 से लेकर 2007 तक विधायक और अलग-अलग सरकारों में मंत्री रहे बाहुबली हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं. एक समय तिवारी की पूरे पूर्वांचल में तूती बोलती थी. लेकिन समय के साथ निजाम बदला तो तिवारी परिवार का रसूख भी मंद पड़ता गया. फिलहाल, तिवारी परिवार और यूपी सरकार से अदावत जगजाहिर है. कई मौकों पर विनय तिवारी सरकार के मुखिया पर हमलावर रहे हैं.   recent visitors 51