टीकमगढ़ में खाद्य निरीक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

Food inspector caught taking bribe

Food inspector caught taking bribe of 10 thousand rupees in Tikamgarh

टीकमगढ़। सागर लोकायुक्त टीम ने बुधवार को दोपहर फूड इंस्पेक्टर पंकज करोलिया को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। शहर के सुभाषपुरम स्थित करोलिया के किराए के घर पर रिश्वत की रकम आपरेटर धर्मेंद्र सिंह ने लेकर ड्राइवर हनी साहू को दी। ऐसे में तीनों को आरोपित बनाया गया है। खाद्यान्न का स्टाक मशीन में शून्य कराने के एवज में 20 हजार रुपये मांगे गए थे।

यह था पूरा मामला

  • लोकायुक्त टीआई रंजीत सिंह ने बताया कि पिपरा मड़ोई गांव निवासी विजय सिंह ठाकुर राशन की दो दुकानों को संचालित करते हैं।
  • निरीक्षण के दौरान मौके पर स्टाक खत्म होने के बाद भी खाद्यान का स्टाक मशीन में अंकित था।
  • मशीन से स्टाक शून्य करने के लिए जब विजय सिंह ने फूड इंस्पेक्टर पंकज करोलिया से संपर्क किया, तो उन्होंने 20 हजार रुपये की मांग की थी।
  • शिकायत विजय सिंह ने लोकायुक्त कार्यालय सागर में दर्ज कराई। पहले भी फूड इंस्पेक्टर की भ्रष्टाचार को लेकर कई शिकायतें हुईं हैं।
  • खरगापुर से कांग्रेस विधायक चंदा सिंह गौर ने विधानसभा तक में मामला उठाया था।
Loading spinner
Advertisement