MP WEATHER TODAY: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा: कईं जिलों में आज लू का अलर्ट, 9-10 अप्रैल को भोपाल-इंदौर में हीट वेव

MP WEATHER TODAY: Temperatures cross 44 degrees: Heat wave conditions in many districts today भोपाल। मध्यप्रदेश में गर्म हवाओं की वजह से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सोमवार को नर्मदापुरम और रतलाम सबसे गर्म रहे जबकि प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। ऐसी ही गर्मी मंगलवार को भी पड़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, इंदौर, उज्जैन और धार में रातें गर्म रहेंगी जबकि श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, गुना, नीमच, मंदसौर और रतलाम में लू का अलर्ट है। 9 और 10 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में भी हीट वेव चलने की संभावना है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से 11 अप्रैल को प्रदेश के कई शहरों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे पहले तेज गर्मी का असर बना रहेगा। सोमवार को मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार, नर्मदापुरम में 44.3 डिग्री और रतलाम में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सीजन में पहली बार भोपाल-इंदौर समेत सभी पांच बड़े शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। भोपाल में 41.6 डिग्री, इंदौर में 40.6 डिग्री, ग्वालियर में 41.7 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और जबलपुर में 40.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पहला सप्ताह ऐसा रहा: रात का तापमान सभी संभागों में सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा 21-24 डिग्री सेल्सियस बना रहा। वहीं, दिन में पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान इंदौर, सागर और नर्मदापुरम संभागों में सामान्य से ज्यादा 39 से 44 डिग्री तक पहुंच गया। उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर समेत बाकी संभागों में यह 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पहले सप्ताह रतलाम में लू चल चुकी है। वहीं, बाकी शहरों में गर्म हवाओं से गर्मी बढ़ी रही। दूसरा सप्ताह: इंदौर, उज्जैन और चंबल संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा यानी 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पूर्वी नम हवाओं के कारण थोड़ी राहत के साथ भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभाग में तापमान सामान्य यानी 22-24 डिग्री बना रहेगा। इंदौर, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में तापमान सामान्य से बढ़कर 41 से 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 2 से 3 दिन लू भी चल सकती है। इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दक्षिणी हिस्से में बादल जरूर छा सकते हैं। तीसरा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 2 से 3 दिन लू चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना है। चौथा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है। recent visitors 113

रूपनिया डेम में एक व्यक्ति का शव ठिकाने लगाने जा रहे तीन व्यक्तियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया तथा उनकी पिटाई की

रतलाम  जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र के ग्राम मोरिया के समीप रूपनिया डेम में एक व्यक्ति का शव ठिकाने लगाने जा रहे तीन व्यक्तियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया तथा उनकी पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे तथा तीनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। मृतक की पहचान 32 वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक गुलाबसिंह पंवार निवासी ग्राम डाबड़िया राजपूत थाना तराना जिला उज्जैन के रूप में हुई है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।     जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर ग्राम मोरिया के समीप रूपनिया डैम में कुछ व्यक्ति कार में एक व्यक्ति का शव लेकर उसे ठिकाने लगाने पहुंचे थे।     तभी गांव के चौकीदार ने उन्हें देख लिया तो आरोपित कार लेकर वहां से भागे। वे कार लेकर पास के गांव रणायरा गुर्जर होकर जा रहे थे तभी रास्ते में कार खराब होकर रूक गई।     इसी बीच आरोपित कार से उतरे तथा कार छोड़कर भागने लगे। ग्रामीण उन्हें भागता देख कार के पास पहुंचे तो उसमें एक व्यक्ति का शव था।     सूचना मिलने पर जावरा ग्रामीण एसडीओपी संदीप मालवीय, एसआई शिवेंद्र कुमार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा तीनों को हिरासत में ले लिया। जीप के सामने आकर ग्रामीणों को सौंपने की मांग     पुलिस आरोपितों को बैठाकर जीप से ले जाने लगी तो ग्रामीण जीप के सामने आकर आरोपितों को उन्हें सौंपने की मांग करने लगे।     एक एसआई पुलिस जीप के बौनट पर बैठकर गुस्ताएं ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास करने लगे।     वे ग्रामीणों को आरोपितों को पकड़ने के लिए धन्यवाद देते हुए कहने लगे कि आपके सहयोग से ही आरोपित पकड़ में आए है।     आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पर ग्रामीण शांत हुए तथा पुलिस आरोपितों को जीप से रिंगनोद थाने पर ले गई। पूछताछ की जा रही है     प्रारंभिक पूछताछ में एक आरोपित द्वारा किसी महिला पर बुरी नजर रखने की बात को लेकर घटना सामने आई है। हत्या किस स्थान पर की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक के स्वजन को सूचना दी गई है। शव जावरा के सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है। आरोपितों तों से पूछताछ की जा रही है-संदीप मालवीय, एसडीओपी जावरा   recent visitors 60

इटारसी राजमार्ग पर बस पलटी, दो लोगों की मौत की खबर

इटारसी  राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर सोमवार दोपहर पथरौटा पुलिया के पास अनियंत्रित होकर एक यात्री बस पलट गई। हादसे में बस सवार एक महिला यात्री समेत दो लोगों की मौत की खबर है। सूचना मिलते ही एंबुलेंस एवं पथरौटा पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत बचाव का कार्य शुरू किया गया। बस में फंसे स्कूली बच्चों एवं अन्य यात्रियों को बाहर निकाला गया। सूचना पर एसडीएम टी प्रतीक राव, एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा समेत सारे अधिकारी सरकारी अस्पताल पहुंचे। ड्राइवर की लापरवाही, हो गया फरार इटारसी से ऑर्डनेंस फैक्ट्री परिसर के लिए चलने वाली छत्रपाल पहलवान ढाबा कंपनी की बस क्रमांक एमपी 39, जेडजी 4118 चालक की लापरवाही से पलट गई। बस में इटारसी आने वाले कई यात्री सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत हुई है, अन्य यात्रियों को भी चोट पहुंची है। पुलिस के अनुसार बस चालक हादसे के बाद भाग गया है। हादसे में इन लोगों को ज्यादा चोटें गोकल पुरी (78) निवासी, नर्मदापुरम शाजरा खातून निवासी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री रीना धुर्वे (35) निवासी, इटारसी इठल आदिवासी (40) निवासी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ज्योति इरपाचे पिता कृष्ण चन्र्द इरपाचे (22) निवासी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री दिव्या पिता रमेश (29) निवासी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री बिट्ठल पंवार (35) निवासी, जमाईकला ऑर्डनेंस फैक्ट्री स्वनिल वर्मा (47) निवासी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री मनीषा कलाम (21) निवासी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री recent visitors 51

जीआरएमसी की जूनियर डॉक्टर की मौत, डीन ने जूनियर डॉ को दिया नोटिस, घटना वाली रात रेखा के कमरे में मौजूद था

ग्वालियर.  ग्वालियर की गजराराजा मेडिकल कॉलेज में न्यूरोलॉजी की डॉक्टर रेखा रघुवंशी की मौत के मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस मामले में GRMC के डीन ने एक जूनियर डॉक्टर को नोटिस दिया है. बताया जा रहा है कि जिस जूनियर डॉक्टर को नोटिस मिला है, वो कार्डियोलॉजी से DM कर रहे है. घटना वाली रात डॉक्टर रेखा के कमरे में यहीं जूनियर डॉक्टर मौजूद था. अब डीन ने नोटिस देकर पूछा है कि महिला हॉस्टल में किसकी परमिशन से पहुंचे थे. जूनियर डॉक्टर के मौजूदगी की जानकारी हॉस्टल वार्डन ने डीन को दी थी. इसके बाद अब बड़ी कार्रवाई की गई है. मालूम हो कि 29 मार्च को डॉ रेखा रघुवंशी की संदिग्ध हालत में हॉस्टल में मौत हो गई थी. हॉस्टल के कमरे में उनकी बॉडी मिली थी. रेखा के परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया था. फिलहाल कंपू पुलिस मामले की जांच कर रही है. हॉस्टल में मिली थी डॉक्टर की बॉडी ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज में न्यूरोलॉजी की पढ़ाई कर रही डॉक्टर रेखा रघुवंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. हॉस्टल में उनकी बॉडी मिली थी. डॉ. रेखा अशोकनगर जिले की रहने वाली थी. वे गजराराजा मेडकिल कॉलेज से MBBS और MD करने के बाद DM ( Doctorate of Medicine) कर रही थी. शनिवार देर रात हॉस्टल के वार्डन ने रेखा की मौत की खबर कॉलेज प्रशासन को दी. रेखा अपने कमरे में मृत मिली थी. हॉस्टल में डॉक्टर रेखा की बॉडी मिला था. माना जा रहा है कि उन्होंने फांसी लगाकर खुदकुशी की है. घटना की सूचना मिलने पर कंपू थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फिर डॉक्टर रेखा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जयरोग्य अस्पताल के पीएम हाउस लाया गया था. रिश्तेदार का कहना था कि रेखा की शादी तय हो चुकी थी. अगले साल फरवरी में उसकी शादी होने वाली थी. लेकिन हॉस्टल के अंदर रेखा ने खुदकुशी कर ली, इस पर संदेह जताया है. कंपू पुलिस ने जांच के लिए डॉक्टर रेखा रघुवंशी का फोन भी बरामद किया है. फोन की चैटिंग और पीएम रिपोर्ट के आधार पर कंपू पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.   recent visitors 33

मध्य प्रदेश कांग्रेस में कमजोर प्रदर्शन वाले जिलाध्यक्ष हटाए जाएंगे, अहमदाबाद अधिवेशन पर सबकी नजर

भोपाल  मध्य प्रदेश कांग्रेस में जल्द ही बड़े बदलाव होने वाले हैं। पार्टी 50% से ज्यादा जिला अध्यक्षों को बदलने की तैयारी कर रही है। यह फैसला पिछले चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को देखते हुए लिया गया है। नए अध्यक्षों की घोषणा अहमदाबाद में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद होने की संभावना है। इस बदलाव का मकसद पार्टी संगठन को मजबूत करना है ताकि आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। 10 से 12 साल से बने हैं जिलाध्यक्ष पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष ने इस लिस्ट को फाइनल कर लिया है। 8-9 अप्रैल को अहमदाबाद में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद इसकी घोषणा हो सकती है। कई जिलों में अध्यक्ष 10 से 12 साल से पद पर बने हुए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कई जिलों में अध्यक्ष वरिष्ठ नेता कमलनाथ के कार्यकाल में बने थे। अब प्रदेश अध्यक्ष पटवारी अपनी टीम बनाने की तैयारी में हैं। लंबे समय से पद पर बने हैं ये लोग ग्वालियर शहर के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, उज्जैन ग्रामीण के अध्यक्ष कमल पटेल और शहडोल के जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता 2018 से पद पर हैं। सतना के शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद लगभग 12 साल से और ग्रामीण अध्यक्ष दिलीप मिश्रा 10 साल से पद पर हैं। नीमच के अध्यक्ष अनिल चौरसिया 7 साल से और विश्वनाथ ओकटे 4 सालों से पद पर हैं। खंडवा, रायसेन जैसे कई जिलों में कई सालों से जिला अध्यक्ष ही नहीं हैं। राहुल गांधी से हुई थी चर्चा 3 अप्रैल को राहुल गांधी के साथ हुई चर्चा में जिला अध्यक्षों ने नियुक्तियों और टिकट की प्रक्रिया में अधिकार मांगे थे। राहुल ने कहा था कि उन्हें पार्षद से लेकर लोकसभा में टिकट प्रक्रिया में शामिल करने का प्रस्ताव बनेगा। साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी लेनी होगी। इसका मतलब है कि जिला अध्यक्षों को टिकट बंटवारे में भी अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। अहमदाबाद के बाद एमपी में पार्टी को मजबूत करेगी कांग्रेस पीसीसी मीडिया विभाग के चेयरमैन मुकेश नायक ने कहा कि अहमदाबाद के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करेगी। इसके बाद प्रदेश में अधिक प्रभावी भूमिका में सरकार के सामने आएगी। उनका कहना है कि पार्टी संगठन को मजबूत करके सरकार को टक्कर देने के लिए तैयार है। नए लोगों को भी मिलेगा मौका बदलाव में उन जिला अध्यक्षों को हटाया जाएगा जो कई सालों से पद पर हैं। साथ ही उन अध्यक्षों को भी हटाया जाएगा जिनके क्षेत्र में कांग्रेस का प्रदर्शन चुनावों में कमजोर रहा है। पार्टी का मानना है कि नए लोगों को मौका देने से संगठन में नई ऊर्जा आएगी। फाइनल हुई लिस्ट पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष इस लिस्ट को फाइनल कर चुके हैं। अहमदाबाद में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद घोषणा होने की संभावना है। इसका मतलब है कि जल्द ही नए जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान हो सकता है। कई जिलों में अध्यक्ष काफी लंबे समय से पद पर हैं। कोई 10 साल से तो कोई 12 साल से अध्यक्ष बना हुआ है। अब पार्टी नए चेहरों को मौका देना चाहती है। recent visitors 43

दूध के थोक में खरीदी भाव 10 रुपए तक उछले, गर्मी की शुरुआत के साथ ही दूध के उत्पादन में गिरावट दर्ज

भिंड मध्य प्रदेश के भिंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों ने दूध के दाम 5 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं, वहीं शहर में दूध पहुंचाने वाले दूधियों ने इस महीने दूध के रेट 10 रुपए तक बढ़ा दिए हैं। भैंस का दूध गांवों में जहां पहले 40 रुपए लीटर था, अब वह 50 रुपए लीटर तक पहुंच गया है, जबकि शहर में इसका दाम 60 से 70 रुपए लीटर तक हो गया है। इसी तरह, गाय का दूध भी गांवों में 25 से बढ़कर 30 रुपए लीटर हो गया है, और शहर में इसे 40 रुपए प्रति लीटर तक बेचा जा रहा है। बढ़ोतरी का कारण बढ़ती गर्मी को बताया गया है। पशुपालन पर टिकी है ग्रामीण अर्थव्यवस्था ग्रामीण इलाकों में लोगों की आजीविका का मुख्य स्रोत खेती के साथ-साथ पशुपालन भी है। मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए दूध की बिक्री ही गृहस्थी चलाने का एकमात्र साधन है। लेकिन इस साल की शुरुआत से ही दूध के भाव गांवों में कम बने रहे। पिछली साल की तुलना में भैंस के दूध का रेट 40 रुपए प्रति लीटर और गाय का दूध 25 से 30 रुपए लीटर पर ही टिके रहे। केवल अक्टूबर में एक महीने के लिए भाव बढ़े, फिर नवंबर में दाम फिर से नीचे आ गए। इस बार गर्मी की दस्तक के साथ ही दूध पर महंगाई की मार शुरू हो गई है। पशुपालकों की चिंता पशुपालक अतरसिंह (दौनियापुरा) ने बताया, “गर्मी बढ़ने से पशु कम दूध देने लगे हैं और आगे यह और घटेगा। हमारी पूरी आय दूध पर ही निर्भर है।” वहीं, रामकेश तोमर (सुंहास) ने कहा, “एक माह तक 40 से 42 रुपए लीटर में दूध बेचा है, जिससे पशुओं के चारे का खर्च भी नहीं निकल पाया। अब भाव ठीक मिल रहे हैं।” खाद्य विभाग सतर्क खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल ने कहा, “गर्मी में दूध का उत्पादन कम होता है, और आगे और भी घटेगा। ऐसे में मिलावट की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए जिले में मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।” 58 टन से घटकर 46 टन रह गया उत्पादन ग्रामों से रोजाना 58 टन दूध का उत्पादन होता था, जिसमें अब 12 टन की गिरावट आ चुकी है। पशुपालकों के अनुसार गर्मी में मवेशी कम दूध देते हैं क्योंकि पानी की कमी से उनके शरीर में कैल्शियम की मात्रा घट जाती है। अभी गर्मी की शुरुआत है, मई-जून में हालात और बिगड़ सकते हैं। गांवों में 50 से 55 रुपए प्रति लीटर तक दूध खरीदने वाले दूधिये अब शहरी क्षेत्रों में महंगे भाव पर बेच रहे हैं। पिछले साल कार्रवाई बनी थी सस्ते दूध की वजह फरवरी 2024 में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दूध माफियाओं पर कार्रवाई की थी। इसका असर यह हुआ कि व्यापारियों ने गांवों से दूध उठाना बंद कर दिया, जिससे गांवों में दूध के भाव 10 रुपए तक गिर गए थे। कुछ दूधिये चोरी-छिपे अंधेरे में दूध उठाकर डेयरियों और बाजारों तक पहुंचा रहे थे। अधिकांश गांवों में नियमित रूप से सुबह-शाम दूध का उठाव नहीं हो पा रहा था। जानकारों का मानना है कि गर्मी का यह असर अभी शुरुआत मात्र है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा, दूध की उपलब्धता और घटेगी और इसके दामों में और भी तेजी आएगी। ऐसे में आने वाले महीनों में शहरवासियों की जेब और भी ढीली हो सकती है। recent visitors 31

आज से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती चलोग अभियान के तहत बीजेपी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गावों, मोहल्लों और सेवा बस्तियों का दौरा करेंगे

भोपाल मध्य प्रदेश में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही भाजपा के कई कार्यक्रम की शुरुआत भी कर दी है। इसी क्रम में 7 से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती चलोग अभियान के तहत जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गावों, मोहल्लों और सेवा बस्तियों का दौरा करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता मंदिर, अस्पताल, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत कार्यालय आदि स्थानों पर जाकर स्वच्छता अभियान, जनसंवाद, वन नेशन, वन इलेक्शन और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इससे पहले 6 अप्रैल भाजपा के स्थापना दिवस पर  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के आव्हान पर प्रदेशभर में लाखों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराया।     बाबा साहब की प्रतिमाओं की सफाई और दीपोत्सव 13 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ता बाबा साहब की प्रतिमाओं की सफाई करेंगे। संध्या के समय दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा, और सामूहिक पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस दिन भाजपा कार्यकर्ता संविधान का सामुहिक पाठ करेंगे 8-9 अप्रैल: विधानसभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे 7 से 13 अप्रैल तक: गांव-बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता गांवों, मोहल्लों और सेवा बस्तियों का दौरा करेंगे   recent visitors 37