संचार की दुनिया में आएगी नई क्रांति, संचार उपग्रहों के लिए मार्ग प्रशस्त होगा, ISRO का एक और कमाल

नई दिल्ली भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने 300 एमएन (मिलिन्यूटन) ‘स्टेशनरी प्लाज्मा थ्रस्टर’ पर 1,000 घंटे का जीवनकाल परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने की घोषणा की है। यह थ्रस्टर उपग्रहों की विद्युत प्रणोदन प्रणाली में शामिल करने के लिए विकसित किया गया है। ऐसा प्रस्ताव है कि विद्युत प्रणोदन प्रणाली का इस्तेमाल अंतरिक्ष एजेंसी के भावी उपग्रहों में रासायनिक प्रणोदन प्रणाली के स्थान पर किया जाएगा तथा इससे ऐसे संचार उपग्रहों के लिए मार्ग प्रशस्त होगा, जो कक्षा उन्नयन समेत अन्य कार्यों के लिए केवल विद्युत प्रणोदन प्रणाली का उपयोग करेंगे। इसरो ने कहा कि इन थ्रस्टर के शामिल होने से व्यापक पैमाने पर बचत होगी, जिससे संचार उपग्रहों में ‘ट्रांसपोंडर’ क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी। उसने कहा कि इन थ्रस्टर में प्रणोदक के रूप में रासायनिक तत्व ‘जेनॉन’ का उपयोग किया गया है। अंतरिक्ष प्रणोदन प्रणाली का एक प्रमुख प्रदर्शन सूचक यानी ‘इलेक्ट्रिक प्रणोदन प्रणाली’ का विशिष्ट आवेग पारंपरिक प्रणोदन प्रणाली से कम से कम छह गुना अधिक है। उसने कहा, ‘‘यह परीक्षण 5.4 किलोवाट के पूर्ण शक्ति स्तर पर उस कक्ष में किया गया, जो अंतरिक्ष की स्थितियों के अनुसार काम करता है। इस दौरान‘इलेक्ट्रोड लाइनर’ के क्षरण की समय-समय पर निगरानी की गई।’’ इसरो ने कहा, ‘‘यह परीक्षण उपग्रहों में शामिल किए जाने से पहले थ्रस्टर्स की विश्वसनीयता और मजबूती को प्रदर्शित करने के लिए एक मील का पत्थर है।’’ recent visitors 30

मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए उचित समय पर राष्ट्रपति शासन लगाया गया है: अमित शाह

मणिपुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मणिपुर में स्थिति अब पहले की तुलना में काफी शांतिपूर्ण है और सरकार स्थायी शांति स्थापित करने के लिए मेइती और कुकी समुदायों के साथ चर्चा कर रही है। शाह ने यह भी कहा कि मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए उचित समय पर राष्ट्रपति शासन लगाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री समिट, 2025' में कहा, "अब स्थिति अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण है। सामान्य जीवन फिर से शुरू हो गया है। गृह मंत्रालय ने दोनों समुदायों के साथ अलग-अलग बैठकें की हैं। दोनों समुदायों ने एक-दूसरे से बात भी की है। धीरे-धीरे चीजें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही हैं। अब चिंता की कोई बात नहीं है।" गृह मंत्री ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब राज्य में जातीय हिंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में पहले भी इस तरह की हिंसा हो चुकी है और यह तीन से चार साल तक चली है। यह पूछे जाने पर कि क्या मणिपुर में केंद्रीय शासन लागू करने में देरी हो रही है, शाह ने कहा कि दूर बैठकर टिप्पणी करना आसान है। उन्होंने कहा, "जब तक दोनों समुदाय इसे स्वीकार नहीं करते, राष्ट्रपति शासन सफल नहीं हो सकता। जब उचित समय था, हमने इसे लागू कर दिया।" जम्मू-कश्मीर को लेकर क्या बोले शाह अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को वादे के मुताबिक पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा लेकिन इस तरह से सार्वजनिक मंच पर समय का ऐलान नहीं किया जा सकता है। राज्य का दर्जा बहाल करने की समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "हमने आश्वासन दिया है कि राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। लेकिन सार्वजनिक मंच पर यह नहीं बताया जा सकता कि यह कब दिया जाएगा।" जब 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया गया था और तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया गया था, तो शाह ने संसद में कहा था कि उचित समय पर जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "कश्मीर में 40 साल बाद यह पहला चुनाव था जिसमें किसी भी स्थान पर पुनर्मतदान नहीं हुआ। एक भी आंसू गैस या गोली नहीं चलाई गई। 60 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, यह बहुत बड़ा बदलाव है।"   recent visitors 67

रिश्वत नहीं मिली तो लेखपाल को आया गुस्सा, शिक्षक के बेटे को दी जान से मारने की धमकी

the drunk clerk misbehaved with the complainant जब एमपी का गजब कटनी…. ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं, क्योंकि जिस विभाग में व्यक्ति जीवनभर नौकरी किया अब उनकी मौत के बाद परिजनों से अर्जित अवकाश की राशि जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है। पैसे न देने पर अभद्रता, गाली गलौच सहित जान से मारने की धमकी तक दे दी गई। पूरा मामला संकुल बसाड़ी का बताया गया। यहां प्राथमिक स्कूल में कई दशक तक शिक्षक रहते हुए स्वर्गीय कुशल सिंह ने बच्चों को शिक्षा दीक्षा दी। अब उन्हीं की मौत के बाद विभाग के बाबू द्वारा उनके अर्जित अवकाश की राशि जारी करने के एवज में 80 हजार की रिश्वत की मांग की जा रही है। बड़ी बात ये है, जब बेटे राघवेंद्र सिंह ने इसका विरोध किया तो ऑन ड्यूटी नशे में धुत लेखपाल राजकमल वंशकार ने गाली गलौच करते हुए अभद्रता करने लगा यहां तक कि जान से मारने की धमकी तक दे डाली। घटना का एक छोटा सा वीडियो भी समाने आया है। लेखपाल के साथ खड़े प्राचार्य के समक्ष फरियादी राघवेंद्र सिंह बोलता नजर आ रहा है कि एक तो ऑन ड्यूटी नशे में है और गाली गलौच कर रहे हैं इसका मेडिकल करवाया जाए। खुद को मिली जान से मारने की धमकी पर राघवेंद्र सिंह ने बड़वारा थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया है। यही नहीं जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह के समक्ष पहुंचकर पिता कुशल सिंह के अर्जित अवकाश राशि जारी करने के नाम पर मांगी गई। 80 हजार की रिश्वत के साथ हुई अभद्रता की शिकायत दर्ज कराई है। जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि संकुल बसाड़ी में पदस्थ लेखपाल राजकमल वंशकार के विरुद्ध मुझे शिकायत मिली है। स्वर्गीय कुशल सिंह जो बेड़ीकलां स्कूल में शिक्षक थे। उनके अर्जित अवकाश की राशि जारी करवाने गए बेटे से रिश्वत की मांग रखने और अभद्रता करने का आरोप शामिल है। इसकी हम जांच करवाते हुए कार्रवाई करेंगे, ताकि ऐसे अधिकारी जो अनुशासनहीनता करते हैं उनमें सुधार आ सके। recent visitors 98

छत्तीसगढ़ में चढ़ने लगा तापमान, 43 डिग्री के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म

रायपुर  छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिन भारी गर्म दिन रहेगा। प्रदेश में लगातार अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पारा 43 डिग्री पहुंच गया है। लोगों को तेज धूप के साथ भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन तक गर्म दिन की स्थिति बने रहने की संभावना है। वही उत्तर और दक्षिणी भागों में अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मध्य भागों में एक से दो डिग्री तक दिन का पर बढ़ सकता है। हॉट डे का अलर्ट जारी मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक हॉट डे का अलर्ट जारी किया है। मध्य छत्तीसगढ़ में एक दो जगह पर गर्म दिन की स्थिति की संभावना है। आगामी 2 दिनों तक ऐसे ही स्थिति बने रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा। अब मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और दो दिनों तक हॉट डे जारी रहेगा। 43 डिग्री पहुंचा पारा प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 43 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री अंबिकापुर में रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया महीने उत्तम तापमान 23.7 डिग्री रहा। आज शनिवार को राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ सकती है। रायपुर में दिन का तापमान 42 डिग्री और रात का तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।     recent visitors 31

राज्य के 6 हजार व्यवसायिक शिक्षकों को हटाने का आदेश DPI ने किया जारी

भोपाल  मध्य प्रदेश में व्यवसायिक शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ाने वाला आदेश लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी किया गया है। राज्य के लगभग 6 हजार व्यवसायिक शिक्षकों को हटाने का आदेश विभाग द्वारा किया गया है।  दरअसल, लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वोकेशनल ट्रेनिंग दे रहे करीब 6 हजार व्यावसायिक शिक्षकों को हटाने के निर्देश दे दिए हैं। व्यावसायिक शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल 2025 तक ही होंगी। जारी हुआ आदेश राजधानी भोपाल के गौतम नगर स्थित लोक संचालनालय विभाग की ओर से सेकेंड्री एजुकेशन मध्य प्रदेश के सत्र 2024-25 में कार्यरत व्यवसायिक प्रशिक्षकों की सेवाओं के संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि, इस कार्यालय एवं कार्यरत सभी वी.पी.टी के बीच किए गए अनुबंध के आधार पर स्पष्ट किया जाता है कि, आपकी ओर से विद्यालय में उपस्थित कराए गए सभी व्यवसायिक प्रशिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल 2025 तक रहेंगी। शेष निर्देश पृथक से जारी किए जाएंगे। आदेश में कही गई ये खास बात पिछले साल हाईकोर्ट के निर्देश पर इन शिक्षकों को नियुक्ति दी गई थी। अब अचानक उनकी सेवाएं खत्म करने के आदेश जारी हो गए है। फिलहाल, सिर्फ हटाने का आदेश है। आदेश में लिखा है कि, शेष निर्देश आगे जारी किए जाएंगे। recent visitors 36

बीएचईएल कंपनी को मिला 11,800 करोड़ रुपये का ऑर्डर, 1 महीने में 22% से ज्यादा का रिटर्न, एक बार फिर शेयर पर होगी नजर

 कोरबा सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि कंपनी को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी (सीएसपीजीसीएल) से थर्मल पावर प्लांट के लिए 11,800 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज में बताया कि उसे 2×660 मेगावाट कोरबा वेस्ट सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट (एसटीटीपी) की इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) पैकेज के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) प्राप्त हुआ है। बीएचईएल सहायक प्रणालियों के साथ-साथ बॉयलर, टर्बाइन और जनरेटर सहित एडवांस्ड सुपरक्रिटिकल उपकरणों की आपूर्ति करेगा कंपनी ने कहा कि इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत बीएचईएल सहायक प्रणालियों के साथ-साथ बॉयलर, टर्बाइन और जनरेटर सहित एडवांस्ड सुपरक्रिटिकल उपकरणों की आपूर्ति करेगा। कंपनी इलेक्ट्रिकल सिस्टम्स, कंट्रोल और इंस्ट्रूमेंटेशन (सीएंडआई) तथा बैलेंस ऑफ प्लांट (बीओपी) पैकेजों का भी प्रबंधन करेगी। बीएचईएल इस प्लांट के निर्माण के साथ-साथ शुरू करने के लिए भी जिम्मेदार है। यह नया थर्मल प्लांट अगले 60 महीनों में शुरू हो सकता है। बीएचईएल के शेयर में तेजी देखने को मिली बीएचईएल को थर्मल पावर प्लांट का 11,000 करोड़ रुपये से भी बड़ा ऑर्डर मिलना, भारत के पावर सेक्टर में कंपनी की क्षमता को दिखाता है। इस ऐलान के बाद, बीएचईएल के शेयर में तेजी देखने को मिली और यह दोपहर के कारोबार में 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 217.80 पर था। बीते एक महीने में शेयर 22 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है। बीएचईएल ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन से 6,200 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट भी जीता था पिछले सप्ताह, कंपनी को गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (जीईएससीएल) से तापी, गुजरात में 1×800 मेगावाट उकाई एक्सटेंशन यूनिट 7 में ईपीसी पैकेज के लिए 7,500 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। पिछले महीने, बीएचईएल को तेलंगाना में 800 मेगावाट की थर्मल पावर यूनिट स्थापित करने के लिए सिंगरेनी कोलियरीज से 6,700 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। इसी महीने के दौरान, बीएचईएल ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन से 6,200 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट भी जीता था। इन लगातार बड़े ऑर्डरों ने बीएचईएल की ऑर्डर बुक को काफी बढ़ावा दिया है, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के अंत तक 1.6 लाख करोड़ रुपये की हो गई है। पावर सेक्टर में कंपनी का दबदबा BHEL इस प्लांट के निर्माण के साथ-साथ शुरू करने के लिए भी जिम्मेदार है. यह नया थर्मल प्लांट अगले 60 महीनों में शुरू हो सकता है. बीएचईएल को थर्मल पावर प्लांट का 11,000 करोड़ रुपये से भी बड़ा ऑर्डर मिलना, भारत के पावर सेक्टर में कंपनी की क्षमता को दिखाता है. इस ऐलान के बाद, बीएचईएल के शेयर में तेजी देखने को मिली और यह दोपहर के कारोबार में 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 217.80 पर था. बीते एक महीने में शेयर 22 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है. पिछले सप्ताह मिला था 7500 करोड़ रुपये का ऑर्डर पिछले सप्ताह, कंपनी को गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (जीईएससीएल) से तापी, गुजरात में 1×800 मेगावाट उकाई एक्सटेंशन यूनिट 7 में ईपीसी पैकेज के लिए 7,500 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था. पिछले महीने, बीएचईएल को तेलंगाना में 800 मेगावाट की थर्मल पावर यूनिट स्थापित करने के लिए सिंगरेनी कोलियरीज से 6,700 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला. इसी महीने के दौरान, बीएचईएल ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन से 6,200 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट भी जीता था. इन लगातार बड़े ऑर्डरों ने बीएचईएल की ऑर्डर बुक को काफी बढ़ावा दिया है, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के अंत तक 1.6 लाख करोड़ रुपये की हो गई है.   recent visitors 60

आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अहमदाबाद में भिड़ेंगी, जाने कैसा रहेगा पिच का मिजाज

नई दिल्ली आईपीएल 2025 के नौवें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी। यह मैदान हाई स्कोरिंग मैचेज के लिए जाना जाता है। गुजरात और पंजाब के लिए यहां खेले गए मैच में इसकी बानगी भी देखने को मिली। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम भी इसके काफी करीब तक पहुंच गई थी। आज के मैच में भी अहमदाबाद की पिच पर बड़ा स्कोर बनने का अनुमान है। इसकी वजह है दोनों टीमों में शानदार बल्लेबाजों की भरमार। कैसा रहेगा मौसम अगर मौसम की बात करें तो आज अहमदाबाद में थोड़ी गर्मी रह सकती है। तापमान अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि मैच के दौरान इसमें गिरावट देखने को मिल सकती है। हवा की रफ्तार 10 से 15 किमी प्रति घंटे तो ह्यूमिडिटी का स्तर 18 फीसदी तक रह सकता है। फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन ओस यहां पर अपना खेल दिखा सकती है। अनुमान के मुताबिक दूसरी पारी में ओस का असर पिच पर दिखाई दे सकता है। ऐसे में टॉस की भूमिका काफी अहम हो जाएगी। बता दें कि पहले मैच में भी गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हाई स्कोरिंग मैच का अनुमान अहमदाबाद में अभी तक कुल आठ मैच खेले गए हैं। इनमें से छह मैच दूसरी बार बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीता है। इस पिच के मिजाज को देखते हुए एक बार फिर से हाई स्कोरिंग मैच होने के आसार हैं। यहां पर 220 से 230 रन का स्कोर सामान्य माना जाता है। ऐसे में अक्सर कप्तान टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं, क्योंकि बाद में यहां बल्लेबाजी आसान हो जाती है। वहीं, पहली पारी में पिच पर उछाल से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।   recent visitors 38