भाजपा विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, सुशांत सिंह राजपूत को नहीं मिला न्याय

मुंबई बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 2020 में हुई मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। इसके बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा विधायक राम कदम ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राम कदम ने कहा कि ठाकरे सरकार ने सुशांत के मामले में जानबूझकर लापरवाही बरती और बिहार पुलिस को मुंबई में जांच करने से रोका था। राम कदम ने एक वीडियो संदेश में कहा, "जब पूरे देश ने सुशांत सिंह राजपूत के मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग की, तब उद्धव ठाकरे सरकार ने जानबूझकर लापरवाही दिखाई। जब बिहार पुलिस मुंबई में जांच करने आई तो उन्हें रोका गया। ऐसा क्यों किया गया? उद्धव ठाकरे सरकार के लोगों को बचाने के लिए सभी सबूत नष्ट कर दिए गए। सुशांत के घर का फर्नीचर हटा लिया गया। उसे पेंट किया गया और फिर वापस उसके असली मालिक को लौटा दिया गया।" इसके साथ ही राम कदम ने यह भी आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे की सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को न्याय दिलाने में अड़चन डाली। उन्होंने कहा, "अगर उद्धव ठाकरे ने सही समय पर इस मामले को सीबीआई के हवाले किया होता तो सुशांत के परिवार को निश्चित रूप से न्याय मिलता। अगर आज उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है तो इसके लिए उद्धव ठाकरे सरकार जिम्मेदार है।" सीबीआई ने शनिवार को मुंबई कोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। यह रिपोर्ट सुशांत की मौत के लगभग पांच साल बाद दाखिल की गई है। सीबीआई की रिपोर्ट में यह कहा गया कि सुशांत की मौत आत्महत्या के रूप में दर्ज की गई थी और इसमें किसी भी तरह की साजिश या हत्या का आरोप नहीं पाया गया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके फ्लैट से बरामद हुआ था। उनकी मौत के बाद पूरे देश में उथल-पुथल मच गई थी और मामले की जांच के लिए सीबीआई को सौंपने की मांग उठने लगी थी। सुशांत के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण "आस्फीक्सिया" बताया गया था, जो कि सांस न लेने के कारण होता है। दिशा सालियान की मौत का मामला भी गरमाया इस बीच, सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में भी हलचल तेज हो गई है। दिशा की मृत्यु 8 जून, 2020 को हुई थी, यानी सुशांत की मौत से छह दिन पहले। दिशा के पिता सतीश सालियान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की मौत की पुनः जांच की मांग की है और आदित्य ठाकरे सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी अपील की है। दिशा की मौत की परिस्थितियां भी संदिग्ध बताई जाती रही हैं और इसे सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जोड़ा गया है। अब सतीश सालियान की याचिका के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। recent visitors 34

भारतीय संविधान में धर्म आधारित आरक्षण को स्वीकार नहीं किया गया था: आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसाबले

नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने मुस्लिमों को ठेकेदारी में 4 प्रतिशत आरक्षण देने के कर्नाटक सरकार के फैसले का विरोध किया है। आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसाबले ने कहा कि भारतीय संविधान में धर्म आधारित आरक्षण को स्वीकार नहीं किया गया था, जिसे बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने तैयार किया था। इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने शनिवार को अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा द्वारा पारित प्रस्ताव पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि सभा में संगठनात्मक कार्यों का विश्लेषण, विकास, प्रभाव और समाज परिवर्तन पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि संघ ने गत 100 वर्षों में कार्य के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है। संघ की यात्रा के बारे में जानकारी दी और एक शाखा से लेकर पूरे देश में क्रमिक विस्तार की जानकारी रखी। उन्होंने कहा कि संघ का लक्ष्य 'सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी' होना है, जो समाज और राष्ट्र के सभी पहलुओं को स्पर्श करे। संघ आज देश के 134 प्रमुख संस्थानों (premiere institutions) में मौजूद है और आने वाले वर्षों में सभी संस्थानों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। बांग्लादेश में हिन्दुओं के उत्पीड़न पर प्रस्ताव अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में पारित 'बांग्लादेश के हिन्दू समाज के साथ एकजुटता से खड़े होने का आह्वान' शीर्षक वाले प्रस्ताव पर कहा कि संघ बांग्लादेश में कट्टरपंथी इस्लामी तत्वों के हाथों हिन्दुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हो रही हिंसा, उत्पीड़न और लक्षित उत्पीड़न पर गहरी चिंता व्यक्त करता है। बांग्लादेश की स्थिति पर अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा द्वारा पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि धार्मिक संस्थानों पर व्यवस्थित हमलों, क्रूर हत्याओं, जबरन धर्मांतरण और हिन्दुओं की संपत्तियों को नष्ट करने के चक्र ने बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय के लिए अस्तित्व का संकट पैदा कर दिया है। प्रस्ताव में धार्मिक असहिष्णुता और मानवाधिकारों के उल्लंघन के इन कृत्यों की कड़ी निंदा की गई है और वैश्विक समुदाय से निर्णायक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर लगातार अत्याचार अरुण कुमार ने कहा कि मठों, मंदिरों पर हमले, देवी-देवताओं की अपवित्रता, संपत्तियों की लूट और जबरन धर्म परिवर्तन निंदनीय है, लेकिन संस्थागत उदासीनता और सरकारी निष्क्रियता के कारण अपराधियों का हौसला बढ़ गया है। बांग्लादेश में हिन्दू आबादी में लगातार गिरावट पर अरुण जी ने कहा कि 1951 में 22% से घटकर आज केवल 7.95% रह गई है, यह संकट की गंभीरता को दर्शाता है। हिन्दुओं का ऐतिहासिक उत्पीड़न, विशेष रूप से अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के बीच, एक सतत मुद्दा बना हुआ है। हालांकि, पिछले साल संगठित हिंसा का स्तर और सरकार की निष्क्रियता चिंताजनक है। recent visitors 31

भोपाल में अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

All India Vijayvargiya Samaj organized a grand Holi Milan function in Bhopal भोपाल ( ब्यूरो रिपोर्ट )। राजधानी भोपाल के पीपल्स मॉल में अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समाज के अध्यक्ष राहुल विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखना है।   फूलों से खेली गई होली इस बार होली पारंपरिक रंगों की बजाय फूलों से खेली गई, जिससे यह आयोजन और भी खास बन गया। फूलों से होली खेलकर समाज ने पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। चारों ओर रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा से वातावरण उल्लासपूर्ण और मनमोहक बन गया।   समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों और परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने की भावना के साथ एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं। समारोह में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।   सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और पारंपरिक संगीत कार्यक्रम के दौरान समाज के युवाओं और बच्चों ने संगीत, नृत्य और कविता पाठ जैसी प्रस्तुतियाँ दीं। पारंपरिक फाग गीतों ने होली के रंग में और अधिक उत्साह भर दिया।   समाज को एकजुट करने की पहल समाज के अध्यक्ष राहुल विजयवर्गीय ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज के लोगों को एक-दूसरे के करीब आने और अपने पारंपरिक मूल्यों को बनाए रखने का अवसर मिलता है। विजयवर्गीय समाज समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता है, जिससे समाज के सदस्यों में आपसी सौहार्द और सहयोग बढ़े।  अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज द्वारा आयोजित यह होली मिलन समारोह न केवल उत्सव का प्रतीक था बल्कि सामाजिक एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने की एक महत्वपूर्ण पहल भी थी। फूलों से खेली गई यह होली, पर्यावरण संरक्षण और समाज में प्रेम और भाईचारे का प्रतीक बनी। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में इसी तरह के आयोजन करने की प्रतिबद्धता जताई। recent visitors 90

उत्साह व उमंग के साथ दौड़ा भोपाल का सिंधी समाज, 2000 से अधिक लोग हुए शामिल

Bhopal’s Sindhi community ran with enthusiasm and excitement, more than 2000 people participated भोपाल (सुशील दामले)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पहली बार सिंधी समाज की सबसे अग्रणी संस्था सिंधी मेला समिति द्वारा सिंधी मैराथन का आयोजन किया गया। रविवार 23 मार्च को इस मैराथन में करीब 2000 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुये, लोगों का उत्साह सड़कों पर देखते ही बना, भोपाल के लालघाटी स्थित सन् सिटी  गार्डन से शुरू हुई सिंधी मैराथन लालघाटी चौराहे से लेकर वीआईपी रोड होते हुये रनर्स वापस सनसिटी गार्डन फिनिश लाइन तक पहुंचें। मैराथन में रनर्स को मार्गदर्शन देने के लिए साईकिल पर सवार वॉलेंटियर्स रास्ता गाइड करते हुए चल रहे थे। सनसिटी से सुबह 7 बजे मैराथन शुरू हुई जिसे भाजपा के विधायक भगवानदास सबनानी व विश्व विजेता व अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पद्मश्री, पद्मभूषण प्राप्त पंकज आडवाणी, मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष मनोहर ममतानी जी ने भगवान झूलेलाल की पूजन करके इस सिंधी मैराथन को हरि झाड़ी दिखाकर किया रवाना किया। साथ ही भोपाल के सिन्धी समाज के वरिष्ठ जन जयकिशन लालचंदानी, किशोर तनवानी, जी सी केवलरामानी आदि उपस्थित हुए।  इस  अवसर पर सबनानी ने कहा कि सिंधी मेला समिति द्वारा आज शहीद हेमू कालानी जी के जन्म दिवस पर इस नई पहल को सिंधी मैराथन के नाम से शुरू किया यह अपने आप में सिंधी मेला समिति के लिए गौरव का विषय है, आज यहाँ इतनी बड़ी तादाद में सिंधी समाज के युवाओं, महिलाओं व बच्चों ने इतने उत्साह से भाग लिया है जो कबीले तारीफ़ है। इस अवसर पर पंकज आडवाणी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में खेल के प्रति जागरुकता बढ़ती है, साथ ही समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी, महासचिव नरेश तलरेजा और टीम को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। सिंधी मैराथन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले रनर्स को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जोश भर देने डी.जे कपिल सचदेवा के म्यूजिक से हुआ, इस दौरान विशाल फ़िटनेस व मुस्कान फिटनेस वर्कशॉप का भी फुल ऑन बॉडी में एनर्जी भर देना वाले जुम्बा सेशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जुम्बा वर्कशप को लेकर बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला। छोटे—छोटे बच्चे भी नाचते गाते इंजॉय करते दिखे। कार्यक्रम के संयोजक कपिल भाटिया और सह संयोजक राम आसुदानी के साथ समिति के  50 से ज्यादा वालंटियर्स सीमा सबनानी, माया पंजवानी, कविता इसरानी, भारती ठाकुर,शकुन देवरख्यानी, मीना भागचंदानी, किरण बत्रा, पूजा भाटिया, भावना जगवानी, सिया आसुदानी, दिव्या दरयानी, रेखा कमल, दीपक राजानी, मोहित शेवानी, रवि आनंद, कविता चांदवानी, कमलेश चांदवानी, सुनील किंगरानी, सुनील मंगवानी, करन भागचंदानी, परमवीर चावला, हरीश मेंघानी,मोहित शेवानी आदि की लगातार मेहनत के कारण कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। recent visitors 95

आज आईपीएल का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा, कौन करेगा पहला वार?

नई दिल्ली आज आईपीएल 2025 का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। जहां इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग के हाथों में होगी। वहीं, हैदराबाद के लिए पैट कमिंस यह भूमिका निभाएंगे। वैसे अपनी मजबूत बल्लेबाजी और विस्फोटक अंदाज के चलते हैदराबाद इस मैच में फेवरिट होगी। लेकिन राजस्थान को भी कम आंकना गलत होगा। पिच और मौसम का मिजाज कैसा हैदराबाद में पिछले आईपीएल सीजन में रनों की खूब बारिश हुई थी। यहां औसत रन रेट 10.54 था। यहां तक कि हैदराबाद की टीम ने एलएसजी के खिलाफ 166 रनों का स्कोर मात्र 10 ओवरों में ही हासिल कर लिया था। आज हैदराबाद में मौसम गर्म रहने का अनुमान है और बारिश के बिल्कुल भी आसार नहीं है। ऐसे में एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। अबकी बार 300 पार? सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब मैदान में होती है तो बड़े स्कोर की उम्मीद अपने आप बढ़ जाती है। इस साल भी उनके पास धाकड़ बल्लेबाजों की फौज है। इसमें ट्रेविस हेड से लेकर अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन जैसे बड़े नाम हैं। ऐसे में एसआरएच फैन्स को उम्मीद रहेगी कि अबकी बार स्कोर 300 के पार पहुंच जाए। संजू की खलेगी कमी राजस्थान को अपने कप्तान संजू सैमसन की भी कमी खलेगी जो उंगली में चोट के कारण विकेटकीपिंग और क्षेत्ररक्षण नहीं कर पाएंगे। ऐसे में वह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतर सकते हैं। ऐसे में मैदान पर रणनीति बनाने में उनकी कमी टीम को खलेगी जरूर। राजस्थान के गेंदबाजों की परीक्षा सनराइजर्स के पास दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं। इनमें ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन और हेनरिक क्लासेन शामिल हैं जो किसी भी तरह के आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं। यहां पर राजस्थान के गेंदबाजों की खूब परीक्षा होगी। रियान पराग दिखा पाएंगे दम? रियान पराग आईपीएल के पहले तीन मैचों में राजस्थान के कप्तान की भूमिका निभाएंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह इस भूमिका में कितना खरे उतर पाते हैं। पिछले सीजन में रियान पराग की बल्लेबाजी का नया रूप दिखा था। इसके बाद वह टीम इंडिया तक पहुंचे। अब इस सीजन में एक नई चुनौती सामने होगी। recent visitors 59

अब भारत सीमा पार जाकर भी आतंकवाद का सफाया करता है: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

भोपाल कुशाभाऊ ठाकरे फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक दिवसीय वैचारिक महाकुंभ में विभिन्न विचारकों और विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। इस कार्यक्रम में देशभर से 20 से अधिक प्रमुख वक्ताओं ने पांच सत्रों में अहम विषयों पर विचार प्रस्तुत किए, जिससे यह कार्यक्रम राष्ट्रवाद, सनातन धर्म, और समृद्ध भारत की दिशा में महत्त्वपूर्ण संवाद का केंद्र बन गया। उद्घाटन सत्र से लेकर अन्य सत्रों तक, यह कार्यक्रम राष्ट्रवाद, सनातन धर्म, और समृद्ध भारत की दिशा में महत्त्वपूर्ण संवाद का केंद्र बन गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य स्थिति के रूप में उपस्थित उप मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश राजेंद्र शुक्ल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी,  भगवान दास सबनानी विधायक दक्षिण पश्चिम भोपाल,  और वरिष्ठ भाजपा नेता ध्रुव नारायण सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम के आयोजक अंशुल तिवारी ने कार्यक्रम की रुपरेखा रखते हुआ शुरुआत की। राजेंद्र शुक्ल ने कहा कुशाभाउ ठाकरे एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन एक ऐसे मिशन में लगा दिया जिसकी कल्पना भी उसे समय से आगे की थी. विदेश के अनसुलझे मामलों को सुलझाने का मिशन की तरह काम करने वाले चुनिंदा लोगों में से थे। वर्तमान भारत में ऐसे जागरूक आयोजन भारत के विकास में बाधा बनने वाली तथाकथित लिबरल मानसिकता को एक्सपोज करने का काम कर रहे हैं। विश्वास सारंगजी ने अपने वक्तव्य में कहा भारत का इतिहास तो समृद्ध रहा लेकिन आक्रांताओं और अंग्रेजों ने जो हमारे देश की दशा की और गुलामी के बाद जब स्वतंत्र हुए गुलामी की मानसिकता कहीं ना कहीं देश में रह गई स्वतंत्रता के पश्चात हमने आधारभूत ढांचे पर काम किया सड़के बनाई  पुल बनाएं उद्योगों को बल देने पर चर्चा है कि किंतु "व्यक्ति निर्माण" इस पर कोई चर्चा नहीं एक आदर्श व्यक्ति कैसा हो जों देश को विकसित बनाने में अपनी भूमिका का निर्वाह कर सके। उद्घाटन सत्र में ही 4 विभूतियों को कुशाभाऊ ठाकरे राष्ट्ररत्न सम्मान दिए गये जिनमे कारगिल युद्ध में देश की अखंडता के लिए अपना हाथ और दोनों पैर गावाने वाले और ऑपरेशन रक्षक, विजय, पराक्रम में सहभागिता करने वाले रिटायर्ड लांस नायक दीपचंद जी, प्रभु श्री राम लाल अयोध्या के वस्त्रों को डिजाइन करने वाले ड्रेस डिजाइनर मनीष त्रिपाठी जी, जन्म से ही दृष्टिहीन पर एक मिनट में 52 वाद्य यँत्र बजाने का रिकॉर्ड बनाने वाली राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, संगीत शिक्षिका योगिता तांबे, दिव्यांग अधिकार समर्थक, यूफेलिटी प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक टेडेक्स वक्ता एवं तकनीक परामर्शदाता श्री अनंत वैश्य जिन्होने प्रधनमंत्री द्वारा उन्नत कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है जो स्वयं दिव्यांग होने के नाते दिव्यांगों के अधिकारों के समर्थन का नेक कार्य भी करते है। साध्वी सरस्वती देवी ने "सनातन धर्म: भारत की आत्मा और विश्व पर प्रभाव" विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और धर्म का वैश्विक प्रभाव अब बढ़ता जा रहा है, और यह समय की आवश्यकता है कि हम अपने मूल्यों और धरोहरों को संरक्षित रखें। हमारे सनातन धर्म में विविधता इसलिए है क्योंकि मानव जीवन का स्वाभाव ही कुछ ऐसा है। अगर आप शास्त्रों को पढ़ेंगे तो यह विविधता  की समझ स्वयं अनुभव करेंगे कि यह लोक हितार्थ बनाया गया है। लेकिन दुःख तो तब होता है जब लोग इतनी विराटता को छोड़कर पीर फकीर के पास अपनी पीड़ा लिए जाते है, आखिर इन्हें अपने इष्ट से ज्यादा विश्वास उन पर हो जाता है। आज हमारे सामने दो चुनौती है पहला कि अपने टूटे 33 हजार मंदिरों का पुनः स्थापना और सरकार के अधीन मंदिरों की व्यवस्था का स्वतंत्र संचालन करना, इसके लिए आवश्यक है हिन्दुओं का एकत्रीकरण। वरिष्ठ लेखक एवं राजनीतिक विश्लेषक शांतनु गुप्ता ने कहा अभी विश्व का सबसे बड़ा जनसमागम सनातन एकता का महाकुम्भ सकुशल सम्पन्न हुआ। यहाँ मैं तो पहले एक पर्यटक के रूप में एक सप्ताह के लिए गया किन्तु एक महीने बाद श्रद्धालु बनकर लौटा और निश्चित ही वहाँ की अनुभूति से लगा कि हम इतनी वैज्ञानिकता का बोध होने के बाद भी जब अपने धर्मस्थलों पर जाते है तो यह दृष्टिकोण स्पष्ट होता है, भारतीय को पाप से डर लगता है यही भारत की सनातन आत्मा है।प्रसिद्ध फैशन डिजायनर एवं श्री रामलला के वस्त्र निर्माता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि जब मैंने पढ़ाई पूर्ण की तो देश के कई लोकप्रिय एवं अतिविशिष्ट लोगों के वस्त्र डिजायन किया और भारतीय क्रिकेट टीम सहित इस तरह के कई प्रकार कम्पनियों के वस्त्र डिजाइन करते हुए काम किया किन्तु जो अनुभूति एवं सौभाग्य का सहज आभास प्रभु श्री राम लला के हेतु वस्त्र तैयार करने में हुई वह जीवन का सबसे अविस्मरणीय एवं अतुलनीय क्षण था। पहले सत्र की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि इस वैचारिक मंथन से निकले हुए अमित को पूरे भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व को ग्रहण करना चाहिए recent visitors 40

अब बुढ़ार में बदमाशों ने गोलीकांड के आरोपित की तलाश में गई महिला आरक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों पर हुआ पथराव

शहडोल ऊगंज और दमोह में पुलिस बल पर हमले के बाद अब शहडोल जिले के बुढ़ार में बदमाशों ने गोलीकांड के आरोपित की तलाश में गई महिला आरक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों पर पथराव कर घायल कर दिया। घटना ईरानी बाड़े की है। पुलिस ने आरक्षक बालभद्र सिंह की रिपोर्ट पर फिरोज अली जाफरी समेत 11 पुरुष, सात महिलाओं और चार अन्य पर एफआईआर दर्ज की है। शहडोल के पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के मुताबिक 20 मार्च की रात बुढ़ार पुलिस कुछ संदिग्धों की तलाश में गई थी। बुढ़ार थाने में आरक्षक बालभद्र सिंह की रिपोर्ट पर 20 मार्च की रात सवा तीन बजे दर्ज एफआईआर में उल्लेख है कि सब इंस्पेक्टर उमाशंकर चतुर्वेदी के निर्देश पर प्रधान आरक्षक शंकर प्रजापति, आरक्षक आशीष तिवारी, कृष्ण नारायण मिश्रा, सुशील सिंह, सरिता सिंह, श्रुति सिंह के साथ ईरानी मोहल्ले में एक बाइक की तलाश में गए थे। गली संकरी होने के कारण पुलिस के वाहन के जाने की जगह नहीं थी। इस कारण पैदल उतरकर मोहल्ले के अंदर गए और वहां फिरोज अली जाफरी से बाइक के बारे में पूछताछ किया तो वह भड़क गया और अभद्रता करने लगा। विवाद होते सुनकर पुलिसकर्मी बचाव में आए तो फिरोज अली के स्वजन व मोहल्ले के लोगों ने मारपीट कर पथराव कर दिया। पुलिस स्टाफ वापस होने लगा तो पीछे आते हुए लोगों ने कहा कि यह ईरानी मोहल्ला है यहां दोबारा कोई पुलिस वाला आया तो वह लौटकर जिंदा नहीं जाएगा। चार राज्यों की पुलिस कर रही है तलाश करीब 16 दिन पहले शहडोल के केशवाही क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार से लौट रहे सराफा कारोबारियों पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी थी। पुलिस इस मामले के आरोपित की तलाश में ही ईरानी बाड़ा पहुंची थी। बाड़े में रहने वाले आरोपितों की तलाश में उत्तर प्रदेश की महराजगंज पुलिस लूट के आरोपित यूसुफ अली को गिरफ्तार करने आ चुकी है। बाड़े में रहने वाले आरोपितों की तलाश में छत्तीसगढ़ पुलिस भी पहुंची थी। यहां रहने वाला तौहिद अली बिलासपुर में हुई 65 लाख रुपये की लूट के मामले का आरोपित है। इन्हीं आरोपितों ने राजस्थान में भी अपराध किया है। इन पर एफआईआर पुलिस ने फिरोज अली जाफरी उसकी दो पुत्रियों कशिश, सूफिया, उसकी बहन फरीदा बेगम के अलावा गुलहसन, सितारा, निगार सुल्ताना, रेश्मा, अरफा, खुशरूबा, मनोहर अली, फिजा बेगम, हुसैन, अशरफी, साबर, साबिर, खानू हुसैन, समेत चार अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सात दिन में तीसरी बार वर्दी पर हमला महाकोशल-विंध्य के जिलों में सात दिन के अंदर तीसरी वार वर्दी पर हमले का मामला सामने आया है। 15 मार्च को मऊगंज जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गड़रा में ग्रामीणों ने विवाद के चलते एएसआइ रामचरण गौतम और एक युवक सनी द्विवेदी की हत्या कर दी थी। दमोह के देहात थाना क्षेत्र में हथियार जब्त करने गई पुलिस पर आरोपित कासिम खान ने एएसआई को गोली मारकर घायल कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में कासिम को भी पैर में गोली लगी थी। recent visitors 36