रमाकांत रथ भारतीय साहित्य जगत की एक प्रमुख विभूति थे, जताया दुःख: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात ओडिया कवि पद्म भूषण रमाकांत रथ के निधन पर दुख जताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि रमाकांत रथ भारतीय साहित्य जगत की एक प्रमुख विभूति थे। उन्हें पद्म भूषण सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''प्रख्यात कवि रमाकांत रथ जी के निधन के बारे में जानकर मुझे बहुत दुख हुआ है। रमाकांत रथ भारतीय साहित्य जगत की एक प्रमुख विभूति थे। उन्हें पद्म भूषण सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। ओडिया साहित्य में अपने चिरस्मरणीय योगदान द्वारा उन्होंने अखिल भारतीय साहित्य को समृद्ध किया है। मैं उनके शोक संतप्त परिवारजनों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।'' प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा,'' रमाकांत रथ जी ने एक प्रभावी प्रशासक और विद्वान के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनकी रचनाएं, विशेषकर कविताएं, समाज के सभी वर्गों में व्यापक रूप से लोकप्रिय हैं। उनके निधन से बहुत दुःख हुआ है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। '' इससे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रमाकांत रथ के निधन पर शोक जताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा,''मुझे पद्म भूषण से सम्मानित, पूर्व सिविल सेवक एवं लेखक रमाकांत रथ के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ है। उन्हें भारतीय सिविल सेवा के साथ-साथ साहित्य जगत में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मैं भगवान जगन्नाथ से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।'' recent visitors 45

सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित होली मिलन एवं पारिवारिक पिकनिक का आयोजन

Holi Milan and Family Picnic organized by Sindhi Mela Samiti  भोपाल (सुशील दामले)। सिंधी मेला समिति द्वारा रतिबड स्थित नक्षत्र रिसोर्ट में होली मिलन समारोह एवं पारिवारिक पिकनिक का आयोजन किया गया।इस मौके पर सिंधी समाज के सभी लोगों ने जमकर फूलो की होली खेली, समारोह में उपस्थित सभी लोगों को सिंधी मिठाई (गिहर) से मुह मीठा करवाया इस आयोजन को लेकर सभी लोगों में काफ़ी उत्साह देखा गया। साथ ही पारिवारिक वातावरण में लोगों ने पिकनिक का भी भरपूर आनंद लिया। इस दौरान महिलाओं के लिए चम्मच रेस, तंबोला, फन क्विज़, चेयर रेस, पुल पार्टी, डांस म्यूजिक, इत्यादि गेम्स खेले गये, सभी लोगों ने इस पल को खूब एंज्याय किया एवं इस पल की यादो को अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया गया साथ ही लज़ीज व्यंजन का भी लोगों ने भरपूर लुफ्त उठाया। इस अवसर पर सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया कि सिंधी मेला परिवार की और से आयोजन आयोजित किया गया है इस पारिवारिक होली मिलन समारोह में उज्जैन के सर्वोत्तम नृत्य अकादमी के कलाकार द्वारा माथुरा के गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का समाबांध दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक भगवानदास सबनानी, नरेश तलरेजा, के. एल. दलवानी, प्रदीप आर्त्तवानी,महेश बजाज, दीपक राजानी, नरेश गिदवानी, रवि आनंद, पंडित रवि शर्मा, ठाकुर पंजवानी, पिकनिक संयोजक सुनील किंगरानी, हरीश मेंघानी महिला संयोजक सिया आसुदानी, सीमा सबनानी. दिव्या दरयानी, पूजा भाटिया, भावना जगवानी, सुनील मंगवानी, चंदन डुलानी, कपिल भाटिया, राम आसुदानी, मोहित शेवानी, हरकिशन निहालानी, सहित समाज के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित हुए थे। सिन्धी मेला समिति भोपाल की नई पहल, सिन्धी मैराथान,  समाज के हर आयु वर्ग को फिजिकल फिटनेस की ओर आकर्षित करने हेतु सिंधी मेला समिति द्वारा शहीद हेमू कालानी जी के जन्म दिवस रविवार 23 मार्च 2025 को सुबह 06 बजे भोपाल में पहली बार सिन्धी मैराथन आयोजित की जा रही है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पद्मश्री, पद्मभूषण प्राप्त पंकज आडवाणी भाग ले रहे है। recent visitors 122

हाथरस में सात साल की एक बच्‍ची के साथ रेप, इस मामले में आरोपी भी नाबालिग, मचा हड़कंप

हाथरस यूपी के हाथरस में सात साल की एक बच्‍ची के साथ रेप की बात सामने आने के बाद बवाल मच गया। इस मामले में आरोपी भी नाबालिग है। गुस्‍साई भीड़ ने एक धर्मस्‍थल की ओर पत्‍थर चलाए तो वहां बड़ी संख्‍या में पुलिस बल पहुंच गया। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह उनका गुस्‍सा शांत कराया। हंगामे और तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्‍या में जवानों को तैनात किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। यह बात सामने आने के बाद गुस्‍साई भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने एक धर्मस्‍थल की ओर पत्‍थर भी फेंके। सूचना पर हाथरस के एसपी, कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे। उन्‍होंने किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को इस गांव की सात साल की एक बच्ची दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। तभी उसे गांव का ही एक नाबालिग उठाकर ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन बच्ची ने दुष्कर्म की बात कही तो पुलिस ने रात में ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। लेकिन रविवार की सुबह होते ही एक बार फिर हगांमा शुरू हो गया। एक धर्म स्थल के पास भीड़ जुटने लगी। तभी कुछ लोगों ने पथरबाजी कर दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने बेकाबू हो रही भीड़ को समझा कर काबू में किया। हंगामे के बाद कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। एसपी ने मौके पर लोगों से बातचीत की। इस दौरान सादाबाद के विधायक प्रदीप चौधरी भी गांव में पहुंचे थे। क्‍या बोली पुलिस हाथरस के एसपी चिरंजीव नाथ सिन्‍हा ने कहा कि स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है। recent visitors 47

HC ने दिया था एक हफ्ते का समय, आज से संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई शुरू

संभल संभल की शाही जामा मस्जिद के बाहरी हिस्‍से में रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है। रविवार की सुबह नौ मजदूरों ने काम शुरू कर दिया है। फिलहाल, सफेद रंग से ही मस्जिद की पुताई की जा रही है। एएसआई की दो सदस्‍यीय टीम ने शनिवार को श्रमिकों के साथ मस्जिद का निरीक्षण किया था। साथ ही मैटेरियल को लेकर भी चर्चा की थी। मस्जिद पर मौजूद जिम्‍मेदार लोगों का कहना है कि रंगाई-पुताई का काम जल्‍द से जल्‍द पूरा करने के लिए यदि आवश्‍यकता महसूस हुई तो मजदूर बढ़ाए भी जाएंगे। हाईकोर्ट ने तीन दिन पहले एक हफ्ते में रंगाई पुताई कराने का आदेश दिया था। इसमें चार दिन बचे हैं। शनिवार को शाही जामा मस्जिद के निरीक्षण के लिए आए एएसआई के अधिकारियों ने कल देखा था कि रंगाई-पुताई में क्‍या-क्‍या मैटेरियल और उपकरण लगेंगे। मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली ने कहा कि हाईकोर्ट ने सात दिन में काम पूरा करने का आदेश दिया है। मस्जिद सचिव फारूखी ने बताया कि तीन दिन का समय निकल चुका है। चार दिन में काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई के लिए दिल्‍ली से पेशेवर पेंटर बुलाए गए हैं। पेंटरों को हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए सावधानी से रंगाई-पुताई का काम करने को कहा गया है। बता दें कि 24 नवंबर 2024 को संभल में हुई हिंसा के बाद शाही मस्जिद कमेटी ने रमजान का महीना शुरू होने पर एएसआई से रंगाई-पुताई की इजाजत मांगी थी। एएसआई ने इससे मना कर दिया था। इसके बाद मस्जिद कमेटी ने 25 फरवरी को रंगाई-पुताई के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। 12 मार्च को न्‍यायाधीश रोहित रंजन अग्रवाल ने सुनवाई के दौरान सात दिन के अंदर सफेदी पूरी करने के निर्देश दिए। recent visitors 52

कमलाराजा अस्पताल में शार्ट सर्किट से लगी आग, 150 मरीजों को निकला बाहर, पूरे अस्पताल में भर गया था धुआं

ग्वालियर ग्वालियर शहर के कंपू स्थित कमलाराजा अस्पताल में शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां एसी में शार्ट सर्किट के बाद विद्युत उपकरणों में आग लग गई। आग लगने के कुछ ही मिनटों में अस्पताल के वार्डों में धुआं भर गया। जहां प्रसूता और इनके बच्चों तक का दम घुटने लगा। ग्राउंड फ्लोर से दूसरी मंजिल तक धुआं भर गया। तुरंत ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना मिली। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची और पानी फेंकना शुरू किया गया। देर रात तक आग तो बुझ गई थी, लेकिन वार्ड और गायनिक के आइसीयू के अंदर धुआं भर गया था। इसके चलते सभी 150 मरीज, प्रसूता और हाल ही में जन्मे बच्चों को भी अस्पताल से बाहर निकाला गया। अस्पताल परिसर में इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। दो लोग गिरकर घायल भी हो गए। पूरे अस्पताल में भर गया था धुआं अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित गायनिक के आईसीयू के एसी में शार्ट सर्किट होने से आग लगी और कुछ ही देर में अस्पताल परिसर धुआं से भर गया। नगर निगम के उपायुक्त अतिबल सिंह यादव ने बताया कि अस्पताल के आइसीयू के एसी शार्ट सर्किट हुआ था। इसके बाद आग लग गई थी। 1000 बिस्तर अस्पताल में शिफ्ट किया समय पर सूचना मिल गई, जिसके चलते तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां यहां पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। वार्ड में लगभग 150 महिलाएं भर्ती थीं। जिनको 1000 बिस्तर अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। खिड़कियां तोड़ीं, जिससे धुआं बाहर निकल जाए यहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जैसे ही आग लगी तो तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आना शुरू हो गई। आसपास के क्षेत्र में जो लोग मौजूद थे, वह भी मदद के लिए आ गए। अस्पताल के बाहर से ही कई खिड़कियों के कांच तोड़े, जिससे धुआं बाहर निकल जाए। यही वजह थी कि कोई जनहानि नहीं हुई। डीएसपी मनीष यादव ने बताया कि कमलाराजा अस्पताल के गायनिक के आईसीयू में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई थी। दूसरी मंजिल तक पूरा अस्पताल खाली करवा दिया गया। मरीजों को सुरक्षित वाहर निकाल लिया गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। अब तक कोई जनहानि नहीं है। recent visitors 36

करोला गांव में जमीन के विवाद में केस हारने के बाद आरोपितों ने पीट-पीटकर दंपती की हत्या

टीकमगढ़ टीकमगढ़ के पलेरा थाना क्षेत्र के करोला गांव में पीट-पीटकर दंपती की हत्या की वारदात सामने आई है। सूचना मिलने पर एसपी मनोहर सिंह मंडलोई और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने 2 आरोपितों को हिरासत में ले लिया हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि जमीन के विवाद को लेकर रामकिशन अहिरवार केस जीत गया था, लेकिन उस आदेश को मानने के लिए आरोपित तैयार नहीं थे। तभी से विवाद चल रहा था।   मारपीट से मौके पर ही हो गई मौत शराब के नशे में आरोपितों ने आकर रामकिशन अहिरवार (45) व उसकी पत्नी रामबाई अहिरवार (40) निवासी करोला की लाठी डंडों से मारपीट की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपितों के गोवर्धन अहिरवार व बाबूलाल अहिरवार को हिरासत लिया है। घटना में इनके साथ 6 आरोपितों के शामिल होने की बात सामने आई है। बाकी फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। इधर… जमीन के विवाद को लेकर किसान से मारपीट थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत दुमदुमा के चंदेली टोरिया ग्राम में शासकीय जमीन से कब्जा हटवाने की शिकायत की बुराई को लेकर ग्राम के ही चार लोगों ने किसान से जमकर मारपीट कर दी, जिस पर चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। चंदेली टोरिया ग्राम निवासी किसान लालाराम यादव ने थाने में रिर्पोट दर्ज कराई कि उनके द्वारा पूर्व में ग्राम में ही शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। शासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई और जब अपने बाडे में कपडे डाल रहा था। इसी दौरान ग्राम के अनिल यादव, विनील यादव, राहुल यादव एवं उनका भतीजा छोटू यादव चारों एक साथ आए और गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर लाठी डंडों और लोहे की छड़ से चारों ने जमकर मारपीट कर दी। वहां से जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने इनकी रिपोर्ट पर चारो आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया हैं। recent visitors 32

ए.आर. रहमान की अचानक बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में कराया भर्ती

चेन्नई  दिग्गज म्यूजिक कंपोजर-सिंगर ए.आर. रहमान को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। रहमान को चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में एडमिट कराया गया। यहां पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। ऑस्कर विनर रहमान को सुबह करीब 7.30 बजे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उनकी एन्जियोग्राफी, ECG और ईकोकार्डियोग्राम जैसे टेस्ट किए गए। रहमान पिछले साल नवंबर में अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में थे। उन्होंने और उनकी पत्नी सायरा बानो ने 29 साल की शादी के बाद अलग होने का ऐलान किया था। विदेश से लौटे तो पहले गर्दन और फिर सीने में हुआ दर्द बीते दिनों ही रहमान की एक्स वाइफ सायरा बानो की सर्जरी हुई थी जिसके बाद उन्होंने दिग्गज म्यूजिशियन को सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक पहले रहमान हाल ही में विदेश से वापस आए हैं और पहले उन्हें गर्दन के आसपास और फिर बाद में सीने में दर्द महसूस हुआ। रहमान की तकलीफ बढ़ी तो उन्हें रविवार सुबह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सोशल मीडिया पर यह खबर आने के बाद फैंस अपने चहेते म्यूजिशियन की सेहत में जल्दी सुधार की प्रार्थना कर रहे हैं। एआर रहमान के म्यूजिक वाली अपकमिंग फिल्में वर्क फ्रंट की बात करें तो एआर रहमान की दो फिल्में इस साल बॉक्स ऑफिस पर आई हैं। एक तरफ जहां विकी कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया वहीं कधालिक्का नेरामिल्लई को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। दोनों ही फिल्मों में रहमान के संगीत की खूब सराहना हुई। अपकमिंग मूवीज की बात करें तो रहमान के कई प्रोजेक्ट अभी प्रोडक्शन की अलग-अलग स्टेज में हैं। निर्देशक मणि रत्नम के साथ वह 'ठग लाइफ' के म्यूजिक पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा 'लाहौर 1947', 'तेरे इश्क में', 'रामायण' और 'RC16' भी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट में शुमार है। recent visitors 50