गुजरात में कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा से मिले हुए हैं, 30-40 को निकालना पड़ेगा: राहुल गांधी

अहमदाबाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात में वर्कर्स डायलॉग कार्यक्रेम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि गुजरात में कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा से मिले हुए हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि इन लोगों को निकालना पड़ेगा। उन्होंने कहा, गुजरात कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं। एक जो जनता के साथ खड़े हैं, जनता के लिए लड़ते हैं और जिसके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है। दूसरे वे हैं जो जनता से कटे हुए हैं, जनता से दूर बैठता है, जनता की इज्जत नहीं करता और उसमें से आधे बीजेपी से मिले हुए हैं। राहुल गांधी ने कहा, जब तक हम इन दोनों को अलग नहीं करेंगे तब तक गुजरात की जनता हम पर विश्वास नहीं करेगी। उन्होंने कहा, गुजरात के व्यापारी से लेकर छात्र तक विकल्प चाहते हैं, बी टीम नहीं चाहते। मेरी जिम्मेदारी इन दोनों समुहों को छानने की है। कांग्रेस पार्टी में नेताओं की कमी नहीं है। पार्टी में बब्बरशेर हैं लेकिन पीछे से चेन लगी हुई है। राहुल गांधी ने आगे कहा, गुजरात की जनता देख रही है कि कांग्रेस ने रेस में बारात का घोड़ा डाल दिया। अगर में जनता से रिश्ता बनाना है तो दो काम करने हैं। पहला काम यह कि दो ग्रुप को अलग करना है। अगर हमें सख्त कार्रवाई करनीपड़ी, 10, 20, 30 , 30 लोगों को निकालना पड़ा तो निकाल दीजिए। बीजेपी के लिए अंदर से काम कर रहे हो, चलो जाकर देखते हैं बाहर से करो। राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस के जितने भी नेता है उनके दिल में कांग्रेस होनी चाहिए। जीतने हारने की बात छोड़ दीजिए। अगर हाथ भी कटे तो उसमें से कांग्रेस का खून निकलना चाहिए। recent visitors 99

मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा अमर्यादित भाषा प्रयोग के संबंध में मुख्यमंत्री को शिवसेना प्रमुख ने लिखा पत्र

Shivsena chief wrote a letter to the Chief Minister regarding the use of indecent language by Minister Prahlad Patel भोपाल (सुशील दामले)! 1.माननीय जैसा कि समाचार के माध्यम से विदित है की प्रहलाद पटेल द्वारा जनता को भिखारी जैसे अपशब्द का उपयोग किया गया जी की निंदनीय है शिवसेना मध्यप्रदेश इसका कड़ा विरोध करती,एक तरफ आप जनता को भगवान कहते है वही दूसरी तरफ आपके मंत्री गलत भाषा का उपयोग करते है ,आप से आशा करते है कि आप प्रहलाद पटेल का स्तीफा जरूर लेंगे।अन्यथा शिवसेना सभी जिलों में प्रह्लाद पटेल का विरोध करेगी।2.माननीय सरकार द्वारा शराब अहाते तो बंद कर दिए गए,लेकिन शराब माफिया द्वारा रोड पर ही खुले आम अहाते जैसा माहौल बना दिया गया है।प्रभात पेट्रोल पंप के पास वाली शराब दुकान की बात करे तो बगल में ही सेम गर्ल्स कॉलेज है जंहा से महिलाओं बच्चियों के आना जाना दूभर हो गया है,ऐसा ही हाल DIG बंगला के पास स्थित शराब दुकान का वही अस्पताल है जिससे लोग परेशान है,शिवसेना किसी एक या दो शराब दुकान की बात नही करती ये सिर्फ उदाहरण दिए गए ऐसा हाल भोपाल सहित पूरे प्रदेश में है।3.माननीय आपसे आग्रह की महिला शक्ति का देश और प्रदेश के विकास में सराहनीय योगदान है लेकिन बाहर से पड़ने आये हुए छात्राएं असामाजिक तत्त्वों के बहकावे में आकर बार मे शराब सिगरेट का सेवन करती हुई पाई जाती है जिसको बिल्कुल प्रतिबंधित कर देना चाहिए।4.माननीय जिम सेंटर में महिला जिम ट्रेनर अनिवार्य कर देना चाहिए,जिन जिम सेंटर में महिला ट्रेनर नही है उन्हें प्रतिबंध कर देना चाहिए क्योंकि जिम में लव जिहाद जैसे मामले होते है। 5.माननीय बिगत कुछ दिनों में युवा बेरोजगारी के बजह से क्राइम के तरफ रुझान ज्यादा हो रहा है 16 से 25 साल तक के युवा सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए पोस्ट डाल रहे है,कई जगह तो दहशत फैलाने के उद्देश्य से खुले आम हथियार लहराते है छुरी तलवार से बिना बजह हमला कर देते है।आये दिन रात में चार पहिया वाहनों में तोड़ फोड़ आग जनी जैसी बारदात को अंजाम देते है ऐसे लोगो को सोशल मीडिया पर चिन्हित करके कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।6.माननीय किसानों द्वारा आत्महत्या के मुद्दे पर गहन चिंतन किया जाना चाहिए,भारत हमारा कृषि प्रधान देश है यदि किसानों के लेकर चिंता ब्यक्त नही की गई तो आने वाले समय मे किसानों की हालत दायनी हो जाएगी,किसानों को कर्ज मुक्त करना चाहिए साथ ही किसानों के बिजली के बिल माफ करने का कष्ट करें।7.माननीय मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सरकारी संस्कृत विद्यालय जो कक्षा 1 से शुरू हो उनकी शुरुआत करने का कष्ट करें।8.माननीय जगह जगह वफ्फ बोर्ड के नाम पर जमीनों पर अबैध कब्जा किया जा रहा उन पर तुरंत कार्यवाही की जानी चाहिए जैसा कि ताजा मामला अभी रायसेन का है। 9.माननीय मीट की दुकानें जो कालोनियों के अंदर है उन्हें तुरंत बंद करने के आदेश देने चाहिए ,मीट की दुकानों के लिए सब्जी मंडी की तर्ज पर अलग जगह नियुक्त की जाए।पिछले दिनों सरकार द्वारा मीट की दुकानों को कवर करने के आदेश दिए गए कुछ दिन आदेश के पालन हुआ लेकिन अब फिर वही हाल हो गया खुले आम मीट बेंचा जा रहा।10.मेट्रो शहरों या महानगरों में हॉस्पिटल गली गली खोले जा रहे एक MBBS डॉक्टर की डिग्री कई हॉस्पिटल के रजिस्ट्रेशन लेने में लगी है,साथ ही हॉस्पिटल में नर्सिंग के छात्रों द्वारा इलाज किया जाता ,कई अस्पतालों में रात में झोला छाप डॉक्टर इलाज कर रहे इन पर जल्द कार्यवाही की जानी चाहिए। 11.स्कूल का नया वर्ष शुरू होने वाला है ऐसे में स्कूल वाले अपनी मनमानी के हिसाब से फीस लेते है,साथ ही स्कूल ड्रेस स्कूल किताब अपने बेंडर से लेने के लिए माता पिता पर दबाब बनाते है ऐसे में स्कूल की सुविधाओं के मापदंड अनुसार फीस लिस्ट तैयार होनी चाहिए।12.माननीय आपसे अपेक्षा है कि बाला साहेब को ही हिन्दुहृदय सम्राट का तमगा मिला ,हिन्दुतत्व की विचारधारा लोगो तक पवाहित कि इसलिए बाला साहेब ठाकरे जी को भारत रत्न दिया जाए।13.माननीय गौ माता को राज्य पशु का दर्जा मिलना चाहिए। recent visitors 124

सभी महिला कर्मचारियों को चुनौतियों से निपटने के लिए देंगे मिर्च स्प्रे, रेलवे सुरक्षा बल की कर्मियों के लिए रेलवे की नई कवायद

नई दिल्ली भारतीय रेलवे ने सुरक्षा में लगी रेलवे सुरक्षा बल की कर्मियों के लिए एक नया फैसला किया है। सरकारी प्रेस नोट के मुताबिक इन सभी महिला कर्मचारियों को मिर्च स्प्रे के डिब्बे उपलब्ध कराए जाएंगे। रेलवे के मुताबिक यह गैर घातक लेकिन प्रभावी हथियार महिला कर्मियों को अकेले या बच्चों के साथ यात्रा कर रही महिला यात्रियों की सुरक्षा करने में मदद करेगा। चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने में मदद करेगा। रेलवे द्वारा जारी प्रेस में कहा गया कि यह नया कदम भारतीय रेलवे की लैंगिक समावेशिता और महिला शक्तिकरण और अपने नेटवर्क में बढ़ी हुई सुरक्षा के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यहीं नहीं मिर्च स्प्रे उपलब्ध कराने से महिला आरपीएफ कर्मियों को सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत मिलेगी, जिससे वे खतरों को रोक सकेंगी और आपात स्थितियों को प्रभावी ढंग से संभाव सकेंगी। आरपीएफ के डीजी मनोज यादव ने इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री के महिलाओं को सशक्त बनाने और सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है। भारतीय रेलवे ने महिला यात्रियों के लिए यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार कई उपाय किए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी महिला आरपीएफ कर्मी ताकत, देखभाल और लचीलेपन का प्रतीक हैं। उन्हें मिर्च स्प्रे के डिब्बे से लैस करके, हम उनका आत्मविश्वास और परिचालन क्षमता बढ़ा रहे हैं, साथ ही यह स्पष्ट संदेश दे रहे हैं कि यात्रियों की सुरक्षा – विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस फैसले को लेकर मंत्रालय ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल में अधिक महिलाओं को शामिल करना एक प्रभावशाली नीति रही है। इस नीति की वजह से आरपीएफ में करीब 9 फीसदी महिला कर्मी हैं। इनमें से कई महिला आरपीएफ कर्मी मेरी सहेली टीमों का हिस्सा हैं, जिनकी मुख्य जिम्मेदारी महिला यात्रियों की सुरक्षित यात्राओं को सुनिश्चित करना है। recent visitors 51

24 घंटे में अंबानी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दुनिया के दूसरे इंसान बने

मुंबई  रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की किस्मत 24 घंटे में बदल गई है। 24 घंटे में मुकेश अंबानी ने कमाई में दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क समेत कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। 24 घंटे में मुकेश अंबानी से ज्यादा कमाई सिर्फ एक ही कारोबारी कर पाया है। वहीं दुनिया के टॉप 10 अमीरों में से 7 नुकसान में रहे हैं। शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। इससे अंबानी की भी नेटवर्थ बढ़ गई। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक 24 घंटे में मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 2.92 बिलियन डॉलर (करीब 25 हजार करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ है। वहीं दूसरी ओर एलन मस्क को इन 24 घंटे में 558 मिलियन डॉलर (करीब 5 हजार करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। कौन निकला अंबानी से आगे? 24 घंटे की कमाई में अंबानी से आगे अमेरिकी निवेशक लैरी एलिसन (Larry Ellison) हैं। एलिसन सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल (Oracle) के चेयरमैन और सीटीओ भी हैं। एलिसन ने 24 घंटे में 3.29 बिलियन डॉलर की कमाई की है। कमाई में एलिसन के बाद मुकेश अंबानी का नंबर आता है। अंबानी के बाद तीसरे स्थान पर डेल टेक्नोलॉजीज के फाउंडर और चेयरमैन माइकल डेल है। डेल की नेटवर्थ में 24 घंटे में 2.53 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। कई दिग्गजों को बड़ा नुकसान 24 घंटे में कई दिग्गजों को बड़ा नुकसान हुआ है। इसमें न सिर्फ एलन मस्क बल्कि मार्क जकरबर्ग, जेफ बेजोस, बर्नार्ड अर्नाल्ट, बिल गेट्स, वारेन बफे आदि शामिल हैं। ये वे लोग हैं जिनका नाम दुनिया के टॉप 10 अमीरों में शामिल दुनिया के टॉप 10 अमीरों में से सिर्फ लैरी एलिसन, लैरी पेज और सर्गी ब्रिन की संपत्ति में ही 24 घंटे में इजाफा हुआ है। कितनी है अंबानी की नेटवर्थ? मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 88.1 बिलियन डॉलर है। इस नेटवर्थ के साथ वह दुनिया के 17वें सबसे अमीर शख्स हैं। मुकेश अंबानी न सिर्फ भारत के बल्कि एशिया के भी सबसे अमीर शख्स हैं। भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में गौतम अडानी का नाम आता है। अडानी की नेटवर्थ 68.9 बिलियन डॉलर है। वह दुनिया के 21वें सबसे अमीर शख्स हैं। साथ ही एशिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी के बाद दूसरा नंबर अडानी का ही आता है। recent visitors 99

छत्तीसगढ़ से वापस भेजी गई 13 करोड़ की बीयर को मध्य प्रदेश के बाजार में खपाने का मामला उजागर

भोपाल  उत्पाद की समाप्ति तारीख (एक्सपायरी डेट) के कारण छत्तीसगढ़ से वापस भेजी गई सोम कंपनी की 13 करोड़ की बीयर को मध्य प्रदेश के बाजार में खपाने का मामला सामने आया है। मामले को दबाने के लिए आबकारी विभाग ने रिकार्ड में बीयर को नष्ट करना दर्शा दिया। बाकायदा इसका प्रेस नोट भी जारी किया गया। दरअसल, मध्य प्रदेश से सोम कंपनी की हंटर बीयर 50 ट्रक भरकर छत्तीसगढ़ भेजी गई थी। कुल 55 हजार 90 पेटी बीयर एक्सपायर होने की वजह से इसे सितंबर 2024 में मध्य प्रदेश वापस भेज दिया गया। छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश बीयर लाने के लिए आबकारी आयुक्त से पूर्व अनुमति भी नहीं ली गई और मध्य प्रदेश की शराब दुकानों से बीयर विक्रय कर दी गई। बीयर वापस लाने के चार महीने बाद यह बात बाहर न आ जाए, इस डर से आबकारी विभाग के रायसेन के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी ने नष्टीकरण की प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि इस बीयर को 21 जनवरी 2025 को नष्ट कर दिया गया। बीयर वापस लाने के चार माह बाद एक दिन में कुछ घंटे के भीतर लगभग 55 हजार 90 पेटी यानी करीब 50 ट्रक बियर का नष्टीकरण करना बताया गया, जो संभव नहीं है। इस मामले की जानकारी जब आबकारी आयुक्त को लगी तो उन्होंने सितंबर 2024 में रायसेन के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी को नोटिस जारी किया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह भी जांच के विषय आबकारी एक्ट में निर्यात बीयर वापस लाने का कोई प्रविधान नहीं है, न ही वापस भेजे जाने का, आयात का प्रविधान है। मध्य प्रदेश से निर्यात की गई बीयर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर 22055 पेटी और रायपुर 32035 पेटी कुल 53090 पेटी बीयर सोम डिस्टलरी में किसकी सक्षम अनुमति से प्राप्त की गई, या तस्करी करके लाई गई? लाने का भाड़ा किसने दिया? वाहन कौन से थे, बिना सक्षम अनुमति प्राप्त किए इतनी बड़ी संख्या में बीयर डिस्टलरी के अंदर प्रवेश कैसे करवा दी गई? यह तमाम सवाल आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाते हैं। 13 करोड की शराब नष्टीकरण में बता दिया चार करोड़ की आबकारी विभाग ने प्रेस नोट में नष्टीकरण की गई बियर की कीमत चार करोड़ 20 लाख के लगभग बताई। जबकि वास्तविक कीमत 13 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक है। सोम की हंटर ब्रांड बियर की मार्केट वैल्यू 220 रुपये प्रति बोतल के करीब है। यदि औसत एक बोतल की कीमत 200 रुपये भी मान ली जाए तो एक पेटी में 12 गुणित 200= 2400 रुपये इस तरह 55090 पेटी शराब की कीमत 55090 गुणित 2400 बराबर 13.22 करोड़ रुपये से अधिक होती है। विभाग ने जानबूझकर नष्टीकरण की गई बियर की कीमत को आधे से भी कम दिखाया। आबकारी आयुक्त कर रहे दागी अधिकारी का बचाव आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल का कहना है कि बिना अनुमति छत्तीसगढ़ से शराब की पेटियां वापस लाने पर रायसेन के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी को नोटिस जारी किया गया था, पर बीयर के नष्टीकरण की प्रक्रिया पर मौन साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित ने इस बीयर के नष्टीकरण की अनुमति मांगी थी जो दी गई थी। नष्टीकरण की रिपोर्ट आई है, उसके आधार पर जो तथ्य है, वह स्पष्ट हैं। मामला मुख्य सचिव तक पहुंचा बीयर को बाजार में खपाने का मामला मुख्य सचिव अनुराग जैन के संज्ञान में भी आ गया है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में आबकारी आयुक्त की भूमिका को लेकर नोटिस जारी किया जा सकता है। मुख्यसचिव पहले भी आबकारी विभाग की कार्यशैली पर नाराज हो चुके हैं। इस बारे में रायसेन के कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा का पक्ष जानने का प्रयास किया गया। उन्होंने विषय के बारे में सवाल एसएमएस करने के लिए कहा लेकिन जवाब नहीं दिया। इधर, रायसेन की सहायक आबकारी उपायुक्त वंदना पांडे का कहना है कि वह आयुक्त की अनुमति के बिना मीडिया से कोई बातचीत नहीं करेंगी। recent visitors 57

आज हनीसिंह का लाइव कांसर्ट, यातायात प्रबंधन ने डायवर्शन प्लान जारी

 इंदौर  सिंगर हनीसिंह का लाइव कांसर्ट शनिवार शाम बायपास स्थित इस्टेट ग्राउंड पर आयोजित होगा। कांसर्ट में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। यातायात बाधित न हो, इसलिए शुक्रवार को यातायात प्रबंधन ने डायवर्शन प्लान जारी किया है। इसके चलते शनिवार दोपहर दो बजे से भारी वाहनों का प्रवेश पटेल नगर क्रासिंग हाईवे से दस्तूर चौराहा, स्टार चौराहा, रेडिसन चौराहा होते हुए देवास नाका तक बंद रहेगा। वहीं वीआइपी गेट तक सिर्फ वही वाहन जा सकेंगे, जिन पर कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा जारी किया गया स्टीकर लगा होगा। प्रबंधन के अनुसार, कनाड़िया की ओर से आने वाले वाहनों का प्रवेश पटेल नगर कट से होते हुए हाईवे से बेस्ट प्राइज, वेलवेट गार्डन, लाभगंगा, आरई-2 रोड से होगा। या फिर वाहन पटेल नगर कट से बांए मुड़कर खजराना मार्ग से पाकिजा कॉलोनी, आरई-2 रोड से होते हुए कार्यक्रम स्थल पार्किंग में पहुंचेंगे। रेडिसन चौराहे की ओर से आने वाले वाहन साईं कृपा कट, स्टार चौराहा, लाभगंगा होते हुए आरई-2 रोड से निर्धारित पार्किंग में आ सकेंगे। हनी सिंह कांसर्ट को लेकर जारी असमंजस खत्म हो गया है। मनोरंजन टैक्स को लेकर नगर निगम द्वारा बरती गई सख्ती के बाद आयोजक ने टैक्स जमा कर दिया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्पष्ट कहा था कि बगैर टैक्स जमा कराए कोई आयोजन नहीं होगा। हमने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं कि जब तक आयोजक सही और पूरा टैक्स जमा नहीं करा देते, आयोजन की अनुमति न दें। सूत्रों के मुताबिक आयोजक कागजों पर 67 लाख रुपये के टिकट बिकने की बात कह रहे हैं, इस हिसाब से उन्हें करीब छह लाख रुपये से ज्यादा टैक्स लगा है। महापौर का कहना था कि टिकटों की बिक्री के सही आंकड़े के हिसाब से ही टैक्स जमा कराना होगा। recent visitors 60

सीरिया में असद समर्थकों और सरकार के बीच संघर्ष, दो दिन में 200 से ज्यादा की मौत, बढ़ी चिंता

दमिश्क सीरिया (Syria) की नई सरकार के पक्ष में खड़े लड़ाकों ने देश के बॉर्डर पर कई गांवों पर हमला किया, जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हो गई है. यह हमला अपदस्थ राष्ट्रपति बशर असद के वफादारों द्वारा सरकारी सुरक्षा बलों पर हाल ही में किए गए हमलों के जवाब में किया गया. गांवों पर हमले गुरुवार को शुरू हुए और शुक्रवार को भी जारी रहे. दोनों पक्षों के बीच चल रही झड़पें दिसंबर की शुरुआत में इस्लामी ग्रुप हयात तहरीर अल-शाम के नेतृत्व वाले विद्रोही समूहों द्वारा असद की सरकार को गिराए जाने के बाद से सबसे खराब हिंसा है. नई सरकार ने 14 साल के गृहयुद्ध के बाद सीरिया को एकजुट करने का संकल्प लिया है. कैसे शुरू हुईं हालिया झड़पें? ब्रिटेन स्थित Syrian Observatory for Human Rights के मुताबिक, लड़ाई शुरू होने के बाद से 200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. गांवों में बदले की भावना से किए गए हमलों में मारे गए करीब 140 लोगों के अलावा, मृतकों में सीरिया के सरकारी बलों के करीब 50 सदस्य और असद के प्रति वफ़ादार 45 लड़ाके शामिल हैं. मार्च 2011 से सीरिया में चल रहे गृहयुद्ध में पांच लाख से ज्यादा लोग मारे गए हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं. ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, सबसे हालिया झड़पें तब शुरू हुईं जब सरकारी बलों ने गुरुवार को तटीय शहर जबलेह के पास एक वॉन्टेड शख्स को हिरासत में लेने की कोशिश की और असद के वफ़ादारों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया. महिलाओं-बच्चों के भी मरने की आशंका AP के मुताबिक, ऑब्जर्व करने वाली एजेंसी के मुताबिक, गुरुवार और शुक्रवार को नई सरकार के प्रति वफादार बंदूकधारियों ने बॉर्डर के पास शीर, मुख्तारियाह और हफ्फाह गांवों पर हमला किया, जिसमें 69 पुरुषों की मौत हो गई, लेकिन किसी महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. Syrian Observatory for Human Rights के प्रमुख रामी अब्दुर्रहमान ने कहा, "उन्होंने हर उस आदमी को मार डाला, जिससे उनका सामना हुआ." बेरूत स्थित Al-Mayadeen TV ने भी तीन गांवों पर हुए हमलों की खबर दी, जिसमें कहा गया कि अकेले मुख्तारियाह गांव में 30 से ज्यादा पुरुष मारे गए. ऑबजर्वेट्री ने कहा कि बनियास शहर में 60 अन्य लोग मारे गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. सीरियाई अधिकारियों ने मृतकों की संख्या प्रकाशित नहीं की, लेकिन सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी SANA ने एक अज्ञात सुरक्षा अधिकारी के हवाले से कहा कि सरकारी सुरक्षा बलों पर हाल ही में हुए हमलों का बदला लेने के लिए कई लोग तट पर गए थे. अधिकारी ने कहा कि इन कार्रवाइयों के कारण "कुछ व्यक्तिगत उल्लंघन हुए और हम उन्हें रोकने के लिए काम कर रहे हैं." अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने एक वीडियो बयान में पूर्व सरकार से जुड़े सशस्त्र समूहों से अपने हथियार सौंपने और नई सरकार के प्रति वफादार लोगों से नागरिकों पर हमला करने या कैदियों के साथ दुर्व्यवहार करने से बचने का आह्वान किया.   recent visitors 71