रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- मैं पाकिस्तान से यह अपेक्षा नहीं करता कि वह हमें पीओके वापस कर देगा

नई दिल्ली पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह पाकिस्तान से यह उम्मीद नहीं करते कि वह पीओके को भारत के हवाले कर देगा। राजनाथ सिंह का मानना है कि पीओके के लोग खुद ही यह मांग करेंगे कि उन्हें भारत के साथ जोड़ दिया जाए और जम्मू-कश्मीर के साथ एकीकृत कर लिया जाए। रक्षा मंत्री ने बातचीत करते हुए कहा कि मैं पाकिस्तान से यह अपेक्षा नहीं करता कि वह हमें पीओके वापस कर देगा। मेरा तो यह मानना है कि पीओके के लोग ही यह मांग उठाएंगे कि हमें भारत में शामिल कर दिया जाए, उन्हें जम्मू-कश्मीर के साथ जोड़ दिया जाए। क्योंकि जिस तरह से भारत का आर्थिक विकास लगातार आगे बढ़ रहा है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ी है, उसे देखते हुए पाक अधिकृत कश्मीर के लोगों को भी यह महसूस होने लगा है कि यदि हम अपना विकास चाहते हैं, तो भारत जैसे देश के साथ जुड़कर ही अब अपने क्षेत्र का विकास कर सकते हैं। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि पीओके को मैं देश नहीं कहता, उसे क्षेत्र कहता हूं। मुझे लगता है कि पीओके के लोग भारत में शामिल होने की मांग करेंगे तो पाकिस्तान मजबूर हो जाएगा। मुझे यह भी लगता है कि पीओके को पाकिस्तान की सहमति की जरूरत भी क्यों पड़ेगी? मैं ऐसा मानता हूं। वहीं, बांग्लादेश की स्थिति को लेकर सवाल किए जाने पर रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है, बांग्लादेश भी हमारा पड़ोसी देश है। हम अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश करते हैं, क्योंकि हमारे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी कहते थे कि हम दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं बदल सकते। यही वजह है कि हम अपने पड़ोसी बांग्लादेश के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहेंगे। recent visitors 87

भजनलाल शर्मा ने सितारों, प्रोड्यूसर्स और फिल्ममेकर्स को राजस्थान में फिल्मों की शूटिंग के लिए खुला न्योता दिया

जयपुर राजस्थान की धरती पर एक ऐतिहासिक लम्हा! आईफा अवॉर्ड्स 2025 की भव्यता गुलाबी नगरी जयपुर में बिखरने को तैयार है। इस शानदार मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बॉलीवुड के सितारों, प्रोड्यूसर्स और फिल्ममेकर्स को राजस्थान में फिल्मों की शूटिंग के लिए खुला न्योता दिया। यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में तमाम सितारों के बीच सीएम शर्मा ने कहा, "यह सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा और संस्कृति के वैश्विक विस्तार का प्रतीक है। राजस्थान को इंटरनेशनल फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को ग्लोबल एंटरटेनमेंट हब बनाने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, और आईफा का यह आयोजन उसी का प्रतिबिंब है।" राजस्थान : बॉलीवुड का परफेक्ट शूटिंग डेस्टिनेशन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा-बॉलीवुड और राजस्थान का रिश्ता दशकों पुराना है। ‘पद्मावत’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘जोधा अकबर’, ‘कच्चे धागे’, और ‘रेस 3’ जैसी दर्जनों फिल्में यहां की ऐतिहासिक लोकेशंस पर शूट हुई हैं। सीएम शर्मा ने इस मौके पर जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, जैसलमेर और शेखावाटी को प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बताया। उन्होंने कहा, "यहां के भव्य महल, सुनहरी रेत के टीले, विशाल किले और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर किसी भी फिल्म के लिए परफेक्ट बैकड्रॉप देते हैं।" उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया कि कैसे कोरिया के बड़े उद्योगपति राजस्थान में शादी करना चाहते थे, लेकिन बुकिंग दो साल तक फुल थी। यह दिखाता है कि राजस्थान डेस्टिनेशन वेडिंग और मेगा इवेंट्स के लिए कितनी बड़ी पसंद बन चुका है। बॉलीवुड स्टार्स के लिए ‘सपनों की भूमि’ राजस्थान राजस्थान की खूबसूरती सिर्फ ऐतिहासिक स्थलों तक सीमित नहीं, बल्कि यहां का वाइल्डलाइफ, पहाड़, झीलें और ग्रामीण जीवन भी अनोखा आकर्षण रखते हैं। रणथंभौर और सरिस्का में शूट होने वाली वाइल्डलाइफ डॉक्यूमेंट्रीज़ इंटरनेशनल लेवल पर सराही गई हैं। केवलादेव नेशनल पार्क और चंबल घाटी नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट हैं। बॉलीवुड सितारे यहां के ब्रांड एंबेसडर हैं! जब वे राजस्थान में कदम रखते हैं, तो ‘पधारो म्हारे देश’ की गूंज ग्लोबल लेवल तक सुनाई देती है। फिल्ममेकर्स के लिए आसान प्रक्रिया राजस्थान सरकार फिल्म इंडस्ट्री को हर संभव सुविधा देने के लिए तैयार है। सिंगल विंडो सिस्टम के तहत 15 दिनों के अंदर फिल्म शूटिंग की परमिशन दी जाती है। हवाई, सड़क और रेल कनेक्टिविटी भी शानदार है। जयपुर बना ग्लोबल एंटरटेनमेंट हब डिप्टी सीएम दीया कुमारी और सीएम शर्मा ने इस अवसर पर कहा, "आईफा सिर्फ अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि राजस्थान के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। यह प्रदेश को ग्लोबल इवेंट्स, डेस्टिनेशन वेडिंग और फिल्म शूटिंग के सबसे बड़े हब के रूप में स्थापित करेगा।" recent visitors 65

कठुआ में जलाशय में मिले 3 शव, दो दिन से थे लापता, घटना आतंकवाद प्रभावित इलाके की बताई जा रही है, मचा हड़कंप

कठुआ जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में तीन लोगों के शव जलाशय में मिलने से हड़कंप मच गया। ये दो दिन पहले लापता हुए थे। मृतकों में 14 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। यह घटना आतंकवाद प्रभावित इलाके की बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि योगेश सिंह, दर्शन सिंह और नाबालिग लड़का वरुण सिंह बुधवार शाम को बिल्लावर इलाके में शादी समारोह में शामिल होने निकले थे। इसके बाद से ही उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। तीनों के लापता होने की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों की ओर से बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसके बाद लोहाई मल्हार इलाके के पास एक जलाशय में तीनों लोगों के शव मिले। सूत्रों ने बताया कि इस इलाके में आतंकवादियों की भारी मौजूदगी है। पिछले 2 साल में यहां कई आतंकी हमले हो चुके हैं। पिछले महीने भी इसी इलाके से दो नागरिकों के शव बरामद किए गए थे। आतंकवादियों के 2 मददगार हिरासत में दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के कठुआ और रामबन जिलों में कड़े सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत आतंकवादियों के 2 मददगारों को हिरासत में लिया गया है। PSA एक प्रशासनिक कानून है जो कुछ मामलों में बिना आरोप या सुनवाई के दो साल तक हिरासत में रखने की अनुमति देता है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कठुआ की बिलावर तहसील के धनोपरोले निवासी भुट्टू को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया और उधमपुर जिला जेल में बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी एक कट्टर ओजीडब्ल्यू था जो पिछले कुछ वर्षों से अवैध गतिविधियों में शामिल था। रामबन के दलवाह-गुल निवासी मंजूर अहमद उर्फ ​​फुरकान को भी राष्ट्र विरोधी और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्तता के लिए पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया है। पिछले वर्ष अगस्त में पीएसए के तहत हिरासत में लेने के लिए आवश्यक मंजूरी प्राप्त होने के बाद से अहमद गिरफ्तारी से बच रहा था। recent visitors 61

पिंक साड़ी और स्पोर्ट्स शूज़ में शिखर शिक्षा समिति द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

International Women’s Day celebrated by Shikhar Shiksha Samiti in pink saree and sports shoes भोपाल (सुशील दामले)। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिखर शिक्षा समिति भोपाल द्वारा महिलाओं के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया , कार्यक्रम का संचालन समिति की अध्यक्ष श्रीमती रानी शर्मा द्वारा किया गया, कार्यक्रम संयोजन में समिति की सदस्य अंकिता चंद्रवंशी , श्रीमती अनुराधा गुप्ता एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित का कार्यक्रम में विशेष  सहयोग रहा । कार्यक्रम में  महिलाओं की फिटनेस को बढ़ावा देते हुए खो-खो प्रतियोगिता चेयर रेस प्रतियोगिता एवं अन्य खेल का आयोजन किया गया जिसमे ड्रेस कोड इस प्रतियोगिता की विशेषता रही जिसमें सभी महिलाओं द्वारा रंग गुलाबी रंग की भारतीय पारंपरिक साड़ी और स्पोर्ट्स शूज़ पहने गये। सभी महिलाओं ने खेल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अंत में विजेता टीम को समिति द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया एवं विशेष रूप से सशक्त नारी सम्मान और मातृ शक्ति अवार्ड से महिलाओं को सम्मानित किया गया । recent visitors 97

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा- 75 साल के इतिहास में महिलाओं की उपलब्धियां सराहनीय

नई दिल्ली लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संसद भवन परिसर में संविधान सभा की महिला सदस्यों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के 75 साल के इतिहास में महिलाओं ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह सराहनीय हैं। भारत एक ऐसा देश है जहां महिलाओं की पूजा होती है और उन्हें सम्मान दिया जाता है। यहां कन्या पूजन से लेकर विभिन्न रूपों में महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। ओम बिरला ने आगे कहा कि जब हम संविधान निर्माता महिलाओं को याद करते हैं, तो हमें यह भी याद रखना चाहिए कि एक समय था जब दूसरे देशों में महिलाओं को सम्मान नहीं दिया जाता था। लेकिन भारत में महिलाओं को सदैव सम्मानित किया गया है। अब वह समय आ गया है जब देश की आधी आबादी, यानी महिलाएं, देश की सुरक्षा से लेकर हर क्षेत्र में अपना अहम रोल निभा रही हैं।” लोकसभा अध्यक्ष ने महिला शिक्षा को लेकर तय किए लक्ष्य की बात की। आगे कहा कि वह दिन दूर नहीं जब महिलाएं पुरुषों से भी आगे निकल जाएंगी। महिला शिक्षा को 100% करना हमारा लक्ष्य है ताकि हर महिला शिक्षित हो सके। साथ ही, महिलाओं को चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में भी आगे आना चाहिए, ताकि समाज को और मजबूत किया जा सके। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि देश की प्रगति में महिलाओं का योगदान अहम रहा है। आज के दिन हमें उन महिलाओं को याद करना जरूरी है, जिन्होंने देश के लिए एक नया समाज बनाने में अहम भूमिका निभाई है। ये महिलाएं संविधान शिल्पी थी। इन महिलाओं की याद में आज संसद भवन में एक प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसका विमोचन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया।   recent visitors 69

इटावा में राशन पाने वाले 3 लाख कार्ड धारकों को झटका, इन लोगों को नहीं मिल सकेगा फ्री में गेहूं-चावल

इटावा यूपी के इटावा में ईकेवाईसी के अभाव में करीब तीन लाख उपभोक्ताओं के मुफ्त के राशन पर संकट के बादल छा गए है। सरकार की ओर से पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट प्रतिमाह 5 किलो की दर से मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। अब इस योजना के तहत जो लोग राशन प्राप्त कर रहे हैं उनमें से जिले में 3 लाख 1 हजार 673 उपभोक्ता ऐसे है जिनके राशन पर संकट के बादल छाए हैं, क्योंकि इन्होंने अभी तक ईकेवाईसी नहीं कराई है। इटावा की जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि यह प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी है और जैसे ही कोई अपात्र मिलता है उसका राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाता है। शासन की ओर से संबंध में 6 महीने पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए थे कि राशन कार्ड पर जितने भी उपभोक्ताओं के नाम दर्ज हैं उन सभी को ईकेवाईसी करानी पड़ेगी। यह भी कहा गया था कि राशन उन्हीं को मिलेगा जिनकी ईकेवाईसी हो जाएगी, हालांकि अभी इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया है लेकिन जैसे ही बिना ईकेवाईसी वालों को राशन मिलना बंद होगा तो इन तीन लाख उपभोक्ताओं का राशन खतरे में आ जाएगा। इटावा जिले में 11 लाख 76 हजार 714 उपभोक्ता है जो पात्र गृहस्थी राशन कार्डों पर दर्ज हैं इन्हें हर महीने 5 किलो राशन मिलता है। इन उपभोक्ताओं के कुल मिलाकर 2 लाख 90 हजार 558 राशन कार्ड हैं, जिनमें इन उपभोक्ताओं के नाम दर्ज हैं और उन्हें राशन मिलता है लेकिन ईकेवाईसी न कराई जाने पर उनके सामने राशन का संकट उत्पन्न हो सकता है। पूर्ति विभाग की ओर से भी बार बार उपभोक्ताओं से ईकेवाईसी कराने के लिए कहा जा रहा है इसके बाद भी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अभी तक ईकेवाईसी नहीं कराई है। यह लापरवाही उन्ही को भारी पड़ सकती है। ईकेवाईसी के लिए राशन कार्ड पर जितने भी उपभोक्ताओं के नाम दर्ज हैं उन्हें संबंधित राशन वितरण की दुकान पर जाकर अपना अंगूठा लगाकर ईकेवाईसी करनी होगी। आधार कार्ड भी अपने राशन कार्ड के साथ दर्ज कराना होगा। राशन की दुकान पर जाए बिना यह काम नहीं होगा। यह प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है लेकिन अभी तक लगभग 26 फीसदी लोगों ने ईकेवाईसी नहीं कराई है। अभी तक 74 फीसदी से कम उपभोक्तों ने ईकेवाईसी कराई है। पूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्डों की चेकिंग का सिलसिला भी जारी है। इस बीच जो लोग पात्र गृहस्थी योजना से राशन ले रहे हैं लेकिन वे अपात्र हैं तो उनके राशन कार्डों को निरस्त भी किया जा रहा है। जीएसटी देने वाले या फिर निर्धारित आय से अधिक आय वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं। recent visitors 72

प्रभात चौराहे में फिर लगा एक पोस्टर बना चर्चा का विषय

A poster put up at Prabhat Chowk once again became a topic of discussion भोपाल (सुशील दामले)! एक पोस्टर पिछले दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है,यह पोस्टर प्रभात चौराहे में लगा हुआ है जहां मिली-जुली हिंदू मुस्लिम आबादी रहती है पोस्टर लगाने का उद्देश्य राजधानी मे एकता भाईचारा बना रहे,जिसमे सभी धर्म के लोग त्यौहार मिलकर मनाये, हिन्दू,मुस्लिम,सिख,ईसाई सब मिलकर सभी से सामान ख़रीदे और होली ईद मिलकर मनाये वही समाजसेवी मोहम्मद शावर ने बताया कि,कुछ लोग शहर की फ़िज़ा को ख़राब करने की कोशिश कर रहे है,सोशल मिडिया पर भी भड़काऊ सन्देश प्रसारित कर रहे है,हमारा काम सांप्रदायिक त्यौहारों को बनाए रखना है,जो लोग इस तरह के भड़काऊ पोस्टर बैनर लगा रहे हैं,या सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित कर रहे है,ऐसे लोगो पर कार्यवाही होनी चाहिए, recent visitors 197