कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को दुबई से 12 करोड़ रुपये का 14.8 किलोग्राम सोना तस्करी करने के आरोप में बेंगलुरु हवाई अड्डे पर गिरफ्तार

बेंगलुरु बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव को 12 करोड़ रुपये मूल्य के 14.8 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या रान्या किसी बड़े तस्करी गिरोह का हिस्सा थीं और क्या इसमें किसी सरकारी अधिकारी की संलिप्तता है.   सोमवार रात दुबई से एमिरेट्स फ्लाइट के जरिए भारत लौटने पर DRI अधिकारियों ने रान्या राव को हिरासत में लिया. मंगलवार को उन्हें आर्थिक अपराध न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.   बार-बार दुबई जाने से पुलिस को हुआ शक DRI अधिकारियों के मुताबिक, रान्या राव पिछले 15 दिनों में चार बार दुबई जा चुकी थीं, जिससे उन पर संदेह बढ़ा. एजेंसियों को शक था कि वह अवैध गतिविधियों में संलिप्त हो सकती हैं. जब वह बेंगलुरु वापस लौटीं, तो अधिकारियों ने एक विशेष अभियान चलाकर उन्हें पकड़ लिया. पुलिस अधिकारी की बेटी, मशहूर फिल्मों में कर चुकी हैं अभिनय 32 वर्षीय रान्या राव आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की बेटी हैं, जोकि कर्नाटक में पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के निदेशक जनरल (DGP) हैं। एक्ट्रेस ने कन्नड़ फिल्मों माणिक्य (जिसमें सुदीप मुख्य भूमिका में थे) और पटाखी (जिसमें गणेश मुख्य भूमिका में थे) में काम किया है। इसके अलावा, वह तमिल फिल्म वागाह में विक्रम प्रभु के साथ नजर आई थीं। कपड़ों में छिपाकर लाई थी सोना जांच में सामने आया है कि रान्या ने सोने की छड़ों को अपने कपड़ों के अंदर छिपाकर तस्करी की थी. उन्होंने भारी मात्रा में सोना अपने जैकेट के अंदर छिपाया हुआ था, साथ ही उन्होंने खुद भी सोने के आभूषण पहने हुए थे. अधिकारियों को शक है कि उन्होंने अपने रसूख का इस्तेमाल कर कस्टम चेकिंग से बचने की कोशिश की.   बचने के लिए खुद बताई IPS अधिकारी की बेटी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रान्या ने एयरपोर्ट पर खुद को कर्नाटक स्टेट पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के डीजीपी रामचंद्र राव की बेटी बताया और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर एस्कॉर्ट सेवा की मांग की. अब यह जांच की जा रही है कि क्या उनके पिता या अन्य पुलिस अधिकारी इस मामले में संलिप्त थे या फिर उन्हें गुमराह किया गया था.   तस्करी नेटवर्क की जांच जारी   DRI अधिकारियों के अनुसार, यह केवल व्यक्तिगत तस्करी का मामला नहीं हो सकता. रान्या राव के दुबई और भारत के बीच सोने की तस्करी करने वाले किसी बड़े सिंडिकेट से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, उनसे बेंगलुरु के HBR लेआउट स्थित DRI मुख्यालय में पूछताछ जारी है.   साउथ इंडियन सिनेमा में जाना-पहचाना नाम   रान्या राव कन्नड़ फिल्म "माणिक्य" (2014) में सुपरस्टार सुदीप के साथ काम कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया है. हालांकि, इस तस्करी कांड के बाद उनकी छवि को तगड़ा झटका लगा है. एक्ट्रेस ने ब्लैकमेल किए जाने का किया दावा! पूछताछ के दौरान, रान्या राव ने दावा किया कि उन्हें सोने की तस्करी के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था. इस बीच, कांस्टेबल बसवराजू को हिरासत में लेकर उनके बयान को दर्ज किया गया है. उनकी गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों ने मार्च 4 को उनके निवास पर छापा मारा. यहां से 2.67 करोड़ रुपये कैश और 2.06 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद किया गया. इस छापे में तीन बड़े बॉक्स भी जब्त किए गए, जिससे कुल जब्ती मूल्य 17.29 करोड़ हो गया. 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गईं रान्या राव रान्या राव को 1962 के कस्टम्स एक्ट के तहत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वह फिलहाल परप्पाना अग्रहरा सेंट्रल जेल के क्वारंटाइन सेल में हैं, जबकि जांच जारी है. एक्ट्रेस ने जमानत के लिए भी आवेदन किया है, लेकिन इस मामले में DRI ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.   recent visitors 72

गर्मी के दिनों में भगवान महाकाल ठंडे जल से स्नान करेंगे, तीन आरती का समय भी बदल जाएगा

उज्जैन  विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से भगवान महाकाल की दिनचर्या बदलेगी। मंदिर की पूजन परंपरा में इस दिन से गर्मी की शुरुआत मानी जाती है। गर्मी के दिनों में राजाधिराज महाकाल ठंडे जल से स्नान करेंगे। इस दौरान प्रतिदिन होने वाली पांच में से तीन आरती का समय भी बदल जाएगा। पं. महेश पुजारी ने बताया महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में ठंड व गर्मी का प्रभाव रहता है। इन दिनों सर्दी के अनुसार भगवान की सेवा पूजा की जा रही है। तड़के 4 बजे भस्म आरती में भगवान को गुनगुने गर्म जल से स्नान कराया जा रहा है। फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन के बाद गर्मी की शुरुआत मानी जाती है और चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से भगवान की सेवा पूजा गर्मी के अनुसार की जाने लगती है। इसमें तीन आरती का समय भी बदलेगा। आरती का वर्तमान समय     भस्म आरती – तड़के 4 से 6 बजे तक     बाल भोग आरती- सुबह 7.30 से 8.15 बजे तक     भोग आरती – सुबह 10.30 से 11.15 बजे तक     संध्या पूजा – शाम 5 बजे से     संध्या आरती – शाम 6.30 बजे से 7 बजे तक     शयन आरती – रात 10.30 बजे से 11 बजे तक चैत्र कृष्ण प्रतिपदा 15 मार्च से यह रहेगा आरती का समय     भस्म आरती – तड़के 4 से 6 बजे तक     बालभोग आरती – सुबह 7 से 7.45 बजे तक     भोग आरती – सुबह 10 से 10.45 बजे तक     संध्या पूजा – शाम 5 बजे से     संध्या आरती – शाम 7 से 7.45 बजे तक     शयन आरती – रात 10.30 से रात 11 बजे तक शरद पूर्णिमा तक चलेगा पूजा अर्चना का यह क्रम महाकाल मंदिर में फाल्गुन पूर्णिमा से शरद पूर्णिमा तक छह माह गर्मी के अनुसार भगवान की सेवा पूजा की जाती है। वहीं, शरद पूर्णिमा से फाल्गुन पूर्णिमा तक सर्दी के अनुसार पूजन की परंपरा है। चैत्र कृष्ण प्रतिपदा पर 15 मार्च से गर्मी के अनुसार शुरू होने वाली पूजा अर्चना 7 अक्टूबर शरद पूर्णिमा तक चलेगी। recent visitors 57

मौसम ने बदली करवट, भोपाल, इंदौर-ग्वालियर संभाग में लुढ़का रात का तापमान

भोपाल मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जहां अभी तक तापमान लगातार बढ़ रहा था वहीं अब तेज हवाओं की वजह से तापमान में चार डिग्री तक गिरावट देखी गई है।  प्रदेश के पश्चिमी हिस्से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में दिन के तापमान में 4.2 डिग्री तक की गिरावट हुई है। मंगलवार को हवा की रफ्तार 10 से 12Km प्रतिघंटा तक रही। ऐसा ही मौसम बुधवार को भी रहेगा। इसके बाद दिन के पारे में फिर से 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो जाएगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव, 9 मार्च से नया सिस्टम मौसम विभाग के के अनुसार वर्तमान में  एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पाकिस्तान के पास एक्टिव है। टर्फ भी गुजर रहा है। इस वजह से हवा चल रही है और प्रदेश के पारे में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले एक-दो दिन तक ऐसा ही मौसम बन रहेगा इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 9 मार्च से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। ऐसा होने पर दो दिन बाद प्रदेश में भी असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, बारिश होने के अभी आसार नहीं है। ज्यादातर शहरों के तापमान में आई गिरावट मंगलवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। ज्यादातर शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई है। पचमढ़ी में पारा 27.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि खरगोन में 35.6 डिग्री, खंडवा में 35.1 डिग्री, नर्मदापुरम में 34.5 डिग्री, मंडला में 34 डिग्री, मलाजखंड में 33.5 डिग्री, रतलाम-उमरिया में 33.2 डिग्री और दमोह में पारा 33 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 31 डिग्री, इंदौर में 30.5 डिग्री, ग्वालियर में 30.9 डिग्री, उज्जैन में 31.2 डिग्री और जबलपुर में पारा 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को शिवपुरी में 4.2 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 28 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह इंदौर-गुना में 2.6 डिग्री, भोपाल में 1.2 डिग्री, धार में 2.3 डिग्री, रतलाम में 1.8 डिग्री, उज्जैन में 1.8 डिग्री की गिरावट हुई। बैतूल, खंडवा, पचमढ़ी, रायसेन, खजुराहो, नौगांव, सागर में भी मामूली गिरावट हुई। इससे पहले सोमवार-मंगलवार की रात में भी पारे में गिरावट दर्ज की गई। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम 5 मार्च: भोपाल में आसमान साफ रहेगा, लेकिन हवा की वजह से दिन का पारा 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसा ही मौसम इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भी देखने को मिलेगा। 6 मार्च: इस दिन भी दिन-रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। recent visitors 66

विद्या भारती केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है: मोहन भागवत

भोपाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के परम पूजनीय सरसंघचालक मोहन भागवत जी ने आज विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान (वीबीएबीएसएस) के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के पंचदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया। यह शिविर भोपाल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय, शारदा विहार में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी, विद्या भारती के अध्यक्ष डी. रामकृष्ण राव, महामंत्री अवनीश भटनागर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र में अवनीश भटनागर ने अतिथियों का परिचय कराया, जिसके उपरांत अध्यक्ष डी. रामकृष्ण राव ने शिविर की संकल्पना प्रस्तुत की। युगानुकूल परिवर्तन में भारत की अग्रणी भूमिका: अपने संबोधन में परम पूजनीय सरसंघचालक मोहन भागवत जी ने कहा कि विद्या भारती केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि संघ केवल शाखा संचालन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज परिवर्तन की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व में हो रहे सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक बदलावों को भारत की सनातन परंपरा के आलोक में दिशा देने की आवश्यकता है। आज जब वैश्विक परिदृश्य में कई विकृतियां उभर रही हैं, तब भारत ही वह ध्रुव तारा है जो सही दिशा प्रदान कर सकता है। इसके लिए समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास हेतु भारतीय परंपराओं पर आधारित शिक्षा, संस्कृति और नीति निर्माण को बढ़ावा देना आवश्यक है। संघ का व्यापक प्रभाव: उन्होंने उल्लेख किया कि विद्या भारती द्वारा किए जा रहे कार्यों का वैश्विक स्तर पर प्रभाव देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भी इसकी व्यापकता को स्वीकार किया है। यह प्रमाणित करता है कि संघ और उसके सहयोगी संगठनों का कार्य केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका वैश्विक महत्व भी है। समाज जागरण की आवश्यकता: भागवत जी ने कहा कि आज समाज में नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमें केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि मानवता, करुणा और सत्य जैसे मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित समाज का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भारत को एक आदर्श समाज मॉडल के रूप में प्रस्तुत करना होगा, जो संपूर्ण विश्व को शांति और समरसता की ओर ले जाने में सक्षम हो। संघ कार्यकर्ताओं से आह्वान: परम पूजनीय सरसंघचालक जी ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अपने विचार और कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्य करें। उन्होंने पंच परिवर्तन, विमर्श परिवर्तन, और सज्जन शक्ति जागरण को संघ के आगामी कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। शिविर के आगामी सत्रों में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे कार्यकर्ताओं को समाज जागरण के लिए और अधिक प्रभावी रूप से तैयार किया जा सके। recent visitors 65

ग्वालियर कलेक्टर ने निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त निर्देश, विद्यार्थियों को निश्चित दुकान से खरीदी के लिए बाध्य करता है तो होगी कड़ी कार्रवाई

 ग्वालियर ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त निर्देश जारी किए हैं. यदि कोई स्कूल विद्यार्थियों और अभिभावकों को स्कूल की यूनिफॉर्म, कॉपी, किताबें और अन्य स्टेशनरी किसी निश्चित दुकान से खरीदने के लिए बाध्य करता है, तो ऐसे स्कूलों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 के तहत कार्रवाई की जाएगी. स्कूलों को कलेक्टर का अल्टीमेटम यह आदेश ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने जारी करते हुए स्कूल संचालकों को स्पष्ट रूप से अल्टीमेटम दे दिया है. उन्होंने कहा है कि 8 मार्च तक आवश्यक रूप से स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए ड्रेस और पुस्तक की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन की बैठक भी आयोजित की जाए, जिसमें आदेश के परिपालन में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए. शिकायतों के बाद कार्रवाई कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि आम लोगों की ओर से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि ग्वालियर के विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है. विद्यालय प्रबंधन द्वारा अभिभावकों को पाठ्य पुस्तक, स्टेशनरी, पठन सामग्री, बैग, यूनिफॉर्म, स्पोर्ट्स किट, ट्रांसपोर्ट सुविधा के लिए बाध्य किया जा रहा है. इसी शिकायत को ध्यान रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर दिया गया है, जिसमें स्कूल प्रबंधन द्वारा आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उल्लंघन करने पर इनके खिलाफ होगी कार्रवाई कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 223 (सरकारी आदेशों का उल्लंघन) और अन्य सुसंगत अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी. विद्यालय द्वारा आदेश का पालन नहीं करने पर प्राचार्य संचालक के साथ-साथ शाला का प्रबंधक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के समस्त सदस्य भी दोषी माने जाएंगे. recent visitors 54

भाजपा नेता की गुंडागर्दी, ASI से धक्का-मुक्की कर नेम प्लेट तोड़ी, नपा उपाध्यक्ष को भी पीटा

bjp leader jinesh jain hooliganism pushed asi and broke his name plate also beatup nagar palika vice president मुरैना ! जिले में भाजपा नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जहां धार्मिक कार्यक्रम के नाम पर अश्लीलता परोसी जा रही थी, जिसे बंद कराने आए ASI के साथ भाजपा नेता धक्का-मुक्की की और वर्दी में लगे नेम प्लेट भी तोड़ दिया। इतनी ही नहीं उसने गनर और अन्य लोगों के साथ मिलकर नगर पालिका उपाध्यक्ष के साथ भी मारपीट की। बता दें कि, ये मामला अंबाह थाना इलाके में चल रहे जयेश्वर महादेव मेला का है। आरोप है कि, यहां जयेश्वर महादेव मेले में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील डांस कराया जा रहा रहा था। फूहड़ गानों पर महिला डांसर के ठुमके लगवाए जा रहे थे। इस संबंध में जब एएसआई किशन सिंह को सूचना मिली तो वो उस फूहड़ डांस को बंद कराने मौके पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेता जिनेश जैन ने सत्ता का रोब दिखाते हुए न सिर्फ एएसआई के धक्का-मुक्की की। साथ ही उनकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट भी खींसकर निकाली और उसे तोड़ दिया। यही नहीं भाजपा नेता पुलिस जवान का मोबाइल भी छीनकर फेंक दिया। भाजपा नेता ने यहीं बस नहीं किया। मेले के बाहर चाय की दुकान पर बैठे नगर पालिका उपाध्यक्ष उमेश जैन के साथ भी जिनेश जैन अपने गनर और अन्य लोगों ने मारपीट की। भाजपा नेता जिनेश जैन नगर पालिका अध्यक्ष अंजली जैन के पति हैं। बताया जा रहा है कि उसी ने अश्लील डांस का कार्यक्रम आयोजित कराया था। फिलहाल, एएसआई और उपाध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता जिनेश जैन गनर बबलू शर्मा, बुलंद सिंह परिहार सहित 10-15 अज्ञात लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। recent visitors 194

जंगल से निकलकर गांवों के करीब रम रहा चीता अग्नि, पालतू जानवर का किया शिकार

Cheetah Agni has come out of the jungle and is roaming around villages, hunting domestic animals श्योपुर ! एमपी के श्योपुर जिले में कूनो नेशनल पार्क से चीता अग्नि बाहर निकल आया है। उसने राजस्थान की सीमा से लगे चंबल नदी से लगभग 15 किमी दूर एक गांव में मवेशियों का शिकार किया। मंगलवार को इस घटना का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में अग्नि एक खेत में एक गाय का शिकार करते हुए दिखाई दे रहा है। अग्नि पार्क की सीमाओं के आसपास घूम रहा है और अक्सर अंदर-बाहर आता-जाता रहता है। वनरक्षकों की टीम कर रही निगरानी वहीं, चार-पांच वनरक्षकों की एक निगरानी टीम उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है। हालांकि, पार्क प्रबंधन ने आधिकारिक तौर पर इस घटना की पुष्टि नहीं की है। चार दिसंबर को खुले जंगल में छोड़े गए 4 दिसंबर, अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर अग्नि और वायु, जंगल में छोड़े जाने वाले पहले दो चीते थे। अब कूनो के खुले जंगलों में एक दर्जन चीते घूम रहे हैं। इनमें से कई पार्क की सीमाओं को पार कर आस-पास के गांवों में प्रवेश कर चुके हैं। इससे स्थानीय ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। शहर के करीब पहुंच गया था अग्नि चीता अग्नि श्योपुर के इलाकों में अक्सर दिखाई देता है। दो महीने पहले, अग्नि ने अपने आवास पर लौटने से पहले श्योपुर शहर (कूनो की सीमा से लगभग 60-65 किमी दूर) में चार दिन बिताए थे। पिछले महीने में, अग्नि को सिरोनी, ओछापुरा और जहांगीर जैसे इलाकों में बार-बार देखा गया है। वन विभाग एहतियात बरत रहा है। ग्रामीणों को उन इलाकों में प्रवेश करने से रोका जा रहा है, जहां चीता अक्सर आता है। क्योंकि अग्नि उस क्षेत्र में शिकार करना जारी रखे हुए है। मालिकों को दिया जाएगा मुआवजा अधिकारियों का कहना है कि चीते द्वारा मारे गए मवेशियों के मालिक को मुआवजा दिया जाएगा। हालांकि अब एहतियात ज्यादा बरतने की जरूरत है, चीते अब पार्क की सीमाओं से बाहर निकलकर मानव बस्तियों के पास आ रहे हैं। इससे मनुष्यों और चीतों के बीच संघर्ष की संभावना बढ़ जाती है। वन विभाग चीतों की गतिविधियों पर नज़र रख रहा है। साथ ही, ग्रामीणों को जागरूक करने की कोशिश कर रहा है ताकि वे इन खूबसूरत जानवरों से सुरक्षित रह सकें। इस घटना के बाद, वन विभाग ने चीतों की निगरानी बढ़ा दी है। वे यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि चीते पार्क की सीमा के अंदर ही रहें। अगर कोई चीता पार्क से बाहर निकलता है, तो उसे वापस लाने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 111