भिक्षा लेने और देने पर केस दर्ज नहीं होंगे, भिक्षुकों का रेस्क्यू जारी रहेगा

No cases will be filed for taking or giving alms, rescue of beggars will continue इंदौर ! भिक्षा मुक्त इंदौर अभियान के तहत भीख मांगने और देने वाले दोनों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी किया था। rescue of beggars will continue 2 जनवरी को जारी किया गया यह आदेश 28 फरवरी को समाप्त हो गया। इसके बाद से शहर में एक बार फिर भिक्षावृत्ति नजर आने लगी है। शनिवार, मंगलवार और अन्य विशेष अवसरों पर मंदिरों के बाहर भिक्षुकों की भीड़ बढ़ने लगी है। प्रशासन की सख्ती के दौरान तीन लोगों के खिलाफ भीख मांगने और देने पर प्रकरण दर्ज किया गया था। भिक्षुकों की जानकारी देने वालों को मिले एक हजार रुपए इस अभियान में प्रशासन ने एक नवाचार भी किया। भिक्षावृत्ति से जुड़ी सूचना देने वालों को 1 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई, जिसके बाद प्रशासन को हर दिन इस तरह की सूचनाएं मिलने लगीं। अब तक 28 लोगों को प्रशासन ने इनाम देकर सम्मानित किया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राम निवास बुधौलिया के अनुसार, इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। हालांकि, कुछ स्थानों पर अब भी भिक्षावृत्ति की सूचना मिल रही है, जिन्हें तुरंत रेस्क्यू किया जा रहा है। भिक्षा मुक्त इंदौर अभियान की सराहना न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी हो चुकी है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पिछले वर्ष इस अभियान की शुरुआत की गई थी। पहले चरण में भिक्षुकों को समझाइश दी गई और उसके बाद उनके पुनर्वास के प्रयास किए गए। इस दौरान 700 वयस्क भिक्षुकों को सेवाधाम आश्रम भेजा गया, जबकि भिक्षावृत्ति से जुड़े 60 से अधिक बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाया गया। 28 फरवरी से खत्म हुई सख्ती इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने 2 जनवरी से 28 फरवरी तक प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किया था। इसके तहत भीख मांगने और देने दोनों को अपराध माना गया और भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत प्रकरण दर्ज करने का प्रावधान किया गया। इस सख्ती के चलते इंदौर में भिक्षावृत्ति लगभग पूरी तरह समाप्त हो गई थी। इस अवधि में तीन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की गई। हालांकि, 28 फरवरी को आदेश समाप्त होने के बाद भी भिक्षुकों का रेस्क्यू जारी रहेगा। मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों और व्यस्त बाजारों में भिक्षुकों की उपस्थिति दिख रही है। प्रशासन लगातार अभियान की निगरानी कर रहा है और जरूरत पड़ने पर फिर से सख्ती बरतने की संभावना जताई जा रही है। Read More: औषधीय पादप बोर्ड का अभियान: लोगों को स्वस्थ बनाने के लिए दिए जा रहे अश्वगंधा के पौधे recent visitors 114

शहनाज अख्तर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, दान किये 2 लाख 1 हजार रुपए

 उज्जैन  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में प्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर प्रबंध समिति को दो लाख एक हजार रुपये की राशि भेंट की। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से गायिका का सम्मान किया गया। दर्शन के उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए शहनाज ने कहा कि वें और उनका परिवार बीते पांच सालों से लगातार भगवान महाकाल के दर्शन करने मंदिर आते हैं। इस दरबार ने उन्हें क्या कुछ नहीं दिया, आज वें जो भी हैं भगवान महाकाल की कृपा से हैं। शहनाज अख्तर का भगवान महाकाल पर गाया गया भजन ‘तकदीर मुझे ले चल महाकाल की बस्ती में’ काफी प्रसिद्ध हुआ है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किए महाकाल दर्शन इसी तरह, मध्य प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने नंदी मंडपम से भगवान महाकाल को शीश नवाया। मंदिर समिति की ओर से उप प्रशासक डिप्टी कलेक्टर सिम्मी यादव ने शाल व भगवान महाकाल की लड्डू प्रसादी भेंट कर सम्मानित किया। बता दें नीरज मंडलोई पूर्व में उज्जैन कलेक्टर रह चुके हैं। रविवार को वे लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक लेने उज्जैन आए थे। महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह निकलेगा रंगपंचमी पर 19 मार्च को श्री महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह निकाला जाएगा। मंदिर के पुजारी, पुरोहित परिवार द्वारा आयोजन को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है। बताया जाता है इस बार भी कार्यक्रम में लोक संस्कृति के रंग नजर आएंगे। सिंहपुरी, कार्तिकचौक व भागसीपुरा से भी गेर चल समारोह निकलेंगे। गेर शौर्य का प्रतीक है, इसमें ब्राह्मण समाजजन ध्वज, निशान के साथ शौर्य का प्रदर्शन करने हुए निकलते हैं। बैंड, बाजे, अखाड़े तथा धार्मिक पृष्ठभूमि पर बनाई गई विद्युत रोशनी से जगमग झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहती हैं। recent visitors 205

बाराती बनकर पहुंचे आयकर अफसर, सतना में कारोबारियों के 5 ठिकानों पर पड़ा छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप

 सतना मध्य प्रदेश के सतना में आयकर विभाग ने एक साथ 5 बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है, खास बात यह है कि इनकम टैक्स की टीम यहां बाराती बनकर पहुंची थी। एक साथ इतने कारोबारियों के ठिकानों पर रेड पड़ने से हडकंप मचा हुआ है। आयकर की टीम ने टिम्बर और लोहा कारोबार से जुडे रामा ग्रुप के ठिकानों समेत नरेश गोयल, सुनील सेनानी, अतुल मेल्होत्रा और हुंडी कारोबारी सीताराम अग्रवाल रामू के ठिकानों पर दबिश दी है, कार्रवाई अभी लगातार जारी है।   50 गाड़ियों से पहुंचा आयकर विभाग का दल बता दें, शहर में ये आयकर दल लगभग 50 गाडियों से पहुंचा है। वहीं जबलपुर-रायपुर के अलावा दिल्ली में भी ऐसी ही कार्रवाई की सूचना है। छापेमारी में रेलवे कांट्रैक्टर महरोत्रा बिल्डिकॉन शामिल है। यह कंपनी मास्टर प्लान और इंडस्ट्रियल एरिया में काम करती है। इसके अलावा फ्लोर मील संचालक संतोष गुप्ता के यहां भी छापा मारा है। इनका प्रतिष्ठान इंडस्ट्रियल एरिया रीवा रोड पर स्थित है। वहीं रीवा रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया के सामने स्थित सेनानी ग्रुप भी जांच के दायरे में है। प्लाई और लोहे का कारोबार करने वाले रामा गु्रप के रामकुमार-सुरेश कुमार के सेमरिया चौक स्थित ठिकाने पर भी छापेमारी की गई। इधर कार्रवाई के दौरान एक रोचक घटना सामने आई। गोशाला चौक के पास स्थित कारोबारी रामू अग्रवाल ने आयकर टीम को देखते ही दरवाजा बंद कर लिया। टीम को मजबूरन सीढी का सहारा लेकर घर में प्रवेश करना पडा। सूत्रों के अनुसार यह सतना में आयकर विभाग द्वारा की गई अब तक की सबसे बडी कार्रवाई है। एक साथ इतने बडे कारोबारी पर छापेमारी पहले कभी नहीं हुई है। recent visitors 40

उप्र पुलिस जवानों ने पेश की कर्तव्यनिष्ठा की अद्वितीय मिसाल, बिछड़ों को अपनों से मिलाया; खोने वालों को कीमती सामान लौटाए

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में जहां एक ओर आस्था का महासमुद्र उमड़ा, वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के जवानों ने सेवा, सुरक्षा और ईमानदारी की मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संचालित विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 15 देशों और 20 से अधिक राज्यों के श्रद्धालुओं को उनके परिवारों से मिलाने का कार्य किया। जवानों ने न केवल लाखों रुपए की नकदी, आईफोन, गहने और अन्य कीमती सामान खोने वालों को वापस लौटाया, बल्कि बीमारों को तत्काल चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई। इसके अलावा, पुलिस ने बुजुर्गों और दिव्यांगों को संगम स्नान में मदद की। इस सेवा भाव की चर्चा रूस, अमेरिका और जर्मनी समेत तमाम देशों तक पहुंच गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूरे मेले में खोया-पाया केंद्र बनाए और विशेष खोज अभियान चलाया। इस अभियान के प्रभारी आईजी पीएसी पूर्वी जोन डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने कहा “हमारे जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की मदद की। इस अभियान से यूपी पुलिस की ईमानदारी और सेवाभाव की गूंज सात समंदर पार तक पहुंच गई है।” केस 1: 17 फरवरी को जयपुर के पुष्पेंद्र सिंह शेखावत अपने परिवार के साथ महाकुंभ में आए थे। उनका पर्स, जिसमें 69,000 रुपए नकद, दो आईफोन, सोने की चेन, दो अंगूठियां और एटीएम कार्ड थे, खो गया। 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी प्रयागराज के अरविंद कुमार सिंह ने अरैल घाट पर यह पर्स खोजा और श्रद्धालु से संपर्क कर वापस सौंप दिया। केस 2: छत्तीसगढ़ की राजकुमारी यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा के आरक्षी प्रशांत कुमार और रवींद्र सिंह ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें समय पर इलाज मिला। केस 3:29 जनवरी को रूस की रीता अपने साथियों के साथ संगम स्नान के लिए जा रही थी। रात में वह अपने समूह से बिछड़कर पाल बस्ती मवैया पहुंच गई।33वीं वाहिनी पीएसी झांसी के आरक्षी अमरदीप ने उन्हें खोजकर उनके साथियों से मिलाया। केस 4: 15 जनवरी को जर्मनी से आए श्रद्धालु नवाबगंज जाना चाहते थे, लेकिन रास्ता भटक गए।28वीं वाहिनी पीएसी इटावा के आरक्षी राजू सिंह ने उन्हें सुरक्षित नवाबगंज तक पहुंचाया। केस 5: बंगलुरु की शोभा संगम स्नान के दौरान घायल हो गईं। 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी के आरक्षी सुरजीत यादव ने उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया और प्राथमिक चिकित्सा दिलवाई। केस 6: 24 जनवरी को संगम मार्ग पर विवेक भारती को कार चलाते समय मिर्गी का दौरा पड़ा। 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के आरक्षी गुरदीप और कपिल कुमार ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, परिवार को सूचित किया और ठीक होने पर घर भेजा। recent visitors 59

PM ने महिलाओं को अपनी प्रेरणादायक जीवन यात्रा साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया, सौंपेंगे अपने सोशल मीडिया अकाउंट

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुछ चुनिंदा महिलाओं को एक दिन के लिए उनके डिजिटल सोशल मीडिया अकाउंट्स को संभालने का अवसर मिलेगा। कल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं नमो ऐप ओपन फोरम पर बहुत ही प्रेरणादायक जीवन यात्राएं साझा होते देख रहा हूं, जिसमें से कुछ महिलाओं को 8 मार्च को महिला दिवस पर मेरे डिजिटल सोशल मीडिया अकाउंट्स को संभालने के लिए चुना जाएगा। मैं ऐसी और भी जीवन यात्राएं साझा करने का अनुरोध करता हूं।” इससे पहले 23 फरवरी को ‘मन की बात’ की 119वीं कड़ी में पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा, “अगले महीने 8 मार्च को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ है। यह हमारी नारी-शक्ति को नमन करने का एक विशेष अवसर होता है। देवी माहात्म्य में कहा गया है – विद्या: समस्ता: तव देवि भेदा: स्त्रीय: समस्ता: सकला जगत्सु। अर्थात सभी विद्याएं, देवी के ही विभिन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं और जगत की समस्त नारी-शक्ति में भी उनका ही प्रतिरूप है। हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। पीएम मोदी ने कहा, “आप किसी भी क्षेत्र पर नजर डालें तो पाएंगे कि महिलाओं का योगदान कितना व्यापक है। साथियो, इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूँ, जो हमारी नारी-शक्ति को समर्पित होगी। इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे एक्स, इंस्टाग्राम के एकाउंट्स को देश की कुछ प्रेरणादायी महिलाओं को, एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूँ। ऐसी महिलाएं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं, नवाचार किया है, अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 8 मार्च को, वो, अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी।” उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म भले ही मेरा होगा, लेकिन वहां उनके अनुभव, उनकी चुनौतियाँ और उनकी उपलब्धियों की बात होगी। यदि आप चाहती हैं कि ये अवसर आपको मिले, तो, नमो ऐप पर बनाए गए विशेष फोरम के माध्यम से, इस प्रयोग का हिस्सा बनें और मेरे एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट से, पूरी दुनिया तक, अपनी बात पहुंचाएँ, तो आइए, इस बार महिला दिवस पर हम सब मिलकर अदम्य नारी-शक्ति का जश्न मनाएं, सम्मान करें, नमन करें।   recent visitors 50

सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता की कैबिनेट बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

Cabinet meeting chaired by CM Dr. Mohan Yadav today, many important proposals will be discussed मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्ताव पर चर्चा होगी। बैठक में नई लोक परिवहन नीति के प्रस्ताव पर भी विचार हो सकता है। किसानों को दूध खरीदी पर प्रोत्साहन देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही, जनजातीय देवलोक के जीर्णोद्धार को लेकर प्रस्ताव और नगर एवं ग्राम निवेश की धारा 66 में बदलाव का प्रस्ताव भी आ सकता है। विशेष क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों को लेकर कुछ मैदानी अड़चनों को दूर करने के लिए प्रमुख नियमों में बदलाव की चर्चा की जाएगी, ताकि इन क्षेत्रों का तेजी से विकास हो सके। इसके अलावा बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) से प्राप्त निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और मौजूदा उद्योगों को सहयोग प्रदान करने के उपायों पर भी विचार किया जाएगा। साथ ही बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों और राज्य के बजट पर विस्तृत चर्चा की संभावना है। प्रदेश का द्वितीय अनुपूरक बजट लगभग चार से पांच हजार करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है। इसके अलावा, विभिन्न विभागों द्वारा विधानसभा में पेश किए जाने वाले विधेयकों पर भी मंथन किया जाएगा। recent visitors 109

औरंगजेब की तारीफ पड़ी भारी, अबू आजमी के खिलाफ इन धाराओं में केस दर्ज

मुंबई महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी को औरंगजेब की तारीफ करना महंगा पड़ गया है। शिवसेना ने अबू आजमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि इससे पहले शिवसेना के प्रमुख और राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी अबू आजमी पर देशद्रोह का मामला दर्ज किए जाने की मांग की थी। आइए जानते हैं कि अबू आजमी ने कहा क्या था और पुलिस ने उनपर किन धाराओं में केस दर्ज किया है। शिवसेना ने दर्ज कराई शिकायत औरंगजेब की तारीफ करने को लेकर महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आजमी की मुसीबत बढ़ गई है। अबू आजमी के खिलाफ शिवसेना (शिंदे) ने मुम्बई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिवसेना प्रवक्ता और पूर्व विधायक किरण पावसकर ने कार्यकर्ताओं के साथ  पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। अबू आजमी पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की गई है। इन धाराओं में केस दर्ज इसके अलावा शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के की शिकायत के आधार पर ठाणे के वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन में अबू आजमी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि सपा विधायक अबू आजमी की मुसीबत बढ़ने वाली है। पुलिस ने आजमी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299, 302 और 356 के तहत मामला दर्ज किया है। क्या बोले थे अबु आजमी? बता दें कि अबू आजमी महाराष्‍ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष हैं। सोमवार को उन्‍होंने कहा- "गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए। औरंगज़ेब कोई क्रूर शासक नहीं थे। उन्‍होंने यहां तक दावा क‍िया क‍ि बनारस में जब एक पंडित की बच्‍ची के साथ उसके सिपहसालार ने बदतमीजी की करने की कोश‍िश की तो औरंगजेब ने उस सिपहसालार को दो हाथ‍ियों के बीच बंधवाकर मरवा डाला। बाद में उन पंड‍ितों ने औरगंजेब के ल‍िए मस्‍ज‍िद बनाकर भेंट क‍िया। वो अच्छे प्रशासक थे, जो उन्होंने किया वो सही किया। अगर कोई और राजा होता वो वो भी वही करता।" अबू आजमी ने ये भी कहा था- "औरंगजेब के शासन के दौरान भारत की जीडीपी 24% थी और देश "सोने की चिड़िया" था। औरंगजेब उनके लिए गलत नहीं था। उसने कई मंदिर भी बनवाये थे। इतिहास में कई गलत चीज़े बताई गई हैं।" उदित राज ने किया आजमी का समर्थन कांग्रेस नेता उदित राज ने अबू आजमी के बयान का समर्थन किया है. उन्होंने कहा,'मैं अबू आजमी के बयान का समर्थन करता हूं. उन्होंने कुछ गलत नहीं बोला है. औरंगजेब ने मस्जिद भी तोड़ी थी. राजा लोग एक-दूसरे को प्रताड़ित करते ही थे. बड़े राजा छोटे को प्रताड़ित करते थे. सिर्फ एक राजा को टारगेट करना गलत है. हिन्दुओं में भी क्रूर राजा हुए. सिर्फ औरंगजैब को ही टारगेट क्यों किया जा रहा है?' अबू आजमी ने बयान में कही थी ये बात बता दें कि सपा नेता अबू आजमी ने औरंगजेब का बचाव करते हुए बयान दिया था. उन्होंने कहा था,'मैं 17वीं सदी के मुगल बादशाह औरंगजेब को क्रूर, अत्याचारी या असहिष्णु शासक नहीं मानता. इन दिनों फिल्मों के माध्यम से मुगल बादशाह की विकृत छवि बनाई जा रही है.' एकनाथ शिंदे ने व्यक्त की थी प्रतिक्रिया अबू आजमी की टिप्पणी पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. शिंदे ने कहा था कि सपा नेता को उनकी टिप्पणी के लिए माफी मांगना चाहिए. इतना ही नहीं शिंदे ने अबू आजमी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग भी की थी. पुलिस स्टेशन के बाहर जमकर हुआ प्रदर्शन अबू आजमी के बयान के विरोध में शिवसेना शिंदे गुट से ठाणे से सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश म्हस्के के साथ शिवसेना शिंदे गुट के मुस्लिम समुदाय के कार्यकर्ता वागले पुलिस स्टेशन पहुंचे और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. इसके बाद म्हस्के ने अबू आजमी के खिलाफ केस दर्ज कराया. recent visitors 82