चैंपियंस ट्रॉफी– भारत को 265 रन का टारगेट: सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ऑलआउट; शमी को 3, जडेजा–वरुण को 2–2 विकेट; स्मिथ–कैरी की फिफ्टी

Champions Trophy 2025- India has a target of 265 runs दुबई । 38वें ओवर की तीसरी बॉल पर अक्षर ने ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड किया। 37वें ओवर की तीसरी बॉल में मोहम्मद शमी ने स्टीव स्मिथ (73 रन) को फुलटॉस पर बोल्ड किया।चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रहा है। 49 ओवर के बाद टीम का स्कोर 10 विकेट के नुकसान पर 264 रन है।नाथन एलिस (10 रन) को शमी ने कोहली के हाथों कैच कराया। उन्होंने स्टीव स्मिथ (73 रन) और कूपर कोनोली (शून्य) के विकेट लिए। एलेक्स कैरी (60 रन) श्रेयस अय्यर के डायरेक्ट थ्रो पर रनआउट हुए। वरुण चक्रवर्ती ने बेन ड्वारशस (19 रन) और ट्रैविस हेड (39 रन) के विकेट लिए। अक्षर ने ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड किया। रवींद्र जडेजा ने जोश इंग्लिस (11 रन) और मार्नस लाबुशेन (29 रन) को पवेलियन भेजा। मैच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। recent visitors 109

उमंग सिंघार को मंत्री गोविंद राजपूत ने भेजा 20 करोड़ का मानहानि का नोटिस, नेता प्रतिपक्ष बोले-डरेंगे नहीं

minister govind rajput sent defamation notice of rs 20 crore to umang singhar case related to saurab मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब इस मामले में मंत्री गोविंद राजपूत ने नेता प्रतिपक्ष को मानहानि का नोटिस भेजा है। बता दें नेता प्रतिपक्ष ने गोविंद सिंह राजपूत पर परिवहन मंत्री रहने के दौरान भ्रष्टाचार करने और करीब 1500 करोड़ रुपए की जमीन खरीदने के आरोप लगाए थे। अब इस मामले में मंत्री गोविंद राजपूत ने उमंग सिंघार केपर उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगा कर जवाब देने 15 दिन का समय दिया है। वहीं, नोटिस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी प्रतिक्रिया दी है। न डरें है न डरेंगे, नोटिस का जवाब देंगे वहीं, नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि नोटिस का जवाब भी देंगे और कोर्ट भी जाएंगे। न डरे हैं, न डरेंगे। बता दें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने फरवरी माह में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर परिवहन विभाग के घोटाले को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे, उन्होंने कहा कि इस घोटाले से हर माह राजपूत को 150 करोड़ रुपए पहुंचे। उन्होंने दस्तावेज दिखाते हुए गोविंद राजपूत पर अपने परिचितों और रिश्तेदारों के नाम से भ्रष्टाचार के पैसों से जमीन खरीदने के आरोप लगाए थे। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि परिवहन विभाग के घोटाले में एक पूरा रैकेट काम कर रहा था। उन्होंने 1500 करोड़ रुपए का लेखा जोखा होने की बात कही थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि मंत्री ने परिवहन मंत्री रहते मध्य प्रदेश समेत के कई शहरों समेत दिल्ली के पॉश इलाके में बिल्डिंग में थर्ड फ्लोर और टैरिस अपने परिचितों के नाम से खरीदने का आरोप लगाया था। https://twitter.com/UmangSinghar/status/1896855211391799602 आरटीओ आरक्षक सौरभ से जुड़ा है पूरा मामला मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के ठिकानों से करोड़ों रुपए की नगदी, सोना-चांदी और संपत्ति के दस्तावेज मिले है। शर्मा के करीबी के नाम पर रजिस्टर्ड एक कार में 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपए नगद मिले थे। इस दौरान आरोप है कि सौरभ परिवहन विभाग की चौकियां से वसूली करता था, जिसको मंत्री गोविंद सिंह के इशारे पर किया जा रहा था। इस मामले में लोकायुक्त, ईडी से लेकर आयकर विभाग की टीमें जांच कर रही है। फिलहाल उनको कोई खास जानकारी नहीं मिलने की बात कहीं जा रही है। सौरभ शर्मा और उसके करीबी चेतन सिंह गौर और शरद जयसवाल फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। recent visitors 110

ऊर्जा विकास निगम द्वारा संचालित 1500 करोड़ रूपये की कुसुम किसान सोलर पंप योजना में हुआ करोड़ों का भ्रष्टाचार

Corruption worth crores took place in the Rs. 1500 crore Kusum Kisan Solar Pump Scheme run by Energy Development Corporation मोहन यादव सरकार किसानों को सोलर पंप लगाने दिखा रही झूठे सपने : कांग्रेस का आरोप भोपाल। एक तरफ़ भाजपा की मोहन यादव सरकार किसानों को तीन वर्षों में 30 लाख सोलर पंप लगाने का कपोल कल्पित दिवा स्वप्न दिखा रही हैं, वहीं दूसरी और मध्यप्रदेश के पंजीकृत 46 हज़ार किसान 2017 से अपने खेतोँ में सोलर पंप लगाने का इंतजार कर रहे है। [Read More] सिलसिलेवार समझे किसानों को खामियाजा:- किसानों द्वारा 2017-19 में सोलर पंप के माध्यम से सिंचाई का विकल्प चुना गया। दुर्भाग्य से पूर्ण भुगतान करने के बावजूद विगत छह सात सालों से वे सोलर पंप की सुविधा के साथ सिंचाई से वंचित रहे। जिसका खामियाजा उन्हें खेती के लिये उपयोग की गयीं बिजली के भारी भरकम बिल चुकाने पड़े। निगम द्वारा यदि टेंडर नोटिफिकेशन के पूर्व ही टेंडर की टर्म्स कंडीशन्स में बदलाव कर दिया जाता तो लगभग सौ से अधिक ठेकेदार टेंडर में भागीदारी करते जिस से ठेकेदारों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ने से कम दरों पर सोलर पम्प प्रदाय होते फलस्वरूप किसानों व सरकार को मेहँगे पंपस खरीदने पर आर्थिक हानि नहीं होती है। वर्तमान परिदृश्य में केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सीधे उनके खातों में सब्सिडी का भुगतान किया जाता रहा है किंतु वर्तमान टेंडर में ठेकेदारों को निगम के माध्यम से भुगतान किया जाना क्या निगम की नीयत पर प्रश्न खड़े करता है?(प्रत्येक पंप ओर सोलर की लागत 2.7 लाख रूपये, जीएसटी है, और स्थापना शुल्क सहित) इस टेंडर द्वारा 52,000 रूपये किसानों को उपलब्ध कराने का टारगेट है। इस टेंडर का कुल बजट लगभग 15,000 करोड़ रूपये है। जिसमें भारी भ्रष्ट्रचार करने की निगम की इस टेंडर के माध्यम से तैयारी हैं। ऊर्जा विभाग द्वारा 5 अगस्त 2024 को पुनः टेंडर किये गए। जिसमें लगभग 1500 करोड़ के टेंडर में कई नई शर्तें का समावेश किया गया है जो भारी भ्रष्टाचार की ओर इंगित करता है। [/more] recent visitors 99

ऊर्जा मंत्री नहीं पहनेंगे प्रेस किए कपड़े, क्यों लिया प्रण? कांग्रेस बोली- ये नौटंकी वेब सीरीज का भाग

Energy Minister will not wear ironed clothes, why did he take the vow? Congress said- this drama is part of a web series मध्य प्रदेश में अपने अनोखे बयानों और अंदाज के लिए सुर्खियों में रहने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उन्होंने ऐसा अनोखा प्रण लिया है, जिसकी चर्चा हर कोई कर रहा है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रण लिया है कि वे 1 साल तक बिना प्रेस किए हुए कपड़े पहनेंगे। उनके इस बयान को लेकर अब सियासत गरमा गई है। कांग्रेस इसे मंत्री की नौटंकी वेब सीरीज का अगला भाग बताया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि वे एक साल तक बिना प्रेस किए हुए कपड़े पहनेंगे, जिससे रोज आधा यूनिट बिजली बचेगी। उन्होंने कहा कि अब वे बेटी की शादी के दिन ही प्रेस किए हुए कपड़े पहनेंगे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को पीठ पर सिलेंडर न लादना पड़े, इसलिए यह निर्णय लिया। कांग्रेस ने बताया नौटंकीऊर्जा मंत्री के इस बयान पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसे मंत्री की नौटंकी करार दिया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि ऊर्जा मंत्री हमेशा सुर्खियों में रहने के लिए नौटंकी करते हैं और यह उनकी वेब सीरीज का अगला पार्ट है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर मंत्री जी को बिजली बचाने की इतनी चिंता है, तो वे अपनी 10-10 गाड़ियों को छोड़कर साइकिल से चलना शुरू करें, जिससे वायु प्रदूषण भी कम होगा। क्या वास्तव में बिजली बचेगी?ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के इस फैसले से मध्य प्रदेश में कितनी बिजली बचेगी, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल यह बयान उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ले आया है। recent visitors 82

जल्द बीजेपी को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, बैठक की तारीख तय, दो बड़े नाम रेस में

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। जेपी नड्डा के कार्यकाल के बाद अगला अध्यक्ष कौन होगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 से 20 अप्रैल के बीच बेंगलुरु में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नए अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। सूत्रों के अनुसार, इस बार दक्षिण भारत से किसी नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना प्रबल है। इस दौड़ में आंध्र प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी और बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कोयंबटूर विधायक वनती श्रीनिवास के नाम सबसे आगे हैं। महिला नेताओं के नाम सबसे आगे दग्गुबाती पुरंदेश्वरी 2014 में बीजेपी में शामिल हुई थीं और संगठनात्मक अनुभव के साथ दक्षिण भारत में उनकी मजबूत पकड़ है। उन्हें ‘दक्षिण की सुषमा’ भी कहा जाता है। वहीं, वनती श्रीनिवास भी एक मजबूत उम्मीदवार मानी जा रही हैं, जिनका तमिलनाडु में बड़ा प्रभाव है। अन्य संभावित दावेदार इन दो महिला नेताओं के अलावा शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और धर्मेंद्र प्रधान के नाम भी चर्चा में हैं। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान और धर्मेंद्र प्रधान को लेकर बीजेपी और आरएसएस सहमत हैं, लेकिन मनोहर लाल खट्टर के नाम पर अमित शाह को ऐतराज है। दक्षिण भारत से अध्यक्ष बनने की संभावना क्यों? बीजेपी की रणनीति के तहत, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में पार्टी के विस्तार के लिए दक्षिण भारत से अध्यक्ष बनाए जाने के संकेत दिए जा रहे हैं। अगले कुछ महीनों में केरल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए दक्षिण भारत से नेतृत्व दे सकती है। अब सभी की नजरें 18-20 अप्रैल की बैठक पर टिकी हैं, जहां बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। recent visitors 52

IPL में इंदौर का जलवा कायम, रजत ,आवेश खान, वेंकटेश अय्यर सहित यह खिलाड़ी मचाएंगे धमा चौकड़ी

 इंदौर रजत पाटीदार के बाद आईपीएल टूर्नामेंट में इंदौर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इंदौर के वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का उपकप्तान बनाया गया है। इस संबंध में टीम ने सोमवार को ऐलान किया। इस टीम का कप्तान अजिंक्य रहाणे को बनाया है। मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपए में बिके वेंकटेश अय्यर इस बार आईपीएल सीजन (18वें) के दूसरे सबसे महंगे और केकेआर के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें पहले दिन से ही कप्तान बनाए जाने की चर्चाएं थीं। केकेआर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 2024 के सीजन में चैंपियन बनी थी, उन्हें इस बार ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने खरीद लिया। इस IPL सीजन ऐसी रहेगी केकेआर टीम     अजिंक्य रहाणे (कप्तान)     वेंकटेश अय्यर (उपकप्तान)     अन्य खिलाड़ी     सुनील नरेन रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्किया, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनीत सिसोदिया, अनुकूल रॉय, मोईन अली, उमरान मलिक इंदौर के तीन खिलाड़ी आईपीएल में आईपीएल के 18वें सीजन में रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर के अलावा तीसरे खिलाड़ी आवेश खान हैं। वे इस बार लखनऊ से खेलेंगे। तेज गेंदबाज आवेश खान को लखनऊ ने 9.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। पिछले सीजन में उन्होंने राजस्थान के लिए 16 मैचों में 19 विकट लिए थे। अजिंक्य KKR के 9वें कप्तान अंजिक्य रहाणे KKR के 9वें कप्तान होंगे। उनसे पहले सौरव गांगुली, ब्रेंडन मैक्कुलम, गौतम गंभीर, जैक्स कैलिस, दिनेश कार्तिक, ऑएन मॉर्गन, श्रेयस अय्यर और नीतीश राणा भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। 8 पिछले कप्तानों में 2 ही प्लेयर टीम को ट्रॉफी जिता सके हैं। गौतम गंभीर की कप्तानी में टीम ने 2012 और 2014 में खिताब जीता। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 2024 में टीम को चैंपियन बनवाया। बता दें, अजिंक्य की कप्तानी में महाराष्ट्र ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी, जबकि मप्र की टीम इसमें उपविजेता रही थी। तब मप्र टीम के कप्तान रजत पाटीदार थे। रजत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के 2024-25 सीजन में मध्यप्रदेश के कप्तान रहे हैं। रणजी टीम मप्र के कप्तान इंदौर के रजत पाटीदार थे, उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) का कप्तान बनाया गया है। रजत पाटीदार बने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत ने कहा कि खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यहां कई लीजेंड्स को लीड करने का मौका मिलेगा। मध्यप्रदेश के इंदौर के युवा क्रिकेटर रजत पाटीदार (31 साल) को इंडियन प्रीमियर लीग की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपना कप्तान घोषित किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आरसीबी के ऑफियशियल अकाउंट से इसकी जानकारी दी गई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 21 मार्च से शुरू हो रहा है। रजत को IPL-2025 के लिए आरसीबी ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा है। रजत 2021 से आरसीबी के साथ हैं। रजत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के 2024-25 सीजन में मध्यप्रदेश के कप्तान रहे हैं। कई लीजेंड्स को लीड करने का मिलेगा मौका रजत ने कहा कि मेगा ऑक्शन में मुझे सिलेक्ट नहीं किया गया तो मैं निराश हो गया था। डर था कि मेरा आईपीएल में सिलेक्शन होगा कि नहीं। फिर मुझे रिप्लेसमेंट के रूप में पिक किया गया। दूसरा चांस मिलने पर बहुत कॉन्फिडेंट था कि जब मैं यहां तक आया हूं तो आगे भी जा सकता हूं। खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यहां कई लीजेंड्स को लीड करने का मौका मिलेगा। मैं बहुत कुशल तरीके से सभी को साथ लेकर कप्तानी करूंगा। मेरा सफर काफी ऊपर-नीचे रहा है। खुद पर भरोसा करता हूं, यही मेरी ताकत है और आगे भी रहेगी। recent visitors 72

ग्वालियर में 22 साल की लड़की ने मंगेतर को वीडियो कॉल करने के बाद सुसाइड किया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही

     ग्वालियर  ग्वालियर में 22 साल की युवती ने मंगेतर से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या की ली। जांच में पता चला है कि फांसी लगाने से पहले युवती अपने मंगेतर से बात कर रही थी। शादी से पहले ही मंगेतर ने उससे शारीरिक संबंध बनाए थे जिसे लेकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इतना ही नहीं, वह युवती से पैसे भी ऐंठ चुका था। पुलिस ने युवती की मौत के मामले में आरोपी मंगेतर पर रेप और खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की निवासी 22 साल की युवती अपने चाचा के परिवार के साथ रहती थी, जबकि उसके माता-पिता ललितपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उसकी सगाई ग्वालियर के ही अर्जुन कुशवाह से तय हुई थी। युवती अपने कमरे में गई और गेट बंद कर लिया। कुछ देर बाद युवती के मंगेतर का कॉल आया और उसके भाई को बताया कि तेरी बहन फांसी लगा रही है। इसका पता चलते ही उसने कॉल कर परिजन को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचे तो युवती फांसी पर लटकी हुई थी। उसे तुरंत फंदे से उतारकर एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि आत्महत्या करने से पहले युवती अपने मंगेतर से बात कर रही थी और उनके बीच बहस हुई। जिसके बाद उसने फांसी लगा ली। मृतका के चाचा ने बताया कि, दो माह पहले सगाई हुई थी, उसके बाद से ही अर्जुन उसे प्रताड़ित कर रहा था और सगाई तोड़ने की धमकी देकर परेशान कर रहा था। वह उससे कई बार रुपए और जेवर ले चुका है। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि शादी से पहले ही आरोपी मंगेतर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था और उससे शादी से पहले ही काफी रुपए और जेवर ले चुका था। इसके बाद वह रुपए की मांग करता और मांग पूरी ना करने पर सगाई तोड़ने की धमकी देता था, जिससे तंग आकर उसने जान दे दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि एक युवती ने फांसी लगाकर जान दी थी। जांच में पता चला है कि उसका मंगेतर उसे प्रताड़ित कर रहा था और उसके साथ गलत काम किया था। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। recent visitors 62