विरासत-ए-भोपाल मंच के द्वारा स्व डॉक्टर अज़ीज़ कुरैशी को श्रृद्धांजलि दी गई 

Tribute was paid to late Dr. Aziz Qureshi by Virasat-e-Bhopal Manch  भोपाल (सुशील दामले)। विरासत-ए-भोपाल मंच के द्वारा आज गांधी भवन में,आज स्वर्गीय पूर्व राज्यपाल डॉक्टर अज़ीज़ कुरैशी की स्मृति में श्रृद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से अक्स मेयर दीप चंद यादव,रिटायर्ड डीजीपी मोहम्मद वजीर अंसारी,एडवोकेट सैयद साजिद अली,सीनियर एडवोकेट राजेंद्र कोठारी,एडवोकेट एवं कांग्रेस नेता अरुण श्रीवास्तव उपस्थित हुए कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय डॉक्टर पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ कुरैशी की तस्वीर में पुष्प माला से श्रद्धांजलि दी गई,वहीं विरासत-ए-भोपाल मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहसिन अली ने डॉक्टर अज़ीज़ कुरैशी की कुछ यादों को साझा करते हुए कहा कि, में उनका ड्राफ्टिंग का कार्य किया करता था, आखिरी वक्त के अंदर एक लेटर में ड्राफ्ट कर रहा था,तो उन्होंने कहा था कि,मैं किसी पार्टी का मजदूर या किसी पार्टी का गुलाम नहीं हूं,में अगर किसी का गुलाम हूँ तो,वह इस देश का गुलाम हूँ,मैं अगर किसी गुलाम की आवाज हूं,तो किसी गरीब,मजदूर, किसान,और बेसहारा आवाम की आवाज हूँ,और उनका गुलाम हूँ,यह बात मुझे बहुत प्रेरित करती है कि,उनकी जीवन और उनके आदर्शों से में कुछ सीख सकूं recent visitors 82

केंद्र और राज्य सरकार की 1,200 योजनाओं में से 1,100 में डीबीटी सिस्टम के जरिए लोगों तक लाभ पहुंच रहा: वित्त मंत्री

नई दिल्ली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की 1,200 योजनाओं में से 1,100 में डायरेक्टर बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) सिस्टम के जरिए लोगों तक लाभ पहुंच रहा है। वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि डीबीटी से यह सुनिश्चित होता है कि धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित हो, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो और देरी कम हो। राष्ट्रीय राजधानी में 49वें सिविल लेखा दिवस समारोह में बोलते हुए मंत्री ने कहा, "अब हर चीज के लिए सीधे भुगतान किया जा रहा है और इसमें कोई बिचौलिया नहीं है और किसी अजन्मे बच्चे को भत्ता नहीं मिल रहा है।" वित्त मंत्री ने कहा कि धनराशि प्राप्त करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के पास बायोमेट्रिक सत्यापित खाता होता है, जिसमें धनराशि ट्रांसफर की जाती है। उन्होंने आगे कहा, "सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) ने डीबीटी को सुव्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।" वित्त मंत्री ने कहा कि यह प्रणाली सरकार को यह सुनिश्चित करने में सक्षम बनाती है कि धनराशि बिना किसी अनियमितता के सही लाभार्थियों तक पहुंचे। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि पीएफएमएस वर्तमान में लगभग 60 करोड़ लाभार्थियों को सेवा प्रदान करता है, जिससे यह दुनिया में अपनी तरह की सबसे बड़ी वित्तीय प्रबंधन प्रणाली बन गई है। इसके संपूर्ण डिजिटलीकरण फीचर ने वित्तीय प्रशासन को मजबूत किया है और फंड वितरण में जवाबदेही बढ़ाई है। उन्होंने आगे कहा कि पीएफएमएस ने 31 राज्य कोषागारों और 40 लाख से अधिक कार्यक्रम कार्यान्वयन एजेंसियों के साथ काम करते हुए राज्यों की वित्तीय प्रणालियों को जोड़ा है। वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, "अपने व्यापक नेटवर्क के साथ, यह प्रणाली यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है कि सरकारी धन का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाए और उन लोगों तक पहुंचे जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।" recent visitors 66

तेंदुए की मूवमेंट से कई दिनों से खेतों में काम करने वाले किसान भयभीत, कड़ी मशक्कत के बाद पिंजरे में कैद

धार मध्य प्रदेश के धार जिले के ग्राम रेहडदा में एक खूंखार तेंदुआ कड़ी मशक्कत के बाद आखिर पिंजरे में कैद हो गया। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। तेंदुए की मूवमेंट से कई दिनों से खेतों में काम करने वाले किसान भयभीत थे। जिसके बाद वन विभाग ने आज योजना बनाई, इसके बाद तेंदुआ को पकड़ लिया गया। बीते कई दिनों से वन परिक्षेत्र गंधवानी के ग्राम रेहडदा गांव और इसके आसपास के इलाके में तेंदुआ घूम रहा था। जिससे खेतों में काम करने वाले लोगों को खेत में जाने से डर लगता था। जिसके बाद इसकी शिकायत वन विभाग से की गई। फिर वन विभाग पिंजरा लेकर आए। इसके बाद आज तेंदुआ पिंजरे में आ गया। इस खबर के फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पिंजरे में कैद तेंदुए को ट्रैक्टर ट्राली में रखा। इसके बाद सुरक्षित क्षेत्र के जंगल में छोड़ा गया। वन विभाग के रेंजर वैभव उपाध्याय ने बताया कि, तेंदुए को पूरी सावधानी के साथ जंगल में छोड़ा गया है। तेंदुए के पकड़े जाने से क्षेत्र के ग्रामीण राहत की सांस ली। अब वे निडर होकर अपने खेतों में काम कर सकेंगे। recent visitors 39

जिन लोगों ने महाकुंभ पर सवाल उठाए थे, उमड़े जनसैलाब ने उनके मुंह पर मारा तमाचा: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हाल ही में महाकुंभ को लेकर उठाए गए सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने महाकुंभ पर सवाल उठाए थे, उनके मुंह पर वहां उमड़े लाखों भक्तों का जनसैलाब एक तरह से करारा तमाचा साबित हुआ है। अखिलेश पर साधा निशाना महाकुंभ से हुई आय को भगदड़ में मृत हुए परिवारों को देने की सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मांग पर केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब दिया कि अखिलेश यादव हमारे सलाहकार नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार अपने काम को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से कर रही है, और किसी की सलाह की आवश्यकता नहीं है। 'सपा दंगाइयों, माफियाओं, गुंडों की पार्टी' जब उनसे पूछा गया कि समाजवादी पार्टी के सांसदों पर सबसे ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, तो केशव प्रसाद मौर्य ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी दंगाइयों, माफियाओं और गुंडों की पार्टी बन चुकी है। उनका कहना था कि अगर इन लोगों को पार्टी से निकाल दिया जाए, तो समाजवादी पार्टी का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। recent visitors 66

22 साल बाद खत्म हुआ Skype का शानदार सफर, माइक्रोसॉफ्ट ने बताया क्यों लिया गया ये फैसला?

मुंबई माइक्रोसॉफ्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म Skype को बंद करने का फैसला लिया है। आने वाले कुछ दिनों में यह पॉपुलर वीडियो कॉलिंग ऐप लोगों के डिवाइस से गायब हो जाएगा। इसलिए अगर आप वीडियो कॉलिंग के लिए अगर Skype का इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब आपको जल्द ही किसी दूसरे प्लेटफॉर्म स्विच करना होगा। माइक्रोसॉफ्ट ने स्काइप को बंद करने के साथ ही यूजर्स को वीडियो कॉलिंग और दूसरे काम के लिए एक विकल्प भी बताया है। माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से घोषणा की गई है कि वह आने वाली 5 मई से Skype को बंद करने जा रहा है। कंपनी ने बताया कि अब वह Microsoft Teams पर फोकस कर रही है और इसे पहले से ज्यादा पॉवरफुल बनाया जा रहा है। इसलिए कंपनी ने स्काइप यूजर्स को Microsoft Teams के रूप में एक विकल्प भी दिया है। Skype यूजर्स को मिला विकल्प बता दें कि अगर आप स्काइप से Microsoft Teams में स्विच करते हैं तो आपके अपने डेटा को शिफ्ट करने का भी ऑप्शन होगा। कंपनी की तरफ से जब से Microsoft Teams को लॉन्च किया गया है वह स्काइप यूजर्स को इसमें शिफ्ट होने की रिक्वेस्ट कर रही है। कंपनी के मुताबिक Microsoft Teams में वे सभी फीचर्स मौजूद हैं जो स्काइप में मिलते हैं। लेकिन, टीम्स पर कई ऐसे फीचर्स भी हैं जो स्काइप में नहीं मिलते। 2003 में लॉन्च हुआ था Skype आपको याद दिला दें कि Skype को 2003 में लॉन्च किया गया था। साल 2011 में इसे माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से खरीद लिया गया था। कई वर्षों तक यह वीडियो कॉलिंग के लिए एक प्रमुख ऐप रहा है। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने धीरे-धीरे इससे कई सारे फीचर्स को हटा दिया है। कंपनी  की तरफ से साल 2015 में स्काइप को  Windows 10 में इंटीग्रेट करने की भी कोशिश की थी लेकिन नौ महीने बाद ही यह बंद हो गया था। माइक्रोसॉफ्ट ने साल 2017 में वीडियो कॉलिंग और ऑफिशियल वर्क के लिए Teams को लॉन्च किया था। कंपनी इसे लगातार अपडेट कर रही है और नए-नए फीचर्स जोड़ रही है। अब कंपनी ने 22 साल बाद Skype को पूरी तरह से बंद करने का फैसला ले लिया है। recent visitors 63

मार्च महीने में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें आरबीआई का हॉलिडे कैलेंडर

नई दिल्ली   हर महीने की तरह ही मार्च में भी छुट्ट‍ियां (Banking Holidays in March) होने वाली हैं, जिस मौके पर बैंक बंद रहने वाले हैं. बैंक त्‍यौहारों पर अलग-अलग राज्‍यों में अलग-अलग तारीख पर बंद रहने वाले हैं. शनिवार और रविवार के अलावा कई दिनों के लिए बैंक क्‍लोज रहने वाले हैं. दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर अन्‍य शनिवार को बैंकों में अवकाश (Bank Holidays) नहीं रहेगा. हालांकि महीने के हर रविवार को बैंक बंद रहेंगे. RBI Bank Holiday List के मुताबिक, होली (Holi 2025) और ईद-उल-फितर समेत अन्य त्योहारों वाले इस महीने में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें दूसरे और चौथे शनिवार समेत रविवार का साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं. हालांकि, बैंक में छुट्टी के बावजूद आप ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं या अन्य बैंकिंग काम निपटा सकते हैं. ये सर्विस 24 घंटे चालू रहेंगी. मार्च 2025 में रविवार और दूसरे शनिवार को छोड़कर पूरे भारत में बैंक आठ दिनों तक बंद (8th Days Bank Closed in March 2025) रहेंगे. ये छुट्टियां 1881 के नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची पर आधारित हैं, जो राज्य और अवसर के अनुसार अलग-अलग होती हैं. इसमें होली, ईद-उल-फि‍तर जैसे प्रमुख त्यौहार और क्षेत्रीय उत्सव शामिल हैं. मार्च 2025 में बैंक अवकाश की लिस्‍ट     7 मार्च (शुक्रवार): चापचर कुट – फसल कटाई के बाद मनाए जाने वाले इस पारंपरिक त्यौहार के कारण मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे.     13 मार्च (गुरुवार): होलिका दहन और अटुकल पोंगाला – उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में बैंक बंद रहेंगे.     14 मार्च (शुक्रवार): होली (धुलंडी, डोल जात्रा) – त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड को छोड़कर अधिकांश राज्यों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा.     15 मार्च (शनिवार): चुनिंदा राज्यों में होली – त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु और मणिपुर जैसे राज्य इस दिन होली मनाएंगे.     22 मार्च (शनिवार): बिहार दिवस – राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार में बैंक बंद रहेंगे.     27 मार्च (गुरुवार): शब-ए-कद्र – इस इस्लामी त्यौहार के लिए जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे.     28 मार्च (शुक्रवार): जुमा-उल-विदा – रमजान का अंतिम शुक्रवार जम्मू और कश्मीर में बैंक अवकाश रहेगा.     31 मार्च (सोमवार): ईद-उल-फितर – मिजोरम और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर अधिकांश राज्यों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. पहले से योजना बनाकर रखें अगर आप मार्च में बैंक जाने वाले हैं, तो पहले से ही योजना बनाकर रखनी चाहिए. चूंकि इनमें से ज्‍यादातर छुट्टियां सप्ताह के दिनों में पड़ती हैं, इसलिए ग्राहकों को अपनी बैंकिंग जरूरतों को उसी हिसाब से प्लान करना चाहिए. जबकि बैंक शाखा बंद रहेंगी, नेट बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी. किसी भी विशेष बंद या बदलाव के लिए स्थानीय बैंक शाखा से जांच करना चाहिए.     recent visitors 73

कोरोना टीकाकरण के लिए केंद्र से मिले पैसे को भी केजरीवाल सरकार नेकाफी समय तक अटकाए रखा: सीएजी रिपोर्ट

नई दिल्ली नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट ने दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था की कलई खोल दी है। पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान दिल्ली में अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी, ऑपरेशन थियेटर बंद होने और दवाओं की किल्लत का खुलासा किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से शुक्रवार को विधानसभा के पटल पर रखी गई रिपोर्ट में कोरोना काल में भी कुप्रबंधन का जिक्र किया गया है। सीएजी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कोरोना महामारी के दौरान दिल्लीवालों के टीकाकरण के लिए जो पैसा केंद्र सरकार ने जारी किया था उसे भी तब की सरकार ने काफी समय तक अटकाए रखा। केंद्र से जो पैसा जनवरी और मार्च 2021 में मिला उसे अप्रैल और मई में आगे बढ़ाया गया। सीजएजी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टीकाकरण के लिए मिला पूरा पैसा खर्च भी नहीं हुआ। सीएजी की रिपोर्ट में पेज नंबर 125 पर कोरोना टीकाकरण के लिए पैसा जारी करने में देरी की बात कही गई है। कैग ने कहा है कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 'कोविड-19 टीकाकरण के लिए दिल्ली सरकार को सहायता अनुदान आवंटित किया था, जिसे उसे दिल्ली स्टेट हेल्थ सोसाइटी (डीएसएचएस) को बढ़ाना था।' सीएजी ने कहा है कि डीएसएचएस के आय-व्यय खाते (2020-21) और अन्य संबंधित आवंटन आदेशों से पता चला कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो किस्तों में 9.60 करोड़ रुपए सहायता के रूप में आवंटित किए गए। जनवरी 2021 में 3.46 करोड़ और मार्च 2021 में 6.14 करोड़ रुपए जारी किए गए, लेकिन यह पैसा दिल्ली सरकार ने डीएसएचएस को अप्रैल और मई 2021 में दिया। डीएसएचएस ने यह फंड इंटीग्रेटेड डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटीज को भेजा। उपयोगिता सर्टिफिकेट के मुताबिक मार्च 2022 तक 9.60 करोड़ रुपए में से 7.93 करोड़ रुपए ही खर्च हो पाए थे। गौरतलब है कि कोरोना महामारी का दिल्ली में घातक प्रभाव हुआ था। इसकी वजह से हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। देशभर में टीकाकरण के बाद संक्रामक महामारी पर काबू पाया जा सका। recent visitors 53