मुंबई के एक कपल 5 लाख की बाइक से पहुंचा प्रयागराज, जाने के लिए फ्लाइट को किया रिजेक्ट, तय किया 1200 KM का सफर!

प्रयागराज महाकुंभ 2025 अपनी भव्यता, दिव्यता और आध्यात्मिकता के कारण दुनियाभर में चर्चा का केंद्र बन चुका है। इस महाकुंभ में लाखों लोग अपनी आस्था और विश्वास के साथ पहुंचे हैं। मुंबई के एक कपल ने इस आस्था का अद्भुत उदाहरण पेश किया। उन्होंने 5 लाख की बाइक से लगभग 1200 किलोमीटर की यात्रा करके प्रयागराज के संगम तक पहुंचने का निर्णय लिया। राजेश और साधना मेहता का रोमांचक सफर महाराष्ट्र के भायंदर से अपने सफर की शुरुआत करने वाले राजेश मेहता और उनकी पत्नी साधना मेहता ने 3 दिन में करीब 1200 किलोमीटर की दूरी तय की। उनका मार्ग झांसी, चित्रकूट होते हुए प्रयागराज तक था। इस यात्रा के दौरान, उन्हें उत्तर प्रदेश को करीब से देखने का भी मौका मिला और उनका सफर बहुत ही रोमांचक रहा। फ्लाइट और ट्रेन के किराए में भारी अंतर राजेश मेहता ने बताया कि उन्होंने महाकुंभ में जाने के लिए ट्रेन और फ्लाइट दोनों के टिकट चेक किए थे, लेकिन इन दोनों ही विकल्पों में टिकट फुल थे और किराया 20,000 से 30,000 रुपए तक था। इस कारण उन्होंने बाइक से यात्रा करने का निर्णय लिया। महाकुंभ की भव्यता और प्रमुख दर्शनीय स्थल साधना मेहता ने महाकुंभ की भव्यता का अनुभव किया और बताया कि वे प्रयागराज में लगभग 24 घंटे रुकीं। इस दौरान, उन्होंने त्रिवेणी घाट, अखाड़े और रुद्राक्ष मंदिर जैसे प्रमुख स्थानों के दर्शन किए। उन्होंने यह भी कहा कि महाकुंभ एक अद्भुत अनुभव था और वे इस आस्था और आध्यात्मिकता से अभिभूत थीं। प्रयागराज के स्थानीय लोगों का प्यार साधना मेहता ने बताया कि वे एक स्थानीय व्यक्ति से मिलीं, जिन्होंने उनका बहुत सम्मान किया, हालांकि उनकी उनसे कोई पहचान नहीं थी। उन्होंने प्रयागराज और उत्तर प्रदेश के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों का प्यार और स्वागत अद्वितीय था। यूपी के बाइक सवारों के लिए सलाह राजेश मेहता ने उत्तर प्रदेश में बाइक चलाने वालों को एक महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने कहा कि यहां के लोग ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें, खासकर हेलमेट पहनने की आदत डालें। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार चार पहिया वाहन वाले लोग बाइक सवारों के सामने आकर कट मार देते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना न सिर्फ समय बचाता है, बल्कि जीवन को भी सुरक्षित रखता है। सीएम योगी को धन्यवाद राजेश मेहता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ की व्यवस्था बहुत ही उत्तम रही, और इससे उन्हें यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई। इस अद्वितीय यात्रा से यह साबित होता है कि आस्था और श्रद्धा किसी भी मुश्किल को पार करने की ताकत रखती है, और हर किसी को अपने सफर पर निकलने का साहस होना चाहिए।   recent visitors 60

2024 से अब तक 10 से ज्यादा बड़े नक्सली एनकाउंटर, 326 नक्सलियों को किया ढेर, 925 ने किया आत्मसमर्पण

रायपुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2026 तक नक्सलियों के सफाए का लक्ष्य दिया है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ में फोर्स तेजी से नक्सलियों खत्म करने के लिए डटी हुई है। 9 जनवरी को सुबह बीजापुर में सुरक्षाबल ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। इस साल अब तक 87 नक्सलियों को तो पिछले साल 239 को खत्म किया गया था। गृहमंत्री अमित शाह ने सख्त चेतावनी दी थी कि नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट आएं, वरना उन्हें पाताल से भी खोजकर मारा जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने बस्तर में चार हजार अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए हैं। 2024 में सुरक्षाबलों ने 1033 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जबकि 925 ने आत्मसमर्पण किया। 2025 में अब तक मारे गए नक्सली 3 नक्सली तीन जनवरी को गरियाबंद में मारे गए 5 नक्सली दो जनवरी को बीजापुर में मारे गए 5 नक्सली पांच जनवरी को अबूझमाड़ में ढेर 18 नक्सली बीजापुर-सुकमा में 16 जनवरी को ढेर 16 नक्सली गरियाबंद में 20 जनवरी को मारे गए 8 नक्सली एक फरवरी को बीजापुर के कोरचोली में ढेर 1 नक्सली दो फरवरी को कांकेर के पानीडोबिर में मारा गया 31 नक्सली नौ फरवरी को बीजापुर में मोर गए 2024 में बड़े नक्सली एनकाउंटर 38 नक्सली चार अक्टूबर को दंतेवाड़ा के थुलथुली में ढेर 29 नक्सली मारे गए 16 अप्रैल को कांकेर के छोटेबेठिया में 13 नक्सली दो अप्रैल को ढेर बीजापुर के कोराचोली में 12 नक्सली मारे गए 10 मई को बीजापुर के पीड़िया में 10 नक्सली 30 अप्रैल को ढेर नारायणपुर के टेकामेटा में 10 नक्सली मारे गए 22 अप्रैल को सुकमा के भेज्जी में 9 नक्सली तीस सितंबर को दंतेवाड़ा के पुरंगेल में ढेर 2024 में मारे गए 9.24 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली पिछले साल 2024 में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच 124 आमना-सामना हुआ था। एनकाउंटर में फोर्स ने 9 करोड़ 24 लाख रुपये के इनामी बड़े नक्सलियों को मार गिराया था। सबसे खास बात यह है कि इनमें 25-25 लाख रुपये के इनामी नक्सली रुपेश, नीति और रणधीर भी शामिल हैं। ठिकानों जमाने से पहले ही कर देते हैं ढेर नक्सली अब छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ में सक्रिय हो गए हैं, जबकि कुछ बड़े नक्सली नेता गरियाबंद और ओडिशा सीमा में नया ठिकाना बना रहे हैं। इसी तरह अन्य राज्यों की सीमाओं में भी वे शरण लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा बल उन्हें ठिकाना जमाने से पहले ही कार्रवाई कर ढेर कर दे रहे हैं। recent visitors 62

प्रयागराज संगम स्टेशन 14 फरवरी की मध्य रात्रि तक यात्रा आवागमन के लिये बंद रहेगा: रेलवे

महाकुंभ नगर रेल प्रशासन ने सूचित किया है कि प्रयाग जिला प्रशासन के आदेश अनुसार उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का प्रयाग राज संगम स्टेशन आज से 14 फरवरी की मध्य रात्रि तक यात्रा आवागमन के लिये बंद रहेगा। रेल विभाग के सूत्रों ने बताया कि कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह प्रचारित किया जा रहा है कि प्रयागराज जंक्शन को बंद कर दिया गया है। इस संबंध में यह अवगत कराना है कि प्रयाग जिला प्रशासन के आदेशानुसार प्रयाग राज संगम स्टेशन नौ फरवरी को अपरान्हे डेढ़ बजेसे 14 फरवरी की रात 12 बजे तक यात्री आवागमन के लिए बंद रहेगा। उन्होने बताया कि महाकुंभ क्षेत्र में आने वाले अन्य आठ स्टेशनों प्रयागराज छिवकी, नैनी, प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, प्रयाग, फाफामऊ, प्रयागराज रामबाग एवं झूसी से नियमित और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन नियमित रूप से चल रहा है।   recent visitors 70

भगवान विश्‍वकर्मा की जयंती बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई

Lord Vishwakarma’s birth anniversary was celebrated with great joy सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। राजधानी में ब्रह्मांड के रचयिता भगवान विश्‍वकर्मा की जयंती बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई,धार्मिक शास्त्रों के अनुसार माघ शुक्ल त्रयोदशी तिथि को भगवान विश्वकर्मा के पूजन का विशेष महत्व है,भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पी माना गया है,उन्होंने ब्रह्मांड की हर वस्तु की रचना की है,उन्होंने कई नगर,अस्त्र शस्त्र सहित कई बड़े मंदिरों और महलों का निर्माण भी किया है उसी कड़ी में राजधानी स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर व विश्वकर्मा भगवान मंदिर, भेल स्टेट ऑफिस के सामने पिपलानी में, भगवान विश्‍वकर्मा की जयंती बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई,कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 67के पार्षद ममता विश्वकर्मा एवं मनोज विश्वकर्मा उपस्थित हुए,कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर भगवान विश्‍वकर्मा की आरती के साथ हुई,साथ ही कार्यक्रम में समाज के होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्वकर्मा भेल मंदिर समिति अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा,उपाध्यक्ष रूप सिंह विश्वकर्मा,सतीश विश्वकर्मा एवं समाज के वशिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहे भगवान विश्वकर्मा मंदिर,भेल मंदिर समिति,पिपलानी, भोपाल में विश्वकर्मा समाज के द्वारा सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा जी का प्राकट्योत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें समाज के कई वरिष्ठ समाजसेवी सम्मिलित हुए। अध्यक्ष रमेश विश्वकर्माउपाध्यक्ष रूप सिंह विश्वकर्मासतीश विश्वकर्माहरिनारायण विश्वकर्माराम बाबू विश्वकर्मागोविन्द विश्वकर्माराधे श्याम विश्वकर्मासन्तोष विश्वकर्माविनोद विश्वकर्मालखन लाल विश्वकर्मा recent visitors 306

पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास का सूरज उदय होगा: ज्योतिरादित्य सिंधिया

गुना केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जनता का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश का विकास हमारी प्राथमिकता है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 27 वर्षों से जो प्रदेश विकास और प्रगति की राह से पूर्ण रूप से गुमराह हुआ था, अब वहां पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास का सूरज उदय होगा। दिल्ली को विकसित बनाने के संकल्प के सफऱ पर आज से हम निकल पड़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली के मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल कर द‍िया है। डबल इंजन सरकार अब दिल्ली की प्रगति को आगे बढ़ाएगी। 27 साल बाद दिल्ली की जनता ने भाजपा को विकास के कामों के लिए जनादेश दिया है। पीएम मोदी का लक्ष्य गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं का उत्थान करना है, जिससे विकसित दिल्ली का मार्ग प्रशस्त होगा। वहीं, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज हमने सभी नवनिर्वाचित विधायकों के साथ चाय पर चर्चा की, जिसे आप बैठक कह रहे हैं, हम नियमित रूप से ऐसी चर्चा करते हैं। सभी नए विधायकों का अभिनंदन किया गया। इस जीत के लिए मैं जनता का आभार जताता हूं। दिल्ली में डबल इंजन की सरकार विकास की गति को आगे बढ़ाएगी। विश्वास नगर विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल के कामों से तंग आ चुके थे। जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों में भरोसा जताया है। जनता ने भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत दिया है। हम जल्द ही सरकार का गठन करेंगे। आपको बता दें कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48 सीटों पर जीती मिली है, जबकि आप को 22 सीटें मिली हैं। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। recent visitors 81

इंजीनियर राशिद को हाईकोर्ट ने 11 और 13 फरवरी के लिए कस्टडी पैरोल मिला, बजट सत्र में होंगे शामिल

नई दिल्ली जम्मू कश्मीर के बारामुला से सांसद इंजीनियर राशिद को संसद सत्र में शामिल होने की इजाजत मिल गई है. दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर फैसला सुनाया है, जिसमें उनकी मांग को स्वीकार किया गया है. कोर्ट से उन्होंने बजट सत्र में शामिल होने के लिए रियायत की मांग की थी. जेल प्रशासन द्वारा मांगें पूरी नहीं किए जाने के बाद वह भूख हड़ताल पर चले गए थे, जहां वह बीमार पड़ गए और अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा. लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद को हाईकोर्ट ने 11 और 13 फरवरी के लिए कस्टडी पैरोल दिया है. इसका मतलब है कि वह हिरासत में रहते हुए संसद का सत्र अटेंड कर पाएंगे. दिल्ली हाईकोर्ट ने शर्त लगाई है कि कस्टडी पैरोल के दौरान राशिद मीडिया से बातचीत नहीं कर पाएंगे. इनके किसी भी सूरत में मीडिया से संपर्क करने पर पांबदी रहेगी. राशिद मोबाइल फोन या इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करेंगे. हाईकोर्ट ने पैरोल पर लगाई ये शर्तें! इंजीनियर राशिद सांसदों के अलावा किसी अन्य लोगों से गैर जरूरी बातें नहीं करेंगे. इस दौरान वह मीडिया से भी बातचीत नहीं करेंगे. कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि इंजीनियर राशिद के साथ सुरक्षा टीम भी उनके साथ होगी. इसका प्रबंध लोकसभा के सेक्रेटरी जनरल से बातचीत के बाद किया जा सकेगा. सत्र अटेंड करने के दौरान वह पुलिस टीम की सुरक्षा उनके साथ होगी. इंजीनियर राशिद एनआईए की हिरासत में हैं! इंजीनियर राशिद ने दिल्ली हाईकोर्ट से संसद सत्र अटेंड करने की मांग के साथ एक याचिका दायर की थी. इस याचिका में उन्होंने कहा था कि बतौर सांसद संसद सत्र में शामिल होना उनका अधिकार है. चूंकि वह टेरर फंडिंग के आरोपों में जेल में बंद हैं, वह एनआईए की हिरासत में हैं. इंजीनियर राशिद की सत्र में शामिल होने के लिए मोहलत की मांग का विरोध किया था. एजेंसी ने कोर्ट में कहा था कि इंजीनियर राशिद के पास हिरासत में रहते हुए इस तरह का कोई अधिकार नहीं है. सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. recent visitors 70

दिल्ली में चुने गए विधायकों में से अगला मुख्यमंत्री किसी महिला विधायक को बना सकती है!

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है और इस जीत के साथ राजधानी में मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा जोरों पर है. इस बीच पता चला है कि अगला मुख्यमंत्री बीजेपी विधायकों में से ही होगा. सूत्रों की मानें तो बीजेपी किसी महिला विधायक को भी सीएम बना सकती है. सोशल इंजीनियरिंग के लिहाज से माना जा रहा है कि बीजेपी राजधानी दिल्ली में डिप्टी सीएम भी बना सकती है. बीते कुछ चुनावों के बाद भी बीजेपी खेमे में डिप्टी सीएम का कॉन्सेप्ट देखा गया है. कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल में महिलाओं और दलितों को भी शामिल किया जाएगा. दिल्ली के अगले सीएम के नाम पर चल रही चर्चा दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दो तिहाई बहुमत हासिल कर आम आदमी पार्टी को एक दशक बाद सत्ता से बाहर किया है. इस जीत के साथ ही अब इस बात पर ध्यान केंद्रित हो गया है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, क्योंकि बीजेपी ने सीएम पद का चेहरा घोषित किए बिना ही चुनाव लड़ा था. पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा इस बारे में फैसले लिए जाने की उम्मीद है, और इस बारे में तमाम पहलुओं को देखते हुए बताया जा रहा है कि चर्चा चल रही है. प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ​दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने नई दिल्ली सीट पर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराकर भाजपा के लिए बड़ी जीत हासिल की. मसलन, नतीजे के दिन से ही उनके नाम की चर्चा तेज है, क्योंकि नई दिल्ली सीट से उन्होंने अरविंद केजरीवाल को हराया है जो आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी हार साबित हुई. विजेंद्र गुप्ता वरिष्ठ बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली बीजेपी प्रमुख के रूप में काम किया है और लगातार रोहिणी से विधायक चुने जा रहे हैं, आप के प्रभुत्व के बावजूद 2015 और 2020 दोनों में जीत हासिल की थी. ​गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में भी काम किया. सतीश उपाध्याय सतीश उपाध्याय को भाजपा का ब्राह्मण चेहरा माना जाता है, उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली युवा मोर्चा के प्रमुख और एनडीएमसी के उपाध्यक्ष के रूप में काम किया है. उनके पास प्रशासनिक अनुभव है और उन्होंने संगठन के भीतर कई जिम्मेदारियाँ संभाली हैं, मध्य प्रदेश के सह-प्रभारी थे और आरएसएस से करीबी संबंध माना जाता है. बीजेपी का पंजाबी चेहरा आशीष सूद पार्षद रह चुके हैं और दिल्ली बीजेपी के महासचिव भी रहे हैं. वे फिलहाल गोवा के प्रभारी और जम्मू-कश्मीर के सह-प्रभारी हैं. केंद्रीय नेताओं से उनके करीबी संबंध हैं और वे डीयू के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. जितेंद्र महाजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के करीबी जितेंद्र महाजन वैश्य समुदाय से आते हैं. वे तीसरी बार विधायक बने और सरिता सिंह को हराकर रोहतास नगर सीट जीती है. बीजेपी की तरफ से चुनकर आईं ये महिलाएं! बीजेपी की तरफ से चार महिलाएं दिल्ली विधानसभा पहुंची हैं. इनमें रेखा गुप्ता, शिखा राय, पूनम शर्मा और नीलम पहलवान शामिल हैं. recent visitors 67