सूर्या सेना की दूसरी बड़ी जीत, बल्लेबाजी-गेंदबाजी दोनों में इंग्लैंड को धोया, 4-1 से सीरीज INDIA के नाम

मुंबई सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में इंग्लैंड को चारों खाने चित कर दिया है. रविवार (2 फरवरी) को पांचवां मैच जीतते ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा लिया. आखिरी यानी पांचवां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसके असली हीरो ओपनर अभिषेक शर्मा रहे. मैच में अभिषेक ने 54 गेंदों पर कुल 135 रनों की पारी खेली. इसके बदौलत भारतीय टीम ने 248 रनों का टारगेट सेट किया. जवाब में इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में ही 97 रनों पर सिमट गई. इस तरह इंग्लैंड की टीम अकेले अभिषेक से ही हार गई. इंग्लिश टीम के 11 खिलाड़ी मिलकर भी अभिषेक के बराबर स्कोर नहीं बना सके. इस मैच में अभिषेक ने स्पिन गेंदबाजी में भी दम दिखाया और 1 ओवर में 3 रन देकर 2 विकेट झटके. इस तरह अभिषेक ने इस मैच में ऑलराउंडर परफॉर्मेंस दिया. उन्हें ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. 14 महीने बाद शमी ने लिए इंटरनेशनल विकेट यह जीत इसलिए भी जरा खास है क्योंकि इसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की गेंदबाजी का भी जादू देखा गया. उन्होंने 2.3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 25 रन देकर 3 विकेट निकाले. यह करीब 14 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शमी के विकेट रहे हैं. इससे पहले वो 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेले थे, जिसमें 1 विकेट लिया था. शमी इस सीरीज का तीसरा टी20 मैच भी खेले थे. राजकोट में खेले गए इस तीसरे मुकाबले में शमी ने 3 ओवर गेंदबाजी की थी और 25 रन लुटाए थे. हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था. इसके बाद चौथे मैच में शमी को आराम दिया गया था. मगर अब आखिरी मैच में शमी को खिलाया और उन्होंने दम भी दिखाया. अभिषेक ने 37 गेंदों पर जड़ा ऐतिहासिक शतक मैच में भारतीय टीम ने 9 विकेट गंवाकर 247 रन बनाए. टीम के लिए ओपनर अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी और पहले 17 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. इसके बाद उसे दूसरे सबसे तेज शतक में बदल दिया. अभिषेक ने 37 गेंदों पर ताबड़तोड़ शतक जमाया. वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. उन्होंने संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 40 गेंदों पर सेंचुरी जमाई थी. हालांकि भारतीयों में रोहित शर्मा के नाम 35 गेंदों पर सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जो अब भी अटूट है. ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का यह रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है. उन्होंने पिछले साल ही 17 जून 2024 को साइप्रस टीम के खिलाफ 27 गेंदों पर शतक जमाया था. इस मैच में भारतीय टीम के लिए अभिषेक ने 54 गेंदों पर कुल 135 रनों की पारी खेली. इस दौरान 13 छक्के और 7 चौके जमाए. जबकि तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 24 रन जमाए. अभिषेक और तिलक के बीच दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 115 रनों की साझेदारी हुई. शिवम दुबे ने 13 गेंदों पर 30 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जबकि मार्क वुड को 2 सफलताएं मिलीं. 9 इंग्लिश बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके मैच में भारतीय टीम ने 248 रनों का टारगेट सेट किया था. जवाब में इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में ही 97 रनों पर सिमट गई. इंग्लिश टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट ने 23 गेंदों पर 55 रनों की आतिशी पारी खेली, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके. जबकि जैकब बेथेल 10 रन बनाए. इन दोनों के अलावा कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जबकि वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं. एक विकेट रवि बिश्नोई ने लिया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज का पांचवां यानी आखिरी मुकाबला 150 रनों से जीत लिया है. यह टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत है. इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस सीरीज को 4-1 से जीत लिया. मैच में भारतीय टीम ने 248 रनों का टारगेट सेट किया था. जवाब में इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में ही 97 रनों पर सिमट गई. इंग्लिश टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट ने 23 गेंदों पर 55 रनों की आतिशी पारी खेली, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके. जबकि जैकब बेथेल 10 रन बनाए. इन दोनों के अलावा कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जबकि वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं. एक विकेट रवि बिश्नोई ने लिया. T20Is मैचों में फुल मेम्बर्स टीम की सबसे बड़ी हार 168 रन – भारत बनाम न्यूजीलैंड अहमदाबाद 2023 150 रन – भारत बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025 * 143 रन – पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज कराची 2018 143 रन – भारत बनाम आयरलैंड डबलिन 2018 137 रन – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज बैसेटेरे 2019 135 रन – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका जोबर्ग 2024 अभिषेक बने सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी और पहले 17 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. इसके बाद उसे दूसरे सबसे तेज शतक में बदल दिया. अभिषेक ने 37 गेंदों पर ताबड़तोड़ शतक जमाया. वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. अपना शतक पूरा करने में अभिषेक ने 10 छक्के और 5 चौके जमाए थे. उन्होंने संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 40 गेंदों पर सेंचुरी जमाई थी. हालांकि भारतीयों में रोहित शर्मा के नाम 35 गेंदों पर सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जो अब भी अटूट है. ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का यह रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है. उन्होंने पिछले साल ही 17 जून 2024 को साइप्रस टीम के खिलाफ 27 गेंदों पर शतक जमाया था. इस मैच में भारतीय टीम के लिए अभिषेक ने … Read more

यूपी : सोनभद्र में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार और ट्रक में टक्कर, 6 लोगों की मौत

सोनभद्र उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भीषण हादसा हो गया। रविवार (2 फरवरी) की रात 'प्रयागराज महाकुंभ' जा रहा परिवार का एक्सीडेंट हो गया। तेज रफ्तार क्रेटा और ट्रेलर की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार छत्तीसगढ़ के दरोगा, उनकी मां, पत्नी और बेटे समेत 6 लोगों की मौत हो गई। 2 गंभीर घायल हैं। टक्कर के बाद ट्रेलर चाय पीने उतरे एक ट्रक चालक को रौंदता हुआ एक मकान से टकरा गया। हादसे में चालक समेत एक अन्य राहगीर की भी मौत हुई है। एक्सीडेंट वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली इलाके में हुआ। गंगा स्नान करने जा रहा था परिवार छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से दरोगा रवि प्रकाश मिश्रा अपनी मां उषा मिश्रा, पत्नी प्रियंका मिश्रा, बेटे दिव्यांशु मिश्रा, अथर्व मिश्रा और नौकरानी दुर्गा देवी के साथ प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान करने जा रहे थे। दरोगा की क्रेटा गाड़ी उनका ड्राइवर सने कादरी चला रहा था। रविवार रात 8 बजे वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर दौड़ रही कार की सामने से आ रहे ट्रेलर से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में रवि प्रकाश, उषा मिश्रा, प्रियंका, अथर्व और ड्राइवर की मौत हो गई। दिव्यांशु मिश्रा और दुर्गा देवी गंभीर घायल हैं। कार के दरवाजे काटकर निकाले शव दरोगा की कार को टक्कर मारने के बाद ट्रेलर चाय पीने उतरे एक ट्रक चालक को रौंदता हुआ एक मकान से टकरा गया। हादसे में चालक समेत एक अन्य राहगीर की भी मौत हुई है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। गैस कटर से कार के दरवाजे काटे। शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला और एक बच्चे की हालत गंभीर है। घायलों को हायर सेंटर में रेफर किया है हादसे की सूचना मिलते ही एसपी और डीएम घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस हादसे कारणों की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि हाथीनाला थाना क्षेत्र में रात 8 बजे सड़क हादसा हुआ। ट्रेलर डिवाइडर को क्रॉस करके दूसरी लाइन में आ गया। इस बीच छत्तीसगढ़ नंबर की क्रेटा कार से उसकी टक्कर हो गई। साथ ही एक ड्राइवर की ट्रक की टक्कर में मौत हो गई। हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हुई है। 3 गंभीर घायल हैं। घायलों को हायर सेंटर में रेफर कर दिया है। परिवार वालों से संपर्क किया है। recent visitors 56

मुख्यमंत्री साय ने सरस्वती मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर विद्यादायनी माता सरस्वती की उपासना के पावन पर्व बसंत पंचमी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दुलदुला तहसील के ग्राम पंचायत जामटोली अंतर्गत ग्राम डेवाडेलंगी में मां शारदा धाम पहुंचे। उन्होंने इस धाम परिसर में स्थित मां सरस्वती मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।      मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर शारदा धाम में आए समस्त श्रद्धालुगण को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां सरस्वती की कृपा हमेशा हम सब पर बनी रहे। आपके कंठ में सदा मां सरस्वती विराजमान रहें। उन्होंने कहा कि वेदों में कहा गया है कि मानव योनि में जन्म लेना सौभाग्य की बात है। 84 लाख योनियों में भटकने के बाद हमें मानव जीवन मिलता है। हमारे कर्म ऐसे रहने चाहिए कि जब हम इस दुनिया से जाएं तो लोग हमें याद रखें। इस धाम में शिक्षा के लिए अलख जगाने के साथ ही खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय मां शारदा के पावन धाम में आयोजित अखण्ड श्रीहरि कीर्तन राम नाम जाप के आयोजन में भी शामिल हुए, जिसमें आसपास के 48 गांवों के श्रद्धालु और 12 कीर्तन मंडलियां शामिल हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रसिद्व धार्मिक पर्यटन स्थल के निकट गिरमा नदी बहती है, जिसके एक ओर छत्तीसगढ़ है तो दूसरी ओर झारखंड है। इस धाम के बगल में बह रही पावन गिरमा नदी दो प्रदेशों की संस्कृति को समाहित कर अविरल धारा के साथ बह रही है। recent visitors 37

रायपुर : नगर पंचायत बसना में एक नगर पंचायत अध्यक्ष, और 33 पार्षद निर्विरोध चुने गए

रायपुर नगर पालिक निगम बिलासपुर वार्ड क्रमांक 13 से रमेश पटेल, नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 18 से नरेन्द्र कुमार देवांगन, नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 21 से विद्यावती सिंह, रायगढ़ जिला के नगर पालिक निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 18 से श्रीमती पूनम दिबेश सोलंकी और वार्ड क्रमांक 45 से नारायण पटेल पार्षद पद हेतु नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मुंगेली जिले के नगर पालिक परिषद लोरमी के वार्ड क्रमांक 10 से धारनी पुरूषोत्तम राठौर, वार्ड क्रमांक 17 से भीखम शिवशंकर यादव, कोरबा जिला के नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 8 से आलोक परेडा, नगर पालिका परिषद कटघोरा वार्ड क्रमांक 13 श्रीमती शिवमती पटेल (नीतू), महासमुंद जिले के नगरपालिका परिषद सरायपाली के वार्ड क्रमांक 5 से रोहित प्रधान एवं वार्ड क्रमांक 13 से गंगाराम पटेल पार्षद पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। नगर पंचायत बसना से अध्यक्ष पद हेतु डॉ. खूशबू अभिषेक अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 4 से आशीष साहू (तिरथो होटल), वार्ड क्रमांक 11 से महेन्दर सिंह (पिन्टू), वार्ड क्रमांक 13 से राकेश डड़सेना पार्षद पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मुंगेली जिले के नगर पंचायत पथरिया के वार्ड क्रमांक 5 से मनोज कुमार पाण्डे और वार्ड क्रमांक 7 से मेला राम जायसवाल, सक्ती जिला के नगर पंचायत नया बाराद्वार के वार्ड क्रमांक 7 से जितेश शर्मा (अन्नपूर्णा), नगर पंचायत डभरा के  वार्ड क्रमांक 7 से राधा देवी टंडन एवं वार्ड 15 से जयशंकर पटेल, सारगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत बिलाईगढ़ के वार्ड क्रमांक 2 से घनश्याम कहार, वार्ड क्रमांक 3 से मुकेश जायसवाल उर्फ लालू, वार्ड क्रमांक 8 से सौभाग्य शरण सिंह पार्षद पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सूरजपुर जिले के नगर पंचायत प्रतापपुर के वार्ड क्रमांक 7 से सीता पैकरा, सरगुजा जिले के नगर पंचायत सीतापुर के वार्ड क्रमांक 14 से विवेक कुमार नामदेव, जशपुर जिले के नगर पंचायत बगीचा के वार्ड क्रमांक एक से रामनिवास गुप्ता, रायपुर जिले के नगर पंचायत समोदा के वार्ड क्रमांक 15 से सत्येन्द्र चेलक एवं गरियाबंद जिले के नगर पंचायत फिंगेश्वर के वार्ड क्रमांक 6 से दीपक श्रीवास पार्षद पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसी प्रकार बालोद जिले के नगर पंचायत डौण्डी के वार्ड क्रमांक 8 से माधुरी रावटे, वार्ड क्रमांक 9 से राजेन्द्र कुमार मानकर और नगर पंचायत चिखलाकसा के वार्ड क्रमांक 4 से राजू रावटे एवं दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के नगर पंचायत बारसूर के वार्ड क्रमांक एक से श्रीमती गीता बघेल पार्षद पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। नगर पालिका उप निर्वाचन 2025 के लिए नगरपालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 35 से चंदन यादव और नगर पंचायत कोटा के वार्ड क्रमांक 13 से पी. विजय कुमार परिमि पार्षद पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। recent visitors 63

सुरखी विधानसभा के छोटे-छोटे गांव आज स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र तथा पक्की सड़कों से जुड़ चुके : मंत्री राजपूत

भोपाल सुरखी विधानसभा के छोटे-छोटे गांव आज स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र तथा पक्की सड़कों से जुड़ चुके हैं। कम समय में तेज विकास कार्य करके सुरखी विधानसभा क्षेत्र ने नया इतिहास रचा है। यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर तथा कल्याणपुर में विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन के अवसर कहीं। मंत्री राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार विकास करने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सभी वर्गों के विकास के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। आप सभी के आशीर्वाद से आपकी सुरखी विधानसभा क्षेत्र में महानगरों जैसी व्यवस्थाएं आपके लिए की जा रही हैं। उन्होंने ग्राम बहादुरपुर में 65 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र तथा 11 लाख की लागत से आंगनबाड़ी  का भूमि पूजन किया। साथ ही 15 लाख की पुलिया निर्माण की  घोषणा की। पटेल कुर्मी समाज का हर व्यक्ति सरदार है ग्राम कल्याणपुर में मंत्री राजपूत ने कुर्मी पटेल समाज के लिए 55 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया। पटेल कुशवाहा समाज के लिए एक एकड़ करोड़ की जमीन सामुदायिक भवन बनाने के लिए दी गई है। मंत्री राजपूत ने कहा कि कुर्मी पटेल समाज का हर व्यक्ति सरदार है। क्योंकि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने खंड-खंड भारत को अखंड बनाया है और आप सभी उन के वंशज है। आप सभी में प्रतिभा है और देश के निर्माण में पटेल समाज का बहुत योगदान है। हमारे प्रधानमंत्री  ने सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा बनाकर यह बता दिया कि भाजपा सरकार पटेल साहब के द्वारा किए गए राष्ट्रीय निर्माण तथा  सेवा के लिए याद किया है। इस सामुदायिक भवन का नाम सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर रखा जाएगा तथा मेरी ओर से यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की बड़ी प्रतिमा लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी राहतगढ़ की स्टेडियम का नाम सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर रखा गया है। यह हमारी सरदार पटेल के प्रति श्रद्धा और आप लोगों के प्रति समर्पण है।   इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। recent visitors 61

मध्यप्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के लिए निरंतर योजनाएं बनाने का काम किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के लिए निरंतर योजनाएं बनाने का काम किया है। सरकार की किसी भी योजना के मूल ढांचे में बदलाव नहीं होने दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विशेष रूप से विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा जल्द ही लैपटॉप की राशि देने का कार्य किया जाएगा। साथ ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से स्कूल स्तर पर जो विद्यार्थी प्रावीण्य सूची में सूची में शामिल हुए हैं उनको स्कूटी भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो हमारी मूल योजना है उसके अनुसार हम अपने बच्चों को यह सौगात देंगे। जनकल्याणकारी योजनाओं के स्वरूप में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है।   recent visitors 60

मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी तीन वर्षों में 12 लाख आवास बनाए जाएंगे, 54 हजार करोड़ रुपये दिए

भोपाल मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी तीन वर्षों में 12 लाख आवास बनाए जाएंगे। केंद्र सरकार इसकी सैद्धांतिक सहमति दे चुकी है। प्रति वर्ष चार लाख आवास बनेंगे। इसकी शुरुआत वित्तीय वर्ष 2025-26 से हो जाएगी। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 54 हजार 832 करोड़ रुपये का प्रविधान रखा है। इससे निर्माण कार्य में गति आएगी। वहीं, जल जीवन मिशन को वर्ष 2028 तक संचालित किए जाने की घोषणा ने भी मध्य प्रदेश को राहत दी है। 20 हजार करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद मिशन के अंतर्गत मध्य प्रदेश में 77,952 करोड़ रुपये की 22 हजार 408 परियोजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति जारी हैं। मिशन के संचालन से प्रदेश को 20 हजार करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के क्रियान्वयन में देश में अव्वल है।   लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य गरीब कल्याण मिशन में आवास को उच्च प्राथमिकता में रखा गया है। केंद्र सरकार के बजट से उम्मीद है कि राज्य को लक्ष्य के अनुरूप राशि प्राप्त होगी। इसके साथ ही नारी सशक्तीकरण के लिए लखपति दीदी बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उसकी पूर्ति के लिए भी आर्थिक सहायता मिलेगी। राज्य बजट से अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई गई जल जीवन मिशन में वर्ष 2023-24 में 10,773 करोड़ रुपये व्यय किए गए थे। 2024-25 में 17 हजार करोड़ रुपये का व्यय अनुमानित है। अभी 2,622 करोड़ रुपये की किस्त मिली है। 1,422 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त मांगी गई है। राज्य बजट से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई गई है। लक्ष्य प्राप्ति में सहायता मिलेगी मिशन की अवधि बढ़ाने से मिशन के अपेक्षित लक्ष्य की प्राप्ति में सहायता मिलेगी। उधर, स्कूली बच्चों में साइंस, टेक्नोलाजी, इंजीनियरिंग और गणित के प्रति रुचि जगाने के लिए अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला और माध्यमिक स्कूलों में ब्राडबैंड सुविधा के प्रविधान का लाभ भी मध्य प्रदेश को होगा। recent visitors 33