India Squad Announcement: विश्‍व कप के लिए भारतीय टीम का एलान, गिल- जितेश बाहर, अक्षर बने उपकप्‍तान

India Squad Announcement: Indian team announced for the World Cup, Gill-Jitesh out, Axar named vice-captain नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 के लिए आज, 20 दिसंबर को 15 सदस्‍यीय भारतीय टीम का एलान किया गया। इसके अलावा न्‍न्‍यूजीलैंड दौरे के लिए भी भारतीय टीम की घोषणा की गई। दोनों स्‍क्वॉड एक ही हैं। फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव ही टीम की कमान संभालेंगे। वहीं अक्षर पटेल को उपकप्‍तानी सौंपी गई है। इससे पहले मुंबई में चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर समेत सभी चयनकर्ता और कप्‍तान सूर्यकुमार यादव की मीटिंग हुई। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने प्‍लेयर्स के नाम का एलान किया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को उनके प्रदर्शन का इनाम मिला है। ईशान की टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा फिनिशर रिंकू सिंह को भी टीम में मौका मिला है। फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा विकेटकीपर जितेश शर्मा का भी पत्‍ता कटा है। अक्षर पटेल को फिर से उपकप्‍तानी सौंपी गई है। टी20 विश्‍वकप का आगाज 7 फरवरी 2026 से होगा, वहीं फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 20 टीमों के बीच जंग देखने को मिलेगी। सभी टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ने 2024 में खेला गया विश्‍व कप जीता था। ऐसे में टीम की कोशिश खिताब का बचाव करने पर होगी। विश्‍व कप और न्‍यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीमसूर्याकुमार यादव (कप्‍तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्‍तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर)। recent visitors 173

बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है तगड़ा झटका, 10% से दाम ज्यादा बढ़ाने की तैयारी

बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है तगड़ा झटका, 10% से दाम ज्यादा बढ़ाने की तैयारी

Electricity consumers may face a major setback, with plans to increase prices by more than 10%. Electricity Consumers Alert :मध्य प्रदेश में बिजली दरों में 10 फीसदी ज्यादा बढ़ोतरी करने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की टैरिफ पिटीशन मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग में लगाई है। पिटीशन के माध्यम से दावा किया गया है कि, बिजली कंपनियां अपने घाटे की भरपाई के लिए ये बढ़ोतरी कराने की मांग कर रही हैं। बिजली कंपनी के सूत्रों की मानें तो एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने तीनों डिस्काम की तरफ से 30 नवंबर से पहले नियामक आयोग को ये पिटीशन सौंप दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी का नाम गोपनीय रखने की शर्त पर हवाला देते हुए कहा है कि, कंपनियों ने अनुमानित घाटे की भरपाई के लिए बिजली की दरों में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि करने की अनुमति आयोग से मांगी है। जल्द तय होगी सुनवाई की तारीखबताया जा रहा है कि आयोग ने पिटीशन को स्वीकार कर लिया है और अब इस पर जल्द ही सार्वजनिक सूचना जारी कर जनसुनवाई की तारीख तय की जाएगी। यह तारीख कंपनीवॉर होगी। जनसुनवाई के बाद आयोग यह तय करेगा कि बिजली के भावों में कितनी प्रतिशत वृद्धि या कमी की जाए। यदि बिजली दरों में वृद्धि तय होती है तो इन्हें वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक अप्रैल लागू किया जाएगा। recent visitors 105

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी नायब तहसीलदार को 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ा

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी नायब तहसीलदार को 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ा

Lokayukta’s action against corruption continues; Naib Tehsildar caught taking a bribe of Rs 10,000 सतना ! मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बावजूद सरकारी महकमे में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सतना जिले के रामपुर बाघेलान तहसील कार्यालय से सामने आया है, जहां रीवा लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार को उनके ही कार्यालय में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त टीम ने रामपुर बाघेलान तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह जायसूर को उस समय पकड़ा, जब वे अपनी कुर्सी पर बैठकर फरियादी से 10 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे। अचानक हुई इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। पुश्तैनी जमीन के बंटवारे और नामांतरण का था मामलाजानकारी के अनुसार यह पूरा मामला पुश्तैनी जमीन के बंटवारे और नामांतरण आदेश से जुड़ा हुआ है फरियादी आशुतोष सिंह के पिता चंद्रशेखर सिंह के नाम पर दर्ज जमीन के बंटवारे का आदेश तहसील स्तर पर लंबित था फरियादी का आरोप है कि नायब तहसीलदार ने इस फाइल को पास करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। 15 दिसंबर को की गई थी लोकायुक्त में शिकायतरिश्वत से परेशान होकर फरियादी आशुतोष सिंह ने 15 दिसंबर को रीवा लोकायुक्त कार्यालय में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की। सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि हो गई हैरानी की बात यह रही कि सत्यापन के दौरान ही आरोपी नायब तहसीलदार ने पहली किस्त के तौर पर 10 हजार रुपये ले लिए थे, जिसके बाद लोकायुक्त ने ट्रैप की पूरी योजना तैयार की। बाकी रकम लेते ही दबोचा गया अधिकारीगुरुवार को योजना के मुताबिक फरियादी शेष बचे 10 हजार रुपये लेकर रामपुर बाघेलान तहसील कार्यालय पहुंचा। जैसे ही नायब तहसीलदार ने फरियादी से पैसे अपने हाथ में लिए, वहां पहले से सिविल ड्रेस में मौजूद लोकायुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त अधिकारियों ने आरोपी के हाथ धुलवाकर केमिकल टेस्ट कराया, जिसमें रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। कार्रवाई से मचा हड़कंपलोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। कर्मचारी और फरियादी हैरान रह गए। कुछ देर के लिए तहसील का कामकाज भी प्रभावित रहा लोकायुक्त टीम ने मौके पर ही आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्जलोकायुक्त द्वारा आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। आगे की जांच जारी है। लोकायुक्त अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। recent visitors 84

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सतर्कता अभियान के तहत टीकमगढ़ पुलिस की पैदल गश्त और रात्रिकालीन पेट्रोलिंग तेज

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सतर्कता अभियान के तहत टीकमगढ़ पुलिस की पैदल गश्त और रात्रिकालीन पेट्रोलिंग तेज

Under the direction of the Superintendent of Police, Tikamgarh police intensified foot patrolling and night patrolling under the vigilance campaign. टीकमगढ़ ! सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक व्यापक सतर्कता अभियान की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार के मार्गदर्शन में जिले में निगरानी तंत्र, तकनीकी क्षमता और फील्ड रिस्पॉन्स को और उन्नत किया गया है, ताकि हर स्थिति में त्वरित और संगठित पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।शहर के बाजारों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग और रात्रिकालीन चौकसी को बढ़ाया गया है। भीड़भाड़ वाले व संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जाँच निरंतर जारी है। पुलिस कंट्रोल रूम में इंटीग्रेटेड लाइव मॉनिटरिंग डेस्क स्थापित की गई है, जिसके माध्यम से CCTV कैमरों और पेट्रोलिंग वाहनों से प्राप्त रियल-टाइम फीड का सतत विश्लेषण किया जा रहा है।मैदानी स्तर पर सभी थाना क्षेत्रों में शाम के समय फुट पेट्रोलिंग को अनिवार्य किया गया है, विशेषकर स्कूल-कोचिंग जोन और बाजार क्षेत्रों में पुलिस की अतिरिक्त उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। हाईवे पर इंटरसेप्टर वाहन द्वारा गति-नियंत्रण, वाहन चेकिंग और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान पर विशेष फोकस रखा जा रहा है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख सड़कों पर नियमित पुलिस तैनाती के साथ रात में फ्लैश पेट्रोलिंग एवं आकस्मिक चेकिंग की व्यवस्था मजबूत की गई है। सामुदायिक पुलिसिंग को भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। मोहल्लों और ग्राम पंचायतों में आयोजित “थाना संवाद” बैठकों के माध्यम से नागरिकों की समस्याएँ सीधे सुनी जा रही हैं। स्कूलों और कॉलेजों में एंटी-ड्रग्स तथा साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। व्यापारी संगठनों, धार्मिक संस्थाओं और परिवहन यूनियनों के साथ समन्वय बैठकों के माध्यम से पुलिस–जन सहयोग को और गहरा किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बॉर्डर चौकियों पर अतिरिक्त बल की तैनाती कर निगरानी को और सक्षम बनाया गया है।साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले अफवाह, भ्रामक संदेश और सांप्रदायिक संवेदनशीलता से संबंधित सामग्री पर कड़ी नजर रखी जा रही है। युवाओं के लिए “सुरक्षित इंटरनेट उपयोग” अभियान भी समानांतर रूप से संचालित है। इसके साथ ही शहर के होटल, लॉज और किरायेदारों के सत्यापन को तेज करते हुए ठहरने वाले व्यक्तियों के रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में संग्रहीत किया जा रहा है। शहर के बाहरी क्षेत्रों में स्थित निर्माण स्थलों पर मजदूरों का वेरिफिकेशन भी सतत रूप से किया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने कहा कि “सुरक्षा एक सामूहिक उत्तरदायित्व है। नागरिकों की सतर्कता और सहभागिता पुलिस के प्रयासों को और प्रभावी बनाती है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साझा करें—आपकी जागरूकता हमारे लिए सबसे बड़ी शक्ति है।”टीकमगढ़ पुलिस जिले में हर नागरिक की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध है। recent visitors 90

विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर टीकमगढ़ पुलिस द्वारा तीन दिवसीय ध्यान सत्रों का आयोजन

विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर टीकमगढ़ पुलिस द्वारा तीन दिवसीय ध्यान सत्रों का आयोजन

Tikamgarh Police organised three-day meditation sessions on the occasion of World Meditation Day टीकमगढ़ ! पुलिस मुख्यालय एवं हार्टफुलनेस संस्थान के मध्य हुए एमओयू के अंतर्गत पुलिस कर्मियों के शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव मुक्ति हेतु प्रत्येक जिले में निरंतर ध्यान सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विश्व ध्यान दिवस (21 दिसंबर 2025) के उपलक्ष्य में टीकमगढ़ जिले में 19, 20 एवं 21 दिसंबर को तीन दिवसीय ध्यान सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के समस्त थाना, चौकी एवं जिला मुख्यालय में पदस्थ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। ध्यान सत्रों का उद्देश्य पुलिस बल को मानसिक शांति प्रदान करना, कार्य तनाव को कम करना एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा। ध्यान केंद्र में आयोजित इन सत्रों में इकाई के बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। हार्टफुलनेस संस्थान से नितिन कुमार बबेले जी एवं श्री घनाराम प्रजापति जी, साथ ही जिला पुलिस बल से आरक्षक कृष्णकांत द्विवेदी द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को विश्व ध्यान दिवस के महत्व से अवगत कराया गया तथा अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही, सभी को दिनांक 21 दिसंबर को रात्रि 8:00 बजे यूट्यूब के माध्यम से कन्हा शांतिवनम, हैदराबाद से प्रसारित होने वाले विश्व ध्यान दिवस के विशेष कार्यक्रम से जुड़ने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।टीकमगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित यह पहल पुलिस कर्मियों के समग्र स्वास्थ्य एवं कार्यकुशलता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। recent visitors 76

पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने थाना ईशानगर का किया निरीक्षण।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने थाना ईशानगर का किया निरीक्षण।

Chhatarpur Superintendent of Police Agam Jain inspected Ishanagar police station. छतरपुर ! निरीक्षण के दौरान लंबित अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान प्रकरणों सहित अन्य लंबित मामलों एवं शिकायतों की गहन समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु प्रकरणवार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त थाना परिसर एवं आवासीय परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। साथ ही हवालात में उपलब्ध उपकरणों एवं संसाधनों का भी निरीक्षण किया गया तथा थाने में की जा रही डिजिटल फीडिंग एवं डाटा संधारण की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाने में पदस्थ सभी पुलिसकर्मियों से संवाद किया गया, आवश्यकताएं भी जानी गई। निरीक्षण उपरांत थाना प्रभारी ईशानगर उप निरीक्षक मनोज गोयल को कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। recent visitors 89

पुलिस लाइन छतरपुर में आयोजित “तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र” कार्यक्रम- आवश्यक व्यवस्थाओं का पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण

पुलिस लाइन छतरपुर में आयोजित “तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र” कार्यक्रम- आवश्यक व्यवस्थाओं का पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण

“Stress Relief and Meditation Centre” programme organised at Police Line Chhatarpur – Superintendent of Police inspected the necessary arrangements छतरपुर । पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 21 दिसंबर 2025 को विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त इकाई एवं थानों मे ध्यान कार्यक्रम का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, कार्यक्षमता में वृद्धि, सकारात्मक सोंच के विकास तथा कर्तव्य निर्वहन में एकाग्रता को सुदृढ़ करना है। आज मध्य प्रदेश पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस लाइन छतरपुर परिसर में तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।उपस्थिति रजिस्टर संधारण ( उपस्थिति कर्मचारी का नाम एवं मोबाईल नंबर हार्टफुलनेस प्रशिक्षक, वालिंटियर के हस्ताक्षर सहित), आनलाइन प्लेटफार्म से जुड़ने संबंधी व्यवस्था का निरीक्षण एवं हार्टफुलनेस संस्था के प्रतिनिधियो से समन्वयक स्थापित करने , कार्यक्रम के नियमित एवं अनुशासित संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। यह कार्यक्रम जिले के समस्त थानों में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक थानों से थाना स्तर पर पुलिस कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। कार्यक्रम में हार्ट फुल नेस संस्था से कोऑर्डिनेटर एवं पुलिस कोऑर्डिनेटर तथा सहभागी पुलिस कुर्मी, वॉलिंटियर उपस्थित रहे। recent visitors 91