बच्चों के वार्ड के बेड पर कुत्ता! MP के सरकारी अस्पताल का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल

A dog on a bed in the children’s ward! Video from an MP government hospital goes viral; serious questions raised about the healthcare system. छतरपुर । जिले में स्थित एक सरकारी अस्पताल के वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया। जिले के लवकुशनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था और साफ-सफाई की पोल खोलती एक गंभीर वीडियो सामने आई है। अस्पताल के वार्ड में मरीजो और बच्चों के इलाज के लिए लगाए गए बेड पर एक कुत्ते के आराम करने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। वीडियो सामने आने के बाद मरीजों में इन्फेक्शन के खतरे को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। इलाज कराने आए तीमारदार ने बनाया वीडियो, मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़मिली जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में अपने मरीज का इलाज कराने आए एक तीमारदार ने बच्चो के वार्ड में बेड पर कुत्ते को आराम फरमाते हुए देखा और इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो (Children Ward Dog Video)सामने आते ही अस्पताल प्रशासन की लापरवाही, सैनिटाइजेशन और सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। सरकारी अस्पतालों में संक्रमण रोकने के लिए जहां सख्त सफाई के दावे किए जाते है, वहीं बच्चों के वार्ड तक आवारा कुत्ते का पहुंच जाना मरीजों के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ माना जा रहा है। मरीजों में आक्रोश, तत्काल सुधार की रखी मांगमरीज के परिजनों का कहना है कि अस्पताल परिसर और वार्डों में आवारा जानवरों की मौजूदगी से हमेशा इंफेक्शन और काटने का खतरा बना रहता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से व्यवस्था लचर होतीं जा रही हैं। उन्होंने प्रबंधन से परिसर में बाहरी जानवरो के प्रवेश पर सख्त रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की है। मरीजों की सेहत से खिलवाड़: संक्रमण का बड़ा खतराइन्फेक्शन का खतरा: आवारा कुत्तों से रैबीज, त्वचा रोग और अन्य गंभीर संक्रामक बीमारियां फैलने का जोखिम हमेशा बना रहता है। स्वच्छता पर सवाल: जिस बेड पर मरीज को रखकर इलाज किया जाना है, वहां जानवरों का बैठना साफ-सफाई के दावों पर सीधा तमाचा है। सीएमएचओ ने दिए जांच के निर्देशइस पूरे मामले पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरपी गुप्ता ने संज्ञान लेते हुए बताया कि प्रकरण ध्यान में आया है। संबंधित अस्पताल प्रभारी व अधिकारियों से तत्काल इस लापरवाही पर जवाब-तलब किया गया है और मामले की जांच के निर्देश दिए गए है। recent visitors 26

पठिया में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौके पर मौत

Lightning wreaks havoc in Pathiya, youth dies on the spot लोकेन्द्र सिंह बड़ामलहरा। बड़ामलहरा अनुभाग के भगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पठिया में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पठिया निवासी लखन राजपूत उम्र 25 वर्ष पिता सुखदीन राजपूत मंगलवार सुबह करीब 8 बजे कठान नदी के किनारे शौच के लिए गया हुआ था। इसी दौरान मौसम में अचानक बदलाव हुआ और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इसकी चपेट में आने से युवक पूरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भगवां थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। recent visitors 82

पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने थाना ईशानगर का किया निरीक्षण।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने थाना ईशानगर का किया निरीक्षण।

Chhatarpur Superintendent of Police Agam Jain inspected Ishanagar police station. छतरपुर ! निरीक्षण के दौरान लंबित अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान प्रकरणों सहित अन्य लंबित मामलों एवं शिकायतों की गहन समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु प्रकरणवार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त थाना परिसर एवं आवासीय परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। साथ ही हवालात में उपलब्ध उपकरणों एवं संसाधनों का भी निरीक्षण किया गया तथा थाने में की जा रही डिजिटल फीडिंग एवं डाटा संधारण की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाने में पदस्थ सभी पुलिसकर्मियों से संवाद किया गया, आवश्यकताएं भी जानी गई। निरीक्षण उपरांत थाना प्रभारी ईशानगर उप निरीक्षक मनोज गोयल को कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। recent visitors 80

“न्याय पथ अभियान” के तहत थाना सरवई पुलिस ने 4 वर्ष पुराने दुष्कर्म के प्रकरण में फरार आरोपी ₹10000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

“न्याय पथ अभियान” के तहत थाना सरवई पुलिस ने 4 वर्ष पुराने दुष्कर्म के प्रकरण में फरार आरोपी ₹10000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Under the “Nyay Path Abhiyan”, Sarwai police station arrested the absconding accused carrying a reward of ₹10,000 in a 4-year-old rape case. छतरपुर। एसपी अगम जैन के निर्देशन में कई वर्षों से लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया जा रहा जिला स्तरीय “न्याय पथ अभियान”। “न्याय पथ अभियान” के तहत थाना सरवई के 4 वर्ष पुराने वर्ष 2021 के दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट प्रकरण में फरार ₹10000 के इनामी आरोपी रवि भुर्जी पिता मंगी प्रसाद भुर्जी निवासी ग्राम नांद को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरवई उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह यादव, आरक्षक पवन, प्रवीण की भूमिका रही। “न्याय पथ अभियान” के तहत पूर्व में थाना नौगांव पुलिस द्वारा 25 वर्ष पुराने अपहरण, दुष्कर्म के प्रकरण के आरोपी, 17 वर्ष पुराने हत्या के प्रयास प्रकरण के आरोपी, थाना बमीठा पुलिस द्वारा 14 साल पुराने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के फरार आरोपी, मातगुवां पुलिस द्वारा 10 साल पुराने लूट एवं एनडीपीएस के आरोपी, जुझार नगर पुलिस द्वारा 25 वर्ष पुराने छेड़छाड़ तथा 3 वर्ष पुराने मारपीट अवैध हथियार के आरोपी, बिजावर पुलिस द्वारा 7 वर्ष पुराने चोरी के प्रकरण के आरोपी, थाना गौरिहार पुलिस द्वारा 17 वर्ष पुराने चोरी के आरोपी, थाना गढ़ी मलहरा पुलिस द्वारा 17 साल पुराने धोखाधड़ी प्रकरण के आरोपी तथा थाना ओरछा रोड पुलिस द्वारा 21 एवं 20 साल पुराने चोरी के प्रकरण के आरोपी सहित 660 से अधिक प्रकरणों के 8 लाख रुपये से अधिक के इनामी आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए पुलिस लगातार चला रही है अभियान। Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur recent visitors 99

छतरपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य मार्गों, होटल एवं ढाबों पर की जा रही सघन चेकिंग

Keeping in view the security and traffic system, Chhatarpur Police is conducting intensive checking on main roads, hotels and dhabas. छतरपुर । पुलिस द्वारा जिले में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु मुख्य मार्गों, बस स्टैंड, होटल तथा ढाबों पर सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के निर्देशन में जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु यह अभियान लगातार जारी है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, सामान एवं दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। साथ ही होटल एवं ढाबा संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में आने-जाने वालों का रजिस्टर अनिवार्य रूप से मेंटेन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। रात्रि गश्त एवं रोड पेट्रोलिंग टीमों द्वारा भी मुख्य मार्गों पर वाहन चेकिंग एवं निगरानी बढ़ाई गई है जिससे सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे। recent visitors 98

छतरपुर में खाद संकट! तहसीलदार ने महिला किसान को जड़ा थप्पड़, भड़के किसानों ने जाम की सड़क

छतरपुर में खाद संकट! तहसीलदार ने महिला किसान को जड़ा थप्पड़, भड़के किसानों ने जाम की सड़क

Fertilizer crisis in Chhatarpur! Tehsildar slaps woman farmer, enraged farmers block road छतरपुर ! कृषि उपज मंडी में बुधवार सुबह खाद वितरण को लेकर भारी हंगामा खड़ा हो गया. कई दिनों से जारी खाद की कमी के बीच बड़ी संख्या में किसान सुबह-सुबह मंडी पहुंचे थे, लेकिन अव्यवस्था और धीमी गति से चल रहे वितरण कार्य की वजह से लोग आक्रोशित हो उठे. इसी बीच, नायब तहसीलदार रितु सिंघई ने एक महिला किसान को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है. खाद की कमी के कारण पिछले कुछ दिनों से किसान परेशान थे. बुधवार को सुबह लगभग 1,500 की संख्या में किसान मंडी परिसर में खाद लेने पहुंचे थे, लेकिन काउंटरों की संख्या कम होने और प्रक्रिया धीमी रहने के कारण लंबी कतारें बन गईं. इंतज़ार से नाराज़ किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया और देखते ही देखते भीड़ सटई रोड पर उतर आई. गुस्साए किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. किसानों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजीसूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और किसानों को समझाइश देने के बाद जाम को खुलवाने में सफलता पाई. लेकिन जैसे ही भीड़ शांत होने लगी, उसी दौरान एक और विवाद खड़ा हो गया. इसी दौरान कथित रूप से नायब तहसीलदार द्वारा एक किसान युवती को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई, जिसका वीडियो वायरल होते ही किसानों में आक्रोश और बढ़ गया. किसान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. वहीं भारी तनाव को देखते हुए मंडी परिसर में प्रशासन और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. खाद के लिए लग रही लंबी लाइनकिसानों का आरोप है कि वे अपनी जरूरत की खाद के लिए घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, और जब शिकायत करते हैं तो उनके साथ अभद्रता और मारपीट की जाती है. एक किसान ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि किसानों को खाद की जगह मारपीट मिलेगी, तो वे न्याय के लिए कहां जाएंगे? वीडियो वायरल होने के बाद मंडी परिसर की स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस बल की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच कराई जाएगी और यदि किसी अधिकारी द्वारा अनुशासनहीनता या दुर्व्यवहार पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी. recent visitors 66

पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान इटौरा रोड से अवैध हथियार 315 बोर देशी कट्टा एवं कारतूस सहित आदतन अपराधी को किया गिरफ्तार

During the area visit, the police arrested a habitual criminal from Itaura Road with illegal weapons, 315 bore country-made pistol and cartridges. छतरपुर । पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है। विगत दिनों में छतरपुर जिले में 476 से अधिक आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें अवैध हथियार निर्माण फैक्टरियों में छापामार कार्यवाही भी है। थाना गौरिहार पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान गौरिहार इटौरा रोड में अवैध हथियार सहित संदिग्ध की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान इटौरा  रोड  पहुंची। पुलिस को देखकर संदेही ने भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने संदेही को पकड़ा। तलाशी लेने पर अवैध 315 बोर का देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस मिला, बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी उदयभान द्विवेदी पिता रामशरण द्विवेदी निवासी गौरिहार, जिला छतरपुर के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर विधिवत कार्यवाही की गई। आरोपी हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, अवैध हथियार जैसे 17 अपराधों में लिप्त है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुशनगर  नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक संदीप दीक्षित , उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार मरकाम, आरक्षक अनिल शर्मा, अनिल यादव एवं पुलिस टीम की भूमिका रही। recent visitors 220