प्रयागराज रेल मंडल महाकुंभ में पहली बार रेल कर्मियों की जैकेट से ‘डिजिटल रेल टिकट’ बनाने की सुविधा प्रदान करेगा

प्रयागराज महाकुंभ-2025 को 'दिव्य-भव्य' के साथ 'डिजिटल' बनाने का संकल्प डबल इंजन की सरकार ने लिया है। इस दिशा में भारतीय रेलवे एक अनूठी पहल करने जा रहा है। प्रयागराज रेल मंडल महाकुंभ में पहली बार रेल कर्मियों की जैकेट से 'डिजिटल रेल टिकट' बनाने की सुविधा प्रदान करेगा। इस पहल के कारण महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को टिकट की लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। साथ ही रेलवे प्रशासन को भी टिकट बनाने की प्रक्रिया में कुछ राहत मिलेगी। इसके अलावा भारतीय रेलवे ने पहले ही टोल फ्री नंबर, वेबसाइट और महाकुंभ मेला ऐप जारी कर 'डिजिटल महाकुंभ' को सफल बनाने में सार्थक प्रयास किए हैं। 'महाकुंभ-2025' को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने डिजिटल तकनीक के उपयोग से टिकटिंग प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए एक अभिनव पहल शुरू की है। इस बारे में बताते हुए प्रयागराज रेल मंडल के सीनियर पीआरओ अमित मालवीय ने कहा, ''महाकुंभ के दौरान, रेलवे के वाणिज्य विभाग के कर्मचारी प्रयागराज जंक्शन पर हरे रंग की जैकेट पहनकर विशेष ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इन जैकेट्स के पीछे क्यूआर कोड अंकित होगा, जिसे श्रद्धालु अपने मोबाइल से स्कैन कर सीधे यूटीएस मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप यात्रियों को बिना लाइन में खड़े अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करेगा।'' प्रयागराज रेल मंडल की इस पहल से श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पर लंबी लाइनों से बचते हुए आसानी से टिकट प्राप्त कर सकेंगे। डिजिटल भुगतान के माध्यम से टिकट बुकिंग की यह प्रक्रिया न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि महाकुंभ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को टिकट लाइन की समस्या से भी दूर रखेगी। सीनियर पीआरओ ने बताया, ''रेलवे कर्मी क्यूआर कोड वाली जैकेट पहनकर रेलवे परिसर में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात रहेंगे, जिससे श्रद्धालु आसानी से टिकट बुक कर सकें। साथ ही क्यूआर कोड के माध्यम से यात्री टिकट बुकिंग के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकेंगे।'' उत्तर मध्य रेलवे की पहल डबल इंजन सरकार की 'डिजिटल इंडिया' और 'डिजिटल महाकुंभ' की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को भी अनोखा और सुखद अनुभव प्रदान करेगा।   recent visitors 93

संजीव खन्ना, बीआर गवई के बाद सूर्यकांत 2025 में SC को मिलेंगे तीन चीफ जस्टिस और रिटायर होंगे सात जज

 नई दिल्ली नए साल 2025 में सुप्रीम कोर्ट तीन मुख्य न्यायाधीशों के नेतृत्व में काम करेगा. इस साल दो चीफ जस्टिस समेत सात जज रिटायर होंगे. मौजूदा मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना 13 मई 2025 को सेवानिवृत्त होंगे. जस्टिस खन्ना दिल्ली हाईकोर्ट से 18 जनवरी 2019 को सुप्रीम कोर्ट में आए थे. चीफ जस्टिस के रूप में उनका कार्यकाल 11 नवंबर 2024 से 13 मई 2025 तक होगा. सीजेआई खन्ना के बाद जस्टिस बी.आर गवई चीफ जस्टिस बनेंगे. वह अगले छह महीने यानी 23 नवंबर तक इस पद पर रहेंगे. इसी साल तीसरे चीफ जस्टिस सूर्यकांत बनेंगे. उनका कार्यकाल करीब सवा साल फरवरी 2027 तक होगा. इस साल 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले अन्य पांच जजों में जस्टिस सी.टी. रवि कुमार सबसे पहले हैं. वो तीन साल से अधिक का कार्यकाल पूरा कर 5 जनवरी 2025 को रिटायर होंगे. जस्टिस रवि कुमार 31 अगस्त, 2021 को केरल हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में आए थे. इसके बाद जस्टिस हृषिकेश रॉय चार साल से अधिक का सेवाकाल पूरा कर 31 जनवरी को रिटायर होंगे. जस्टिस हृषिकेश रॉय गुवाहटी हाईकोर्ट और फिर केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे. जस्टिस रॉय 23 सितंबर, 2019 को सुप्रीम कोर्ट आए थे. न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओक 24 मई, 2025 को अपना तीन साल से अधिक का सेवाकाल पूरा कर रिटायर होंगे. वह बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने फिर 2019 में कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाए. जस्टिस ओक 31 अगस्त 2021 को सुप्रीम कोर्ट आए थे. जस्टिस ओक के रिटायरमेंट के अगले महीने जस्टिस बेला माधुर्य त्रिवेदी 9 जून, 2025 को रिटायर होंगी. वह 31 अगस्त 2021 को गुजरात हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट आईं थीं. इसके बाद जस्टिस सुधांशु धूलिया 9 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त होंगे. ये उत्तराखंड हाईकोर्ट से जनवरी 2021 में गुवाहटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए थे. जस्टिस धूलिया वहां से 9 मई, 2022 को सुप्रीम कोर्ट आए थे. इसके बाद चीफ जस्टिस पद से जस्टिस बी.आर. गवई 23 नवंबर, 2025 को रिटायर होंगे. जस्टिस गवई बॉम्बे हाईकोर्ट से 24 मई, 2019 को सुप्रीम कोर्ट आए. वो मई में चीफ जस्टिस बनेंगे और छह महीने से ज्यादा वक्त तक देश की सर्वोच्च न्यायपालिका का नेतृत्व करेंगे. सुप्रीम कोर्ट के कितने न्यायाधीश 2025 में होंगे रिटायर? जस्टिस सीटी रविकुमार साल 2025 में सबसे पहले जस्टिस सीटी रविकुमार रिटायर होंगे. उन्होंने 31 अगस्त 2021 में सुप्रीम कोर्ट में बतौर न्यायाधीश के तौर पर सेवा देना शुरू किया था. जस्टिस सीटी रविकुमार इसी हफ्ते 5 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं. उन्होंने केरल राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष, केरल न्यायिक अकादमी के अध्यक्ष और केरल राज्य मध्यस्थता और सुलह केंद्र के अध्यक्ष सहित कई प्रमुख पदों पर काम किया है. बतौर न्यायाधीश उनके कुछ अहम फैसलों में पॉक्सो अधिनियम के अनुपालन से जुड़े मामलों पर महत्वपूर्ण फैसले, चुनावी वादों का सरकार के वित्त पर असर और गुरमेल सिंह मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 149 की व्याख्या शामिल है. हाल के फैसलों (2024) में, उन्होंने जुवेनाइल जस्टिस समय-सीमा और बाल हिरासत मामलों पर अहम फैसले लिए हैं. जस्टिस ऋषिकेष रॉय जस्टिस ऋषिकेष रॉय इस साल रिटायर होने पर दूसरे सुप्रीम कोर्ट जज होंगे. 31 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में उनका आखिरी दिन होगा. इससे पहले वह केरल हाईकोर्ट में बतौर चीफ जस्टिस कार्यरत थे. चीफ जस्टिस संजीव खन्ना चीफ जस्टिस संजीव खन्ना इसी साल मई में रिटायर हो जाएंगे. उन्हें साल 2019 में दिल्ली हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट किया गया था. पिछले साल नवंबर में संजीव खन्ना शीर्ष न्यायालय के चीफ जस्टिस बने थे. उन्होंने एक ऐतिहासिक 7 न्यायाधीशों के बेंच के फैसले में अहम भूमिका निभाई थी. इस फैसले में बिना मुहर वाले मध्यस्थता समझौतों पर कानून को स्पष्ट किया था. बतौर न्यायाधीश चीफ जस्टिस संजीव खन्ना शिल्पा शैलेश बनाम वरुण श्रीनिवासन केस (2023) में एक अहम संवैधानिक पीठ के फैसले में शामिल थे. इस फैसले में अनुच्छेद 142 के तहत तलाक के लिए एक वैध आधार की व्याख्या की थी. इसमें तय किसी गया था कि 'जब किसी शादी में जुड़ाव की कोई गुंजाइश न बच जाए' तो वह तलाक का आधार माना जा सकता है. इसके अलावा अन्ना मैथ्यूज बनाम भारत का सर्वोच्च न्यायालय (2023) मामले में, उन्होंने न्यायिक नियुक्तियों में पात्रता और उपयुक्तता के बीच महत्वपूर्ण अंतर को परिभाषित किया था. यह फैसला देते हुए कि पात्रता न्यायिक समीक्षा के अधीन है, उपयुक्तता इसके दायरे से बाहर है. जस्टिस अभय श्रीनिवास ओका जस्टिस अभय श्रीनिवास ओका भी मई में रिटायर होंगे. 24 मई में सुप्रीम कोर्ट में उनका आखिरी दिन होगा. जस्टिस अभय बॉम्बे हाईकोर्ट में न्यायाधीश थे, इसके बाद वह कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने. साल 2021 में जस्टिस अभय सुप्रीम कोर्ट में जज बने थे. जस्टिस बेला एम त्रिवेदी जस्टिस बेला एम त्रिवेदी भी इसी साल रिटायर होंगी. 9 जून 2025 को सुप्रीम कोर्ट में उनका आखिरी कार्यदिवस होगा. जस्टिस बेला 2021 के अगस्त में सुप्रीम कोर्ट की जज बनी थीं, इससे पहले वह गुजरात हाईकोर्ट में जज रही चुकीं हैं. जस्टिस सुधांशु धुलिया जस्टिस सुधांशु धुलिया 9 अगस्त 2025 को रिटायर होंगे. 9 मई 2022 को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में बतौर न्यायाधीश पद की शपथ ली थी. इससे पहले वह उत्तराखंड हाईकोर्ट में जज रह चुके हैं. साल 2021 से मई 2022 तक वह गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भी रह चुके हैं. जस्टिस बीआर गवई जस्टिस बीआर गवई इसी साल 23 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हो जाएंगे. रिटायरमेंट से पहले मई 2025 में चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की जगह ले लेंगे. बीआर गवई उस पीठ का हिस्सा थे जिसने अधिवक्ता प्रशांत भूषण (2020) के खिलाफ अवमानना मामले की सुनवाई की थी और न्यायिक गरिमा बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए 1 रुपये का प्रतीकात्मक जुर्माना लगाया था. इसके अलावा बीआर गवई ने पट्टाली मक्कल काची मामले (2022) में आरक्षण नीति पर महत्वपूर्ण फैसला दिया था. उन्होंने पुराने डेटा पर निर्भरता के कारण वन्नियार समुदाय के लिए तमिलनाडु सरकार के 10.5% आरक्षण के खिलाफ फैसला सुनाया था. जस्टिस बीआर गवई को न्याय से जुड़े फिलॉस्फी के जानकार के तौर पर माना जाता है. उन्होंने एक बार कहा था, कानून की प्रैक्टिस सीखने की एक शाश्वत प्रक्रिया है … Read more

विदाई / सम्मान समारोह के आयोजन से शासन प्रशासन में संस्कार, संस्कृति और परम्परा का समावेश अजाक्स

Inclusion of rituals, culture and tradition in the administration by organizing farewell / felicitation ceremony Ajax सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल । मंत्रालय अजाक्स इकाई के अध्यक्ष घनश्याम भकोरिया ने बताया कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले की जयंती के शुभ अवसर दिनाक 03 जनवरी 2025 दिन शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे वल्लभ भवन के सामने स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में मंत्रालय सेवा से वर्ष 2024 में (31 जनवरी से 31 दिसम्बर, 2024 तक) सेवानिवृत्त हुए सभी वर्गों के अधिकारी एवं कर्मचारियों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। माता सावित्री बाई फुले और बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर देश भक्ती गीत और मध्यप्रदेश गायन से कार्यक्रम की सुआत की गई। इस अवसर पर माता सावित्री बाई फुल द्वारा भारत की महिलाओं के लिए किये गये सघर्ष  योगदान व समाजहित में समर्पित जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री  जगदीश देवडा थे। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को बधाई एवं शुभकानाए दी और दीर्घ आयु स्वास्थ्य जीवन की कामना की। साथ ही कहा आप  शासन की सेवा से सेवानिवृत्त हुए है। हमारे लिए आप सदा महत्वपूर्ण रहेंगे आपको जब भी कोई परेशानी हो बिना संकोच के मुझे बताये हर समय मदद आपकी की जावेगी। उन्होंने कहा मंत्रालय अजाक्स शाखा के अध्यक्ष घनश्याम भकोरिया एवं जे.एन कांसोटिया जी और उनकी टीम द्वारा जो सभी वर्गा का प्रत्येक वर्ष विदाई समरोह का आयोजन विगत 05 वर्षों से किया जा रहा है वह अत्यंत सराहनी कार्य है। सामाजिक दायित्व के निर्वहन के साथ समरसता व भाईचारा और वरिष्ठो के प्रति सम्मान की प्रतीक है। वर्ष 2024 में  कुल 84 शासकीय सेवक सेवानिवृत्त हुए है। सभी का  उपमुख्यमंत्री एवं कांसोटिया द्वारा साल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। पूरे समय कार्यक्रम में उपस्थित रहें । मध्यप्रदेश अजाक्स क प्रांतीय अध्यक्ष जेएन. कांसोटिया, वरिष्ठ (आईएएस) महानिदेश आर. सी. व्ही. पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल द्वारा  सभी शासकीय सेवको को शुभकामनाये दी अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने और अपने अनुभव का उपयोग युवाओ के लिए करने का अग्रह किया।  अजाक्स की मंत्रालय इकाई के अध्यक्ष भकोरिया ने कहा अजाक्स द्वारा वर्ष में एक बार सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को आमांत्रेत कर, एक साथ विदाई समारोह के आयोजन द्वारा उनका सम्मान किया जाना वरिष्ठों के प्रति सम्मान के साथ शासन प्रशासन में संस्कार, संस्कृति और एक नई परम्परा की पहल माध्यप्रदेश अजाक्स द्वारा की जा रही है, इससे वरिष्ठों के प्रति सम्मान और आपसी समन्वय की भावना जागृत होगी और शासकीय कार्य का सम्पादन सहजता सरलता होगी । सुभाष वर्मा ने मंत्रालय के शासकीय सेवकों की लंबित मांगें मान. उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखी पदोन्नति, चौथा समयमान वेतनमान  आदि और अजाक्स मंत्रालयीन  शाखा द्वारा किये जा रहे कार्य की सराहना की। इस अवसर पर गौतम पाटिल, ए आर सिंह, एन पी प्रजापति, कमल मेहरा,  विमला हिरकने एस सी ओसले, विनोद बट्टी, संजय राठौर, आबिद खान, प्रहलाद नरवारे, हरिमोहन अहिरवार, घनश्याम  इनवाती, हरिशंकर अहिरवार, सच्चिदानंद धुर्वे, प्रतीक मेहरा, रामजीलाल कोली, बसंत मेश्राम, नरेश धौलपुरिया recent visitors 460

आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास वर्ष-2025 में 20 अद्वैत जागरण युवा शिविर आयोजित करेगा

भोपाल आचार्य शंकराचार्य के अद्वैत दर्शन और शिक्षाओं से युवाओं को परिष्कृत और सुसंस्कृत बनाने के लिए आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास वर्ष-2025 में 20 अद्वैत जागरण युवा शिविर आयोजित करेगा। 10 आचार्यों की दिव्य सान्निध्य में देश-विदेश के 18 वर्ष से 40 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली युवा अद्वैत वेदान्त अध्ययन कर सकेंगे। शिविर में शामिल होने के लिए इच्छुक युवा www.oneness.org.in पर जाकर पंजीयन करा सकते हैं। वर्ष-2025 का प्रथम शिविर 17 से 26 जनवरी तक आयोजित होगा। इसमें चिन्मय गार्डन, कोयम्बटूर, तमिलनाडु की स्वामिनी विमलानंद सरस्वती मनीषा पंचकम के माध्यम से युवाओं को अद्वैत से जोड़ेंगी। इसके बाद 1 से 10 फरवरी एवं 1 अगस्त से 10 अगस्त तक आर्ष विद्या गुरुकुलम्, कोयम्बटूर, तमिलनाडु में स्वामी परमात्मानंद सरस्वती तत्वबोध पर, 8 से 17 फरवरी तक ओंकारेश्वर आश्रम, मध्यप्रदेश में स्वामी प्रबुद्धानंद सरस्वती तत्वबोध पर, 15 से 24 फरवरी एवं 22 जून से 1 जुलाई तक अद्वैत आश्रम, मायावती, उत्तराखंड में स्वामी शुद्धिदानंद विवेक चूड़ामणि पर, 01 से 10 अप्रैल तक चिन्मय तपोवन, सिद्धबाड़ी, हिमाचल प्रदेश में स्वामी मित्रानंद सरस्वती, साधना पंचकम् पर, 4 से 13 अप्रैल एवं 21 से 30 मई तक तपोवन कुटी, उत्तरकाशी, उत्तराखंड में स्वामी हरिब्रह्न्द्रानंद तीर्थ तत्वबोध पर, 14 से 23 जुलाई तक चिन्मय इंटरनेशनल फाउंडेशन, केरल में स्वामी स्वात्मानंद सरस्वती साधना पंचकम पर युवाओं को अद्वैत वेदान्त का अध्ययन कराएंगे। युवाओं को 12 से 21 अगस्त एवं 23 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चिन्मय गार्डन, कोयम्बटूर, तमिलनाडु की स्वामिनी विमलानंद सरस्वती मनीषा पंचकम पर 27 अगस्त से 5 सितंबर एवं 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चिन्मय विभूति, पुणे, (महाराष्ट्र) में स्वामी अद्वैतानंद सरस्वती तत्वबोध पर, 4 से 13 अक्टूबर तक ओंकारेश्वर आश्रम, मध्यप्रदेश में स्वामिनी प्रव्राजिका दिव्यानंद प्राण तत्वबोध पर, 1 से 10 नवंबर तक आर्ष विद्या मंदिर, राजकोट, गुजरात के स्वामी परमात्मानंद सरस्वती तत्वबोध पर, 21 से 30 नवंबर तक चिन्मय तरंगिणी, चेन्नई, तमिलनाडु में स्वामी मित्रानंद सरस्वती भज गोविंदम् पर तथा इस वर्ष के अंतिम शिविर में 5 से 14 दिसंबर तक ओंकारेश्वर आश्रम में स्वामी प्रबुद्धानंद सरस्वती तत्वबोध पर युवाओं को व्याख्यान देंगे।   recent visitors 87

राजस्थान पुलिस में पहली बार किसी इंस्पेक्टर ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और वो भी विजेता बनी, थानेदार ने रच दिया इतिहास

राजस्थान  राजस्थान पुलिस ने एक नई मिसाल पेश की है दरअसल वैशाली नगर थाने में पोस्टेड महिला सब इंस्पेक्टर हेमलता शर्मा ब्यूटी कांटेस्ट जीत गईं। 'मिसेज इंडिया ग्लैम' का टाइटल जीतकर हेमलता ना सिर्फ पुलिस महकमे बल्कि समाज में भी एक प्रेरणास्त्रोत बन चुकी है । यह पहली बार था जब हेमलता ने किसी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और वो भी विजेता बनकर उभरीं। पहली बार किया पार्टिसिपेट, जीता टाइटल हेमलता शर्मा, जो जयपुर के वैशाली नगर थाने में सब इंस्पेक्टर के रूप में तैनात हैं, इस इवेंट के पहले किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में शामिल नहीं हुई थीं। हालांकि आयोजकों से संपर्क होने के बाद उन्होंने अपनी नकारात्मक सोच को बदलते हुए इस प्रतियोगिता में भाग लेने का निर्णय लिया। इवेंट के आयोजकों ने हेमलता को आश्वासन दिया कि इस प्रतियोगिता में दो श्रेणियाँ हैं, जिनमें से एक मिसेज कैटेगरी में वे भाग ले सकती हैं। घरवालों का मिला साथ, प्रैक्टिस से मिली जीत हेमलता ने जब अपने घरवालों को इस इवेंट के बारे में बताया, तो उन्होंने भी उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद हेमलता ने रैंप वॉक की प्रैक्टिस की और एक्सपर्ट से मार्गदर्शन लिया। हालांकि शुरुआत में वह थोड़ी नर्वस भी थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करती रहीं। जयपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में 15 प्रतियोगी थे, लेकिन हेमलता का रैंप वॉक सभी से अलग था और सबसे ज्यादा सराहा गया। परिणामस्वरूप, उन्हें ‘मिसेज इंडिया ग्लैम’ का खिताब जीतने का गौरव प्राप्त हुआ। उनकी जीत ने यह साबित कर दिया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में मुकाम हासिल कर सकती हैं, चाहे वो पुलिस विभाग हो या फिर ब्यूटी कॉन्टेस्ट। पुलिस विभाग की ओर से बधाई हेमलता शर्मा की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनकी मेहनत व समर्पण को सराह रहे हैं। हेमलता की जीत ना केवल उनके लिए बल्कि पूरे राजस्थान पुलिस के लिए गर्व की बात है। recent visitors 81

मध्यप्रदेश वासियों को 2 दिन बाद कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत, कईं जिलों में कोहरा छाया रहेगा 

Madhya Pradesh residents will get relief from severe cold after 2 days, fog will prevail in many districts  भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के 12 जिलों में आज घना कोहरा है। वहीं, 11 जिलों में मध्यम कोहरा छाया हुआ है। कुछ जगहों पर विजिबिजिटी 100 मीटर से भी कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन प्रदेश में कोहरे और तेज ठंड का असर रहेगा। इसके बाद थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया- 6 और 7 जनवरी को कोहरा छंट जाएगा। दिन-रात के टेम्परेचर में बढ़ोतरी होगी। कुछ दिन उतार-चढ़ाव के बाद कड़ाके की ठंड का असर फिर से बढ़ेगा। बर्फ पिघलने पर गिरेगा पारा जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। अभी 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 222 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम चल रही है। इस कारण ठंड का असर है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। इस कारण जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है। 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम 4 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में घना कोहरा है। कई जगहों पर विजिबिलिटी 50 मीटर तक है। वहीं, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, जबलपुर, मैहर में मध्यम से घना कोहरा है। 5 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में मध्यम से घना कोहरा रहेगा। 6 जनवरी: कुछ जिलों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। रातें भी ठंडी ही रहेंगी। recent visitors 281

4 जनवरी शनिवार का राशिफल, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

मेष राशि- मेष राशि वालों को अपनी अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखना चाहिए। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। बच्चों का साथ मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोग आज नेगेटिव विचारों से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार के लिए पिता से धन मिल सकता है। कुटुंबों में वृद्धि होगी। ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा। अपनों का साथ होगा। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन की संभावना है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। लेकिन धैर्य की कमी रह सकती है। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। धनार्जन के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि कार्यस्थल पर काम के बोझ के कारण आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान भी हो सकता है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार को लेकर सतर्क रहना चाहिए। सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग खुलेंगे। आय में वृद्धि होगी। कन्या राशि- कन्या राशि वालों को आज आर्थिक स्थिरता प्राप्त हो सकती है। परिवार का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर बन सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ अनबन से बचें। तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आर्थिक मामलों को लेकर मन परेशान भी हो सकता है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार के बुजुर्ग सदस्य की सेहत पर नजर रखें। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के कुछ जातकों को आज विदेश जाने का मौका मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। प्रमोशन व आय में वृद्धि के संकेत हैं। कारोबार के लिए पिता से धन भी मिल सकता है। इससे आय में भी वृद्धि होगी। धनु राशि- धनु राशि वालों को आज नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। लेकिन कार्यस्थल पर पॉलिटिक्स का शिकार भी हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर नजर रखें। धन का आवक बढ़ेगा। मकर राशि- मकर राशि के जातकों को आज मिश्रित परिणाम मिलेंगे। जहां धन का आगमन होगा, वहीं धन खर्च की अधिकता भी रहेगा। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग आर्थिक लाभ करा सकता है। काम को लेकर भागदौड़ ज्यादा रहेगी। कुंभ राशि- आज कुंभ राशि वालों को अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए। बाहरी खान पान से बचना चाहिए। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। मीन राशि- मीन राशि के जातक आज किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के संकेत हैं, लेकिन कुछ विघ्न-बाधा आ सकती है। माता-पिता की सेहत पर नजर रखें। recent visitors 170