भारतीय सेना ने LAC के पास 14300 फीट की ऊंचाई पर छत्रपति शिवाजी की एक मूर्ति स्थापित की

नई दिल्ली भारतीय सेना ने 14,300 फीट की ऊंचाई पर स्थित पैंगोंग झील के किनारे मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की एक मूर्ति स्थापित की है। यह जगह पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में चीन के साथ लगने वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के निकट है। सेना के लेह स्थित 14 कोर ने कहा कि इस मूर्ति का उद्घाटन भारतीय शासक की अडिग भावना को मनाने के लिए किया गया है, जिनकी धरोहर आज भी प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। इस मूर्ति का गुरुवार को 14 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला द्वारा अनावरण किया गया। यह "फायर एंड फ्यूरी कोर" के नाम से प्रसिद्ध है।   छत्रपति शिवाजी की इस मूर्ति का उद्घाटन ऐसे समय में हुआ है जब भारत और चीन ने डेमचोक और देपसांग के दो बिंदुओं से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके साथ ही लगभग चार साल लंबे सीमा गतिरोध का अंत हुआ। 21 अक्टूबर को एक समझौते के तहत दोनों पक्षों ने इन दोनों तनाव बिंदुओं पर सैनिकों की वापसी पूरी की। आपको बता दें कि पूर्वी लद्दाख सीमा पर यह गतिरोध 5 मई, 2020 को पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद शुरू हुआ था। सैन्य और कूटनीतिक वार्ता की एक श्रृंखला के कारण दोनों पक्षों ने 2021 में पैंगोंग त्सो के उत्तर और दक्षिण तटों पर सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी की। recent visitors 86

कनाडा में भी विमान हादसा, लैंडिंग के समय लगी आग, हादसे में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं

कनाडा दक्षिण कोरिया में भयानक विमान हादसे के कुछ ही देर बाद कनाडा में ऐसा ही हादसा होते-होते बचा है। एयर कनाडा के हेलीफैक्स एयरपोर्ट पर विमान रनवे पर फिसल गया। नीचे उतरते वक्त विमान में आग लग गई थी इसका लैंडिंग गियर टूटा हुआ था। हादसे में किसी के घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि दक्षिण कोरिया में लैंडिंग के वक्त विमान एयरपोर्ट की फेंस से टकरा गई और इसमें भीषण आग लग गई। हादसे में बड़ी संख्या में यात्रियों के मरने की बात कही जा रही है। कनाडा में हुए हादसे का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एयरक्राफ्ट के पंख रनवे पर घिसट रहे हैं और इनसे चिंगारी निकल रही है। जानकारी के मुताबिक यह विमान पाल एयरलाइंस का है। एयर कनाडा फ्लाइट एसी 2259 सेंट जॉन्स और हालीफैक्स के बीच उड़ान भर रहा था। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है। एक अन्य वीडियो सामने आया है, जिसमें विमान के अंदर का नजारा दिख रहा है। इसमें पैसेंजर्स घबराए हुए नजर आ रहे हैं। दक्षिण कोरिया में क्या हुआ दक्षिण कोरिया के एक हवाई अड्डे पर एक विमान ‘लैंडिंग गियर’ में खराबी के कारण रनवे से उतरकर कंक्रीट के अवरोधक से जा टकराया। बताया जाता है कि इस हादसे में दो लोगों को छोड़कर विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई। यह देश में हुए सबसे भीषण विमान हादसों में से एक है। राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि बचाव अधिकारी सियोल से लगभग 290 किलोमीटर दक्षिण में मुआन शहर के हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुए ‘जेजू एयर’ विमान के यात्रियों के लिए बचाव कार्य कर रहे हैं। उसने बताया कि 181 लोगों को लेकर यह विमान बैंकॉक से लौट रहा था। recent visitors 59

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही, मेरी ही सीट पर ऑपरेशन लोटस

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने दावा किया है कि केजरीवाल उन्हीं की सीट यानी नई दिल्ली सीट पर 15 दिसंबर से ऑपरेशन लोटस चला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। मेरे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में – उनका 'ऑपरेशन लोटस' 15 दिसंबर से चल रहा है। इन 15 दिनों में, उन्होंने लगभग 5,000 वोट डिलीट करने और 7,500 वोट जोड़ने के लिए आवेदन दायर किया है। उन्होंने कहा, नई दिल्ली में एक लाख 6 हजार वोट हैं। एक लाख 6 हजार वोट में से अगर 5 फसदी वोट यह डिलीट करवा रहे हैं और साढ़े सात वोट जोड़ रहे हैं तो फिर चुनाव कराने की जरूरत क्या है। यह तो सरेआम बदमाशी हो रही है। केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी मौजूदा वोटर के नाम डिलीट कर रही है। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 29 अख्टूबर से 14 दिसंबर तक 900 वोट कटवाने के लिए आवेदन आए। 15 दिसंबर से आज तक 5000 वोट डिलीशन के लिए आए।19 दिसंबर को यानी एक दिन में ही डेढ़ हजार वोट डिलीशन के लिए आए। अरविंद केजरीवाल ने कहा, जो लोग वोट काटने का आवेदन कर रहे हैं वह कौन हैं और किसके इशाके पर काम कर रहे हैं। वहीं वोट जोड़ने के मामले में उन्होंने कहा, जब चुनाव आयोग ने दो महीने तक घर-घर जाकर वोट बनाये तो अब 15 दिनों में 10 हजार वोटर कहां से आ गए, जिनके वोट बनवाये जा रहे हैं। BJP बाहर से लोगों को ला रही है, जिनके फर्जी वोट बनवाये जा रहे हैं। recent visitors 100

राष्ट्रीय पंचायत संघ को समाजसेविका मृणालिनी सेंगर ने दिया समर्थन

Social worker Mrinalini Sengar supported the National Panchayat Union  सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। विगत 25 दिसंबर से राजधानी भोपाल के तुलसी नगर स्थित अंबेडकर मैदान में राष्ट्रीय पंचायत संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में सरपंच भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। अब तक सरकार का कोई भी नुमाइंदा उनकी समस्या और मांगों को जानने नहीं पहुंचा। इससे उनका गुस्सा और बढ़ता जा रहा है। इधर भोपाल की वरिष्ठ समाजसेविका मृणालिनी सेंगर भी सरपंचों के समर्थन में मैदान में आ गई है। उन्होंने 28 दिसंबर को तुलसी नगर अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे सरपंचो काे समर्थन दिया और सरकार पर जमकर हमला बोला। उनके समर्थन से अब सरपंचो की और ताकत बढ़ गई है।  यह सरकार गूंगी और बहरी : श्रीमति सेंगर  उन्होंने कहा कि यह सरकार गूंगी और बहरी है, जिसे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे प्रदेश भर के सरपंच की व्यथा सुनाई नहीं देती है। यह बड़ी विडंबना है कि सरकार की सभी योजनाओं को निचले स्तर पर अमली जामा पहुंचाने वाले सरपंच आज अपने अधिकारों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं और सरकार गहरी नींद में सोई हुई है। जबकि सरकार के मुखिया को याद होना चाहिए कि सरकार बनाने में सरपंचों का सबसे बड़ा हाथ होता है। वह सीधे जनता से जुड़े हुए होते हैं। जनता के जो छोटे काम होते हैं, वह सरपंचों के माध्यम से ही होते हैं। गांव की जनता भोली भाली होती है, वह हर काम के लिए भोपाल तक नहीं जा सकती है। राष्ट्रीय सरपंच संघ की बैनर तले बैठे सरपंचों की भूख हड़ताल को मैं पूरा समर्थन करती हूं और उनके साथ हर स्तर पर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हूं। recent visitors 130

चौथे टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। चौथे दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया की लीड 333 रनों की हो गई है। नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड की आखिरी जोड़ी ने भारत की नाक में दम किया हुआ है। 10वें विकेट के लिए दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। इन दोनों ने अभी तक मिलकर 110 गेंदों का सामना किया है। लायन 41 तो बोलैंड 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 105 रनों की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए हैं। एक समय ऐसा था जब कंगारुओं ने 91 पर 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग कर भारत को परेशान किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 484 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया 369 रनों पर सिमट गई थी। जसप्रीत बुमराह भी नई गेंद से भारत को आखिरी विकेट नहीं दिला पाए। दिन के आखिरी ओवर में बुमराह ने जरूर लायन को अपने जाल में फंसा लिया था और स्लिप में केएल राहुल ने अच्छा कैच भी पकड़ा था, मगर बुमराह की वह नो बॉल थी जिस वजह से लायन को जीवनदान मिला। आज भारत ने कई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को जीवनदान दिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 228 रन है। मेजबानों की लीड 333 रनों की हो गई है। नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड की आखिरी जोड़ी ने 108 गेंदों का सामना कर अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। ये पार्टनरशिप भारत पर भारी पड़ने वाली है। भारत ने ली दूसरी नई गेंद पुरानी गेंद से तो भारत को आखिरी विकेट मिला नहीं, अब दिन का खेल खत्म होते-होते टीम इंडिया ने दूसरी नई गेंद ले ली है। अब देखने वाली बात यह होगी कि नई गेंद से कुछ कमाल हो पाएगा या नहीं। recent visitors 49

राष्ट्रपति बनने के पूर्व ही पूरी दुनिया की नजरें उनके बड़े फैसलों पर टिकी, दुनिया में हो सकते हैं ये 3 बड़े बदलाव

वाशिंगटन हाल ही में अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप में ऐतिहासिक जीत हासिल की है और वो अगले साल निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के खत्म होते ही 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उनके राष्ट्रपति बनने के पूर्व ही पूरी दुनिया की नजरें उनके बड़े फैसलों पर टिकी हुई हैं। युआन (रेमेंबी) की जगह डॉलर का बढ़ेगा प्रभाव राष्ट्रपति चुनाव के बाद ही डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के सामने यह साफ कर दिया है कि वो किसी भी कीमत पर डालर के प्रभाव को कम नहीं होने देंगे। उन्होंनें हाल ही में एक बयान देते हुए कहा कि अगर कोई देश डॉलर को प्रतिस्थापित करने की कोशिश भी करेगा तो अमेरिका उस देश पर इतना ट्रैफिक लगायेगा कि वह देश आर्थिक संकटों में उलझ कर रह जायेगा। ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को भी चेताया है और उनपर 100% टैरिफ लगाने की धमकी दी है अब अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दिख सकता है। अब देखना होगा कि ट्रंप अपनी नीतियों से आने वाले सालों में अमेरिका को कहां ले जाते हैं। वहीं चीन की बात करें तो चीन डालर के प्रभाव को कम कर अपनी मुद्रा युआन को हर कीमत पर आगे बढ़ाने में लगी हुई है। चीन इसके लिए दुनिया भर के तमाम देशों के साथ अपनी मुद्रा में व्यापार करने के लिए उन्हें भारी छूट भी दे रही है। पूरी दुनिया में शान्ति स्थापित होने के आसार रूस-यूक्रेन युद्ध को शुरु हुए लगभग 1100 से अधिक दिन हो चुकें हैं। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पूरी दुनिया की नजरें रूस और यूक्रेन युद्ध पर एक बार फिर से आकर टिक गई है। चुनाव के पहले से ही ट्रंप का मानना था कि उनके राष्ट्रपति बनने के बाद महज 24 घंटे में वो दोनों देशों के बीच युद्ध जो रुकवा देंगे। साथ ही पश्चिम एशिया में इजराइल और हमास के बीच शांति लाने का भी प्रयास करेंगें। भारत पर आयात कर बढ़ने के आसार डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान भारत पर भारी टैरिफ लगा लगाया था। हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिलों पर टैरिफ कम करने के मामले पर भी उन्होंनें किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं की थी। जिस कारण इस मोटरसाइकिलों के व्यापार पर काफी असर पड़ा था। वहीं दूसरी ओर बात की जायें तो भारत ब्रिक्स देशों की सूची में भी शामिल है तो अगर ट्रंप इन देशों पर टैक्स लगाते हैं तो इसका असर प्रत्यक्ष तौर पर भारत पर देखने को मिलेगा। recent visitors 60

मध्यप्रदेश में 2024 रहा जल क्रांति की बुनियाद रखने वाला वर्ष

भोपाल वर्ष 2024 को मध्यप्रदेश में जल क्रांति की बुनियाद रखने वाले वर्ष के रूप में याद किया जाएगा। साल की शुरुआत से जो प्रयास चल रहे थे उन्हें अंततः प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हाथों एक ठोस बुनियाद मिली। दशकों से लंबित पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी लिंक परियोजना की शुरुआत की नींव पड़ी और साल के आखिर आते-आते देश की पहली नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना केन-बेतवा की आधारशिला भी प्रधानमंत्री ने रखी। यह दोनों परियोजनाएं न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश में जल राशि के समान वितरण और न्यायपूर्वक उपयोग की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होंगी। अन्य देशों के लिए भी यह उदाहरण होगा। वर्ष 2024 मध्यप्रदेश के लिए अभूतपूर्व गतिविधियों और उपलब्धियों भरा वर्ष रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने एक वर्ष पूरा किया। कई ठोस निर्णय लिए गए जो भविष्य में परिवर्तनकारी साबित होंगे। उत्साहजनक औद्योगिक निवेश वर्ष 2024 एक प्रकार से निवेश के लिए भी फलदाई रहा। सरकार की नीतियों और निर्णयों से प्रभावित होकर निवेशकों ने क्षेत्रीय औद्योगिक सम्मेलनों के माध्यम से भरपूर निवेश किया। मध्यप्रदेश के औद्योगिक निवेश परिदृश्य में सकारात्मक और उत्साहजनक परिवर्तन हुआ। पहली बार प्रदेश के विभिन्न भौगोलिक भागों में औद्योगिक निवेश पहुंचाने की पहल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। क्षेत्रीय औद्योगिक सम्मेलनों का आयोजन इस दृष्टि और दर्शन के साथ किया गया कि औद्योगिक निवेश किसी एक भूभाग में न होकर उनका सामान वितरण हो। इससे औद्योगिक निवेश का फायदा समान रूप से सभी लोगों को एक समान रूप से हो सके। इसके पीछे सोच समझ यह रही कि प्रदेश के हर क्षेत्र की अपनी विशेषताएं हैं। निवेश की अपनी संभावनाएं हैं। इनका दोहन भी रणनीतिक तरीके से होना चाहिए। इससे औद्योगिक विकास के साथ स्थानीय रूप से रोजगार का सृजन भी बड़े पैमाने पर होगा। आने वाले वर्षों में इसके सुपरिणाम दिखाई देंगे। प्रदेश में 6 रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव के माध्यम से तीन लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले। इनसे रोजगार निर्माण का परिदृश्य सकारात्मक रूप से बदलेगा। निवेश आकर्षित करने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की यूके और जर्मनी यात्रा में 78 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले। मुम्बई, कोयंबटूर, बैंगलुरू और कोलकाता में हुए रोड़-शो में एक लाख करोड़ और भोपाल में आयोजित खनन कॉन्क्लेव में 20 हजार करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इस प्रकार 2024 औद्योगिक निवेश के लिए उत्साहजनक रहा, जो प्रदेश को औद्योगिक हब बनाने और युवाओं के लिए रोजगार सृजन के बड़े अवसर उपलब्ध करवायेगा। नवाचारों से मिली नई पहचान साल के आखिर आते तक मध्यप्रदेश के कई क्षेत्रों को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली। प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को वैश्विक पहचान मिली और पर्यटन क्षेत्र को सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों वाले प्रदेश के रूप में मान्यता मिली। सूचना प्रौद्योगिकी का रचनात्मक उपयोग करते हुए नागरिक सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना और उन्हें सरल करने के प्रयासों की श्रृंखला में साइबर तहसील का संचालन वर्ष-2024 के लिए अत्यंत सफल और प्रशंसनीय प्रयास साबित हुआ। इससे मानवीय हस्तक्षेप के कारण होने वाली गलतियों की संभावनाएं समाप्त हो गई। इसी साल मध्यप्रदेश में एक क्रांतिकारी पहल करते हुए जिला इकाइयों के पुनर्गठन के लिए विशेष परिसीमन आयोग का गठन किया। आयोग ने काम करना शुरू कर दिया। भविष्य में इसकी सिफारिशों के आधार पर जिलों और संभाग की सीमाओं का पुनर्गठन होगा। इससे प्रशासनिक स्तर पर आने वाली बहुत सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। मध्यप्रदेश में राजस्व संग्रहण में भी वर्ष-2024 में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई है। राष्ट्रीय स्तर पर राजस्व संग्रहण के प्रयासों को सफलता मिली। इसका सीधा संबंध कर चुकाने वाले समुदाय, व्यापारिक समूहों और राज्य सरकार के बीच आपसी विश्वास का मजबूत होना है। स्व-प्रेरणा से राजस्व अदा करने की प्रवृत्ति बढ़ी है। राजस्व महाअभियान 1, 2 और 3 चलाकर राज्य सरकार ने कई लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण और राजस्व अभिलेखों को दुरुस्त किया। शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम यह रहा कि सभी जिलों में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ हो गया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कई अभूतपूर्व कदम सरकार ने उठाए। पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ हुआ। इससे दूरस्थ क्षेत्र के गंभीर रूप से बीमार या दुर्घटनाग्रस्त लोगों को एयरलिफ्ट कर समय पर उपचार देने की संवेदनशील पहल रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में ही कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए चिकित्सा शिक्षा और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का आपस में विलय कर दिया गया। किसानों के हित में श्रीअन्न के उत्पादन को बढ़ावा देने रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना का लागू होना एक विशेष उल्लेखनीय पहल रही। किसानों को प्रति क्विंटल एक हजार रूपये की विशेष प्रोत्साहन राशि देने का भी दूरदृष्टि भरा निर्णय रहा। साल की शुरुआत में ही इंदौर की हुकुमचंद मिल के 4800 श्रमिक परिवारों को 224 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान कराकर सरकार ने संवेदनशील और गरीब हितैषी होने का परिचय दे दिया था। अब ग्वालियर सहित अन्य शहरों में बंद पड़ी मिलों के संबंध में भी इंदौर की तर्ज पर काम होगा। जनजातीय परिवारों के हित में ऐतिहासिक पहल करते हुए शिवपुरी जिले में देश की सबसे पहली प्रधानमंत्री जन मन कॉलोनी सहरिया परिवारों के लिए बनी। recent visitors 67