राजभवन का आज कांग्रेस करेगी घेराव: प्रतिभा बोलीं- मणिपुर जल रहा, PM नहीं ले रहे सुध, उन्हें अडानी की चिंता

Congress will gherao Raj Bhavan today: Pratibha said- Manipur is burning, PM is not taking any notice, he is worried about Adani शिमला । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के आह्वान पर हिमाचल कांग्रेस आज राजभवन तक मार्च निकालेगी। कांग्रेस पार्टी आज देशभर में केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, अमेरिका की अदालत में अडानी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों, पूंजीपतियों को सरंक्षण देने और मणिपुर में बढ़ती हिंसा के विरोध में प्रदर्शन करेगी। प्रतिभा सिंह ने कहा, डेढ़ साल से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। वहां पर महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और अराजकता का माहौल बना हुआ है। इस हिंसा में बड़ी संख्या में लोगों की जानें जा चुकी हैं। मणिपुर के लोग बेटियों के भविष्य को लेकर चिंतित है और प्रधानमंत्री मोदी ने डेढ़ साल से मणिपुर तक नहीं गए। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री को इसकी कोई चिंता नहीं हैं। प्रधानमंत्री को केवल अडानी की चिंता: कांग्रेस प्रतिभा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केवल अपने मित्र गौतम अडानी और उनके सहयोगियों की चिंता है। अमेरिकी की ओर से लगाए गए आरोपों ने भाजपा-अडानी गठजोड़ के भ्रष्टाचार, छल, धोखाधड़ी की कथित जालसाजी का पर्दाफ़ाश किया है। अडानी को अमीर बनाने की सजा भुगत रहा पूरा देश: कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा सस्ते कोयले को आयातित करके भारत में कोयले की कीमत बढ़ाकर बताई गई, जिसके बाद बिजली के दाम बढ़ने से इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ा। एक व्यक्ति को अमीर बनाने की कीमत पूरा देश भुगत रहा है। महंगाई जैसे मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रहे मोदी: प्रतिभा प्रतिभा सिंह ने कहा, देश में महंगाई, महिलाओं के प्रति अपराध, बेरोजगारी निरंतर बढ़ रही है। इन मुद्दों पर केंद्र सरकार ध्यान नहीं दे रही। इसे देखते हुए कांग्रेस पार्टी रोष स्वरूप आज राजभवन मार्च करेगी और राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपेगी। होटल राहत से राजभवन तक निकाला जाएगा मार्च राजभवन के बाहर कांग्रेस आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन करेगी। इस दौरान पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश मामलों के सह-प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी, शिमला नगर निगम में कांग्रेस पार्षद विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। छोटा शिमला स्थित होटल राहत से लेकर राजभवन तक यह मार्च निकाला जाएगा। recent visitors 138

प्रदेश में कड़ाके की ठंड से 4-5 दिन राहत: लगातार 9 दिन शीतलहर की चपेट में रहा प्रदेश

 4-5 days relief from severe cold in the state: The state remained in the grip of cold wave for 9 consecutive days भोपाल । मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड से लोगों को अगले 4 से 5 दिन तक थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार से दिन और रात के टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। हालांकि, कुछ जिलों में कोहरे का असर रह सकता है। बुधवार सुबह ग्वालियर-चंबल में कोहरा छाया रहा। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया, शीतलहर और कोल्ड डे यानी, ठंडे दिन की कंडीशन खत्म हो गई है। चार से पांच दिन तक टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी रहेगी। जिससे ठंड का असर कम रहेगा। उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के गुजरने के बाद बर्फबारी होगी। जिससे उत्तरी हवाएं फिर से चलने लगेंगी। इसके बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर फिर से आएगा। आज इन जिलों में कोहरा ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड में कोहरा रहेगा। शिवपुरी के कुछ हिस्से में भी हल्का कोहरा रह सकता है। भोपाल में 4 डिग्री, ग्वालियर-जबलपुर में 5 डिग्री पारा सोमवार-मंगलवार की रात में कई शहरों में रात के टेम्प्रेचर में गिरावट दर्ज की गई। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से यह शिमला, नैनीताल, जम्मू शहर, कटरा, धर्मशाला, पालमपुर, देहरादून से भी ठंडा रहा। भोपाल में 4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।  ग्वालियर-जबलपुर में 5 डिग्री, जबकि इंदौर में 10.6 डिग्री और उज्जैन में 8 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी के अलावा मंडला, उमरिया, नौगांव, राजगढ़, खजुराहो में भी कड़ाके की ठंड रही। मंडला-उमरिया में 3 डिग्री, नौगांव में 3.8 डिग्री, राजगढ़ में 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। टीकमगढ़, रायसेन, रीवा, छिंदवाड़ा, मलाजखंड और सतना में तापमान 7 डिग्री से नीचे रहा। हालांकि, मंगलवार को दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इस बार रिकॉर्ड तोड़ चुकी ठंड, जनवरी से भी ठंडा रहा दिसंबर इस बार ठंड रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। स्थिति यह रही कि पूरे प्रदेश में जनवरी से भी ठंडा दिसंबर रहा। भोपाल समेत कई शहरों में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। पिछले 9 दिन से शीतलहर चली। भोपाल में दिसंबर की सर्दी ने 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है, जबकि भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए हीटर लगाए गए हैं। recent visitors 201

जहांगीरपुरी से लेकर समयपुर बादली के बीच अगले 10 दिन तक मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी: डीएमआरसी

नई दिल्ली डीएमआरसी ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले 10 दिन तक कुछ हिस्सों में दिल्ली मेट्रो की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। जहांगीरपुरी से लेकर समयपुर बादली के बीच बुधवार से लेकर 10 दिन तक मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इन बदलाव में मेट्रों की आवाजाही में परिवर्तन हुए हैं। साथ ही कहीं-कहीं की सेवाएं बंद भी की गई हैं। डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी शेयर की। इसके अनुसार, जहांगीरपुरी से समयपुर बादली जाने वाली मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। अभी तक इस हिस्से में मेट्रो सुबह 6:18 बजे से लेकर रात 12:14 बजे तक चलती थीं, लेकिन इन दस दिन में यहां सुबह 7:07 बजे से लेकर रात 10:45 बजे तक चलेगीं। ये टाइम 17-18 दिसंबर की दरमियानी रात से लेकर 28-29 की दरमियानी रात तक लागू रहेगा। इसमें कहा गया है कि समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर-18, 19 और हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन इस अवधि के दौरान बंद रहेंगे। हालांकि, जहांगीरपुरी-मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के बीच सामान्य ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। डीएमआरसी ने एक दूसरी पोस्ट में बताया है कि केशवपुरम से रिठाला की ओर जाने वाली रेड लाइन (लाइन-1) पर मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात से 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2025 तक ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। मिलेनियम सिटी सेंटर से गुरुग्राम की तरफ जाने वाली मेट्रो की टाइमिंग में भी बदलाव हुआ है। अब तक रात 11 बजे तक चलने वाली ट्रेन कुछ दिन के लिए रात में केवल 9:30 बजे तक ही चलेगी। इस रूट की ट्रेन में सुबह की टाइमिंग में बदलाव नहीं किया गया है। recent visitors 79

अमित शाह ने कांग्रेस पर कसा तंज- संविधान पढ़ने का चश्मा अगर विदेशी होगा तो उस संविधान में भारतीयता कभी नहीं दिखेगी

नई दिल्ली भारतीय संविधान के 75 वर्षों के गौरवशाली इतिहास पर राज्यसभा में चर्चा में भाग लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और कहा कि संविधान पढ़ने का चश्मा अगर विदेशी होगा तो उस संविधान में भारतीयता कभी नहीं दिखेगी। उन्होंने कहा कि संविधान ने लोकतंत्र की जड़ें मजबूत कीं हैं। रक्त की एक बूंद गिरे बिना सत्ता का हस्तांतरण हुआ। शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने बहुत ही बेशर्मी से संविधान में कई संशोधन किए हैं। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा किए गए पहले संविधान संशोधन की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तब मौलिक अधिकार से छेड़छाड़ करते हुए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता छीन ली। उन्होंने आरो लगाया कि कांग्रेस ने जब-जब संविधान संशोधन किया, तब-तब आमजन के मौलिक अधिकारों को छीना गया। शाह ने कहा कि अनेक तानाशाहों के गुमान एवं अभिमान को दूर करने का काम देश की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से किया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 77 सालों के दौरान 16 साल तक भाजपा ने इस देश पर शासन किया। इस दौरान हमने 22 बार किया संविधान संशोधन किया लेकिन 55 सालों में कांग्रेस ने 77 बार संविधान बदला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी वोट बैंक की राजनीति कर तो कभी अपने गुमान में तो कभी मौलिक अधिकारों की हनन करने के लिए संविधान बदला है। शाह ने संविधान की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि संविधान में गीता रामायण के चित्र मौजूद हैं। संविधान में शिवाजी और लक्ष्मीबाई के चित्र अंकित हैं। बावजूद इसके संदेश लेना नहीं आता तो संविधान बदलने से क्या होगा। उन्होंने राहु गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि 56 साल की उम्र में एक शख्स खुद का युवा कहते हैं, संविधान बदल देंगे का हल्ला करते फिरते हैं लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि संविधान के अनुच्छेद 388 में ही यह प्रावधान है। लेकिन आपने संविधान में बदलाव अपने फायदे के लिए किया लेकिन हम जनमानस को फायदा पहुंचाने के लिए संविधान में बदलाव कर रहे हैं। recent visitors 77

नए दौर की चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस में एक नई साइबर अपराध शाखाब नाने की योजना बनाई : मुख्यमंत्री

कटक ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा है कि नए दौर की चुनौतियों से निपटने के लिए उनकी सरकार ने पुलिस में एक नई साइबर अपराध शाखा स्थापित करने की योजना बनाई है। सोमवार को यहां 69वीं ‘पुलिस ड्यूटी मीट’ के समापन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि साइबर धोखाधड़ी, ‘डिजिटल अरेस्ट’ और निवेश से संबंधित धोखाधड़ी के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं। माझी ने कहा, ‘‘इसके मद्देनजर, हमारी सरकार पुलिस विभाग के साइबर प्रकोष्ठ को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए सभी जिलों में साइबर थाने स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। साइबर अपराधों की उच्च स्तरीय जांच और निगरानी के लिए राज्य में एक साइबर अपराध शाखा भी बनाई जाएगी, जिसका प्रभारी एक वरिष्ठ अधिकारी होगा।’’ उन्होंने महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में कम दोषसिद्धि पर भी चिंता व्यक्त की। माझी ने कहा, ‘‘दोषसिद्धि की कम दर का मुख्य कारण पेशेवर जांच की कमी और अतीत में राजनीतिक इच्छाशक्ति की भारी कमी है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य की दोषसिद्ध दर को कम से कम राष्ट्रीय औसत तक ले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार अधिक महिला न्यायालय स्थापित कर रही है और चार जिलों में महिला न्यायालय स्थापित करने के लिए नीतिगत निर्णय लिया गया है।   recent visitors 93

सालों के प्रयासों के बाद पट्टाधारक नयापुरा निवासी प्रकाश कुशवाहा की किस्मत चमकी, मिला लाखों का हीरा

पन्ना पन्ना की रत्नगर्भा धरती ने एक और मजदूर की किस्मत बदल दी है। सालों के प्रयासों के बाद पट्टाधारक नयापुरा निवासी प्रकाश कुशवाहा की किस्मत चमक गई है। उनको पटी स्थित उथली खदान से 17.11 कैरेट का उज्जवल हीरा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख से ऊपर आंकी जा रही है। पट्टेधारक ने हीरे को हीरा कार्यालय में जमा कराया है। मजदूर का कहना है कि उथली खदान में लंबे समय से अपनी किस्मत अजमा रहे थे, इस बार किस्मत ने अपना रंग बदला और हमें हीरा प्राप्त हो गया। वहीं अब हीरा विभाग इसे आने वाली बोली में नीलामी के लिये रखेगा।   बीते सप्ताह 4 करोड़ के हीरे हुए थे नीलाम बीते दिनों हुई नीलामी में जिले के अंदर 4 करोड़ से ऊपर के हीरे नीलाम हुए हैं। पन्ना की रत्नगर्भा धरती से लोग रातो रात रंक से राजा बने हैं। वर्तमान समय में जिले के अंदर उथली खदान के पट्टे हीरा विभाग के द्वारा जारी किए गए हैं। इस रत्नगर्भा धरती ने हालही में अभी 6 कैरेट, 17 कैरेट व 32 कैरेट के बड़े हीरे लोगों को मिले हैं जो वर्तमान में हुई हीरा नीलामी में करोड़ों के बिके हैं। हीरे की नीलामी से लोगों में विश्वास हीरा कार्यालय में अब हीरे जमा करने का सिलसिला फिर से शुरू हुआ है और लोगों का विश्वास शासन के ऊपर बढ़ा है। जिस कारण से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही फिर से कुछ और बड़े हीरे व उनकी नीलामी जिला प्रशासन के द्वारा कराई जा सकती है। recent visitors 75

लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर विधानसभा घेराव से संबंधित पोस्टर्स लगाए गए, बुधवार को विधानसभा घेराव

लखनऊ भाजपा के कुशासन के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश (पूर्वी) युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह द्वारा लगाए गए पोस्टर से मिली है। लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर विधानसभा घेराव से संबंधित पोस्टर्स लगाए गए हैं। कांग्रेस की ओर से लगाए गए पोस्टर में प्रमुख रूप से लिखा गया है, “जनता मांगे जवाब! कब दोगे हिसाब?” और “18 दिसंबर लखनऊ चलो”। कांग्रेस के इस अभियान को योगी सरकार के खिलाफ विरोध का एक बड़ा कदम माना जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार ने पिछले कुछ साल में प्रदेश कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ दिया है, जनता को समय पर मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। कांग्रेस का मानना है कि योगी सरकार के कुप्रबंधन से प्रदेश की जनता परेशान है और अब समय आ गया है कि सरकार से इसका जवाब लिया जाए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी बीते दिनों विधानसभा घेराव को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर विधानसभा घेराव का पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा था, “18 दिसंबर…लखनऊ चलो! भाजपा के कुशासन के खिलाफ…विधानसभा घेराव, जनता मांगे जवाब! कब दोगे हिसाब?” अजय राय ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए योगी सरकार पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को फोन कर डराया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस 18 दिसंबर को को विधानसभा का घेराव कर रही है। हमारे कार्यकर्ताओं को पूरे प्रदेश में फोन किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष को फोन किया जा रहा है कि अगर आप 18 तारीख के आंदोलन में जाओगे तो मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। हम सीएम योगी आदित्यनाथ से कहना चाहते हैं कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं को कहीं भी प्रताड़ित किया गया तो हम सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। हमें ईडी और सीबीआई से डर नहीं लगता है। अजय राय ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए योगी सरकार पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को फोन कर डराया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस 18 दिसंबर को को विधानसभा का घेराव कर रही है। हमारे कार्यकर्ताओं को पूरे प्रदेश में फोन किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष को फोन किया जा रहा है कि अगर आप 18 तारीख के आंदोलन में जाओगे तो मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। हम सीएम योगी आदित्यनाथ से कहना चाहते हैं कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं को कहीं भी प्रताड़ित किया गया तो हम सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। हमें ईडी और सीबीआई से डर नहीं लगता है। उन्होंने आगे कहा था कि अगर कहीं प्रशासन परेशान करता है तो मौके पर ही घेराव कर दीजिए। वहीं पर प्रदर्शन कीजिए। जहां पर रोका जा रहा है, वहीं पर सड़क पर बैठ जाइए। जब हमारी सरकार आएगी तो हम भी घर निकाल लेंगे। मठ से निकाल लेंगे। ऐसे में हम अपील करना चाहते हैं कि हम गांधीवादी लोग हैं और हमको हमारे तरीके से प्रदर्शन करने दिया जाए। हमारे साथ जनता का साथ है।   recent visitors 49