भाजपा MLA का अनोखा अन्दाज: पत्नी का नामांकन करने ले गये स्कूटर पर बैठा कर

लुधियाना। लुधियाना में निकाय चुनाव 21 दिसंबर को है। आज नामांकन भरने का आखिरी दिन है। बीती रात आम आदमी पार्टी ने अपने 94 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। वार्ड नंबर 70 से प्रत्याशी की घोषणा होना बाकी है। आज समस्त पार्टियों के उम्मीदवार नामांकन भरने के लिए अलग-अलग सेंटरों पर पहुंच रहे है। MLA गुरप्रीत गोगी पत्नी सुखचैन के साथ आज उनका नामांकन भरवाने स्कूटर पर सवार होकर पहुंचे। अक्सर विधायक गोगी चुनाव में किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं शिअद ने बीती रात 25 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। अब शिअद के 33 उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है। कांग्रेस ने अभी तक दो लिस्टें जारी करके कुल 76 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। अब कांग्रेस के 19, शिअद के 33 और भाजपा के 2 उम्मीदवारों की सूची जारी होना बाकी है। भाजपा ने 2 वार्डों के बदले उम्मीदवार भाजपा ने 2 वार्डों से उम्मीदवार बदल दिए है। वार्ड नंबर 21 में भाजपा ने पहले इशप्रीत को टिकट दिया था लेकिन अब उसे हटा कर अनीता को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह वार्ड नंबर 33 से लखविंदर कौर को प्रत्याशी घोषित करने के बाद उसका टिकट काट कर कुलदीप कौर को दिया है। समस्त पार्टियों के वर्करों में निकाय चुनाव को लेकर काफी उत्साह है। 400 से अधिक उम्मीदवार आज करेंगे नामांकन नगर निगम चुनाव को लेकर 25 दावेदारों ने नॉमिनेशन किया है। आज बुधवार को नॉमिनेशन का आखिरी दिन है। आज 400 से अधिक दावेदार नामांकन दाखिल करेंगे। आखिरी दिन होने के कारण कई सेंट्ररो में छुटपुट बहसबाजी या झड़प के मामले भी सामने आ सकते हैं, जिस कारण पुलिस ने सेंटरों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए हैं। 9 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। 11 दिसंबर तक कुल 26 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं। जबकि कई दावेदारों को जरूरी दस्तावेज कम होने के कारण वापस लौटना पड़ा। वहीं, नगर निगम, गलाडा से एनओसी लेने के लिए दावेदारों की भीड़ लग रही है। भाजपा, कांग्रेस, आप, शिअद और अन्य दावेदारों ने एनओसी लेने के लिए बिल्डिंग ब्रांच, प्रॉपर्टी टैक्स आदि ब्रांचों का रुख किया। recent visitors 158

शिक्षा से बड़ा कोई सशक्तिकरण का माध्यम नहीं है – मंत्री श्रीमती उईके

भोपाल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई सशक्तिकरण का माध्यम नहीं है। वंचित वर्गों के बच्चों को शिक्षा के समान अवसर प्रदान करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए। सिंगरौली में अजाक्स निःशुल्क कोचिंग के लिए भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह भवन उन छात्रों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है, जो संसाधनों के अभाव में प्रतिस्पर्धा परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते है। मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि बदलते समय के साथ प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता की चुनौती बढ़ गई है। राज्य सरकार निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से ऐसे छात्रों को बैंकिंग, एमपीपीएससी, एसएससी और अन्य परीक्षाओं की तैयारी का अवसर देकर उनके सपनों को साकार करने का प्रयास कर रही है। यह कदम न केवल शिक्षा का विस्तार करेगा, बल्कि छात्रों को आत्मनिर्भर बनने की राह भी दिखाएगा। उन्होंने कहा कि यह सुविधा उन्हें शिक्षा के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जुड़ने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर प्रदान करेगी। मंत्री श्रीमती उईके ने इस पहल को समाज के लिए एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और सरकार इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह निःशुल्क कोचिंग भवन छात्रों को ज्ञान और आत्मविश्वास के नए आयाम देगा। सरकार की इस पहल ने समाज के कमजोर वर्गों के लिए सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। मंत्री श्रीमती उईके ने इसे वंचित वर्गों के बच्चों के लिए न केवल एक सुविधा, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव बताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।   recent visitors 70

भगवद्गीता केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा है – मंत्री श्रीमती उइके

भोपाल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने गीता जयंती महोत्सव में गीता के उपदेशों को मानव जीवन का सार बताते हुए कहा कि गीता हमें कर्म और धर्म का पाठ पढ़ाती है। उन्होंने जिले के अग्रणी महाविद्यालय बैढ़न में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "भगवद्गीता केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा है। भगवान कृष्ण ने 'कर्म करो, फल की चिंता मत करो' का संदेश देकर हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। गीता के सिद्धांत न केवल हमारे व्यक्तिगत जीवन को मार्गदर्शन देते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी सहायक हैं।" मंत्री श्रीमती उईके ने केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा गीता के महत्व को विश्व पटल पर ले जाने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मानव कल्याण के लिए गीता के सिद्धांतों को आत्मसात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गीता के मार्ग पर चलकर सच्चाई, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने जीवन को सफल बनाया जा सकता है। मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि गीता के मार्ग पर चलकर हम न केवल अपने जीवन को सफल बना सकते हैं, बल्कि समाज को भी नई दिशा दे सकते हैं।कार्यक्रम में छात्रों द्वारा भगवान कृष्ण और राधा की लीला को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। गीता जयंती का यह जिला स्तरीय आयोजन भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन के प्रति समाज को जागरूक करने का एक प्रयास रहा। इस अवसर पर सिंगरौली विधायक उपस्थित रहे।   recent visitors 65

विरासत से विकास की संकल्पना के मूल विचार में सनातन परम्परायें, मान्यतायें और उसके कल्याणकारी सामाजिक परिणाम रहे हैं- मंत्री पटेल

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को नरसिंहपुर जिले के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, गोटेगाँव में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम में सांसद मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मंत्री पटेल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि 8 से 11 दिसम्बर की अवधि में चलने वाले इस महोत्सव में हमें गीता के ज्ञान और इसके महत्व को जानने तथा व्यवहार में आत्मसात करने का अवसर मिला है। विरासत से विकास की संकल्पना के मूल विचार में सनातन परम्परायें, मान्यतायें और उसके कल्याणकारी सामाजिक परिणाम रहे हैं। इसी क्रम में गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विविध पक्षों और श्रीमद्भगवद गीता के सार्थक संदेशों से नागरिकों को अवगत कराना है। मंत्री पटेल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जीवन के रहस्य की जो बात श्रीमद्भगवद गीता में समझाई है, वह हम सभी के लिए पाथेय के रूप में है, जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रासंगिक है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा जो बातें कहीं गई, वह आज भी सम-सामयिक है। श्रीमद्भगवद गीता आज भी पूरे संसार के लिए एक अद्भुत ग्रंथ है। व्यक्तित्व विकास की आधुनिक पुस्तकों में ऐसा कोई सूत्र नहीं जिसका वर्णन श्रीमद्भगवद गीता में न हो। श्रीमद्भगवद गीता भारतीय दर्शन और चिंतन का मूल आधार है। मंत्री पटेल ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को इन धर्म ग्रंथों के बारे में जानना आवश्यक है। इनके ज्ञान से अपने व्यक्तित्व और भविष्य को बेहतर किया जा सकता है। भगवान श्रीकृष्ण ने जीवन को सफलता के लिए अपने धर्म के पालन और एकाग्रता के साथ कर्मशीलता पर ही बल दिया है। आपका अधिकार केवल कर्म पर है, कर्म के फल पर नहीं। इसलिए फल की चिंता किये बिना कर्म को ही कर्तव्य मानकर कार्य करो, उसी पर तुम्हारा अधिकार है। गीता की अमूल्य शिक्षा तथा मूल्यों से प्रेरणा लें। अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों से कहा कि जब भी कभी जीवन में आप परेशानी महसूस करें तो गीता अवश्य पढ़े। उन्होंने कहा कि हमने गीता को आस्था का केंद्र मानकर पूजा करनी शुरू की है, लेकिन इसके श्लोकों को अपनी समस्या के समाधान के रूप में खोजना भूल गए। कार्यक्रम में पधारे संयासी रामकृष्ण मठ एवं मिशन रामकृष्ण शारदा सेवा आश्रम रातीकरारखुर्द करेली के स्वामी मानदानंद जी महाराज, नरसिंह साधुमंडल के अध्यक्ष व प्रांत संयोजक संत मार्गदर्शक मंडल विश्व हिंदू परिषद के महंत बालकदास जी महाराज, देवरामजानकी बड़ा मंदिर बरमान के स्वामी रघुनाथ दास जी महाराज, संस्थापक आचार्य गीता निकुंज आध्यात्मिक संस्थान एवं विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के जिला प्रतिनिधि शशिकांत मिश्र का शाल श्रीफल व तुलसी माला से सम्मान किया। कार्यक्रम में सस्वर श्रीमद्भगवद गीता के 12 एवं 15 अध्याय का पाठ किया गया। इस अवसर पर विधायक महेन्द्र नागेश, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक श्रीमती मृगाखी डेका, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, साधु- संत, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी और नागरिक मौजूद थे।   recent visitors 146

राज्य सरकार ‘हर घर नल से जल’ योजना में सबको स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिये प्रयासरत

भोपाल प्राणवायु के बाद स्वच्छ जल सबकी बुनियादी जरूरत है। राज्य सरकार 'हर घर नल से जल' योजना में सबको स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिये प्रयासरत है। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) में विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) की बसाहटों में भी विशेष प्राथमिकता से 'नल से स्वच्छ पेयजल' आपूर्ति की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रदेश में निवासरत बैगा, भारिया एवं सहरिया जनजातियों (पीवीटीजी) की बहुलता वाले 11 जिलों के 360 गांवों की 432 प्रबल पीवीटीजी बसाहटों में यह काम तेजी से जारी है। राज्य सरकार इन बसाहटों में रहने वाले 5 हजार 783 पीवीटीजी परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देकर सामुदायिक रूप से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की स्थायी व्यवस्था कर रही है। इन सभी बसाहटों में फिल्हाल तेजी से काम जारी है, जिसे 31 दिसम्बर 2024 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। इस पूरे काम में 60 करोड़ 19 लाख 95 हजार रूपये व्यय किये जा रहे हैं। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने बताया कि पीवीटीजी समुदाय के सभी जनजातीय बंधुओं को 'नल से जल' उपलब्ध कराने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। सबको स्वच्छ जल प्रदान करने के लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग योजनाबद्ध रूप से काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम जन-मन योजना में उमरिया जिले के सर्वाधिक 91 गांवों की 102 पीवीटीजी बसाहटों, मंडला जिले के 61 गांवों की 61 बसाहटों, अनूपपुर जिले के 55 गांवों की 57 बसाहटों, छिंदवाड़ा जिले के 41 गांवों की 73 बसाहटों, शहडोल जिले के 38 गांवों की 39 बसाहटों, विदिशा जिले के 26 गांवों की 50 बसाहटों, डिंडोरी जिले के 22 गांवों की 24 बसाहटों, सीधी जिले के 13 गांवों की 13 बसाहटों, बालाघाट जिले के 8 गांवों की 8 बसाहटों, छिंदवाड़ा जिले के 4 गांवों की 4 बसाहटों तथा नरसिंहपुर जिले के 1 गांव की 1 पीवीटीजी बसाहट में हर घर नल से स्वच्छ जल आपूर्ति के लिये तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम जन-मन में पीएचई ने 3 हजार 928 पीवीटीजी बहुल गांवों की 5 हजार 161 बसाहटों में हर घर नल से स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इसके अतिरिक्त पीएचई द्वारा अन्य योजना से 3 लाख 15 हजार 82 परिवारों को नल से स्वच्छ जल प्रदान कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इनमें से एक लाख 56 हजार 600 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दे दिये गये हैं। शेष 1 लाख 58 हजार 391 परिवारों को नल से जल प्रदाय के लिये मैदानी अमला मिशन मोड पर काम कर रहा है।   recent visitors 63

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 में 7 प्रतिशत रहने का अनुमान

नई दिल्ली वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 में 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह जानकारी जारी हुई एक्सिस बैंक की रिसर्च रिपोर्ट में दी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि चक्र में बदलाव से भारत की विकास दर एक बार फिर से बढ़ जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, हमारे नजरिए से भारतीय अर्थव्यवस्था में वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में ग्रोथ में आई कमी चक्रीय है। इसकी वजह मौद्रिक नीति में सख्ती और व्यापक स्थिरता पर ध्यान होने से क्रेडिट ग्रोथ को नुकसान होना है। हालांकि, राजकोषीय खर्च बढ़ने और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा सीआरआर में कटौती से वृद्धि दर को सहारा मिलेगा। रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में राजनीतिक स्थिरता से भी वृद्धि दर को सहारा मिलेगा और वित्त वर्ष 26 में भारत की वृद्धि दर 7 प्रतिशत रह सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मौजूद समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर स्थिर रहने का अनुमान है। हालांकि, 20 जनवरी के बाद डोनाल्ड ट्रंप द्वारा राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद नीतिगत बदलाव होने की संभावना है। साथ ही बताया कि वैश्विक व्यापार और वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता बने रहने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 25 में वैश्विक वृद्धि दर वर्तमान में कैलेंडर वर्ष 24 के समान ही 3.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो पूर्व-कोविड स्तरों से 30-40 आधार अंक कम है। इससे पहले एक अन्य रिपोर्ट में एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने कहा था कि वित्त वर्ष 25 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। वहीं, वित्त वर्ष 26 में यह दर 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वैश्विक क्रेडिट रेटिंग्स एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया कि वित्त वर्ष 27 में जीडीपी वृद्धि दर बढ़कर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसके अलावा कहा कि चालू वित्त वर्ष के साथ ही आने वाले वर्षों में भी भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना रहेगा। recent visitors 82

जिले, प्रदेश आत्मनिर्भर बनेंगे तो देश भी आत्मनिर्भर बनेगा: मुख्यमंत्री योगी

बस्ती  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है और 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा।कर्मा देवी शिक्षण संस्थान समूह के 15वां स्थापना दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए श्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास की ओर निरंतर अग्रसर है भारत को विकसित देश बनाने के लिए हमें आत्मनिर्भर होना पड़ेगा और इसके लिए पहले हमें आधुनिक शिक्षा ग्रहण करनी होगी। जब हमारा गांव ,नगर, जिला,प्रदेश आत्म निर्भर बनेगा तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। भारत पूरी दुनिया में प्रत्येक क्षेत्र में अपना झंडा बुलंद कर रहा है। कोरोना काल में जिस तरीके से चीन ने भारत को दवा देने से मना कर दिया था और धोखा दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फार्मेसी उद्योग ने दवा बनाकर पूरे विश्व को एक नया संदेश दिया। उन्होंने कहा कि 1947 से 2014 तक भारत आर्थिक व्यवस्था से ऊपर-नीचे उठकर 11 वे पायदान पर था लेकिन 2014 के बाद से भारत देश की पांचवी अर्थव्यवस्था बन गई। सकारात्मक सोच हमें बहुत आगे ले जा सकती है सकारात्मक सोच से ही भारत बहुत तेजी से विकासशील हो रहा है। नकारात्मक सोच हमें गड्ढे में गिरा सकती है इसलिए हमें हमेशा सकारात्मक सोच से आगे बढ़ना चाहिए। भारत की भाषाएं भारत की एकता का प्रतीक है हमें सभी भाषाओं का अध्ययन करना चाहिए। एक भारत नेक भारत के लिए हमें सदैव कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोग 50 साल इसलिए पीछे हो गए हैं क्योंकि पिछली सरकारों ने आधुनिकता, शिक्षा, संसाधन पर ध्यान नहीं दिया था पिछली सरकारों ने समस्या को समस्या समझा उसको निस्तारण करने से पीछे भागते रहे। इसी कारण से यहां के युवा पलायन करने लगे। अगर उस समय फार्मेसी कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज,ला कॉलेज होते तो आज यहां के युवा प्रत्येक क्षेत्र में अपनी अलग छाप छोड़ रहे होते। फार्मेसी क्षेत्र बहुत बड़ा क्षेत्र है। बुंदेलखंड में फार्मेसी को आगे बढ़ाने के लिए उद्योग स्थापित किया गया है। पूरी दुनिया आपका इंतजार कर रही है आप एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए सही दिशा में सही काम करे। पूरी दुनिया में जो सबसे अच्छी 100 कंपनियां है उनमें से 20 कंपनियों के सीईओ भारत के हैं जो बेहद ही गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज जब मिलकर काम करेगी तभी हमारा गांव ,नगर, जिला , प्रदेश विकास की ओर आगे बढ़ेगा। बस्ती में एक कवि आए थे उन्होंने बहुत पहले कहा था बस्ती को ‘बस्ती को बस्ती कहूं , काके कहूं उजाड़’ लेकिन अब बस्ती एक विकसित नगर बन गया है। बस्ती में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है। यहां की भूमि भगवान श्री राम के जन्म के लिए महाराज दशरथ जी ने पुत्रेष्टि यज्ञ के लिए चुना था। बस्ती की भूमि वंदनीय है। पूर्वी उत्तर प्रदेश संसाधनों के मामले में हमेशा उपेक्षित रहा है लेकिन प्रदेश सरकार ने बस्ती, सिद्धार्थनगर, देवरिया, महाराजगंज में मेडिकल कॉलेज स्थापित करके स्वास्थ्य क्षेत्र को एक नई दिशा प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन मुंडेरवा चीनी मिल में अन्नदाता किसान प्रदर्शन कर रहे थे उस दौरान गोली चलने से तीन किसान शहीद हो गए थे और पिछली सरकार ने मुंडेरवा चीनी मिल को बेच दिया था यहां के जनप्रतिनिधि ने जब मुझे अवगत कराया तो मेरे द्वारा पुनः चीनी मिल का शुभारंभ कराया गया। केंद्र तथा प्रदेश सरकार किसानों की आय दुगनी करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश से एक टीम मास्को गई थी जहां पर आम के बाजार में उन्होंने 8 सौ से लेकर 1 हजार रुपया किलो तक के आम बिकने का अध्ययन किया। बस्ती जनपद की भूमि आम्रपाली आम की जननी है अगर यहां बाजार में 60 -70 रुपए किलो आम बिक रहे है और हम मास्को में आम बेचने के लिए अगर 2 सौ रुपया खर्च करके बेचे तो हमारे अन्नदाता को कई गुना मुनाफा होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है गोबर के खाद से हम एक अच्छी , निरोगित फसल को पैदा कर सकते है। जो हम फसल में कीटनाशक दवाएं डाल रहे हैं उससे बचने के लिए देशी खाद का उपयोग बहुत ही जरूरी है। प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षित कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें देश हित में कार्य करना चाहिए। मनुष्य को चाहे जितनी बड़ी यश प्राप्ति हो जाए अगर वह अपनी मां के प्रति, पिता के प्रति,मातृ भूमि के प्रति, गुरु के प्रति,देव के प्रति लगाव नहीं है तो जीवन सफल नहीं है। कर्मा देवी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष ओम नारायण सिंह से प्रेरणा लेकर अपने पूर्वजों को जीवंत रखने के लिए उनके स्मृति में हमें बहुत कुछ करना चाहिए। श्री योगी ने स्थापना दिवस के अवसर पर शिक्षण संस्थान के पूरे परिवार को बधाई देते हुए यहां के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए अलग से क्लास संचालित करने का अनुरोध किया है। इस मौके पर ओम नारायण सिंह, विधायक अजय सिंह, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, अध्यक्ष जिला पंचायत संजय चौधरी, पूर्व विधायक रवि सोनकर , अंकुर वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। recent visitors 59