टीएमसी संसद का बड़ा बयान, सिंधिया हैं लेडी किलर, संसद में हंगामा

नई दिल्ली ! टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेडी किलर कहा, इसके बाद सदन में हंगामा हुआ और कार्यवाही स्थगित कर दी गई। भाजपा ने बनर्जी को सस्पेंड करने की मांग की है। दरअसल बनर्जी सदन में डिजास्टर मैनेजमेंट पर अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और सिंधिया ने टोकना शुरू कर दिया। बात कोविड तक पहुंच गई। इसे लेकर दोनों सांसदों में तीखी बहस हुई। उस वक्त पीठासीन अधीकारी ए. राजा ने दोनों को टोकने की कोशिश की लेकिन कल्याण बनर्जी नहीं रूके। सिंधिया ने कहा कि किसके चेहरे पर खलबली है और किसके चेहरे पर मुस्कुराहट है आप खुद समझ सकते है। इस पर कल्याण बनर्जी बोले सिंधिया जी आप बहुत सुंदर दिखते है तो ये नहीं है कि आप सुंदर आदमी है, आप विलेन भी हो सकते है। सिंधिया ने कहा कि आप निजी टिप्पणी कर रहे है। मेरा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया है। अगर मेरे परिवार के बारे में गलत बोलेंगे तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सिंधिया ने कहा की किसके चेहरे पर मुस्कुराहट है और किसके चेहरे पर खलबली है देख लीजिए। सिंधिया के इतना कहते ही कल्याण बनर्जी ने पलटवार करते हुए कहा कि आप जीतने सुंदर दिखाई देते है, उनते सुंदर आदमी नही है। आप विलेन भी हो सकते है। कल्याण बनर्जी ने इतना कहने के बाद सिंधिया को लेडी किलर कह दिया। बनर्जी के इतना कहते ही सिंधिया भड़क गए और दोंनो के बीच जमकर बहस शुरू हो गई। सांसद कल्याण बजर्नी के इस बयान को लेकर सिंधिया ने कहा है कि कल्याण बनर्जी ने अपने बयान को लेकर मुझ से माफी मांगी। कोई भी इंसान अपने आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं करेगा। सिंधिया ने आगे कहा की कोई भी हो नीतियों, विचारों पर हमला करे, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर नहीं। अगर कोई करेगा तो उसे जवाब भी मिलेगा। भले ही कल्याण बनर्जी ने माफी मांगी, लेकिन देश की महिलाएंओं पर यह व्यक्तिगत हमला है, जिसके कारण में उनकी माफी स्वीकार नहीं करूंगा। वही महिला सासंदों ने कल्याण बनर्जी के निलंबन की मांग की है। recent visitors 244

मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम शुरू, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई शहरों के तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी

भोपाल  मध्य प्रदेश में आ रही बर्फीली हवाओं के चलते तापमान गिरता ही जा रहा है. प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है. तापमान में गिरावट के साथ कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है. जिसके चलते सड़क पर चलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है. आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के मौसम का ताजा हाल… तापमान में गिरावट का दौर जारी दरअसल,  हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी के चलते उधर से आ रही बर्फीली हवाओं का असर एमपी में देखने को मिल रहा है. इसके चलते पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में भारी गिरावट देखने को मिला है. भोपाल, इंदौर, उज्जैन और  ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया जा रहा है. शीतलहर का अलर्ट मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, वहीं, कई जिलों में कोल्ड डे का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, 13 दिसंबर तक प्रदेश में शीतलहर चलेगी और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी. फिलहाल पूरे हफ्ते मौसम ऐसे ही रहने की उम्मीद है. इस दौरान न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट भी हो सकती है. वहीं, दिसंबर माह के अंत से  जनवरी में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाओं के साथ घने कोहरा छाया रहेने की संभावना है. जानिए कहां कितना तापमान मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट का दौर जारी है. पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 3.5 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं,  रायसेन 3.6, शाजापुर 4.1, राजगढ़ 5.0, शिवपुरी 5.3, सीधी 12.6, खरगोन, देवास 12.0, सिंगरौली, छिंदवाड़ा 10.9, उज्जैन, सिवनी 10.0 राजगढ़ में 5 डिग्री, छतरपुर के नौगांव में 5.5 डिग्री, उमरिया में 6.6 डिग्री, गुना-मनला में 7.4 डिग्री,  भोपाल में 7.8 डिग्री, इंदौर में 8.7 डिग्री, ग्वालियर में 8.5 डिग्री और जबलपुर में 7 डिग्री तापमान रहा. वहीं, धार, खंडवा, सागर, बैतूल, रतलाम, रीवा, टीकमगढ़, खजुराहो, मलाजखंड, दमोह, नर्मदापुरम और सतना में तापमान 10 डिग्री से कम रहा. मौसम विभाग की मानें तो यहां आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा.  recent visitors 165

मध्य प्रदेश भाजपा ने जारी की अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी की सूची ,देखे लिस्ट

भोपाल ! भाजपा ने 19 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की, जिला प्रतिनिधियों के नामों पर भी मुहर, लग गई है देखें सूची कई दिनों की मंत्रणा के बाद मध्यप्रदेश प्रदेश के देवास जिले में भाजपा मंडल अध्यक्षों का चुनाव संपन्न हो गया है। इसकी प्रक्रिया अलग-अलग मापदंडों के आधार पर पूरी की गई। जिसके बाद देवास जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों के 19 मंडलों की सूची जारी कर दी गई है। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद चुनाव प्रक्रिया रोचक होगी। जल्द ही एमपी के अन्य जिलों में भी मंडल अध्यक्ष सहित जिला अध्यछ देखने को मिलेंगे । देखे लिस्ट इन्हें मिली नई जिम्मेदारी recent visitors 288

प्रयागराज से सूरत जा रही बस की पुल से टकराई, हादसे में 2 की मौत, 5 घायल

 रीवा प्रशासन की तमाम सख्तियों और ट्रैफिक डिपार्टमेंट द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ये हैं कि, राज्य में हर रोज लगभग सैकड़ों लोग हादसों का शिकार होकर घायल हो रहे हैं तो वहीं दर्जनों अपनी जान गवा रहे हैं। हालिया रफ्तार के कहर में जान जाने का मामला प्रदेश के रीवा शहर से सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार बस की ओवर ब्रिज के पुल से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।  बता दें कि, ये भीषण सड़क हादसा शहर के समान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बस स्टेंड ओवर ब्रिज का है। यहां रात 01 बजे अजय एयरलाइंस नाम की बस ओवर ब्रिंज के पुल से जा टकराई। बताया जा रहा है कि बस उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से चलकर गुजरात के सूरत की ओर जा रही थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस इस भीषण हादसे में बस सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 से अधिक घायल हुए हैं। घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है। फिलहाल, समान थाना पुलिस ने बस जब्त कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से सूरत होते हुए अहमदाबाद जाने वाली बस (AR20C0928) देर रात करीब 2 बजे समान ओवर ब्रिज पर ड्राइवर को नींद लगने से बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 6 यात्री घायल हाे गए है। इसके स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। टक्कर के बाद रुकी बस स्थानीय लोगों ने बताया कि डिवाइडर से टकराने के बाद बस रुक गई, नहीं तो कोई बड़ा हादसा, हो सकता था। वहीं समान थाना प्रभारी ने विकास कपीस ने बताया कि, हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान की जा रही है। 6 लोग घायल हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। recent visitors 57

टेक्सास में प्लेन की क्रैश लेंडिंग रनवे की जगह सड़क पर उतर गया, हुए दो टुकड़े

टेक्सास  अमेरिका के टेक्सास में दो इंजन वाला एक छोटा विमान रनवे की जगह सड़क पर उतर गया। सड़क पर लैंड करते ही विमान के दो टुकड़े हो गए। हादसे में  4 लोग घायल हो गए हैं। घटना बुधवार की है। विमान ने सड़क पर चल रहे तीन कारों को टक्कर भी मारी। हादसे के बाद सड़क पर विमान का मलबा बिखड़ गया। चार लोग हुए घायल, तीन की हालत खतरे से बाहर हादसे का शिकार हुआ छोटा विमान दो प्रोपेलर इंजन से लैस था। यह बुधवार दोपहर करीब 3 बजे दक्षिण टेक्सास के विक्टोरिया शहर में स्टेट हाईवे लूप 463 पर क्रैश हुआ। चार लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की जान खतरे से बाहर है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। विक्टोरिया पुलिस विभाग की उप पुलिस प्रमुख एलाइन मोया ने कहा, "हमें खुशी है कि स्थिति इससे ज्यादा खराब नहीं हुई। यह ऐसी चीज नहीं है जो हम हर दिन देखते हैं। हमें खुशी है कि लोग ठीक हैं। उनका इलाज चल रहा है।" सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विमान हादसे का वीडियो विमान हादसे को सड़क पर मौजूद पर्यवेक्षकों ने कैमरे ने कैद कर लिया है। इसमें विमान को सड़क पर उतरते और फिर दो टुकड़े होने के बाद की स्थिति को देखा जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि विमान बेहद कम ऊंचाई पर उड़ते हुए सड़क पर उतरता है। अगले ही पल वह दो टुकड़े हो जाता है और सड़क पर मलबा बिखर जाता है। हादसे का शिकार हुआ विमान दो इंजन वाला Piper PA-31 था। विक्टोरिया पुलिस विभाग और संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। फ्लाइटअवेयर की रिपोर्ट के अनुसार विमान ने सुबह 9:52 बजे विक्टोरिया क्षेत्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। यह दुर्घटना से पहले करीब पांच घंटे तक हवा में रहा। recent visitors 66

इंदौर में एक हजार से अधिक साइलेंसर को सड़क पर बिछाया, फिर चलाया रोड रोलर

 इंदौर  पिछले कुछ माह से यातायात प्रबंधन द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक दो हजार से अधिक मोडिफाइड साइलेंसर जब्त किए जा चुके हैं। बुधवार को यातायात प्रबंधन द्वारा होलकर कॉलेज से लगे सर्विस रोड पर रोड रोलर से एक हजार साइलेंसर नष्ट किए गए। कई वाहन चालक बुलेट (दोपहिया) में मोडिफाइड साइलेंसर लगा लेते है और तेज आवाज निकलते हुए गुजरते हैं, जिससे अन्य वाहन चालक परेशान होते हैं। 143 साइलेंसर जब्त किए जा चुके हैं यातायात प्रबंधन पिछले कुछ माह से बुलेट में लगे मोडिफाइड साइलेंसर को जब्त करने की कार्रवाई कर रहा है। अब तक दो हजार 143 साइलेंसर जब्त किए जा चुके हैं। बुधवार सुबह होलकर साइंस कालेज से लगे लेकर सर्विस रोड पर यातायात प्रबंधन टीम ने कतार में एक हजार से अधिक साइलेंसर बिछाए और फिर रोड रोलर से सभी साइलेंसर को जब्त कर दिया गया। पटाखे जैसी आवाज निकलती है यातायात प्रबंधन एडीसीपी अरविंद तिवारी ने बताया कि कई वाहन चालक अपने वाहन में मोडिफाइड साइलेंसर लगवा लेते हैं, जिसके बाद पटाखे जैसी तेज आवाज निकालते हैं, जिससे आसपास से निकल रही महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों को खासी परेशानी होती है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। पिछले माह करीब 350 साइलेंसर नष्ट किए थे। बुधवार को एक हजार से अधिक साइलेंसर नष्ट किए हैं। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। दुकानों पर नहीं हो रही कार्रवाई इधर, प्रशासन और पुलिस की नाक के नीचे आटो पार्ट्स की दुकानों पर दो से 12 हजार रुपये में अलग-अलग तरह के मोडिफाइड साइलेंसर बिना किसी रोकटोक के बिक रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही है। बता दें कि पिछले वर्ष ही मई माह में यातायात पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाई की थी। अलग-अलग आटो पार्ट्स की दुकानों पर कार्रवाई करते हुए मोडिफाइड साइलेंसर को जब्त किए थे। दो दुकानदारों पर 70 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। यातायात एडीसीपी तिवारी ने बताया कि ऐसी दुकानों की सूची तैयार की जा रही है। लगातार हो रही कार्रवाई यातायात प्रबंधन पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर अपने-अपने जोन के मुख्य मार्गों, चौराहों पर तेज/कर्कश ध्वनि निकालने वाले मोडिफाइड साइलेंसर वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग कर कार्रवाई की जा रही है। इसमें साइलेंसर जब्ती के साथ ही वाहन चालक पर आर्थिक दंड भी लगाया जा रहा है। recent visitors 68

सर्द हवाओं से कांप उठा मध्यप्रदेश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भोपाल ! मध्य प्रदेश सर्द हवाओं से कांप उठा है. उत्तर में जारी भारी बर्फबारी के असर के प्रदेश का तापमान भी रेफ्रिजरेटर की तरह हो गया है. हालात ये हैं कि हिल स्टेशन पचमढ़ी के साथ-साथ रायसेन भी कश्मीर-मनाली जितने ठंडे हो रहे हैं. गुरुवार सुबह प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री कम दर्ज किया गया. वहीं मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों तक कोल्ड वेव रहने का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार 12 दिसंबर की सुबह पचमढ़ी और रायसेन सबसे ठंडे रहे. पचमढ़ी का तापमान 3.4 और रायसेन का 3.6 डिग्री रहा. वहीं ग्वालियर 4.6, मंडला 5, जबलपुर 6.2, भोपाल 6.8 और इंदौर का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी भोपाल में गुरुवार को तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम है, वहीं जबलपुर में तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री कम हुआ है. इन सभी जिलों में 15 दिसंबर तक कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है. कोल्ड वेव को देखते हुए राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बच्चों के स्कूल टाइम बदल दिए गए हैं. शीत लहर के चलते सुबह शुरू होने वाले स्कूलों का टाइम बढ़ाकर 9 बजे कर दिया गया है. अन्य जिलों में भी जिला कलेक्टर्स मौसम को देखते हुए समय बदलाव का आदेश जारी कर सकते हैं. मंगलवार-बुधवार की रात हिल स्टेशन पचमढ़ी का तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसके चलते पचमढ़ी के आउटर में ओस जमने और बर्फ की तरह दिखने की तस्वीरें भी सामने आईं. बता दें कि इन दिनों पचमढ़ी पर्यटकों से गुलजार है और लोग दिसंबर और नए साल के जश्न के लिए यहां पहुंचते हैं. ऐसे में कड़ाके की ठंड इस मजे को कई गुना बढ़ा रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर में पहाड़ों पर हो रही रिकॉर्डतोड़ बर्फबारी, उत्तरी हवाओं और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते मध्य भारत में शीतलहर चल रही है. शीतलहर तब कहा जाता है जब किसी शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और सामान्य से 4 से 5 डिग्री कम हो जाए. इसी प्रकार दिन के ठंडे होने से इसे कोल्ड डे कहा जाता है. दरअसल, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से से कम हो और दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री कम हो, तो ऐसे में इसे कोल्ड डे माना जाता है. मौसम वैज्ञानिकों व हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह है कि शीतलहर या कोल्ड डे के दौरान ठंड से बचाव करना बेहद जरूरी है. खासतौर पर तब, जब आप बीपी या हार्ट के मरीज हों. recent visitors 194