पत्नी का आरोप ‘किन्नर से हुआ उसका विवाह’, पति ने मेडिकल कराने से किया इंकार !

ग्वालियर  अब तक आपने महिला थाने में दहेज प्रताड़ना, पति के मारपीट, नशेड़ी पति और सास-ससुर के अत्याचार जैसे कई मामले सुने होंगे। अब हाल ही में इस थाने में एक महिला द्वारा ऐसी शिकायत की गई है, जिसे सुनकर सभी दंग रह गए। महिला का कहना है कि उसका पति किन्नरों की तरह तैयार होकर बाजार में पैसे मांगता है। ये सच्चाई सामने आने के बाद से ही पति ने उसे मारना पीटना और ज्यादा कर दिया है। 2020 में हुई थी महिला की शादी पड़ाव स्थित महिला थाने में आई शिकायत के अनुसार ग्वालियर की ही रहवासी एक महिला ने थाने में शिकायत की है। उसने बताया कि उसकी शादी साल 2020 में ग्वालियर के ही एक परिवार में हुई थी। शादी बड़ी धूमधाम से की गई थी। इस शादी में युवती के परिवार ने लड़के वालों को 12 लाख रुपए के आभूषण और शादी का पूरा सामान दिया था। शादी के बाद जब वह अपने ससुराल पहुंची तो पति ने कहा कि अभी वह तैयार नहीं है। मेरा इलाज चल रहा है। इसलिए उनके बीच कुछ नहीं हुआ। नवविवाहिता ने भी पति की बात मान ली और अलग रहने लगी। शादी के बाद बदल गया सबका व्यवहार विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल वालों का बिहेवियर पूरी तरह बदल गया। छोटी छोटी बातों पर विवाद होने लगा। कई बार उसे खाना तक नहीं दिया जाता था। इतना ही नहीं, महिला के साथ कई बार मारपीट भी की गई, जिसका विरोध करने पर पति ने भी उसके साथ मारपीट की। जब वह बीमार हो गई तो उसे उसके मायके छोड़ दिया जाता। फिर भी वह अपनी गृहस्थी को बचाने का हर संभव प्रयास करती रही लेकिन रिश्ते बिगड़ते ही चले गए। कमरे में सोने लगी ननद महिला ने बताया कि पति के साथ न रहने पर जब वह विरोध करने लगी तो उसके कमरे पर उसकी ननद ने कब्जा कर लिया। वह भी उस कमरे में आकर सोने लगी। इन सब से भी जब ससुरलजनों के आगे वह नहीं टूटी तो ससुराल वालों ने 2 लाख रुपए ओर स्कूटर की मांग की। आखिरकार 2023 में दहेज की मांग करते हुए उसे घर से निकाल दिया गया। आंखों से देखी सच्चाई महिला का आरोप है कि एक दिन जब वह बाजार कुछ खरीदारी करने गई थी। तो उसने अपने पति को एक ऐसे रूप में देखा जिसकी कल्पना कभी कोई पत्नी नहीं कर सकती। महिला का कहना है कि उसका पति महिलाओं के भेष में, उन्हीं की तरह आभूषण आदि पहनकर किन्नरों के साथ में था। इस बात को लेकर दोनों के बीच जब विवाद हुआ तो पति का कहना था कि वह इवेंट का काम करता है तो कई बार उसे उस तरह का भेष भी रखना पड़ता है। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी पड़ताल शुरू कर दी है। recent visitors 78

उज्जैन कलेक्टर ने महाकाल लोक में दुकानदारों को चेतावनी दी कहा यदि दुकान शीघ्र शुरू नहीं की गई तो आवंटन निरस्त हो जाएगा

उज्जैन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में जनवरी महीने से साउंड एंड लाइट शो के माध्यम से श्रद्धालुओं को अद्भुत आनंद की अनुभूति होने वाली है. उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने महाकाल लोक में दुकान लेने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि यदि दुकान अधिक शीघ्र शुरू नहीं की गई तो आवंटन निरस्त हो जाएगा. कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने  महाकालेश्वर मंदिर के महाकाल लोक और प्रसादम क्षेत्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जो दुकानें नीलामी के पश्चात आवंटित हुई थीं, उनके प्रारंभ होने की स्थिति का अवलोकन किया गया. जिन दुकानदारों ने अभी तक आवंटन के बाद भी दुकानें शुरू नहीं की गई है, उन्हें शीघ्र अतिशीघ्र दुकान प्रारंभ करने के लिए कहा गया अन्यथा आवंटन को निरस्त करने के निर्देश दिए गए. कलेक्टर द्वारा टूरिज्म बोर्ड के माध्यम से महाकाल लोक में प्रारंभ किए जाने वाले लाइट एंड साउंड शो की प्रगति का अवलोकन किया गया. बताया गया कि जनवरी 2025 तक लाइट एंड साउंड शो के शुरू होने की संभावना है. दुकानदारों को 7 दिन की मिली चेतावनी महाकाल लोक में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दुकानें बनाई गई है. इन दुकानों का आवंटन भी हो चुका है, मगर दुकान संचालकों द्वारा दुकान शुरू नहीं की जा रही है. इससे श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत हो रही है. उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने 7 दिन में दुकान चालू करने के निर्देश दिए हैं. recent visitors 148

23 नवंबर शनिवार को संपूर्ण दिवस के लिए मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध, शुष्क दिवस घोषित किया

श्योपुर  कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 23 नवंबर को विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाली मतगणना को देखते रखते हुए मतगणना क्षेत्र नगर पालिका श्योपुर की परिसीमा में 23 नवंबर, शनिवार को संपूर्ण दिवस के लिए मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाते हुए शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित किया गया है। आदेश के अनुसार, शुष्क दिवस में श्योपुर जिले के मतगणना क्षेत्र नगर पालिका श्योपुर की परिसीमा में स्थित एवं संचालित समस्त मदिरा दुकानों, बार से मदिरा का क्रय-विक्रय, आयात-निर्यात एवं परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। बुधनी और विजयपुर में क्यों हुए उपचुनाव बुधनी: 2023 विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने जीत दर्ज की थी। बाद में लोकसभा चुनाव लड़ा, जीते और केंद्र में मंत्री बन गए। इस कारण सीट खाली थी और उपचुनाव हुआ। विजयपुर: 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में विजयपुर सीट से कांग्रेस के रामनिवास रावत ने जीत दर्ज की थी, लेकिन 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। इस कारण सीट खाली थी। कांग्रेस ने विस उपचुनाव में लगाए धांधली के आरोप     इस बीच, विधानसभा उपचुनाव में विजयपुर और बुधनी में धांधली कर मतदाताओं के साथ मारपीट करने के आरोपों सहित बाबा साहब की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने के मामले में दतिया जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।     इस दौरान स्थानीय किला चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार मुन्नालाल गौतम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख है कि उपचुनाव में भाजपा द्वारा व्यापक स्तर पर धांधली की गई है।     आरोप है कि मतदाताओं के साथ मारपीट कर उन्हें भयभीत किया गया। अजा व अजजा वर्ग के लोगों को मतदान नहीं करने दिया गया। साथ ही उपद्रव मचाकर संविधान निर्माता बाबा डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षति पहुंचाई गई। विजयपुर उपचुनाव में हिंसा के खिलाफ बैतूल में भी प्रदर्शन इसी तरह बैतूल जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेताओं और असामाजिक तत्वों ने मिलकर मतदान को प्रभावित करने के लिए हिंसा का सहारा लिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय बैतूल में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें घटना की पूरी जानकारी दी गई और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि 13 नवंबर 2024 की रात को गोहटा गांव में दलित बस्ती में घुसकर बदमाशों ने तोड़फोड़ की, घरों और फसलों में आग लगा दी और गांव में स्थापित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल व्याप्त हो गया। recent visitors 76

‘पीले-पीले ओ मोरे राजा…’, शराब के लिए भिड़ गए दोस्त, बीच सड़क चले लात-घूंसे

‘Pile-Pile O More Raja…’, friends fought over liquor, kicked and punched in the middle of the road, ग्वालियर। आपने एक गाना ‘पीले-पीले ओ मोरे राजा, पीले-पीले ओर मोरे जानी, यार की यारी है निभानी…”, जरूर सुना होगा। इस गाने में जाम छलकाते हुए दो दोस्त झूमते रहते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शराब का एक पैग, यारों के बीच मारपीट की वजह बन गया। हालात यह हो गए कि बीच सड़क पर लात-घूंसे चलने लगे। मामला फूल बाग स्थित शराब दुकान के बाहर का है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दोस्त का पैग पीने पर चले लात-घूंसेदरअसल, इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में दावत उड़ाने से पहले जमकर शराब के जाम भी छलकाए जा रहे हैं। ऐसी ही एक शादी में शामिल होने से पहले आधा दर्जन से अधिक दोस्तों ने शराब खरीदी और फिर दुकान के पास ही खड़े होकर जाम छलकाए। इस दौरान उनमें से एक ने ‘पीले-पीले ओ मोरे राजा…’ फिल्मी गाना लगाकर जमकर शराब पी। तभी एक दोस्त ने नशे में धुत हो चुके दूसरे दोस्त के ग्लास में भरा हुआ पैग पी लिया। यह देखकर उसका शराबी दोस्त आग-बबूला हो गया और साथी से मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद दो गुटों में तब्दील हो गया और एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। खुलेआम शराबखोरी की तस्वीर हुई उजागर वायरल वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शराब के नशे में युवक इतने धुत हो चुके थे कि ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। बहरहाल, इस घटना के बाद एक बार फिर शराब दुकानों के पास खुलेआम शराबखोरी की काली तस्वीर उजागर हुई है। recent visitors 319

हाथियों के बाद इंसानों को मुसीबत बढ़ा रहा है कोदो कुटकी खाने से लोग बीमार

After elephants, people are facing problems, people are falling ill after eating Kodo Kutki. सतना। मध्य प्रदेश में एक ओर जहां कोदो खाने से 10 हाथियों की मौत हो गई, वहीं अब कोदो की रोटी खाने से एक परिवार की जान पर बन आई है। मामला सतना से सामने आया है। जहां पति-पत्नी और बेटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दरअसल, सतना जिले के रैगांव चौकी क्षेत्र अंतर्गत डिलौरी गांव में पति दयाराम कुशवाहा, पत्नी शंखी कुशवाहा और 18 वर्षीय बेटी सरोज कुशवाहा की तबियत कोदो की रोटी खाने के बाद अचानक बिगड़ गई। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। दयाराम के भतीजे ने बताया कि, आज तीनों ने घर में कोदो की रोटी खाई है। तब ही से इन्हें उल्टियां हो रही और अब बेहोशी की हालत में सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बतादें कि, अभी हाल ही में बांधवगढ़ में 10 हाथियों की मौत के पीछे भी हाथियों द्वारा कोदो की फसल खाने की बात बताई गई थी। वहीं अब इस घटना पर कोदो अनाज को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। मामला जांच का विषय बन गया है। देखना होगा कि अब जिला प्रशान इस मामले को लेकर कितना संजीदा नजर आता है। हालाकि इस घटना को लेकर अबतक जिला प्रशान ने कोई सुध नहीं ली है। इतना ही नहीं गंभीर बीमार मरीज जैसे तैसे ऑटो से सतना जिला अस्पताल पहुंचे तो, न तो उन्हें स्ट्रेचर नसीब हुआ और न ही बेड। एक बेड पर मां बेटी तो जमीन में अर्ध नग्न हालत में पिता तड़पता नजर आया। हालांकि कुछ देर बाद दयाराम को बिस्तर नसीब हुआ। इस घटना ने गंभीर मरीजों को मिलने वाली बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के सरकारी सिस्टम की भी पोल खोल कर रख दी है। recent visitors 160

मंदिर परिसर में अतिक्रमण को लेकर हुए बवाल में 5 घायल, बीजेपी विधायक गिरफ्तार

मऊगंज  मऊगंज जिले के देवरा गांव में मंगलवार को एक मंदिर परिसर पर अतिक्रमण को लेकर दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें पांच से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि झड़प के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक झोपड़ी में भी आग लगा दी। यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक समूह ने कथित रूप से मंदिर परिसर में अतिक्रमण कर बनाई गई दीवार को गिरा दिया। दो पुलिसकर्मी समेत 5 घायल पुलिस के मुताबिक, इस दौरान गांव में तनाव बढ़ गया और दोनों समूहों के बीच पथराव हुआ। इस हिंसा में दो पुलिसकर्मियों समेत पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। विवाद में बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल का भी नाम सामने आया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि वह घटना के बाद अपने समर्थकों के साथ देवरा गांव पहुंचे थे। इसके बाद स्थिति को काबू में लाने के लिए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम मऊगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रसना ठाकुर ने बताया कि विधायक को रीवा स्थित पुलिस के सामुदायिक हॉल में नजरबंद कर दिया गया है और शांति बनाए रखने के लिए गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी प्रयासों के बावजूद, गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अतिक्रमण हटाने को लेकर दो समूहों में विवाद उनका कहना है कि सभी प्रयासों के बावजूद, गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि देवरा गांव में महादेवन मंदिर परिसर से अतिक्रमण (दीवार) हटाने को लेकर दो समूहों के बीच हुए विवाद में पथराव के बाद पांच लोग घायल हो गए. रसना ठाकुर ने बताया कि घायल होने वालों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, हिंदू नेता संतोष तिवारी ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी, लेकिन दो दिन तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम करीब चार बजे जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचने का फैसला किया. इसके बाद बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल भी वहां पहुंचे और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए खुद ही अतिक्रमण हटाने की घोषणा की. विधायक पटेल का कहना था कि चार महीने पहले उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था और कलेक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कुछ भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई.       recent visitors 89

राजनाथ सिंह भी आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक प्लसमें शामिल होंगे, करेंगे चीन के रक्षा मंत्री संग द्विपक्षीय मुलाकात

नई दिल्ली आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक आज से 22 नवंबर तक लाओस में आयोजित की जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक प्लस (एडीएमएम-प्लस) में शामिल होंगे। इसके लिए वह बुधवार से वियनतियाने, लाओ पीडीआर की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व चीन के रक्षा मंत्री के बीच आज एक महत्वपूर्ण मुलाकात होनी है। गौरतलब है कि यह मुलाकात कई मायनों में बेहद खास है। पिछले दिनों ही चीन के साथ बातचीत की एक लंबी श्रृंखला के उपरांत चीन से सटी एलएसी पर सेना का डिसएंगेजमेंट देखा गया है। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक सफल वार्ताओं का यह दौर अब आगे भी जारी रह सकता है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान एलएसी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इस लिहाज से भारत और चीन के रक्षा मंत्रियों के बीच होने वाली यह बैठक कई मायनों में खास है। इसके अलावा यहां राजनाथ सिंह व अमेरिकी रक्षा मंत्री के बीच भी मुलाकात होनी है। चीन और अमेरिका के रक्षा मंत्रियों के साथ होने वाली यह मुलाकातें एक द्विपक्षीय बैठक होंगी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 11वीं एडीएमएम-प्लस बैठक के दौरान राजनाथ सिंह चीन और अमेरिका के रक्षा मंत्रियों समेत आसियान से जुड़े कई अन्य देशों के रक्षा मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। ऑस्ट्रेलिया, जापान, लाओ पीडीआर, मलेशिया, न्यूजीलैंड, फिलीपींस और कोरिया के रक्षा मंत्रियों के साथ भी भारतीय रक्षा मंत्री की द्विपक्षीय बैठक होनी है। गौरतलब है कि वैश्विक स्तर पर भारत लगातार विभिन्न देशों के साथ मजबूत रक्षा सहयोग स्थापित कर रहा है। राजनाथ सिंह 22 नवंबर तक आसियान रक्षा मंत्रियों की इस बैठक में रहेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस अंतरराष्ट्रीय बैठक के दौरान क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर मंच को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि विभिन्न देशों की रक्षा मंत्रियों के साथ बैठकों का उद्देश्य इन देशों के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और आगे बढ़ाना है। दरअसल एडीएमएम आसियान में सर्वोच्च रक्षा परामर्शदात्री और सहयोग तंत्र है। एडीएमएम -प्लस आसियान सदस्य देशों (ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम) और इसके आठ वार्ता साझेदारों (भारत, अमेरिका, चीन, रूस, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) के लिए सुरक्षा और रक्षा सहयोग को मजबूत करने का एक मंच है। भारत 1992 में आसियान का वार्ता साझेदार बना और पहला एडीएमएम -प्लस 12 अक्टूबर, 2010 को हनोई, वियतनाम में आयोजित किया गया था। 2017 से, एडीएमएम-प्लस देशों के मंत्री आसियान और इसके वार्ता साझेदार देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सालाना बैठक कर रहे हैं। लाओ पीडीआर 11वें एडीएमएम -प्लस का अध्यक्ष और मेजबान है।   recent visitors 95