20 नवंबर 2024 बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहने वाला है। घर की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। वृषभ राशि- वृषभ राशि वाले आज उत्साहित रहेंगे। आज कोई रुपए-पैसे से जुड़े मामलों में जोखिम लेने से बचना चाहिए। प्रेमी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को मुनाफा होने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन से बचें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के सितारे आज चमक रहे हैं। निवेश से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अटके हुए धन की वापसी संभव है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापारियों के व्यापार में विस्तार संभव है। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति सामान्य रहने वाली है। कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। विरोधी परास्त होंगे। कुछ प्रभावी लोगों से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस से जुड़े कार्यों में सतर्कता बरतनी चाहिए। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सिंह राशि- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला रहने वाला है। सेहत के प्रति सतर्क रहें। आर्थिक रूप से आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। आर्थिक उन्नति के योग हैं। कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। निवेश के अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं। कन्या राशि- कन्या राशि वालों के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उत्साह से भरपूर रहेंगे। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद या मसला हल हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अटके हुए कार्य में सफलता हासिल हो सकती है। व्यापारियों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। तुला राशि- तुला राशि वाले के सितारे आज चमक रहे हैं। कारोबार में खूब लाभ होने के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में पहले से सुधार होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को आज सतर्कता से दिन पार करना चाहिए। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी भी तरह का रिस्क न लें। धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे। गुस्से पर काबू रखें। किसी करीबी व्यक्ति के साथ लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। यात्रा में लाभ होने के संकेत हैं। धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए कमाई के अवसर सामने आएंगे। नौकरी पेशा करने वालों को अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। कुछ जातकों का शादी-ब्याह तय हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। संतान के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मकर राशि- मकर राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी मित्र से उपहार मिल सकता है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी को रुपए-पैसे उधार देने से बचें, हानि हो सकती है। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। वमीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बौद्धिक क्षमता की तारीफ होगी। नौकरी पेशा करने वालों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार में चली आ रही अनबन दूर होगी। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। recent visitors 127

कलेक्टर की जनसुनवाई में एक मामला आया, जिसमें डाक्टरों द्वारा गर्भवती महिला का गलत तरीके से आपरेशन किया, मौत

भोपाल शहर एक निजी अस्पताल में डाक्टरों द्वारा गर्भवती महिला का गलत तरीके से आपरेशन किया गया था। जिससे उसकी लापरवाहीपूर्वक किए गए उपचार के कारण मौत हो गई। यह आरोप अस्पताल प्रबंधन पर स्वजनों ने कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को आवेदन देते हुए लगाए हैं। मैगीपुरा बैरसिया के रहने वाले 40 वर्षीय निर्मल कुशवाह ने शिकायत करते हुए बताया कि वह पत्नी संगीता को उपचार के लिए भोपाल अस्पताल लेकर गया था। जहां अस्पताल में 21 अक्टूबर को महिला का आपरेशन किया और अस्पताल संचालक दीनदयाल लोधी ने पत्नी को भोपाल रेफर करने के लिए कहा।   इस पर निर्मल ने स्वयं से बड़े अस्पताल ले जाने के लिए कहा तो दीनदयाल ने मना कर दिया और कहा कि वह ठीक है उन्हें दो यूनिट खून चड़ेगा। दूसरे दिन भोपाल रेफर करने के लिए कहते हुए लीलावती अस्पताल पत्नी को लेकर पहुंचे तो यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीएम ने सीएमएचओ को जांच कर अस्पताल पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ईदगाह ड्योढ़ी की जमीन पर अतिक्रमण अलीम कुरैशी ने शिकायत करते हुए बताया कि ईदगाह ड्योढ़ी स्थित करोड़ों की शासकीय भूमि पर फिरसे भूमाफिया गिरोह कब्जा कर रहा है। यहां फर्जी दस्तावेज तैयार कर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कराए जा रहे हैं।जिसकी शिकायत वह पूर्व में भी कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस भूमि का प्रकरण बैरागढ़ वृत्त में पंजीबद्ध है।न्यायालय ने भी निर्माण पर रोक लगा रखी है।इसके बाद भी जमीन पर अतिक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। एडीएम ने मामले की जांच एसडीएम बैरागढ़ को सौंपी है। रेस्टोरेंट संचालक ने किया रास्ता बंद, 200 परिवार परेशान राजवंश कालोनी अध्यक्ष प्रेमनारायण सैनी ने बताया कि व्यंजन रेस्टोरेंट एंड होटल के संचालक ने 10 हजार वर्ग फिट जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है।इस वजह से मुख्य मार्ग बंद हो गया है और 200 परिवार परेशान हैं। इसमें संचालक को आरआइ, पटवारी का संरक्षण प्राप्त है।वहीं शिव नगर कालोनी छोला निवासी अयोध्या बाई ने बताया कि बेटा विनोद और बहू सुनीता साथ में रहते हैं।दोनों मिलकर बुजुर्ग महिला को परेशान करते हैं न ही भरणपोषण देते हैं। recent visitors 104

मंदिरों के साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली-प्रयागराज स्टेशन को भी बम से उड़ाने की धमकी व्हाट्सएप पर दी गई

अयोध्या यूपी में अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब मथुरा समेत कई बड़े मंदिरों को उड़ाने की धमकी दी गई है। मंदिरों के साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली-प्रयागराज स्टेशन को भी बम से उड़ाने की धमकी व्हाट्सएप पर दी गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के वादी आशुतोष पांडेय के व्हाट्सएप पर यह धमकी वाइस मैसेज के जरिए आई है। मैसेज देखते ही आशुतोष पांडेय ने प्रयागराज पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। पुलिस ने सभी स्थानों पर अलर्ट जारी करते हुए चेकिंग अभियान भी चलाया है। जीआरपी ने धमकी देने वाले मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज करते हुए जांच भी शुरू कर दी है। हालांकि इससे पहले भी आशुतोष पांडेय के मोबाइल पर इस तरह की धमकियां कई बार मिल चुकी है। प्रयागराज के कई थानों में पहले ही आशुतोष पांडेय ने केस भी दर्ज कराया है। उन केस में अभी तक पुलिस ने कोई गिरफ्तारी या खुलासा नहीं किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में आशुतोष पांडेय ने खुद को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट वृंदावन मथुरा का अध्यक्ष बताते हुए कहा है कि देर रात उनके मोबाइल पर वाइस मैसेज के जरिए दी गई। उसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, मथुरा समेत कई मंदिरों, प्रयागराज और दिल्ली के रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की बात कही गई। वाइस मैसेज के करीब एक घंटे बाद व्हाट्स पर कॉल भी आई। इसमें दोबारा धमकी को दोहराया गया। कहा कि उस वक्त आशुतोष ब्रह्मपुत्र मेल में सफर कर रहे थे। ऐसे में पूरी कॉल को रिकॉर्ड भी किया और रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर तत्काल इसकी जानकारी दी। धमकी के बाद पुलिस उनकी बोगी में भी आई और चकिंग अभियान चलाया। इसके साथ ही संबंधित स्थानों की पुलिस को अलर्ट किया है। आशुतोष पांडेय के अनुसार +923161832314 नम्बर कॉल और व्हाट्सएप पर धमकी आई है। पुलिस ने नंबर की जांच शुरू कर दी है। recent visitors 99

राजनाथ सिंह ने कहा- सीमाओं को सुरक्षित करने के साथ-साथ देश की संस्कृति को भी सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण है

हैदराबाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश में एकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि विभाजन को हमेशा हार का सामना करना पड़ा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की संस्कृति की सुरक्षा करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि सीमाओं को सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी हमारी एकता कमजोर हुई है तब-तब आक्रमणकारियों ने हमारी सभ्यता और हमारी संस्कृति को नष्ट करने की पूरी कोशिश की है। इसलिए इतिहास से सीख कर एकता की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए।’’ मंत्री ने कहा, ‘जो लोग विभाजन करते हैं वे विभिन्न धर्मों, जातियों और संप्रदायों सहित कई आधारों पर लोगों को बांटने की कोशिश करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आपको विभाजित नहीं होना चाहिए। आपको न तो विभाजित होना चाहिए और न ही दूसरों को विभाजित करना चाहिए। पूरे देश को एक साथ रहना होगा। हमें एकजुट रहना है। यदि हम विभाजन से बचते हैं तो हम विकास की ओर बढ़ेंगे और एक विकसित एवं मजबूत भारत का निर्माण करेंगे।’’ राजनाथ सिंह ने एक निजी टीवी चैनल द्वारा आयोजित किए गए ‘कोटी दीपोत्सवम’ समारोह के दौरान यह टिप्पणी की। प्राचीन शास्त्रों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एकता समाज की ताकत है। सिंह ने कहा कि एकता सुनिश्चित करके इस प्रकाश को न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में फैलाना चाहिए क्योंकि भारत पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में देखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सांस्कृतिक पुनरुत्थान पर ध्यान दे रही है। राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक विकास के साथ-साथ देश के लिए सांस्कृतिक विकास भी इतना ही महत्वपूर्ण है। रक्षा मंत्री ने कहा कि यदि कोई देश अपनी संस्कृति को खो देता है तो उसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, ‘‘रक्षा मंत्री होने के नाते यह सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है कि हमारे नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित रहें। लेकिन मेरा यह भी मानना है कि देश की संस्कृति को सुरक्षित रखना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।’’ रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत केवल एक राजनीतिक इकाई नहीं है बल्कि इसकी हजारों वर्षों की सांस्कृतिक पहचान भी है, जिसके कारण हम दुनिया भर में जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी देश सिर्फ जमीन के टुकड़े और उसके लोगों से नहीं बनता, बल्कि एक राष्ट्र उसकी संस्कृति से बनता है। उन्होंने कहा, ‘अगर किसी देश के लोगों में अपनी संस्कृति के प्रति नफरत भरी जाए, तो वह देश किसी समय विभाजित हो जाएगा।’ सिंह ने कहा, ‘जिन लोगों ने भारत और उसके लोगों को विभाजित करने की कोशिश की, उन्होंने हमारी संस्कृति को कमतर दिखाने की कोशिश की, लेकिन देशवासियों की जागरूकता के कारण वह दौर अब खत्म हो गया है।’ उन्होंने कहा कि अब देश में सांस्कृतिक पुनरुत्थान हो रहा है।   recent visitors 98

साबर डेयरी के पशु आहार संयंत्र और पुलिस विज्ञान कांग्रेस का अमित शाह करेंगे उद्घाटन

गांधीनगर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने गुजरात दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और करोड़ों रुपयों की सौगात प्रदेश को देंगे। मंगलवार को अमित शाह गांधीनगर में महात्मा मंदिर में एक डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में 50वें अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में पुलिसिंग और सार्वजनिक सुरक्षा में प्रगति पर चर्चा की जाएगी। उसके बाद अमित शाह साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर कस्बे के निकट साबर डेयरी के पशु आहार संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। जिसकी उत्पादन क्षमता 800 मीट्रिक टन है। उद्घाटन गुजरात के कृषि और डेयरी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा। इस संयंत्र से अरवल्ली और साबरकांठा जिले के पशुपालकों को बड़े पैमाने पर लाभ मिलने की उम्मीद है। इसे 210 करोड़ रुपये की लागत से बनाकर तैयार किया गया है। मंगलवार शाम को अमित शाह अहमदाबाद शहर के बाहरी इलाके में शेला गांव के पास एक नव-विकसित झील का लोकार्पण करेंगे। गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे अमित शाह ने विश्वास जताया कि भाजपा और उसके सहयोगी दल महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव जीतेंगे। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मणिपुर में सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। जिसमें सुरक्षा समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं गुजरात के गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तारीफ की थी। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट पर उन्होंने लिखा था “कोई भी शक्तिशाली इकोसिस्टम चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, वह सच्चाई को हमेशा के लिए अंधेरे में नहीं छिपा सकता। फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ इकोसिस्टम को चुनौती देती है और दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करती है।”   recent visitors 112

मंत्री श्री पटेल ने कहा-कठोर परिश्रम के बिना जीवन में सफलता नहीं मिलती

भोपाल   साईकिल वितरण योजना के अंतर्गत नरसिंहपुर जिले के करेली विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया में नि:शुल्क साईकिल वितरण कार्यक्रम पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने 29 छात्र एवं 31 छात्राओं को नि:शुल्क साईकिल प्रदान की। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जब वे विद्यार्थी थे, तो उस समय दो पहिया वाहन तो दूर की बात है, साईकिल तक की सुविधा शिक्षा पाने के लिए नहीं हुआ करती थी लेकिन अब समय बदल चुका है। सरकार अब विद्यार्थियों को पढ़ाई के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं चला रही है, ताकि बच्चें पढ़ाई कर अपना भविष्य गढ़ सके। आपको यह साईकिलें बड़ी ही सहजता से प्राप्त हो चुकी है। आप सभी को नई साईकिलों के लिए बधाई। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉट-कर्ट नहीं होता। आप लोग परिश्रम करने से हिचकिचाएं नहीं। कठोर परिश्रम के बिना जीवन में सफलता नहीं मिलती है। मंत्री श्री पटेल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अपने जीवन से जुड़ा एक प्रसंग भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके मित्र ने उन्हें वर्ष 1981 में एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि आने वाला समाज भौतिकतावादी होगा। इसका प्रभाव हमारी पीढ़ियों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आज के जीवन में मोबाइल फोन जरूरत बन गये हैं, जिसने शिक्षा के तरीके को भी बदल दिया है। स्मार्ट फोन, इंटरनेट, सोशल मीडिया की दुनिया बढ़ गई है। छात्र जीवन में इसका एक अच्छा और एक बुरा पक्ष है। छात्र जीवन में मोबाइल फोन के प्रभाव की सीमा को समझने की जरूरत है। यह आपका विवेक ही तय कर सकता है कि आपके जीवन के लिए क्या अच्छा और क्या बुरा है। अपनी शिक्षा- दीक्षा से अपना भविष्य बेहतर बनायें। दीक्षा संस्कार से मिलती है, जो हमारी पीढ़ियों की पुरातन परम्पराओं को भावी पीढ़ी में लेकर जायेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत नरसिंहपुर श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।   recent visitors 118

जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं ने अपने सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई

रियो डी जेनेरियो/नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी महत्व को स्वीकार किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने अपने सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई। बयान के मुताबिक दोनों नेताओं ने रोम-नई दिल्ली साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक ज्वाइंट स्ट्रेटेजिक एक्शन प्लान के साथ-साथ टाइम सेंसिटिव इनिशिएटिव की सीरीज की रूपरेखा तैयार की। प्रधानमंत्री मोदी की इतालवी समकक्ष जियोर्जिया मेलोनी के साथ बातचीत में कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच साझेदारी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रधानमंत्री ने विस्तार से बताया, “रियो डी जेनेरियो जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मिलकर मुझे खुशी हुई। हमारी बातचीत रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और टेक्नोलॉजी में संबंधों को मजबूत बनाने पर केंद्रित रही। हमने संस्कृति, शिक्षा और ऐसे अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के बारे में भी बात की। भारत-इटली की दोस्ती एक बेहतर दुनिया के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।” इतालवी प्रधानमंत्री मेलोनी ने भी एक्स पर पोस्ट किया, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर हमेशा बहुत खुशी होती है। रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर भी हमारी मुलाकात हुई।” पीएम मेलोनी ने आगे कहा, “यह बातचीत एक अनमोल अवसर थी, जिसने हमें व्यापार और निवेश, साइंस-टेक्नोलॉजी, स्वच्छ ऊर्जा, अंतरिक्ष, रक्षा, कनेक्टिविटी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 2025-29 के लिए एक ज्वाइंट स्ट्रेटेजिक एक्शन प्लान की घोषणा के साथ भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करने की अनुमति दी।” इतालवी प्रधानमंत्री ने कहा, “हमने दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं, नागरिकों के लाभ के लिए और लोकतंत्र, कानून के शासन, विकास के साझा मूल्यों के समर्थन में अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने पर सहमति जताई।”   recent visitors 79