Air Pollution : जहरीली हवा से पाक के शहर बेहाल, AQI पहुंचा 1000 के पार

लाहौर पाकिस्तान का लाहौर प्रदूषण से जूझ रहा है, इसको देखते हुए वहां के सभी प्राइमरी स्कूलों को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है. शनिवार को पाकिस्तान के लाहौर में प्रदूषण का स्तर 1000 के पार पहुंच गया, ये काफी खतरनाक स्तर है. वहीं पाकिस्तान के पंजाब में भी AQI रविवार को 1000 पहुंच गया है. जो कि अभूतपूर्व है. लाहौर के 14 मिलियन के करीब लोग प्रदूषण का शिकार हो रहे हैं, ये प्रदूषण, डीजल वाली गाड़ियों से निकालने वले धुआं और पराली जलाने के साथ- साथ मौसम सर्द होने के कारण बढ़ रहा है. लाहौर के पर्यावरण अधिकारी ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शहर की हवा आने वाले 6 दिनों में ऐसी ही रहने वाली है और इसमें सुधार की गुंजाइश नहीं है. जिस वजह से लाहौर के सभी प्राथमिक स्कूलों को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है. बच्चों के लिए प्रदूषण ज्यादा खतरनाक है पंजाब (पाकिस्तान)  की मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा कि ये धुआं लोगों के लिए कभी हानिकारक है, हम लगातार स्थितियों पर नजर रख रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमने बच्चों के लिए स्कूल में मास्क को अनिवार्य कर दिया है. बच्चों को प्रदूषण से ज्यादा खतरा होता है, क्योंकि बच्चों का फेफड़ा बड़ो की तुलना में कम विकसित होता है. औसत जीवन प्रत्याशा में आई गिरावट पिछले सप्ताह लाहौर के अधिकारियों ने सारे स्कूलों में बाहर की गतिविधियों पर अगले साल की जनवरी तक के लिए रोक लगा दिया था, साथ ही प्रदूषण से बचने के लिए स्कूल के समय भी बदलाव किया था. इसके अलावा लाहौर के सरकारी और निजी दफ्तरों ने भी अपने आधे कर्मचारियों को सोमवार से घर से काम करने के लिए कहा है. वहीं शिकागो विश्वविद्यालय के एनर्जी पॉलिसी इंस्टीट्यूट के अध्ययन के अनुसार लाहौर के लोगों की औसतन जीवन प्रत्याशा में 7.5 साल की कमी आई है.     recent visitors 86

भोपाल: मध्यप्रदेश में निगम-मंडलों की नियुक्तियों को लेकर सियासी हलचल

Bhopal: Discussions on appointments in corporations and boards intensify in Madhya Pradesh, leaders are waiting for appointments. भोपाल: मध्यप्रदेश में जल्द ही निगम-मंडलों में नियुक्तियां हो सकती हैं, जिसको लेकर सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के कई नेता इन पदों के लिए इंतजार कर रहे हैं। इंतजार करें भी क्यों न टिकट कटने के बाद पार्टी उन्हें ‘जरूरी’ मानते हुए किसी न किसी पद पर तो स्थान देगी ही। बस इसी उम्मीद में ‘नेता जी’ आस लगाए बैठे हैं। और पार्टी के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। वैसे इसे लेकर पार्टी से भी संकेत मिलने लगे हैं। एमपी के सियासी गलियारों में यह चर्चा पिछले दो तीन महीनों से जोरों शोरों पर है। जब दो महीने पहले सीएम मोहन यादव का दिल्ली दौरा हुआ था तब भी मामले ने जमकर तूल पकड़ा था। कयास लगाए जा रहे थे कि दिल्ली में आलाकमान से मिलने के बाद नेताओं के नाम फाइनल किए जा रहे हैं। इन नेताओं के नाम रेस मेंबीजेपी के विनोद गोटिया, हेमंत खंडेलवाल और राजेंद्र सिंह राजपूत जैसे दिग्गज नेता इन पदों की कतार में आगे हैं। वहीं कांग्रेस से दीपक सक्सेना और गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी का नाम भी चर्चा में है। हालांकि, पार्टियों के द्वारा कोई भी निर्णय पब्लिक नहीं किया गया है। इसके कारण कई नेताओं के सब्र का बांध भी भरता जा रहा है। विरोधाभासी रहा इतिहासदिलचस्प बात यह है कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली पिछली बीजेपी सरकार ने इन पदों पर नियुक्तियां की थी। बाद में फरवरी 2024 के समय मोहन सरकार ने निगम मंडल की नियुक्तियां को निरस्त कर दिया था। अब देखना होगा कि किन-किन नेताओं को इन पदों पर जगह मिलती है। recent visitors 102

कांग्रेस नेता के इस बयान पर क्या बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?‘मैं अपने पवित्र मुंह से उनका नाम तक नहीं ले सकता’

  छतरपुर छतरपुर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कांग्रेस नेता उदित राज को लेकर एक बयान देते हुए कहा कि वह अपने पवित्र मुंह से उनका नाम तक नहीं ले सकते हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता उदित राज ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह भाजपा एवं आरएसएस के कहने पर ही भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर लगातार बयान दे रहे है, जो कि संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों को भविष्य बताने के नाम पर गुमराह करते हैं। इसी बयान के जवाब में पलटवार करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह अपने पवित्र मुंह से अमुक व्यक्ति (उदित राज) का नाम तक नहीं ले सकते हैं। उनका काम ही यही है कि वह शायद मेरा बैकग्राउंड नहीं जानते हैं। बागेश्वर धाम के महंत ने कहा कि हम किसी पार्टी के नहीं है, हमारी पार्टी तो बजरंग बली की पार्टी है। हमारा काम भारत को भव्य बनाना है, ना की किसी पार्टी को। हमारे पास सभी पार्टियों के नेता आते हैं और हम भी सभी के यहां कथा करने जाते हैं। कौन हैं उदित राज… बता दें कि, उदित राज 2014 में भाजपा की तरफ से उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से लोकसभा सांसद रह चुके हैं, लेकिन कुछ समय बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उदित राज पूर्व आईआरएस अफसर रहे हैं वह एक अनॉर्गनाइज्ड एंड वर्कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2024 में भी कांग्रेस के टिकट पर उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। उदित राज ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान यह भी कहा था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों को भविष्य बताने के नाम पर मूर्ख बना रहे हैं उन्हें आरएसएस एवं भाजपा ने प्रोजेक्ट किया है। recent visitors 83

धूमधाम से मना विधायक विष्णु खत्री का जन्मदिन

बैरसिया भोपाल से बैरसिया तक जगह-जगह हुआ स्वागत, मिष्ठान्न वितरण, दी बधाइयां भोपाल। दीप पर्व की बेला के बीच विधायक विष्णु खत्री का जन्मदिन (3 नवम्बर 2024) को प्रात: काल उनके निवास से लेकर सम्पूर्ण बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में उत्सवी माहौल रहा। सर्वप्रथम उनके निवास पर क्षेत्र की जानीमानी हस्तियों के साथ पंचायत सचिव, सरपंच और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर ढोल ताशे के साथ कार्यकर्ता हाथों में पुष्प गुलदस्ता, पुष्पमालाओं के साथ पहुंचे और अपने प्रिय, लाडले विधायक को जन्मदिन की कामना की। निज निवास पर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन की बधाई स्वीकारने के बाद विधायक विष्णु खत्री भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत, फलों से तुलादान करने का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें शामिल होने के लिए निकल पड़े और सर्वप्रथम मीना चौराहे पर कोमल मीणा और भारतीय जनता पार्टी पिछड़ावर्ग अध्यक्ष अमीत चौहान की अगुवाई में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे और बधाई स्वीकार की। ग्राम हज्जाममपुरा में जनपद उपाध्यक्ष मलखान सिंह ठाकुर ने केले एवं फलों से तोलकर किया स्वागत बैरसिया विधानसभा से विधायक विष्णु खत्री का जन्मदिन के अवसर पर जनपद पंचायत फंदा के उपाध्यक्ष मलखान सिंह ठाकुर ने ग्राम हज्जामपुरा में केले एवं फलों से तोलकर भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले विधायक विष्णु खत्री ने हज्जामपुरा मंदिर में दर्शन कर बच्चों को मिष्ठान वितरीत की। और सभी की बधाइयां स्वीकार की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। ईटखेड़ी में रमेश मीणा बाबूजी, अंकित शर्मा, शुभम माली के नेतृत्व में किया भव्य स्वागत इसी क्रम में विधायक विष्णु खत्री का काफिला ईंटखेड़ी स्थित माली डेरी पहुंचा जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के रमेश मीणा बाबूजी, मंडल अध्यक्ष अंकित शर्मा, शुभम माली के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया एवं केक कटवाकर लड्डू वितरित किए गए। इस अवसर पर परवलिया मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। गोलखेड़ी में बीनापुर सरपंच भूपत मीणा के नेतृत्व में किया भव्य स्वागत इसी क्रम में ग्राम गोलखेड़ी चौराहे पर बीनापुर सरपंच प्रतिनिधि भूपत सिंह मीणा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुष्पमाला पहनाकर प्रिय विधायक विष्णु खत्री एवं साथ में आए भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष कैदारसिंह मंडलोई सहित वरिष्ठ  पदाधिकारियों को भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही निपानिया जाट में सरपंच हिम्मतसिंह जाट के नेतृत्व में भव्य स्वागत कर मिष्ठान खिलाई गई। वहीं रायपुर सरपंच दारासिंह सिलावट के नेतृत्व में विधायक विष्णु खत्री का भव्य स्वागत किया गया और मिष्ठान्न वितरित की गई। दुपाडिय़ा में गब्बर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में केले से तोलकर किया स्वागत ग्राम दुपाडिय़ा में पूर्व सरपंच गब्बरसिंह ठाकुर के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। परवलिया मंडल के अंतिम ग्राम में परवलिया मंडल सहित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में भव्य स्वागत किया गया और मिष्ठान्न वितरित की गई। इस अवसर पर भाई गब्बरसिंह ठाकुर, रीतेश चौकसे,   अजय कुशवाह, भूपत मीणा, परवलिया मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कुशवाह सहित गणमान्य जनों द्वारा विधायक विष्णु खत्री के वजन को केले से तोला गया एवं केलों को वितरित किए गए। प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और गणमान्यजन ने दी बधाई विधायक विष्णु खत्री को जन्मदिन के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष कैदारसिंह मंडलोई, जनपद पंचायत बैरसिया अध्यक्ष प्रतिनिधि कुबेरसिंह गुर्जर, कुबेरसिंह जाट, सर्जन सिंह ठाकुर, तीरथसिंह मीणा, मध्यप्रदेश पंचायत सचिव कल्याण संगठन के दशरथ वैष्णव सहित पंचायत सचिव, कार्यकारी अध्यक्ष बृजेशसिंह भदौरिया, ओमप्रकाश शर्मा, ग्राम पंचायत गुराडिय़ा सरपंच प्रतिनिधि राकेश करारिया, ग्राम पंचायत चांदपुर के सरपंच प्रतिनिधि भारत सिंह, जिला पंचायत सदस्य अशोक मीना सहित गणमान्य जनों ने स्वागत कर पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दी। सेवा दिवस के रूप में मनाया विधायक विष्णु खत्री का जन्मदिन,हितग्राही लाभ वितरण बैरसिया। विधायक विष्णु खत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के लिए हितग्राही लाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक विष्णु खत्री ने कहा जन्म दिन तो एक बहाना है। हमे तो हमारे दिव्यांगजनों को, हमारी लाडली बहनों को, लखपति बहनों को और हमारे बुजुर्गों को उपहार देना था। हमने दिव्यांगजनों के लिए जो शिविर लगाए थे। उसकी परिणीति यह थी कि हमे जरूरतमंदों को लाभ पहुंचना था। हमने 22 दिव्यांगजनों को मोटराइज सायकिल और कुछ को कृत्रिम अंगों का वितरण किया है। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को 22 मोटराइस सायकिल 5 रोलेटर, 4 हाथ चलित सायकिल, 8 व्हील चेयर, 9 अन्य उपकरण सहित 50 उपकरणों का वितरण किया गया है। इसके अलावा  70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। इसके साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना  की पात्र हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र एवं स्व सहायता समूह की लखपति लाडली बहनों को लाभ वितरण किया गया। कार्यक्रम से पहले रास्ते में विधायक विष्णु खत्री का जगह-जगह हार, फूल से स्वागत कर क्षेत्रवासियों ने उन्हें जन्म दिवस की बधाइयां दी। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सभी पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों ने जन्मदिन की बधाइयां दी। कार्यक्रम के उपरांत विधायक विष्णु खत्री ने देव बरखड़ी में भाई दूज मेले में पहुंच कर देवनारायण भगवान के आगे मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। recent visitors 190

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली, Sensex 1100 पॉइन्ट धड़ाम

मुंबई भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 4 नवंबर 2024 (सोमवार) को बड़ी गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सोमवारो को शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकाक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nfity) बुरी तरह फिसल गए। सेंसेक्स 665.27 अंक की गिरावट के साथ 79,058.85 अंक पर खुला। जबकि एनएसई निफ्टी 229.4 अंक टूटकर 24,074.95 अंक पर खुला। लेकिन बाजार खुलने के बाद भी गिरावट जारी रही। और सुबह 10 बजकर 42 मिनट पर सेंसेक्स करीब 1150 से ज्यादा अंक तक गिर गया और 78,550 के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 भी 382 पॉइन्ट गिरकर 23,923 पर आ गया। दिवाली के बाद और महंगा हुआ गोल्ड, दिल्ली-मुंबई में कितना हुआ सोने का भाव? यहां चेक करें अपने शहर का रेट सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, टाइटन, मारुति और एनटीपीसी के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इंडसइंड बैंक के शेयरों में तेजी आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार (1 नवंबर 2024) को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पिछले कारोबारी सत्र में बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 211.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। RIL, Adanin Port, sunpharma, Tata Motors जैसे हैवीवेट शेयर 3 फीसदी तक गिर गये. इस क्रम में इंडियन ऑयल के शेयर 5 फीसदी, बजाज ऑटो के शेयर 4.30 फीसदी, हीरोमोटोकॉर्प के शेयर 3.8 फीसदी गिरे हैं.  हिंदुस्‍तान जिंक 4 फीसदी, HPCL के शेयर 3.82 फीसदी और PVR 6%, चेन्‍नई पेट्रो कॉर्प 5.49 फीसदी और ब्‍लू स्‍टार 5 फीसदी गिरे. recent visitors 113

बांधवगढ़ में हाथियों की मौत: मुख्यमंत्री ने लिया एक्शन, फील्ड डायरेक्टर-प्रभारी एसीएफ निलंबित

Death of elephants in Bandhavgarh: Chief Minister took action, field director-in-charge ACF suspended बांधवगढ़ में हुई हाथियों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक्शन में हैं. सीएम ने बैठक आयोजित की, जिसमें राज्य स्तरीय ‘हाथी टास्क फोर्स’ गठित करने का निर्णय लिया गया. साथ ही सीएम ने बांधवगढ़ फील्ड डायरेक्टर और प्रभारी एसीएफ को निलंबित करने के निर्देश दिए. सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में उमरिया जिले के वन क्षेत्र में पिछले दिनों 10 हाथियों की अलग-अलग दिन हुई मृत्यु की घटना दुखद एवं दर्दनाक है, जिसे राज्य शासन ने गंभीरता से लिया है. वन राज्य मंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारियों के दल ने क्षेत्र का भ्रमण किया है. प्रारंभिक रिपोर्ट में कोई कीटनाशक नहीं पाया गया है. पोस्ट मार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आना शेष है. हाथियों के बड़े दल के रूप में आने की घटना गत दो तीन वर्ष में एक नया अनुभव भी है. उमरिया और सीधी जिले में बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी दिख रही है. ऐसे में फील्ड डायरेक्टर एवं अन्य अधिकारियों को सतर्क और सजग रहने की जरूरत है. अवकाश पर जाना पड़ा महंगा सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हाथियों की मृत्यु की इतनी बड़ी घटना के समय फील्ड डायरेक्टर का अवकाश से वापस न आना और पूर्व में हाथियों के दल के संदर्भ में जो आवश्यक चिंता की जानी चाहिए, वह नहीं की गई. इस लापरवाही के लिए फील्ड डायरेक्टर गौरव चौधरी को सस्पेंड किया गया. साथ ही प्रभारी एसीएफ फतेह सिंह निनामा को भी निलंबित किया गया. केरल-कर्नाटक-असम जाकर करे अध्ययन सीएम ने कहा कि बांधवगढ़ क्षेत्र एवं अन्य वन क्षेत्रों में हाथियों की रहने की अनुकूल और आकर्षक स्थिति हे. वन क्षेत्रों का प्रबंधन उत्तम होने से हाथियों के दल जो छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों से आया करते थे और वापस चले जाते थे वह अब वापस नहीं जा रहे हैं. यहां बड़े पैमाने पर हाथियों द्वारा डेरा डालने की स्थिति देखी जा रही है. यह मध्यप्रदेश की वन विभाग की गतिविधियों का हिस्सा बन गए हैं. ऐसे में हाथियों की आवाजाही को देखते हुए स्वाभाविक रूप से स्थाई प्रबंधन के लिए शासन के स्तर पर हाथी टास्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया जा रहा है. हाथियों को अन्य वन्य प्राणियों के साथ किस तरह रहवास की सावधानियां रखना चाहिए, इसके लिए योजना बनाई जा रही है. इसमें कर्नाटक, केरल और असम राज्यों की बेस्ट प्रेक्टिसेस को शामिल किया जाएगा. इन राज्यों में बड़ी संख्या में हाथी रहते हैं. इन राज्यों में मध्यप्रदेश के अधिकारियों को भेजा जाएगा, जिससे सहअस्तित्व की भावना के आधार पर हाथियों के साथ बफर एरिया, कोर एरिया में बाकी का जन जीवन प्रभावित न हो, इसका अध्ययन किया जाएगा. हाथियों की सुरक्षा को खतरा न हो. इस पर हमने गंभीरता से विचार किया है. recent visitors 179

उज्जैन में आज नलों में पानी नहीं आएगा, जाने क्या है कारण

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन में 3 नवंबर की दोपहर को चौंकाने वाली बड़ी घटना घटी. यहां शहर की प्यास बुझाने वाले गंभीर डैम में अचानक पानी की सप्लाई रुक गई. अधिकारियों ने जब गंभीर नदी के इंटक वेल पैनल रूम की जांच की तो पता चला कि उसमें एक सांप घुस गया था. इस सांप की वजह से सिस्टम में फॉल्ट हो गया था. इसे सुधारने का काम देर रात तक जारी रहा. इस वजह से उज्जैन शहर की टंकियां नहीं भर पाईं. यानी, 4 नवंबर को शहर में जल पानी की सप्लाई नहीं होगी. बता दें, उज्जैन जिला प्रशासन गंभीर नदी से पूरे शहर में पानी की सप्लाई करता है. 3 नवंबर को प्रशासनिक अधिकारियों को पता चला कि नदी के इंटक वेल में कुछ गड़बड़ी हो गई है. इसकी वजह से शहर की टंकियों में पानी नहीं आ रहा. इसका पता चलते ही एमपीईबी की टीम मौके पर पहुंची. यहां इंटक वेल में जाते ही कर्मचारियों के होश उड़ गए. उन्होंने देखा कि पैनल रूम में करीब 20-22 फीट लंबा-मोटा सांप बैठा है. हालांकि, सांप की मौत हो चुकी थी. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीन ने सांप का शव जब्त कर लिया. आज शहर को होगी परेशानी दूसरी ओर, एमपीईबी ने पैनल की जांच की तो पता चला कि सांप की वजह से सप्लाई लाइनें डिस्टर्ब हो गई थीं. इस वजह से उसमें फॉल्ट हो गया था. एमपीईबी की ग्रिड सहित इंटेक वेल के कंट्रोल पैनलों और ट्रांसफार्मर में जर्क आ गया था. इस वजह से पानी की सप्लाई नहीं हुई. एमपीईबी के कर्मचारी अब इसे ठीक कर रहे हैं. इसके ठीक होने के बाद ही पानी की सप्लाई शुरू होगी. चूंकि, इस फॉल्ट की वजह से शहर की टंकियां नहीं भर सकी हैं. इसलिए 4 नवंबर को पानी की सप्लाई नहीं होगी. recent visitors 209