लोकायुक्त पुलिस ने मुदा स्कैम मामले में सिद्धारमैया की पत्नी से की लम्बी पूछताछ

मैसूरु लोकायुक्त पुलिस ने MUDA साइट आवंटन मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती बीएम से पूछताछ की। लोकायुक्त के एक अधिकारी ने कहा कि पार्वती को बुलाकर दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ चली। एमयूडीए भूमि आवंटन मामले में आरोप है कि सिद्धरमैया की पत्नी को मैसूर के एक पॉश इलाके में भूखंड आवंटित किए गए, जिनकी कीमत उनकी उस भूमि की तुलना में अधिक थी। इसे एमयूडीए ने अधिग्रहित किया था। एमयूडीए ने पार्वती को उनकी 3.16 एकड़ भूमि के बदले 50:50 अनुपात योजना के तहत भूखंड आवंटित किए थे। क्या है मामला? विवादास्पद योजना के तहत एमयूडीए ने आवासीय परिसर बनाने के लिए भूखंड छोड़ने वालों को उनसे ली गई अविकसित भूमि के बदले में 50 प्रतिशत विकसित भूमि आवंटित की थी। आरोप है कि मैसूरु तालुका के कसाबा होबली के कसारे गांव के सर्वे नंबर 464 में स्थित 3.16 एकड़ भूमि पर पार्वती का कोई कानूनी हक नहीं था। लोकायुक्त पुलिस ने एक विशेष अदालत के 25 सितंबर के आदेश पर 27 सितंबर को सिद्धरमैया, उनकी पत्नी, उनके साले मल्लिकार्जुन स्वामी और देवराजू नाम के एक व्यक्ति और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जमीन खरीदकर पार्वती को उपहार दिया मल्लिकार्जुन स्वामी ने देवराजू से जमीन खरीदकर पार्वती को उपहार में दी थी। विशेष अदालत के आदेश से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने सिद्धरमैया के खिलाफ जांच करने के लिए राज्यपाल थावरचंद गहलोत की तरफ से दी गई मंजूरी को बरकरार रखा था। पार्वती को 14 प्लॉट देने में अनियमितताएं ईडी का आरोप है कि एमयूडीए (मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण) की ओर से पार्वती को 14 भूखंड आवंटित किए जाने में अनिमितताएं हुई थीं। इस मामले में ईडी ने सिद्धरमैया के खिलाफ प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की थी, जो पुलिस प्राथमिकी के समान होती है। लोकायुक्त पुलिस इस मामले में मल्लिकार्जुन स्वामी और देवराजू से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। recent visitors 81

इंदौर में जिला प्रशासन दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराएंगी, अभिनव पहल

इंदौर  कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अभिनव पहल करते हुए एक विशेष पोर्टल तैयार किया गया है। यह पोर्टल नौकरी पाने के इच्छुक दिव्यांगजनों और नियोक्ताओं के बीच सेतु का काम करेगा। दिव्यांगजन इसमें अपना पंजीयन कर रोजगार पा सकते हैं। इस पोर्टल के संबंध में आज यहां कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। इस तरह से काम करेगा पोर्टल बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि यह पोर्टल दिव्यांगजनों और नियोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से जहां एक ओर दिव्यांगों को अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी मिलने में आसानी होगी, वहीं दूसरी और नियोक्ताओं को भी अपनी इकाई की जरूरत के मान से मानव संसाधन प्राप्त होंगे। कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि इस पोर्टल को और अधिक कारगर बनाया जाए। साथ ही इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित करें। अधिक से अधिक दिव्यांगजनों और नियोक्ताओं का पंजीयन कराया जाए। इस पोर्टल के माध्यम से दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जा रहा है। सशक्त दिव्यांग रोजगार पोर्टल पर औद्योगिक इकाईयां, अन्य कंपनियां, हॉस्पिटल, होटल्स आदि उनके यहां रिक्त पदों की या आवश्यकता की जानकारी इस पोर्टल में अपलोड कर रहे हैं। दिव्यांगजनों से अपील की गई है कि वे पोर्टल  www.divyangjobs.info पर जाकर अपना पंजीयन कराएं और अपनी व्यक्तिगत जानकारी, कार्य अनुभव आदि की जानकारी अपलोड करें, जिसे देख कंपनियां शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव को देखकर दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। ग्राम रोजगार की भी समीक्षा की बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने हर ग्राम रोजगार अभियान की प्रगति की समीक्षा भी की। बताया गया कि इंदौर जिले में 'हर ग्राम रोजगार' अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में उद्योगों की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। जिले में इस अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में उद्योग/व्यवसाय आदि रोजगार मूलक इकाईयां लगाने के लिये 428 युवाओं के प्रकरण बैंकों को भेजे गए हैं। इनमें से 142 युवाओं को 29 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक का लोन स्वीकृत कर वितरित कर दिया गया है। बैठक में कलेक्टर सिंह ने प्रत्येक ग्राम पंचायतवार एवं जनपद पंचायत वार उद्योग लगाने के अभियान की  प्रगति की समीक्षा की। उद्योग विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को शेष पात्र एवं इच्छुक हितग्राहियों के ऋण प्रकरण स्वीकृत कर ऋण वितरित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक सुचिता बेक तिर्की, महाप्रबंधक उद्योग एस.एस. मंडलोई सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और विभिन्न औद्योगिक संगठनों, होटल्स तथा हास्पिटल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।  recent visitors 85

उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, सुरेश पचौरी का नाम नहीं

 भोपाल मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा उपचुनाव (Assembly by-election) को लेकर बीजेपी (BJP) अपनी पूरी ताकत झोक रही है. वहीं, कांग्रेस (Congress) भी कड़ी टक्कर देने की कोशिश कर रही है. इसीक्रम में शुक्रवार को बीजेपी ने मध्य प्रदेश  की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ,केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान,ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता प्रचार करेंगे. बुधनी और विजयपुर उपचुना को लेकर कार्यकर्ता में जोश भरेंगे. बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर इन दिनों उपचुनाव को लेकर गहमा-गहमी जारी है.  प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ,केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान,ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दोनों सीटों पर करेंगे प्रचार. वहीं,मध्य प्रदेश के प्रभारी महेंद्र सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय भी मोर्चा संभालेंगे. वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा और दोनों ही उपमुख्यमंत्री भी स्टार प्रचारक बनाये गए. बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी होते ही प्रदेश में सियासी चर्चा तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी की लिस्ट में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेता सुरेश पचौरी का नाम शामिल नहीं है. बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित मप्र सरकार के 16 मंत्री शामिल हैं. लिस्ट में सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष्ख सीताराम आदिवासी, निर्मला बारेला का नाम भी शामिल हैं. इस लिस्ट में वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी को शामिल नहीं किया गया है, जबकि लोकसभा चुनाव में पचौरी स्टार प्रचारक के रूप में सक्रिय थे. कांग्रेस ने साधा निशाना बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी को शामिल नहीं किए जाने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है. उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपने सोश मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा, "जो पचौरी टिकट दिलाने का माद्दा रखते थे, वह बीजेपी में जाकर लुप्त हो गए." स्टार प्रचारकों की लिस्ट में इन नेताओं का नाम बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, शिव प्रकाश, डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सत्यनारायण जटिया, महेंद्र सिंह, सतीश उपाध्याय, जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ला, अजय जामवाल, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, विजय शाह का नाम शिमल है. इसके अलावा फग्गन सिंह कुलस्ते, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, जयभान सिंह पवैया, गोपाल भार्गव, हितानंद शर्मा, करण सिंह वर्मा, ऐदल सिंह कंसाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राकेश शुक्ला, नारायण सिंह कुशवाह, निर्मला भूरिया, लालसिंह आर्य, कृष्णा गौर और नरेन्द्र शिवाजी पटेल, भारत सिंह कुशवाह, शिवमंगल तोमर, रणवीर सिंह रावत, सुमेर सिंह सोलंकी, रामपाल सिंह, नरेन्द्र भाटिया, विजय दुबे, श्रीकांत देवसिंह का नाम भी शामिल है. recent visitors 81

सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले रेस्टोरेंट के संचालकों को नोटिस जारी

कांकेर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार आगामी त्यौहारी सीजन को दृष्टिगत करते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में संचालित विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंटों में दबिश देकर छापामार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में जिले में  संचालित होटल, रेस्टारेंट में दीपावली त्यौहार के उपलक्ष्य में निम्न गुणवत्ता वाली अमानक मिठाई, खाद्यान्न सामग्री विक्रय एवं घरेलू गैस सिलेण्डर का दुरुपयोग किये जाने के संबंध में संयुक्त टीम द्वारा दबिश देकर कार्रवाई की गई। अमानक स्तर की खाद्यान्न सामग्री पाए जाने पर नमूने लेकर लैब भेजने की भी कार्रवाई संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है।     इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले के चारामा नगर पंचायत में मेसर्स यादव दूध डेयरी से दूध, राजा भोजनालय एवं रेस्टोरेंट से खोवा, सुरेश होटल से पनीर एवं कुन्दा, दुर्गेश रेस्टोरेंट से दही, जोधपुर मिष्ठान भंडार से खोवा एवं पेड़ा की जांच  कर मिष्ठान्नों का नमूना प्राप्त कर गुणवत्ता परीक्षण हेतु रायपुर स्थित लैब भेजा गया। फूड एंड ड्रग्स विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर में दुर्गा होटल से स्ट्राबेरी स्वीट्स, जैन मिष्ठान से खजूर रोल, गोपाल स्वीट्स से कलाकंद गुलशन होटल से मिल्क बर्फी के नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी प्रकार माजीसा किराना स्टोर भानुप्रतापपुर से निलांस सेवाइया लाल गुलाब सरसों तेल, मैगी मसाला, अचार एवं अन्य सामग्री 5576 रुपये, जायसवाल प्रोविहजन स्टोर्स भानुप्रतापपुर के अभिषेक जायसवाल से एवरेस्ट धनिया मसाला, निलांस चिकन मसाला गुजराती पापड़, विकेजी चनाचूर, लाल गुलाब सरसों तेल कीमत 3660 रुपये, जैन एजेंसी भानुप्रतापपुर हल्दीराम रोस्टेड चना 1320 रुपये, राजस्थान किराना स्टोर भानुप्रतापपुर पारले हाइड एंड सीक अनमोल टम्मी, नेचुरल टोस्ट, वाघ बकरी चाय 2690 रुपये, अरिहंत सुपर मार्केट भानुप्रतापपुर सुंदर तिल्ली टोस्ट चिंगस हाट गारलिक 480 रुपये, आशीर्वाद प्रोविहजन स्टोर्स 12776 रुपये कुल 30000 रुपये की एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त की गई। इसी तरह कांकेर में जय हिंद होटल से मलाई बर्फी, जैन मिष्ठान से पनीर, केसर पेड़ा, नेकी हसन से मथुरा पेड़ा, जय हिन्द रेस्टारेंट पनीर, राजस्थान स्वीटस से बादाम बर्फी का सैंपल जांच हेतु लिया गया एवं होटल रुबरु जायका से 5 किग्रा पुराना मटन, दाल पका 5 क्रिग्रा काबुली चना उबला 2 कि.ग्रा. रसगुल्ला 1 कि.ग्रा. मछली 3 कि.ग्रा. खराब पाए गए जिन्हें मौके पर नष्ट किया गया एवं वेज एवं नानवेज व्यंजन अलग-अलग नहीं रखने हेतु होटल संचालक को नोटिस दिया गया।    बताया गया कि राखी त्यौहार में लिए गये खाद्य नमूना में जैन मिष्ठान कांकेर के खोवा, राजस्थान स्वीट्स कांकेर के पेड़ा, दुर्गेश रेस्टारेंट चारामा बर्फी, गुलशन होटल भानुप्रतापपुर के रसगुल्ला, आजाद होटल भानुप्रतापपुर के पनीर, एवं तारकनाथ मिष्ठान भंडार के चमचम के नमून अमानक पाये गये जिसके विरुद्व खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत माननीय एडीएम न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया गया। साथ ही भानुप्रतापपुर के गणपती होटल से 1 नग, दसरु बिरयानी सेंटर 2 नग, प्रभु होटल 2 नग, आजाद होटल से 1 नग, गोपाला स्वीटस से 1 नग एवं कांकेर में लक्ष्मी रेस्टारेंट से 2 नग, दुर्गा मारवाड़ी होटल से 1 नग, राजेश होटल से 2 नग कुल 12 घरेलू सिलेंडर पर कार्यवाही की गई। मापतौल विभाग द्वारा जैन मिष्ठान, मां दुर्गा मारवाड़ी भोजनालय, गुरुनानक बेकरी, एवन बेकरी, जय हिन्द होटल, राजस्थान स्वीट्स, नेकी हसन स्वीट्स में व्यापारियों द्वारा पूर्व से पैक वस्तु के संबंध में घोषणाओं का पालन नहीं करने, पैकर पंजीयन नहीं लेने, असत्यापित तौल उपकरण, विनिर्दिष्ट मात्रा से कम तौल की मिठाई के संबंध में प्रकरण दर्ज किया गया। पूरी कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल सिंह, खाद्य निरीक्षक अमित कश्यप, उमेश सिन्हा, शैलेन्द्र ध्रुव एवं  मापतौल निरीक्षक सुअंजना बड़ा शामिल थे। recent visitors 70

फडणवीस के घर अनंत अंबानी, रात 12 बजे बैठक, 2 घंटे तक बंद कमरे में चर्चा, उद्धव ठाकरे से भी की थी मुलाकात

मुंबई  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद राजनीतिक बैठकें चल रही हैं। ऐसे में एक चौंकाने वाला घटनाक्रम हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के बेटे और जाने-माने उद्योगपति अनंत अंबानी ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। आधी रात के दौरे से राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है। यह अभी तक साफ नहीं है कि अनंत अंबानी ने वास्तव में क्या और किस विषय पर चर्चा की। दरअसल अक्टूबर की शुरुआत में उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने बेटे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद अब यह बात सामने आई है कि अनंत अंबानी ने एक और पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा उपमुख्यमंत्री, बीजेपी के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। फडणवीस-अनंत के बीच कितनी देर चर्चा? हमारे सहयोगी महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रात करीब 12 बजे अनंत अंबानी ने देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। दिलचस्प बात यह है कि खबर है कि दोनों के बीच आधी रात को डेढ़ से दो घंटे तक बातचीत हुई थी। यह अभी तक साफ नहीं है कि इस समय दोनों के बीच किन विषयों पर चर्चा हुई। यह स्पष्ट नहीं है कि इस यात्रा के पीछे कोई व्यावसायिक कारण है? किसी पारिवारिक समारोह या समारोह का निमंत्रण है या चुनाव के मद्देनजर बैठकों का सिलसिला हुआ है। हालांकि, विधानसभा चुनाव के दौरान हुई मुलाकातों से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। महीने की शुरुआत में भी अंबानी की राजनीतिक बैठकें इससे पहले अक्टूबर की शुरुआत में मुकेश अंबानी ने अनंत अंबानी के साथ मिलकर उद्धव ठाकरे से उनके आवास 'मातोश्री' पर बातचीत की थी। बैठक रात साढ़े दस बजे शुरू हुई और करीब दो घंटे तक चली। इस बैठक में ठाकरे के छोटे भाई चिरंजीव तेजस भी मौजूद थे। शिंदे से भी की थी मुलाकात इसके बाद आधी रात करीब एक बजे अंबानी पिता-पुत्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास 'वर्षा' गए और एकनाथ शिंदे के साथ बैठक की। वहां एक घंटे तक उनकी बैठकें हुईं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अंबानी ने महा विकास अघाड़ी और महायुति दोनों के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। जो उस समय भी आश्चर्यजनक था। हालांकि दोनों बैठकों या चर्चाओं का ब्योरा सामने नहीं आ सका। recent visitors 71

करौली : नायब तहसीलदार की मौत, पार्क में पेड़ से लटका मिला शव, 5 दिन पहले हुआ था ट्रांसफर

करौली राजस्थान के करौली शहर में एक नायब तहसीलदार का शव शनिवार को एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नायब तहसीलदार ने आत्महत्या की या यह हत्या का मामला है। पार्क में टलने आए लोगों ने देखा शव पुलिस ने बताया कि करौली कलेक्ट्रेट के सामने सिटी पार्क में टहल रहे लोगों ने शनिवार सुबह शव लटका देखा जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। उसने बताया कि नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह (40) का पांच दिन पहले धौलपुर से करौली तबादला हुआ था। उसने बताया कि वह भरतपुर के बाई गांव के रहने वाले थे। राजेंद्र के बारे में भरतपुर जिले के हलैना थाना इलाके के वाई गांव में रहने वाले बड़े भाई अतर सिंह ने बताया कि राजेंद्र की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी प्रीति (24) और छोटी अंजू (22) हैं। दोनों बेटियां ही फिलहाल पढ़ रही हैं। परिवार खुद अचंभे में हैं कि यह घटना आखिर क्यों हुई। नायब तहसीलदार राजेंद्र को किसी भी तरह की पारिवारिक या आर्थिक समस्या नहीं थी। राजेंद्र की पत्नी यहीं वाई गांव में दोनों बेटियों के साथ इक अलग मकान में रहती थीं। पुलिस ने फिलहाल परिजन और उसके परिचितों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद मौत के कारणों का पता टल सकेगा। प्रथम दृष्टया में लग रहा आत्महत्या का मामला पुलिस उपाधीक्षक अनुज शुभम ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अधिकारी की हत्या की गई है या उन्होंने आत्महत्या की लेकिन प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने राजेंद्र सिंह के परिजनों को सूचना दे दी है। recent visitors 85

शाहरुख ने खुद को हिंदू बताकर की दोस्ती, फिर जबरन शादी और रेप, अब उम्रकैद

 अलवर राजस्थान के अलवर में धर्म छुपाकर नाबालिग लड़की संग दोस्ती कर उसके बाद धोखे से शादी और दुष्कर्म करना शाहरुख नाम के युवक को महंगा पड़ गया। अदालत में दोषी साबित होने के बाद अब उसे जीवनभर जेल में ही रहना होगा। अलवर में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) एक्ट की स्पेशल कोर्ट (संख्या चार) ने धर्म छुपाकर नाबालिग लड़की से धोखाधड़ी से शादी करने और दुष्कर्म करने के मामले में दोषी युवक को शुक्रवार काे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। स्पेशल कोर्ट की जज हिमांकनी गौड ने आरोपी शाहरुख को नाबालिग से धर्म छुपाकर धोखाधड़ी से शादी करने और दुष्कर्म करने का दोषी मानते हुए उसे 67 हजार रुपये का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरवरी 2021 में शाहरुख ने खुद को सुमित बताकर नाबालिग से दोस्ती की थी। वह कलावा पहनकर और टीका लगाकर नाबालिग को मंदिर ले जाता था। बाद में वह उसे राजगढ़, जयपुर और दिल्ली ले गया। जहां आर्य समाज के वैदिक ट्रस्ट में खाली कागज पर हस्ताक्षर करा लिए, लेकिन पीड़िता ने शादी से इनकार कर दिया। वहां से शाहरुख उसे गुरुग्राम ले गया, जहां पीड़िता को उसका वास्तविक नाम पता चला। इस पर शाहरुख ने उससे मारपीट की और दुष्कर्म किया। गुरुग्राम से ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल कारावास वहीं, राजस्थान के ही झुंझुनु में भी पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी को शुक्रवार को 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। स्पेशल जज ने अभियाेगी सुरेश कुमार को नाबालिग से दुष्कर्म करने का दोषी मानते हुए उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इस मामले के अनुसार, उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र में 13 अप्रैल 2019 को पीड़िता से दुष्कर्म किया, जब वह घर पर अकेली थी। सुरेश ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। recent visitors 84