लगा जाम देवास : इंदौर-बैतूल हाईवे पर कालीसिंध नदी पर बने पुल पर गड्ढा़, वाहन किए डायवर्ट

 देवास इंदौर-बैतूल हाईवे पर चापड़ा क्षेत्र के मोखापिपलिया में कालीसिंध नदी के अंग्रेजों के जमाने के पुल पर गड्ढा हो जाने से शुक्रवार रात भारी वाहनों का रुट डायवर्ट कर दिया गया। चापड़ा से बागली, पुंजापुरा, कांटाफोड़ होकर वाहनों के निकलने का सिलसिला चल चल रहा था। इसी दौरान शनिवार अल सुबह बागली पुंजापुरा के बीच बरझाई घाट पर सीमेंट से भरा एक ट्राला ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर एक अन्य वाहन से टकरा गया। इसके कारण रास्ते में जाम लग गया। कुछ ही देर में एक के बाद एक सैकड़ो वाहनों की कतार लग गई। वाहन चालक सहित यात्री भी परेशान होते रहे। 4 से 5 घंटे के बाद यहां पर यातायात व्यवस्थित हो पाया। वहीं वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ने के कारण कांटाफोड़ क्षेत्र में भी जाम लग गया था। एक हिस्से से छोटे वाहन निकलते रहे उधर रात में ही मोखापिपल्या में पुल पर हुए गड्ढे का सुधार कार्य किया गया। इसके बाद सुबह से वाहनों का आवागमन सुचारू हो पाया हालांकि रात में भी पुल के एक हिस्से से छोटे वाहन निकलते रहे थे। उधर पुल पर गड्ढा होने और रोड डायवर्ट होने को लेकर शनिवार सुबह से लोग इंदौर जाने के लिए पहले अपने जान पहचान वालों और रिश्तेदारों से आवागमन की स्थिति का पता करते रहे। खातेगांव, कन्नौद, नेमावर क्षेत्र के लोगों ने चापड़ा और बागली क्षेत्र के लोगों से मोबाइल फोन पर संपर्क किया जब आवागमन सुचारू होने की जानकारी मिली तब यह लोग इंदौर के लिए रवाना हुए। वाहनों का दबाव ज्यादा, पुल की चौड़ाई कम… मोखापिपल्या में कालीसिंध नदी पर बना पुल अंग्रेजों के जमाने का है। वाहनों के अधिक दबाव के बीच यह पुल काफी सकरा पड़ रहा है। वहीं ऊंचाई कम होने के कारण वर्षा काल में नदी उफान पर आने से रास्ता बंद हो जाता है। पुल के आसपास या पुल के ऊपर हादसा हो जाने की स्थिति में रास्ता जाम हो जाता है। इस मार्ग से निकलने वालों को रोड डाइवर्ट होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम में फंसने के कारण वे अपनी मंजिल पर समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। अब पुल के सुधार होने तक भारी वाहनों को डायवर्ट कर निकाला जाएगा। इससे लगातार जाम की आशंका बनी रहेगी। recent visitors 52

बिना भवन अनुज्ञा लिए फर्जीवाड़ा कर लोगों को बेच दी जमीन, कमलानगर थाने में हुई एफआईआर

भोपाल  कमला नगर थाना पुलिस ने आशिमा-असनानी बिल्डर ओपी कृपलानी व उसके साथियों के खिलाफ शुक्रवार को धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। दरअसल बिल्डर ने 24 वर्ष पूर्व सम्राट अशोक गृह निर्माण समिति के सदस्य नहीं होने के बाद भी अवैध तरीके से जमीन खरीदी थी। जिस पर उसने ऋषि परिसर आवासीय कॉलोनी बनाकर फ्लैट तक बेच दिए। इस कॉलोनी में अतिरिक्त जमीन छोड़ी गई थी, जिसको भी बिल्डर ने बिना भवन अनुज्ञा लिए फर्जीवाड़ा कर बेच दिया है। जब इसका पता फ्लैट खरीदने वाले फरियादी को चला तो उसने कलेक्टर कार्यालय, तहसील कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। जहां से लंबी जांच चलने के बाद और मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक सूर्या कालोनी नेहरू नगर निवासी राजकुमार पांडेय ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि आशिमा व असनानी बिल्डर ओमप्रकाश कृपलानी ने वर्ष 2000 में कोटरा सुल्तानाबाद स्थित सम्राट अशोक गृह निर्माण सहकारी संस्था से लगभग 39 हजार 204 स्क्वायर फीट जमीन खरीदी थी, जबकि वह इस समिति का सदस्य भी नहीं था। इसके लिए उसने फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। इस जमीन के अधिकांश हिस्से पर बिल्डर ने ऋषि परिसर बनाकर उसमें करीब 17 फ्लैट बेच दिए थे। जबकि इसमें से तीन हजार 400 स्क्वायर फीट जमीन को अन्य गृह निर्माण समितियों और शीला एस पिल्लई, महेश बल व राजकुमार पांडे को बेचा गया था। जब उन्होंने इस भूमि के संबंध में जानकारी जुटाई तो पता चला कि इस पर निर्माण के लिए किसी भी तरह की कोई भवन अनुमति नहीं ली गई है। जबकि ऋषि परिसर कालोनी का निर्माण करते वक्त उक्त भूमि पार्क सहित अन्य सार्वजनिक उपयोग के लिए छोड़ी गई थी, जिसके फर्जी दस्तावेज तैयार कर और बिना भवन अनुमति के फरियादी को बेच दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद बिल्डर ओमप्रकाश कृपलानी, जया कृपलानी, विशन अशनानी, मनोज बुलचंदानी, लालजी शर्मा सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिक रूप से एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है। साथ ही बयान दर्ज कराने के लिए आरोपितों को तलब किया जाएगा। एक जमीन को बेचा कई बार राजकुमार पांडे ने बताया कि आशिमा और सी-21 मॉल के मालिक ओपी कृपलानी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक नहीं कई फर्जीवाड़े किए हैं। उसने गृहनिर्माण समिति का सदस्य नहीं होने के बाद भी जमीन खरीद ली और उसे अलग-अलग गृह निर्माण समितियों, लोगों को कई बार बेच दिया। इतना ही नहीं पार्क, मंदिर, सामाजिक भवन बनाने के लिए छोड़ी गई भूमि तक को बेच डाला। इस मामले में कलेक्टर, तहसीलदार से शिकायत की गई थी। पिछले वर्ष तत्कालीन कलेक्टर आशीष सिंह के समय सीमांकन हुआ तो हकीकत सामने आई है। जब इस मामले में बिल्डर ओमप्रकाश कृपलानी के फोन नंबर पर चर्चा की गई तो बताया गया कि उनको किसी भी तरह के फर्जीवाड़े और एफआइआर दर्ज होने के मामले में जानकारी नहीं है। फरियादी की शिकायत पर बिल्डर ओपी कृपलानी व उसके साथियों पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में आरोपितों से पूछताछ की जाएगी और उनसे दस्तावेज मांगे जाएंगे। जांच -पड़ताल होने के बाद आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। recent visitors 130

महाकालेश्वर मंदिर में अब 24 घंटे मिलेगा लड्‌डू का प्रसाद, ATM जैसी मशीन से 100 ग्राम से लेकर आधा किलो तक के निकलेंगे पैकेट……

उज्जैन महाकाल मंदिर उज्जैन के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है. अब मंदिर में प्रसाद पाने के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा. मंदिर प्रशासन ने प्रसाद वितरण व्यवस्था में बदलाव करते हुए क्यूआर कोड सिस्टम लागू किया है. इस सिस्टम के तहत भक्तों को डिस्प्ले पर दिख रहे पैकेट को चुनना होगा और फिर अपने मोबाइल से क्यूआर कोड को स्कैन करके भुगतान करना होगा. इसके बाद उन्हें ऑटोमेटिक मशीन से प्रसाद मिल जाएगा. इस नई व्यवस्था से मंदिर में भीड़ कम होगी और भक्तों को आसानी से प्रसाद मिल सकेगा. QR कोड स्कैन कर ले सकेंगे प्रसाद दरअसल, महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों को प्रसाद पाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है. अब प्रसाद के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं है. भक्त क्यूआर कोड स्कैन करके मशीन से लड्डू प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे. इस नई तकनीक के तहत भक्त डिस्प्ले पर प्रसाद के पैकेट का चयन करेंगे और मोबाइल के जरिए पेमेंट करेंगे. इस बदलाव से प्रसाद वितरण की प्रक्रिया तेज और सुविधाजनक हो जाएगी. खासकर तब जब मंदिर में भीड़ अधिक हो. भक्तों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है. एटीएम जैसी मशीनें महाकाल मंदिर में प्रसाद वितरण के लिए एटीएम जैसी मशीनें लगाई जा रही हैं. दिवाली के बाद लड्डू प्रसाद के काउंटर पर ये मशीनें काम करने लगेंगी. बता दें कि महाकाल मंदिर देश का पहला मंदिर बन जाएगा जहां प्रसाद के लिए डिस्पेंस मशीनें लगाई जाएंगी. मंदिर प्रशासक ने बताया कि दिवाली के बाद यह योजना लागू की जाएगी और मशीनें कोयंबटूर में बनाई गई हैं. बिना रूकावट होंगे भस्म आरती के दर्शन इसके अलावा महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को रातभर बाहर रहने की जरुरत नहीं पड़ेगी. अब आम भक्तों को रात 2 बजे मानसरोवर गेट से सीधे एंट्री दी जाएगी. आम भक्त भी अब वीआईपी भक्तों की तरह भस्म आरती के दर्शन कर पाएंगे.दिवाली से पहले इस नई व्यवस्था को लागू किया जाएगा. मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को लगातार हो रही परेशानियों के कारण नई व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है.   उन्होंने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल का लड्डू प्रसाद (शुद्ध घी और बेसन से निर्मित) उपलब्ध कराया जाता है, जिसकी मांग न केवल देश में बल्कि विदेशों से आए भक्तों के बीच भी है। प्रतिदिन 50 से 60 क्विंटल लड्डू मंदिर … Read more at: https://panchjanya.com/2024/10/26/364178/bharat/madhya-pradesh/laddu-prasad-will-be-available-24-hours-a-day-in-mahakaleshwar-temple-packets-of-100-grams-to-half-a-kilo-will-come-out-from-a-machine-like-atm/ उन्होंने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल का लड्डू प्रसाद (शुद्ध घी और बेसन से निर्मित) उपलब्ध कराया जाता है, जिसकी मांग न केवल देश में बल्कि विदेशों से आए भक्तों के बीच भी है। प्रतिदिन 50 से 60 क्विंटल लड्डू मंदिर … Read more at: https://panchjanya.com/2024/10/26/364178/bharat/madhya-pradesh/laddu-prasad-will-be-available-24-hours-a-day-in-mahakaleshwar-temple-packets-of-100-grams-to-half-a-kilo-will-come-out-from-a-machine-like-atm/ ऐसे काम करेगी मशीन पैकेट चयन : मशीन की डिस्प्ले स्क्रीन पर प्रसादी ऑप्शन (100, 200 या 500 ग्राम) दिखेंगे। इनमें से किसी पैकेट को सिलेक्ट करें। क्यूआर कोड : मोबाइल से कोड को स्कैन करें। इसके बाद पेमेंट की प्रक्रिया पूरी करें। वितरण: मशीन के निचले हिस्से में हरी लाइट आते ही लड्डू प्रसादी का पैकेट मिल जाएगा।   recent visitors 116

पाकिस्तान टीम ने तीसरे टेस्ट में मैच में भी शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली

रावलपिंडी  पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले मुकाबले में हार के बाद जबरदस्त वापसी की है। उसने दूसरे मैच के बाद तीसरे में भी शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इंग्लैंड ने पहली पारी में 267 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने पहली पारी में 344 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद उसने इंग्लैंड की दूसरी पारी को सिर्फ 112 रनों पर समेट दिया। उसे दूसरी पारी में सिर्फ 36 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उसने एक विकेट खोकर 3.1 ओवरों में ही हासिल कर लिया। यानी उसे यह मैच जीतने में सिर्फ 19 गेंद लगे। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम को पहला झटका 14 रनों के पर लगा। सैम अयूब को 8 रनों के निजी स्कोर पर जैक लीच ने एलबीडब्ल्यू किया। इसके बाद अब्दुल्लाह शफीक और शान मसूद ने कोई झटका नहीं लगने दिया। शफीक 5 रन पर नाबाद रहे तो कप्तान शान मसूद ने 6 गेंदों में 4 चौके और एक छक्का उड़ाते हुए नाबाद 23 रनों की पारी खेली। मैच में जैसे ही उन्होंने शोएब बशीर को छक्का लगाया तो पाकिस्तानी टीम के प्लेयर्स की खुशी देखते बन रही थी। यह शान मसूद के लिए भी बड़ी बात है, क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद उन्हें कप्तानी से हटाने की बात चल रही थी। ऐसे मौके पर इस तरह से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतना बेहद खास है। रोचक बात यह है कि इस टीम में न तो बाबर आजम हैं, न ही शाहीन अफरीदी और न ही नसीम शाह। इसके बावजूद पाकिस्तान ने कमाल किया। पाकिस्तान की जीत के हीरो रहे नोमान अली और साजिद खान। इन दोनों ने एक बार फिर दूसरी पारी में सभी 10 विकेट अपने नाम किए। साजिद ने 4 और नोमान ने 6 विकेट झटके। दूसरी पारी में इंग्लिश पारी सिर्फ 112 रनों पर ढेर हो गई थी, जबकि जो रूट सबसे अधिक 33 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। recent visitors 71

कहीं आप नकली दवा तो नहीं खा रहे? CDSCO की जांच में हुईं 49 दवाएं फेल

 नई दिल्ली केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने सितंबर में मानक गुणवत्ता परीक्षण में विफल होने वाली दवाओं की मासिक सूची जारी की है.  जारी इस लिस्ट में CDSCO ने कैल्शियम सप्लीमेंट शेल्कल 500 और एंटासिड पैन डी सहित चार दवाओं के चुनिंदा बैचों को नकली घोषित किया और 49 दवाओं और फॉर्मूलेशन को मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं बताया. एक रिपोर्ट के मुताबिक CDSCO के सितंबर के लिए हाल ही में जारी मासिक अपडेट में नकली घोषित की गई अन्य दवाओं में यूरिमैक्स डी शामिल है, जिसका इस्तेमाल सौम्य प्रोस्टेट हाइपरप्लासिया (BPH) या प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने के इलाज के लिए किया जाता है. इसके साथ ही डेका-ड्यूराबोलिन 25 इंजेक्शन भी इस लिस्ट में है जिसका इस्तेमाल रजोनिवृत्ति के बाद की महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस के इलाज के लिए किया जाता है. क्योंकि इन दवाओं के निर्माता अभी भी जांच के दायरे में हैं, CDSCO अलर्ट में उनका नाम नहीं है, जैसा कि पिछले महीने हुआ था. ये दवाइयां टेस्ट में हुईं फेल- बता दें कि CDSCO ने पाया कि 4 दवाएं के सैंपल्स जो फेल हुए थे, वो नकली कंपनियों द्वारा बनाई जा रहे थे और सैंपल्स नकली दवाओं के थे. 3,000 दवाओं में से 49 दवाएं गुणवत्ता परीक्षण में विफल पाई गईं, इन्हें CDSCO द्वारा बैच के अनुसार वापस मंगाया गया है. CSDCO द्वारा की गई यह सतर्कतापूर्ण मासिक कार्रवाई गैर मानक गुणवत्ता वाली दवाओं के प्रतिशत को घटाकर 1% कर देती है. इन दवाओं के सैंपल्स पाए गए नकली– CDSCO प्रमुख ने कहा कि कुल सैंपल की गई दवाओं में से केवल लगभग 1.5% ही कम प्रभावकारी पाई गईं. इनमें हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स द्वारा मेट्रोनिडाजोल टैबलेट, रेनबो लाइफ साइंसेज द्वारा डोमपेरिडोन टैबलेट, पुष्कर फार्मा द्वारा ऑक्सीटोसिन, स्विस बायोटेक पैरेंटरेल्स द्वारा मेटफॉर्मिन, कैल्शियम 500 mg और लाइफ मैक्स कैंसर लैबोरेटरीज द्वारा विटामिन D3 250 IU टैबलेट, एल्केम लैब्स द्वारा PAN 40 आदि शामिल हैं   recent visitors 60

पंजाब में नेशनल हाईवे बंद, भटकते रहे राहगीर

     अमृतसर पंजाब सरकार के खिलाफ भड़के किसान शनिवार को भी सड़कों पर उतर आए हैं। पंजाब में किसानों ने धान खरीद सहित विभिन्न मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय ताजा विरोध प्रदर्शन की घोषणा की। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर मंडियों के नजदीक प्रमुख मार्गों को जाम करके धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी प्रदेशभर में किसानों ने कई हाईवे जाम कर दिए थे। फगवाड़ा मुख्य चौक पर किसान सुबह से ही धरने पर बैठ गए हैं। भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) पंजाब के अध्यक्ष सुरजीत सिंह फूल ने कहा 26 अक्टूबर को 4 बिंदुओं पर सड़क जाम करेंगे। दोपहर 1 बजे विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे और सड़कों पर बैठेंगे। उधर, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है शनिवार को किसानों के धरने की वजह धान की खरीद न होना है। बड़रुखान और संगरूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर समय दोपहर एक बजे से हाईवे जाम कर दिए जाएंगे। किसानों ने शनिवार को भी प्रदेश के नेशनल हाईवे जाम कर दिए हैं। इनमें फगवाड़ा में अमृतसर-दिल्ली हाईवे, संगरूर में बदरूखां, संगरूर-बठिंडा हाईवे, मोगा में डगरू, मोगा-फिरोजपुर हाईवे, गुरदासपुर में सतियाली फूल, गुरदासपुर टांडा हाईवे और बटाला में बटाला रेलवे स्टेशन के पास किसानों ने धरना दिया है। इस वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। लोग खासे परेशान हो रहे हैं। इधर किसान हैं कि हाईवे खोलने को लेकर तैयार नहीं हैं। इस मौके पर सरकार से धान की खरीद व लिफ्टिंग फौरी तौर पर करने की मांग कर रहे हैं। धान की लिफ्टिंग न होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी गई है। इसके तहत 29 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक सभी डीसी दफ्तरों का घेराव किया जाएगा। साथ ही मंडियों में आने पर आप सरकार के मंत्रियों, विधायकों व अधिकारियों का काले झंडों के साथ घेराव करने का एलान किया गया। मुख्यमंत्री ने मांगा था दो दिन का समय किसान नेताओं रामिंदर सिंह पटियाला, दविंदर सिंह पुनिया आदि ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से 19 अक्तूबर को चंडीगढ़ में बैठक करके धान की निर्विध्न खरीद व लिफ्टिंग का मामला हल करने को दो दिनों का समय मांगा गया था। लेकिन मान के दिलाए भरोसे के बावजूद मंडियों में खरीद व लिफ्टिंग का संकट जस का तस बना हुआ है। इसके चलते किसानों को मंडियों में परेशान होना पड़ रहा है। उनकी बेटों की तरह पाली फसलें मंडियों में पड़ी खराब हो रही हैं। इसलिए मजबूरी में किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ा है। उपचुनावों में भाजपा और आप का विरोध करेंगे किसान किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार भी किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पंजाब के गोदामों व शैलरों में पड़े पुराने भंडारों की केंद्र ने समय पर लिफ्टिंग नहीं की, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने ऐलान किया कि अगर मसला हल न हुआ, तो विधानसभा के उपचुनावों में भाजपा व आप का विरोध करने से भी किसान जत्थेबंदियां गुरेज नहीं करेंगी। इन मुख्य मार्गों पर धरना दे रहे किसान     अमृतसर-दिल्ली राजमार्ग, फगवाड़ा     बदरूखां, संगरूर-बठिंडा हाईवे, संगरूर     डगरू, मोगा-फिरोजपुर राजमार्ग, मोगा     सतियाली फूल, गुरदासपुर टांडा हाईवे, गुरदासपुर     बटाला रेलवे स्टेशन, बटाला   recent visitors 70

मुख्यमंत्री सैनी का सख्त निर्देश, 17 प्रतिशत तक नमी वाले धान के एक-एक दाने की MSP पर हो खरीद

चंडीगढ़ धान खरीद के दौरान कट लगाने की किसानों की शिकायतों पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि मंडियों में खरीद एजेंसियां 17 प्रतिशत तक नमी वाले धान के एक-एक दाने की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद करें। उन्होंने शुक्रवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर के कुछ किसानों के साथ फोन पर बात की और उनसे वस्तुस्थिति की जानकारी ली। किसानों ने मुख्यमंत्री को धान खरीद के दौरान कट लगाने की जानकारी दी। इस पर सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य सरकार के लिए किसान हित सर्वोपरि है और अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसानों को कट लगने की समस्या का सामना न करना पड़े। गेहूं कटौती की राशि तुरंत प्रभाव से जारी करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने आढ़तियों को आ रही समस्या का समाधान करते हुए अधिकारियों को पिछले वर्ष की गेहूं कटौती की राशि तुरंत प्रभाव से जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मंडियों में किसानों की उपज खरीद के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान कर रही है, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। गेहूं की कटौती राशि देने का निर्देश मुख्यमंत्री सैनी ने आढ़तियों को आ रही समस्या का समाधान करते हुए अधिकारियों को पिछले वर्ष की गेहूं कटौती की राशि तुरंत प्रभाव से जारी करने के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मंडियों में किसानों की उपज खरीद के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान कर रही है, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके. किसान का कल्याण केंद्रबिंदु है उन्होंने आगे कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है, इसलिए कृषि और किसान का कल्याण हमारी नीतियों के केंद्रबिंदु हैं. राज्य सरकार किसान को फसल की बुवाई से लेकर उसे बाजार में बेचने तक हर कदम पर मदद दे रही है. उन्होंने कहा कि फसल खरीद का पैसा भी किसानों को सीधे उनके खातों में भुगतान किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी. recent visitors 63