चूनाभट्टी इलाके में एक दिव्यांग का सेवादार मोबाइल चुराकर भाग, यूपीआई से उड़ाए पौने दो लाख रुपये

भोपाल  शहर के चूनाभट्टी इलाके में एक दिव्यांग व्यक्ति का सेवादार उनका मोबाइल चुराकर भाग गया और फिर मोबाइल के यूपीआई ऐप से उनकी पत्नी के बैंक खाते में जमा पौने दो लाख रुपये उड़ा दिए। सेवादार पिछले छह महीने से स्वरूप शालिग्राम की सेवा कर रहा था। उनकी पत्नी सोनल शालिग्राम ने होमकेयर एजेंसी के जरिए उसे नौकरी पर रखा था। मोबाइल चुराकर भागा सात सितंबर की शाम नौकरी से वापस घर जाते समय वह दिव्यांग व्यक्ति का मोबाइल चुराकर ले गया और दो दिन में अलग-अलग ट्रांजेक्शन करते हुए एक लाख 70 हजार रुपये दूसरे बैंक खातों में भेज दिए। सोनल की शिकायत पर चूनाभट्टी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। सोनल के पास पहुंचे ट्रांजेक्शन के मैसेज थाना प्रभारी भूपेंद्र कौर संधू ने बताया कि सोनल और उनके पति स्वरूप शालिग्राम सागर गार्डन होम कॉलोनी में रहते हैं। सोनल घर के पास ही बुटिक का संचालन करती हैं। उनके पति स्वरूप लकवाग्रस्त होने की वजह से चलने-फिरने से लाचार हैं। पति की देखभाल के लिए सोनल ने छह महीने पहले मल्टी होमकेयर नामक एजेंसी के माध्यम से 25 वर्षीय सौरभ कोचर को नौकरी पर रखा था। दिन में करता था देखभाल सौरभ मूलत: रीवा जिले का रहने वाला है और वर्तमान में वह करोंद में रहता है। वह सुबह नौ से शाम सात बजे तक उनके घर नौकरी करता था। सात सितंबर को सौरभ ने जाते समय स्वरूप का मोबाइल चुरा लिया। रात करीब नौ बजे सोनल घर पहुंची तो उन्हें स्वरूप का मोबाइल नहीं मिला, फोन करने पर मोबाइल बंद आया। केयरटेकर मुहैया कराने वाली कंपनी से भी पूछताछ उन्होंने तुरंत सौरभ को फोन किया तो उसका फोन भी बंद था, जिसके बाद सोनल ने चूनाभट्टी थाने में मोबाइल चोरी की शिकायत की। वहीं अगले दो दिन में उनके पास अलग-अलग यूपीआई ट्रांजेक्शन के मैसेज पहुंचे, जिसमें कुल एक लाख 70 हजार रुपये की निकासी की गई थी। पुलिस आरोपित की मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है। केयरटेकर उपलब्ध कराने वाली कंपनी के अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है। केयरटेकर के लिए लोगों को किस आधार पर रखा जाता है, कंपनी से यह जानकारी मांगी गई है। recent visitors 82

इंडिगो फ्लाइट में महिला के साथ छेड़छाड़, चेन्नई एयरपोर्ट पर आरोपी की गिरफ्तारी

Woman molested in Indigo flight, accused arrested at Chennai airport ( Woman molested in Indigo flight ) दिल्ली-चेन्नई इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना 9 अक्टूबर की है। आरोपी उड़ान के दौरान महिला को आपत्तिजनक तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था। फ्लाइट लैंड होते ही पुलिस ने कार्रवाई की। नई दिल्ली/चेन्नई: दिल्ली-चेन्नई इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में एक महिला यात्री के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि इस पूरे मामले में इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। आरोपी पेशे से संगमरमर और टाइल बिछाने का काम करता है। यह घटना 9 अक्टूबर की बताई जा रही है। महिला का आरोप है कि 45 वर्षीय राजेश शर्मा उसके साथ इंडिगो एयरलाइंस में साथ ही ट्रेवल कर रहा था। बुधवार को उड़ान के दौरान, राजेश एक महिला के बगल में बैठा था। महिला ने आरोप लगाया कि उस आदमी ने उसे गंदे तरीके से छूने की कोशिश की। जब महिला ने सभी को बताया कि लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने गंदी हरकत करना जारी रखा। इसके बाद पायलट ने खुद उस शख्स की शिकायत की जिसके बाद आरोपी को फ्लाइट लैंड होते ही गिरफ्तार कर लिया गया।जैसे ही फ्लाइट ने लैंड किया, सुरक्षाकर्मी, पहले से ही विमान के उतरने का इंतजार कर रहे थे, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद, महिला को भी हवाई अड्डे पर इंडिगो कार्यालय ले जाया गया, जहां से उसने लिखित में शिकायत दी। इस बीच, आदमी को हवाई अड्डे की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। आगे की जांच जारी है। महिला जयपुर और दिल्ली की यात्रा के बाद घर लौट रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया कि आरोपी, जो उसके पीछे बैठा था, ने उड़ान के दौरान कथित तौर पर महिला को आपत्तिजनक तरीके से छूने की कोशिश की थी। स्थानीय पुलिस ने महिला को लिखित शिकायत दर्ज कराने में मदद करने के बाद, जांच चल रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने अभी तक इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। Read More : https://mysecretnews.com/manager-of-livelihood-mission/ recent visitors 176

उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि, डबल इंजन की सरकार इसी परंपरा को लगातार आगे बढ़ा रही है- सीएम योगी

लखनऊ  गोरखनाथ मठ की परंपरा को मुख्यमंत्री बनने के बाद से योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति के जरिये लगातार विस्तार दे रहे हैं। एंटी रोमियो स्क्वाड, पिंक टॉयलेट, पिंक बूथ, पिंक बसें, पीएसी में महिला बटालियन, थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को पहली बार बीट पर तैनाती, लखपति दीदी, बैंक सखी, कृषि सखी, सुकन्या योजना, स्वयं सहायता समूहों का सशक्तिकरण, निराश्रित महिला पेंशन की पात्रता के लिए उम्र की सीमा खत्म करने के साथ धनराशि में वृद्धि जैसी योजनाएं इसका प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री का यह काम अपनी परंपरा, संस्कृति, संस्कार एवं इतिहास का सम्मान है। फिलहाल योगी सरकार में मिशन शक्ति का पांचवा चरण चल रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि, डबल इंजन की सरकार इसी परंपरा को लगातार आगे बढ़ा रही है। इसमें से मिशन शक्ति सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। शारदीय नवरात्रि के दिन ही मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति के प्रथम चरण की शुरुआत देवीपाटन (देश के प्रमुख शक्तिपीठों में एक) से की थी। समय और स्थान का चयन खुद में एक बड़ा संदेश था। गोरखपुर के लोग मानते हैं कि योगी आदित्यनाथ जिस गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर हैं, उसमें नारियों का बेहद सम्मान रहा है। हर साल दोनों नवरात्रि में पीठ में इसका जीवंत स्वरूप भी दिखता है। रोज की खास पूजा के बाद नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या पूजन से इसका समापन होता है। खुद पीठाधीश्वर के रूप में मुख्यमंत्री कन्याओं का पांव पखारते हैं। उनको भोजन कराते हैं और दक्षिणा देकर विदा करते हैं। महिलाओं की शिक्षा और स्वावलंबन पर भी गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ का वर्षों से खासा फोकस रहा है। पीठ की ओर से संचालित शैक्षिक प्रकल्प महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद कई दशकों से आधी आबादी के शैक्षिक पुनर्जागरण और आर्थिक स्वावलंबन का अलग-अलग तरीकों से पूरे पूर्वांचल में अलख जगा रहा है। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के शिक्षण संस्थाओं में से कई में बालिकाओं के लिए सह शिक्षा (को-एजुकेशन) की व्यवस्था है। करीब दर्जन भर ऐसे शिक्षण संस्थान हैं जो विशेष तौर पर बालिकाओं की शिक्षा और उनके स्वावलंबन के लिए ही समर्पित हैं। महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप महिला पीजी कॉलेज, महाराणा प्रताप टेलरिंग कॉलेज, दिग्विजयनाथ बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय, महाराणा प्रताप मीराबाई महिला छात्रावास, दिग्विजयनाथ महिला छात्रावास, गुरु गोरक्षनाथ स्कूल ऑफ नर्सिंग, योगीराज बाबा गम्भीरनाथ निशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र जैसे संस्थानों से प्रतिवर्ष हजारों बालिकाएं अपने जीवन पथ पर ससम्मान आगे बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी पीठ की परंपरा के अनुसार विभिन्न योजनाओं के जरिये अबला कही जाने वाली नारी को वह सबला बनाने में जुटे हैं, वह भी पूरी शिद्दत से।     recent visitors 94

15 अक्टूबर को भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगे। 15 अक्टूबर को आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला में आयोजित किया जाएगा, जहां लगभग 50 हजार लोगों के उपस्थित रहने की संभावना है। समारोह में भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे। जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार की नई कैबिनेट में अनिल विज, कृष्ण लाल मिड्ढा, श्रुति चौधरी, अरविंद कुमार शर्मा, विपुल गोयल , निखिल मदान को जगह मिल सकती है। गौरतलब है कि, नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद गुरुवार को उन्होंने राजधानी में केंद्रीय मंत्री और हरियाणा भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की थी। विधानसभा चुनाव के दौरान ही भाजपा की ओर से संकेत दिए गए थे कि अगली सरकार के भी मुखिया नायब सिंह सैनी बनेंगे। भाजपा ने मार्च 2024 में नायब सिंह सैनी को हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पद से मुख्यमंत्री बनाया था। उस समय भाजपा मनोहर लाल के साढ़े नौ साल के कार्यकाल के बाद सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही थी। बता दें कि हरियाणा में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस 37 सीटों पर ही सिमटकर रह गई। इस चुनाव में जजपा और आम आदमी पार्टी का सफाया हो गया और इनेलो सिर्फ दो सीट जीतने में सफल रही। प्रदेश की तीन सीटें अन्य के खाते में गई हैं।     recent visitors 87

आजीविका मिशन की प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, जिला पंचायत CEO ने 24 घंटे में दिए 2 अहम निर्देश

Manager of Livelihood Mission asked for bribe, District Panchayat CEO gave 2 important instructions in 24 hours उमरिया में Manager of Livelihood Mission आजीविका मिशन में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। फोन पे के माध्यम से पैसे लिए जा रहे हैं। जिला प्रबंधक माधुरी शुक्ला पर बैंक सखी से रिश्वत लेने का आरोप है। सीईओ जिला पंचायत ने माधुरी शुक्ला को पद से हटा दिया है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उजागर हुआ। उमरिया: उमरिया में Manager of Livelihood Mission में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। यहां खुले आम फोन पे के माध्यम से पैसा लिया जा रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब फोन पे का स्क्रीन शॉट वायरल हुआ। सरकार की जीरो टोलरेंस नीति पर सवाल इस घटना से प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति पर सवाल उठ रहा है। उमरिया जिले में सरकारी कर्मचारी बिना डरे अपने मातहतों से पैसों की डिमांड कर अपनी जरुरतें पूरी कर रहे हैं। लोगों की आजीविका को सुधारने का जिम्मा जिस विभाग के पास है, वह इन दिनों स्वयं की आजीविका सुधारने में लगा हुआ है। क्या है मामला आजीविका मिशन में पदस्थ मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक (सूक्ष्म वित्त) माधुरी शुक्ला ने बैंक सखी से ऑडिट कराने के नाम पर फोन पे के माध्यम से रिश्वत ली। बैंक सखी ने इसकी शिकायत डीपीएम और सीईओ जिला पंचायत से कर दी है। वहीं, जिस फोन पे नंबर पर पैसा डाला गया, उसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। लंबे समय से चल रहा है भ्रष्टाचार पूरा मामला वर्षों से चल रहे लेने देन से जुड़ा हुआ है। यह खेल पूर्व डीपीएम प्रमोद शुक्ला के समय से चला आ रहा है, जो अभी तक अनवरत जारी है। मामला तब सामने आया जब बैंक सखियों ने अपनी व्यथा शिकायती पत्र में लिखी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पैसा आजीविका मिशन में नौकरी करने वाली कंचन गुप्ता के नाम से गया है, जो फिर बाद में आपस में बांट लिया जाता है। बैंक सखी द्वारा की गई शिकायत का यह पहला नमूना है। इससे पहले भी न जाने कितने लोगों से पैसा वसूल किया गया है। अब सबसे खास बात यह है कि जिले में लगभग 45 से 50 FLRCP अर्थात फाइनेंशियल लिट्रेसी रिसोर्स पर्सन हैं, जिनको बिना कार्य के ही भुगतान कर दिया गया वह भी अधिया में। मानपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में बहुत सी ऐसी हितग्राही हैं, जिनको पैसा देकर आधा वसूल लिया गया है। Read More : https://mysecretnews.com/mahamandaleshwar-swami-atmanand-giri/ बैंक सखियों के पास नहीं हैं नियुक्ति पत्र इससे बड़ी बात यह है कि जिले में जो 45 से 50 बैंक सखी कार्य कर रही हैं, उनके पास किसी तरह का नियुक्ति पत्र नहीं है और न ही विधिवत उनकी नियुक्ति की गई है। बस सारा काम मिल बांट कर हो रहा है। जिसमें ‘जियो और जीने दो’ के सिद्धांत का पालन हो रहा है। बैंक सखियों के माध्यम से भी जम कर पैसा वसूला जा रहा है, जिसमें आरोप लगाया जा रहा है कि आधा माधुरी मैडम के पास आता है। जिला पंचायत सीईओ ने लिया एक्शन फोन पे का स्क्रीन शॉट और शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीपीएम तो शून्य रहे लेकिन सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ओहरिया ने मामले पर संज्ञान लिया। उन्होंने आनन फानन में एक आदेश जारी कर माधुरी शुक्ला को पदीय दायित्व से हटा दिया। उनकी जगह सुनील बारस्कर को दायित्व सौंपा गया। इसी बीच रात भर में ही कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद इस आदेश में आंशिक संशोधन जारी किया गया। दूसरे आदेश में माधुरी शुक्ला को मात्र वित्त के कार्य दायित्व से अलग किया गया। वित्त मामलों का प्रभार अब सुनील बारस्कर संभालेंगे। हालांकि इन आदेशों पल लोग सवाल उठा रहे हैं। recent visitors 269

मैहर: रेलवे ट्रैक पर खड़ा हो गया युवक, चिल्लाते रहे लोग, रौंदते हुए निकल गई महाकौशल एक्सप्रेस

मैहर मैहर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 22 वर्षीय व्यक्ति ने एक आती हुई ट्रेन के सामने खड़े होकर अपनी जान दे दी. घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है. इस एक वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसमें मृतक आकाश अहिरवार को पटरियों पर दौड़ते हुए और फिर ट्रेन के ठीक सामने खड़े होते हुए देखा जा सकता है. ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत इस संबंध में जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस निरीक्षक एस पी गौतम ने गुरुवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया कि सागर जिले का निवासी आकाश अपने दोस्तों के साथ दर्शन करने आया था. जब वह लौट रहा था, तभी उसने ट्रेन के आगे पटरियों के बीच खड़ा हो गया. जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. हालांकि, इस दौरान वहां मौजूद उसके दोस्तों और अन्य यात्रियों ने उसे बचाने की भी कोशिश की थी, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके. आकाश के इस कृत्य से वहां मौजूद लोग भी सहम गए. मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना कुछ ही सेकंड में हुई, इसलिए प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग कुछ नहीं कर सके. इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसमें देखा जा सकता है कि वीडियो में ट्रेन के हॉर्न की लगातार आवाज और लोगों की चीखें सुनी जा सकती हैं. अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसको लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी. नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं मैहर धाम इस समय नवरात्रि चल रही है. ऐसे में मैहर स्थित शारदा माता धाम में बड़ी संख्या लोग दर्शन के लिए आते हैं. श्रद्धालु की भीड़ के चलते यहां से चलने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है. recent visitors 60

लेबनानियों को शरण दे रहा सीरिया, 24 घंटों में 5,959 लोगों ने की सीमा पार

दमिश्क  लेबनान से पिछले 24 घंटों में लगभग 5,959 लोगों ने सीरियाई सीमा पार किया। यह जानकारी रूसी रक्षा मंत्रालय के सीरिया में विरोधी पक्षों के सुलह केंद्र के उप प्रमुख कैप्टन प्रथम रैंक ओलेग इग्नास्युक ने दी। इग्नासियुक ने कहा, “पिछले 24 घंटों में, 5,959 लोगों ने लेबनान से अल अरिदा, जौसिह, दबौसिह, जेसर अल क़मार और जदीदेत याबस सीमा क्रॉसिंग के माध्यम से सीरियाई अरब गणराज्य की सीमा पार की है।” इजरायल 01 अक्टूबर से दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह लड़ाकों के खिलाफ जमीनी अभियान चला रहा है और साथ ही हवाई हमले भी कर रहा है। नुकसान के बावजूद, हिजबुल्लाह जमीनी स्तर पर इजरायली सैनिकों से लड़ रहा है और सीमा पार रॉकेट दाग रहा है। इज़रायल का कहना है कि उसका मुख्य उद्देश्य उत्तर में गोलाबारी से पलायन कर चुके 60,000 निवासियों की वापसी के लिए परिस्थितिया बनाना है। recent visitors 88