गौरेला
पेंड्रारोड रेल्वे स्टेशन में कराया गया महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया।रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 03 में हुआ महिला का प्रसव हुआ।जी आर पी और आर पी एफ पेंड्रारोड के स्टाफ की मदद से और स्टेशन में उपस्थित अन्य महिलाओं के सहयोग से सुरक्षित प्रसव कराया गया।
प्रसूता और प्रसूत दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं। प्रसव के उपरांत गौरेला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया ।महिला कल्पना लकड़ा लैलूंगा जिला जशपुर के रहनी वाली हैजो अपने एक रिश्तेदार के साथ उत्कल एक्सप्रेस बिलासपुर से दिल्ली की यात्रा कर रही थी।
यात्रा के दौरान महिला को पेंड्रारोड स्टेशन पहुँचने के पहले ही अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने लगी और स्टेशन पर ही दर्द के कारण उतर गई।इसकी सूचना मिलने पर GRP और RPF के स्टाफ के साथ अन्य महिलाओं के साथ रेलवे प्लेटफॉर्म पर ही गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। ठंड में और खुले आसमान के नीचे सुरक्षित प्रसव होने के बाद ,नन्हें मासूम की किलकारी से स्टेशन मौजूद लोगों में चेहरे में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। प्रसव के पश्चात उपस्थित जनों के सहयोग से दोनों को गौरेला के शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








